Home Blog Page 2460

KORBA: जमनीपाली में साहू समाज की हुई बैठक …सामाजिक गतिविधियों पर हुई चर्चा..

कोरबा।युवा साहू समाज के साथियों से सौजन्य  मुलाकात एवं  बैठक जमनीपाली कोरबा में सम्पन्न हुई एवं उपस्थित युवा साहू समाज के साथियों को सम्बोधन एवं समग्र मार्गदर्शन प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संग़ठन महामंत्री  से प्राप्त हुआ। बैठक को रविन्द्र साहू पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष साहू संघ एवं ईश्वर प्रसाद साहू पूर्व जिला महासचिव साहू संघ कोरबा ने सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में जिला साहू संघ संगठन सचिव व एल्डरमेन मनीराम साहू, जिला साहू संघ सचिव व पार्षद विजय कुमार साहू, वरिष्ठ साथी भरत लाल साहू ,साहू संघ केंद्र जमनीपाली दर्री अध्यक्ष  बन्नु लाल साहू,सचिव बृजेश कुमार साहू , पूर्व युवा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र साहू ,युवा साथी  लोकेश साहू पूर्व संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष बिलासपुर ,रवि साहू युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ कोरबा अध्यक्ष योगेश साहू जिला उपाध्यक्ष,उमेश साहू केंद्र सचिव बलगी बरमपुर, तुषार साहू, अविनाश साहू, कृष्णा साहू, साजन साहू, छबि साहू, पंकज साहू, टंकेश्वर साहू, लक्ष्मी साहू, ऋषभ साहू, मनीष साहू ,राम नारायण साहू सहित अन्य युवा सामाजिक कार्यकर्ता भारी संख्या में इस मध्य उपस्थित रहे।

प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष साहू समाज के मार्गदर्शक रहे स्व. अर्जुन हिरवानी के जन्म दिन पर सभी सामाजिक बंधुओं ने उन्हें याद करते हुए सादर भावभीनी श्रद्धाजंलि दी।

KORBA: शोकग्रस्त परिवार की मदद के लिए जिला प्रशासन ने दिखाई तत्परता…कलेक्टर ने 24 घंटे के भीतर परिवार को दिलाई 12 लाख की सहायता राशि…

कोरबा ।कलेक्टर संजीव झा की संवेदनशीलता और तत्परता से शोक में डुबे परिवार को 24 घंटे के भीतर 12 लाख रूपये की सहायता राशि प्राप्त हो गयी है। एक ही परिवार में तीन लोगों की मृत्यु होने पर प्राकृतिक आपदा में क्षतिपूर्ति के तहत् चार लाख रूपये प्रति सदस्य के हिसाब से कुल 12 लाख रूपये की राशि परिवार के मुखिया के बैक खाते में ट्रांसफर की गयी है। सहायता राशि मिलने से दादी और उनके पोता-पोती की मृत्यु से शोक में डूबे परिजनों को दुख की इस घडी में आर्थिक राहत मिलेगी। दरअसल 21 जुलाई को करतला में जंगल से लौटते समय 50 वर्षीय श्रीमती सुरूज बाई अपने पोता अखिल एवं पोती जान्वी के साथ तालाब गयी थी। दोनो भाई-बहन तालाब में हाथ-पैर धोते समय गहरे पानी में डूबने लगे। बच्चों की दादी ने उन्हे बचाने के लिए स्वयं पानी में छलांग लगाई लेकिन वह भी तालाब के गहरे पानी में डूब गयी। तालाब में डूबने से तीनों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।
अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले ने बताया कि तीनों की मृत्यु के बाद जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने त्वरित कार्यवाही की गयी। एसडीएम श्री हरिशंकर पैकरा द्वारा परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने आवश्यक कागजी प्रक्रिया को पूर्ण करने मंे परिवार की सहायता की गयी। तीनों मृतकों के मृत्यु के संबंध में करतला तहसीलदार श्री पंचराम सलामे द्वारा पटवारी प्रतिवेदन, पंचनामा, शव परीक्षण, नजरी नक्शा, अकाल एवं आकस्मिक मृत्यु सूचना पंजी, थाना करतला का मर्ग प्रतिवेदन एवं शपथ पूर्वक बयान प्रस्तुत किया गया। साथ ही प्राकृतिक आपदा में जनहानि होने पर चार लाख रूपये प्रति सदस्य की दर से सहायता राशि स्वीकृत करने की अनुशंसा की गयी। तहसीलदार के प्रतिवेदन पश्चात कलेक्टर श्री झा ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर ही राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत तीनों सदस्यो की क्षतिपूर्ति के रूप में कुल 12 लाख रूपये की राशि आबंटन और आहरित करने की स्वीकृति दे दी। मृतक सुरूज बाई की क्षतिपूर्ति राशि उनके पति श्री बेलाल कंवर और मृतक बालक अखिल एवं बालिका जान्वी की क्षतिपूर्ति राशि उनके पिता श्री विजेन्द्र कुमार कंवर के बैंक खातों मे ट्रांसफर कर दी गयी है।

KORBA : शहर के बीच चर्च निर्माण पर आंदोलन.. वार्ड से चुनें गए निगम सभापति की चुप्पी रहस्यमय…

कोरबा। शारदा विहार में बन तहे चर्च के विरोध में धर्म सेना ने निगम का घेराव की रणनीति बनाई।आंदोलन में उमड़े भीड़ को देखकर पार्षदों ने भी इंट्री मारी और आंदोलन के जरिए संदेश दे गए कि बहुत हुआ लेकिन अब शहर के बीचोंबीच धर्मांतरण को रोकने के लिए अब सड़क की लड़ाई लड़ी जाएगी।


इस आंदोलन के दौरान वार्ड पार्षद जो सभापति भी हैं उनकी चुप्पी सारे प्रकरण में वार्डवासियों को पीड़ा दे गई।

बता दें कि मंदिर के सामने किए जा रहे हैं चर्च के निर्माण को अवैध बताया जा रहा है। इस संबंध में पूर्व में की गई शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लेने और निर्माण नहीं रोकने से नाराज भाजपाइयों ने हिंदूवादी संगठनों के साथ मिलकर नगर निगम का घेराव कर दिया है। नगर निगम पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान सड़क पर दुपहिया वाहनों को खड़ा कर आवागमन भी बाधित कर दिया गया। नगर निगम के के साकेत परिसर के भीतर घुसने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जोर आजमाइश की जा रही है वहीं इन्हें नियंत्रित करने में पुलिस बल जुटा हुआ था। मौके पर तनाव के हालात निर्मित हैं।

बता दें कि वार्ड 12 (शारदा विहार-अमरैयापारा) के श्री कृष्ण मंदिर के सामने निर्माणाधीन चर्च का विरोध हो रहा है। ऐसे वार्ड में निर्माण किया जा रहा है, जहां क्रिश्चियन समुदाय के लोग ही नहीं रहते हैं जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि भविष्य में धन के प्रलोभन द्वारा धर्मांतरण करने का प्रयास निश्चित ही किया जाएगा।

Breaking : छत्तीसगढ़ के विधायकों की हुई बल्ले-बल्ले, वेतन वृद्धि में हुआ बड़ा इजाफा, जानें अब कितना मिलेगा?

रायपुर। विधानसभा सत्र के तीसरा दिन विधायकों के लिए खुशखबरी भरा रहा। आज विधायकों के वेतन और भत्ते में बढ़ोतरी करने की मंजूरी मिल गई है। विधायकों को पहले 95 हजार प्रतिमाह विधायकों को वेतन मिलता था। अब उसमें बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके बाद अब विधायकों को 1 लाख 60 हजार रुपए प्रतिमाह मिलेगा। विधायको के चिकित्सा और टेलीफोन भत्ते में 5-5 हजार की वृद्धि की गई है।

KORBA: न्यू ऐरा इंग्लिश मिडियम स्कूल में अध्ययनरत छात्रों को विषैले जंतु ने काटा… मचा हड़कंप, कई हॉस्पिटल में भर्ती…

कोरबा। तहसील कार्यालय के समीप संचालित न्यू ऐरा इंग्लिश मिडियम में पढ़ने वाले छात्रों पर विषैले जंतु ने काट दिया। स्कूली छात्रों को जीव जंतु काटने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया । इस घटना में कुछ पीड़ित छात्रों को निजी अस्पताल में भर्ती करा कर उपचार कराया जा रहा है।

बता दें कि न्यू ऐरा इंग्लिश मिडियम स्कूल के छात्र-छात्राओं में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब देखते ही देखते जहरीले विषैले जंतु ने एक दर्जन स्कूली बच्चों को अपना शिकार बनाते हुए उनकी हालत गंभीर कर दी। रोजाना की भांति न्यू ऐरा इंग्लिश मिडियम स्कूल में छात्र-छात्राएं अध्ययन करने पहुंचे थे। उसी दौरान अचानक जहरीले जीव-जंतु ने एक साथ एक दर्जन बच्चों को काटकर उनके अंदर दहशत की स्थिति निर्मित कर दी। अचानक जहरीले जंतु के काटने के कारण स्कूली बच्चों में भागमभाग की स्थिति निर्मित हो गई। हालत यह हो गई कुछ बच्चे आपाधापी में अपने कक्ष में ही भागते वक्त गिर पड़े। इस बात की जानकारी स्कूल प्रबंधन को हुई तो तत्काल स्कूल के वाहन से पीड़ित बच्चों को कोसाबाड़ी चौक के पास स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। बताया जाता है कि लगभग एक दर्जन स्कूली बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल लाए जाने पर प्रबंधक मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उनका उपचार प्रारंभ कर दिया। परिणाम स्वरूप सात स्कूली बच्चों को उनकी स्थिति सामान्य होने पर प्रारंभिक उपचार के उपरांत उन्हें रिलिव कर दिया गया। वहीं शानी चौहान, स्किता कौर, गौरव कुमार, मोहन एवं जितेंद्र घोष की हालत सामान्य नहीं होने के कारण उनका उपचार अस्पताल में जारी है। जिनकी देखरेख अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। इस संबंध में न्यू ऐरा स्कूल से जानकारी चाहने पर उसके द्वारा बताया गया कि कुछ बच्चों के शरीर में आज सुबह अचानक खुजली होने की शिकायत मिली। जिस पर उन्हें एहतियात के तौर पर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जहरीले जंतु के काटने वाली कोई स्थिति नहीं है।

KORBA: सर्व शिक्षक संघ ने पांच दिवसीय आंदोलन को दिया समर्थन… शिक्षक रहेंगे अवकाश पर…

कोरबा। सर्व शिक्षक संघ ने पांच दिवसीय आंदोलन को समर्थन दिया है। जिले भर के शिक्षको इस दौरान सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

बता दें कि 34% महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता स्वीकृत करने की मांग के संबंध में दिनांक 21-07-2022 को सर्व शिक्षक संघ की प्रांतीय कोर कमेटी में तय किया गया,कि कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा आयोजित पांच दिवसीय आंदोलन को हमारे संगठन का समर्थन रहेगा।कोरबा जिले के हमारे समस्त पदाधिकारीगण एवं सैकड़ों सदस्य पांच दिवसीय आंदोलन के समर्थन में सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

CBSE Result 2022: बुलंदशहर की तान्या सिंह  500 में से 500 अंक कर बनीं CBSE 12वीं बोर्ड की टॉपर, बेटियों ने फिर बेटों को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली/ बुलंदशहर। आज घोषित हुए CBSE 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में बुलंदशहर के डीपीएस की तान्या सिंह ने टॉप किया है। तान्या ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। परीक्षा परिणाम जारी होते ही विद्यार्थी खुशी से झूम उठे।

बेटियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। इस साल कुल पास प्रतिशत 92.71 फीसदी रहा है। केंद्रीय विद्यालय के छात्रों का परिणाम 97.04 फीसदी रहा है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के लिए सीबीएसई परिणाम 2022 जारी कर दिया है। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2022 अब results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है।

सीजी ब्रेकिंग: नक्सलियों ने पत्नी-बच्चे के सामने व्यापारी को पीट-पीट कर मार डाला, थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर हत्या, गांव में दहशत

जगदलपुर/सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात 15 से ज्यादा ज्यादा नक्सलियों ने घर में घुसकर पत्नी और बच्चे के सामने डंडे से पीट-पीटकर व्यापारी को मार डाला। नक्सलियों ने घर के सामने खड़े उसके पिकअप में भी आग लगा दी। सूचना मिलने के बाद सुबह जवानों की एक टीम गांव पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक, पोलमपल्ली का रहने वाला मड़कम जोगा गांव में ही किराने की दुकान चलाता था। गुरुवार देर रात जब मड़कम अपने परिवार के साथ घर पर सो रहा था तो उसी समय करीब 15-16 नक्सली घर में घुस आए। मड़कम को उठाया।

पत्नी और बच्चे को पकड़ कर रखा था। फिर मड़कम की डंडे से पिटाई की गई। पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए उसे इतना मारा गया कि उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद नक्सलियों ने पिकअप वाहन का डीजल टैंक तोड़कर आग लगा दी।

0.हत्या के बाद गांव में फेंके पर्चे

नक्सलियों ने पोलमपल्ली थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर ही वारदात को अंजाम दिया ही। माओवादियों ने गांव में पर्चे भी फेंके हैं। पर्चे में नक्सलियों ने व्यवसायी की हत्या करने की जिम्मेदारी ली है। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

साहब मेरी पत्नी रोज मुझे पीटती है, बचा लीजिए…’ सुनकर हंस पड़ी पुलिस

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिसे सुनकर पुलिस भी हक्का बक्का रह गई. जनसुनवाई के दौरान एक शख्स अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंचा और बोला कि सहाब मेरी पत्नी रोज मुझे गालियां देती है और डंडे से पीटती है. वो मुझे पीट-पीटकर मार डालेगी. भगवान के लिए मुझे बचा लीजिए. यह सुनकर मौके पर मौजूद सभी पुलिसकर्मी हैरान रहे गए.

पीड़ित शख्स ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि पत्नी उसकी बात नहीं मानती और आए दिन छोटी-छोटी बातों पर विवाद करती है. पिछले काफी दिनों से घर से अलग रहने लगी है. जब मैं किसी बात का विरोध करता हूं तो वो मेरे साथ मारपीट करती है. उसके इस रवैये से काफी परेशान हो चुका हूं. इस समस्या से निपटने में मेरी मदद की जाए.

इस मामले पर महिला का कहना है कि एक दलाल उसके पति को बहकाकर गांव की जमीन को बेचने की साजिश कर रहा है. जब इस रोकने का प्रयास करती हूं तो वो मुझे पर गुस्सा उतारता है. अब दलाल के साथ मिलकर उसने थाने में मेरे खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई है. परिवार को तोड़ने में दलाल का हाथ है.
वहीं पीड़ित की शिकायत पर सिंदुरिया थानाध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने पीड़ित शख्स को कार्रवाई का आश्वासन दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले पति-पत्नी की परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से काउंसलिंग कराई जाएगी.

यहां एक के साथ एक दुल्हन मिलती हैं ‘मुफ्त’, लेने से किया इंकार तो दूल्हे को मिलती है आजीवन कारावास की सजा

नई दिल्ली। दुनिया के हर देश में शादी को लेकर अलग-अलग रीती रिवाज और कानून बनाए है। भारत में जहां एकल विवाह का कानून है। वहीं अफ्रीका महाद्वीप में एक ऐसा देश है जहां हर पुरूष को दो शादियां करना अनिवार्य है। अगर वो ऐसा करने से मना करता है तो जेल हो सकती है। यहां तक की लड़की भी इंकार नहीं कर सकती है। उसे भी सजा दी जाती है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कौन सा वो देश है जहां इस तरह का क्रूर कानून है।

आपको बता दें अफ्रीका महाद्वीप में स्थित उस देश का नाम इरीट्रिया है। यहां पर हर आदमी को दो बार दूल्हा बनना पड़ता है।अगर यहां के पुरूष शादी करने जा रहे हैं तो पहले ये कोशिश करते हैं कि एक साथ दो लड़कियों को पसंद कर ले और एक साथ दोनों से फेरे ले लें। या फिर उन्हें एक शादी के बाद फिर से दूसरी शादी करनी पड़ती हैं। अब ये पुरूष खुशी मन से करें या फिर दुखी मन से। इन्हें ऐसा करना अनिवार्य है।
शादी करने से मना करने पर जेल की सजा

अगर कोई पुरूष दो बीवियों को रखने से मना कर देता है तो वहां का कानून उस पर कहर बरपाता है।यहां आजीवन जेल की सजा मिलती है। इतना ही नहीं लड़की अगर वैसे इंसान से शादी करने से मना करती है जिसकी पहली शादी हो चुकी है तो उसे भी सजा दी जाती हैं।

लड़कियों की वजह से बना कानून

इरिट्रिया में यह कानून महिलाओं की वजह से बनाया गया है। दरअसल, इस देश में लड़कियों की संख्या पुरूषों से ज्यादा है। यहां पुरूष की संख्या से दो गुनी ज्यादा लड़कियां हैं। वो कुंवारी ना रह जाए इसलिए इस तरह का कानून बनाया गया। इरीट्रिया का इथियोपिया से गृहयुद्ध चल रहा है जिसकी वजह यहां महिला की संख्या ज्यादा है। महिला बिना शादी के ना रह जाए इसलिए वहां की सरकार ने ये फैसला लिया। इसके साथ ही बता दें कि भारत में हिंदू मैरेज एक्ट के तहत सिर्फ एक शादी कर सकते हैं। अगर दूसरी शादी करनी है तो तलाक लेकर दूसरे रिश्ते में जाना होगा। अगर पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी करते हैं तो जेल हो सकती है।