Home Blog Page 2461

ऐसे मोड़ पर ले आती है नौकरी, घर जाने के लिए…’ महिला IAS का Tweet वायरल

सोशल मीडिया पर महिला IAS का एक ट्वीट वायरल हो रहा है. उन्होंने नौकरी और छुट्टी को लेकर शायराना अंदाज में अपनी बात रखी है. महिला IAS की ट्वीट की वजह से नौकरी और अपना कारोबार को लेकर बहस छिड़ गई है.

हरियाणा Agriculture & Farmers Welfare की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी और हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की चेयरमैन डॉ सुमिता मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा- ऐसे मोड़ पर ले आती है नौकरी, अपने ही घर जाने के लिए दूसरों से इजाज़त लेनी पड़ती है.
दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे लोग भी हैं जो प्राइवेट नौकरी कर रात के 10-11 बजे घर आते हैं और सुबह 7 बजे फिर से काम पर निकल जाते हैं.

मनोज मिश्रा नाम के एक यूजर ने लिखा- जी हां. बिल्कुल सत्य. 35 वर्षों तक यह घुटन झेली है. आप तो फिर भी जिला मुख्यालय से कम स्तर पर पदस्थ नहीं होती हैं, लेकिन मैंने तो जीवन भर घर से दूर जंगलों के मध्य बने स्टेशनों पर जीवन में पड़ने वाली होली, दीपावली, राखी सभी बिना स्वजनों के घर से सौ, दो-सौ किलोमीटर दूर अकेले में मनाई है.

बता दें कि IAS सुमिता मिश्रा ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं. यहां उन्हें करीब 77 हजार लोग फॉलो करते हैं. उनके लगभग हर पोस्ट पर हजारों लोग रिएक्ट करते हैं. इससे पहले महिला IAS ने किस्मत और मेहनत को लेकर एक पोस्ट किया. वह भी वायरल हुई थी.

कलेक्टर ने डॉक्टरों की लेट लतीफी पर जताई नाराजगी…बोले आप ढाई घण्टे लेट आएंगे तो मरीज का इलाज कैसे होगा?

जांजगीर-चांपा।कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज चांपा स्थित स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान 10.30 बजे जब उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ के उपस्थिति पंजी की जाँच की तो 2 चिकित्सक अनुपस्थित मिले। कलेक्टर श्री सिन्हा ने डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जाहिर की और कहा कि चाम्पावासियों के लिए शासन ने इतना बेहतर अस्पताल मुहैया कराया है। आसपास सहित दूरदराज के गरीब और जरूरतमंद मरीज बड़ी ही आस और उम्मीद के साथ यहाँ उपचार कराने आते हैं। चिकित्सकों को भगवान माना जाता है। आप यहाँ के चिकित्सक है और आप के खातिर ही मरीज स्वस्थ् होने आते हैं। सुबह 8 बजे का समय निर्धारित है,लेकिन आप ढाई घण्टे बाद 10.30 बजे आ रहे हैं। ऐसे में मरीजों का इलाज कैसे होगा? कलेक्टर ने अस्पताल और चिकित्सक की गरिमा का ख्याल रखते हुए समय पर आने तथा मरीजों का बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने आज स्वर्गीय श्री बिसाहूदास महंत स्मृति चिकित्सालय का दूसरी बार औचक निरीक्षण किया। यहाँ आते ही उन्होंने सबसे पहले चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की उपस्थिति की जाँच की। कलेक्टर ने पाया कि डॉ अनिता और डॉ सरिता यहाँ समय पर उपस्थित नहीं थी। उन्होंने कार्यवाही के निर्देश देते हुए मरीजों के वार्ड, शौचालय की व्यवस्था को बेहतर बनाने कहा और यहां की सफाई व्यवस्था तथा यहां आने वाले मरीजों को शासन की योजनाओं के तहत लाभान्वित करते हुए बेहतर उपचार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में मरीज बहुत उम्मीद के साथ अपना उपचार कराने आते हैं। उन्हें यहां पर्याप्त सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चाम्पा की अपनी अलग पहचान है। यहाँ इलाज की बेहतर सुविधाएं जरूर मिलनी चाहिए। वे चिकित्सालय की कमियों को दूर करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए पैसे की कोई कमी नहीं होने की बात कही।
गौरतलब है कि कलेक्टर श्री सिन्हा ने इस अस्पताल का एक सप्ताह पहले 15 जुलाई को ही निरीक्षण किया था और यहाँ की अव्यवस्था को सुधारने तथा सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने चिकित्सालय को अपग्रेड करते हुए आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए भी आवश्यक निर्देश पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए थे।

 

*ओपीडी कम क्यों है? थोड़ा तो ईमानदारी दिखाइए*

कलेक्टर ने जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सारागांव का आकस्मिक निरीक्षण किया तो उन्हें यहाँ भी चिकित्सक सहित अन्य के विरुद्ध समय पर अस्पताल नहीं आने की शिकायत मिली। कलेक्टर ने मौके पर मेडिकल ऑफिसर को निर्देशित किया कि आप और आपका स्टाफ समय पर आना सुनिश्चित करे। यहाँ ओपीडी की संख्या बहुत कम होने पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आपके क्षेत्र के लोग बीमार होकर निजी चिकित्सक के पास जा रहे हैं। शुल्क दे रहे हैं और दवाइयां भी पैसे देकर खरीद रहे हैं। जबकि शासकीय अस्पताल में आप जैसे प्रशिक्षित और काबिल चिकित्सक है। मुफ्त में दवाइयां दी जा रही है। आप लोग यदि समय पर अस्पताल आएंगे तो बीमारी का इलाज कराने इस क्षेत्र के लोग निजी डॉक्टर के पास क्यों जाएंगे? आप ईमानदारी दिखाइए। सेवा कीजिए और यहाँ के लोगों के लिए चिकित्सक के रूप में इलाज कर भगवान जैसा बनिए। कलेक्टर ने यहाँ टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

 

600 करोड़ की दौलत गरीबों को दान कर दी, अपने पास रखा बस एक घर, मिलिए ‘दानवीर’ डॉ. अरविंद गोयल से

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रहने वाले समाजसेवी और उद्योगपति डॉक्टर अरविंद कुमार गोयल ने अपनी सारी संपत्ति गरीबों को दान कर दी. इनकी संपत्ति की कुल कीमत करीब 600 करोड़ रुपये बताई जा रही है. अरविंद गोयल ने यह दान राज्य सरकार को दिया है. जिसका इस्तेमाल गरीबों की मदद के लिए होगा. उन्होंने अपने पास सिर्फ मुरादाबाद सिविल लाइंस स्थित कोठी रखी है.

डॉक्टर अरविंद गोयल उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में 100 से ज्यादा शिक्षण संस्थान, वृद्धा आश्रम और अस्पताल में ट्रस्टी हैं. कोविड लॉकडाउन के दौरान भी मुरादाबाद के 50 गांवों को गोद लेकर उन्होंने लोगों को खाना खिलाया था और दवा का इंतजाम किया था. डॉक्टर अरविंद गोयल के पिता प्रमोद कुमार और मां शकुंतला देवी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे. उन्हें चार बार राष्ट्रपति सम्मानित कर चुके हैं.

डॉ. गोयल ने सोमवार रात संपत्ति दान करने का ऐलान किया. इस फैसले में उनके परिवार का हर सदस्य का समर्थन है. डॉक्टर गोयल का कहना है कि 25 साल पहले उन्होंने अपनी संपत्ति दान करने की ठान ली थी.
डॉ. गोयल ने बताया, ‘दिसंबर का महीना था, मैं ट्रेन से कहीं जा रहा था. तभी सामने से एक गरीब आदमी ठंड से ठिठुरता नजर आया. उसके पास न चादर थी, न पैरों में चप्पल. उस आदमी को देखकर मुझसे रहा नहीं गया. मैंने अपने जूते उतारकर उसे दे दिए, लेकिन कड़ाके की ठंड होने की वजह से मेरी भी हालत खराब होने लगी. उस दिन मैंने सोचा था कि इसकी तरह ना जाने कितने लोग ठिठुरते होंगे. तभी से मैं गरीबों और बेसहारा की मदद करता रहा हूं.’

National Herald Case: सोनिया गांधी से आज ED की पूछताछ, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, सीएम भूपेश बघेल,मरकाम भी होंगे शामिल

नई दिल्ली/रायपुर। National Herald Case Sonia Gandhi। प्रवर्तन निदेशालय (ED) गुरुवार 21 जून को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ करेगा। बता दें कि इस मामले में राहुल गांधी से पहले ही पूछताछ हो चुकी है।

प्रवर्तन निदेशालय की इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता देश भर सत्याग्रह प्रदर्शन करेंगे। भारी हंगामे के चलते दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

वहीं छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीपीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित प्रदेश भर से पहुंचे कार्यकर्ता दोपहर बाद 1 बजे से ईडी के दफ्तर के आगे विरोध प्रदर्शन करेंगे।

मंकीपॉक्स.कोविड19 के बीच नई आफत बनकर पहुंचा दुनिया का सबसे खतरनाक वायरस मारबुर्ग, न कोई दवा न टीका, जानें लक्षण और बचाव

नई दिल्ली/बेलग्रेड। Monkeypox. covid 19 became world’s most dangerous virus in midst of a new disaster दुनियाभर में कोरोना के बाद कई देशों में मंकीपॉक्स के मरीज मिल रहे हैं। भारत के केरला में भी मंकीपॉक्स के दो मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

Monkeypox. covid 19 became world’s most dangerous virus in midst of a new disaster इस बीच इंसानों में दुनिया का सबसे खतरनाक वायरस मारबुर्ग के मिलने से वैज्ञानियों की चिंता और बढ़ा दी है। हालांकि कि इस वायरस के मामले अभी कुछ अफीक्री देशों में ही आए हैं। रक्तस्रावी बुखार संबंधी मारबुर्ग को दुनिया का सबसे खतरनाक वायरस माना जाता है।

80 फीसदी से अधिक है मृत्यु दर, कोई दवा या टीका भी नहीं

Monkeypox. covid 19 became world’s most dangerous virus in midst of a new disaster विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, अब तक सामने आए मामलों के आधार पर मारबुर्ग से होने वाली मृत्यु दर 80 फीसदी से अधिक है। घाना से पहले सितंबर 2021 में गिनी में वायरस का एक मामला सामने आया था। कॉन्गो, दक्षिण अफ्रीका व युगांडा में भी मारबुर्ग के मामले सामने आ चुके हैं।

लक्षण

वायरस से लड़ने के लिए फिलहाल कोई दवा या टीका नहीं बना है। वैज्ञानिकों के मुताबिक मारबुर्ग, इबोला जितना खतरनाक है। इससे संक्रमित होने पर इंसान को तेज बुखार, डायरिया, उल्टी और सिरदर्द होने लगता है।

ऐसे हुआ नामकरण

1967 में सबसे पहले इस वायरस का पता जर्मनी के मारबुर्ग शहर में चला। उसी आधार पर इसे मारबुर्ग कहा गया। अफ्रीका से लाए गए कुछ ग्रीन बंदरों से यह वायरस शहर में फैला। कुछ ही समय में यह जर्मन शहर फ्रैंकफर्ट और बेलग्रेड पहुंच गया। साल 1988 से अब तक इस वायरस से पीड़ित अधिकांश रोगियों की मौत हो गई।

चमगादड़ों व अन्य जानवरों से पहुंचा इंसानों तक

चमगादड़ों, अन्य जानवरों से इंसानों में फैलाव
इस संक्रमण पर लगातार अध्ययन कर रहे वैज्ञानिकों का कहना है कि मारबुर्ग वायरस चमगादड़ों समेत अन्य जानवरों से इंसान में फैल सकता है। इसके बाद लार या छींक से बाकी लोगों तक पहुंच सकता है।

सीजी: कर्मचारी नेता विजय झा आम आदमी पार्टी में शामिल, नई पारी की करेंगे शुरुआत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कर्मचारी संगठन में सालों से सक्रिय रहे कर्मचारी नेता विजय झा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। संजीव झा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने के बाद विजय झा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए। भ्रष्टाचार और ट्रांसफर उद्योग सरकार का प्रमुख एजेंडा बना हुआ है। वो अब आम आदमी पार्टी में शामिल होकर कर्मचारी हित व राजनीति में नई पारी की शुरुआत करेंगे।

VIDEO: ये ट्रैफिक पुलिस है जनाब संभल कर करें गाड़ी पार्क… नए अंदाज में गाड़ियों का कर रहे चालान…

बिलासपुर। ट्रैफिक पुलिस के चालान का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जो धमाल मचा रहा है।

आपको बताते चले कि यह पहली बार है जब नए अंदाज में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई को एक यंग स्टार ने बयां की है।

देखें ये वीडियो…

 

कोल इंडिया चेयरमैन ने बगैर हेलमेट एसईसीएल खदान का लिया जायजा, CMR के नियमों को तोड़ा

बिलासपुर, । कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने एसईसीएल की खदानों के दौरे के दौरान सुरक्षा नियमों को ठेंगा दिखाया है। इस दौरान उन्होंने कोल माइन रेग्यूलेशन- 2017 (CMR) में निहित नियमों का पालन नहीं किया।

बुधवार को कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल कोरबा जिले में स्थित एसईसीएल के मेगा प्रोजेक्ट गेवरा एवं दीपका के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खदान क्षेत्र के अलग- अलग पैचों में चल रही उत्पादन गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान की जो तस्वीरें जारी की गईं हैं, इसमें सीआईएल चेयरमैन ने हेलमेट धारण नहीं किया है।
ओपनकास्ट और अंडरग्राउंड माइंस, दोनों के लिए नियम बने हुए हैं। व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण धारण करवाने की जवाबदारी खान प्रबंधक और सुरक्षा अधिकारी की होती है।

 

11 जुलाई को रेलवे के बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ वीके त्रिपाठी का आगमन एसईसीएल के गेवरा, दीपका क्षेत्र में हुआ था। इस दौरान उन्होंने कोल साइडिंग आदि क्षेत्रों का दौरा किया था, उन्होंने भी हेलमेट धारण नहीं था।
एसईसीएल कंपनी सेफ्टी बोर्ड के सदस्य संजय सिंह ने इस संदर्भ में कहा कि चाहे कामगार हो अधिकारी या फिर खदान का भ्रमण करने पहुंचे कोई अन्य गणमान्य व्यक्ति हो, सभी को सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। खदान अवलोकन के समय अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करना चाहिए।

SP हुए सख्त तो सेटिंग हुआ ध्वस्त…कप्तान को साधने जुटे …

कोरबा। नए कप्तान के सख्त होते ही विभाग के वसूलीबाजो की सेटिंग ध्वस्त हो चुकी है। अब नये कप्तान को साधने और नम्बर बढ़ाने का खेल शुरू हो गया है। इस कड़ी में दर्री और छुरी के दो डीजल कारोबारियों को साइबर सेल ने गिरफ्तार कर कटघोरा और दर्री पुलिस के हवाले किया है।

 

बता दें कि सायबर सेल की मदद से दो अवैध डीजल कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए डीजल कारोबारी पर पुलिस से सांठगांठ का पूर्व से आरोप लगता ही रहा है। खबरीलाल की माने तो पुलिस के कई अधिकारियों की प्राईवेट गाड़ी इन डीजल कारोबारियों की बदौलत सड़क पर फर्राटे भर रही थी। मतलब साफ है छुरी और दर्री में चल रहे डीजल कारोबार की जानकारी विभाग के आला अधिकारियों को भी थी।

इसके बाद भी उन्हें पकड़ने के बजाए संरक्षण देकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर रहे थे। अब जब नए कप्तान सख्त हुए और अवैध कारोबारियों की कुंडली खंगालने की शुरूआत की तो विभागीय अधिकारी अपनी कुर्सी बचाने या यूं कहें साहब के सामने नंबर बढ़ाने धरपकड़ शुरू की है। इस कड़ी में दर्री और छुरी के अवैध डीजल कारोबारियों को पकड़कर अपनी पीठ थपथपा रहे है और खुद ही अपना नंबर बढ़ा रहे हैं। अब ये तो ऊपर वाले का मन है कि नंबर के आगे ZERO लगाते हैं या नंबर के पहले क्योंकि एसईसीएल क्षेत्र में आज भी डीजल चोरी का काला कारोबार धड़ल्ले से जारी है।

डीजल चोरी कर बिक्री करते हुए 01 आरोपी गिरफ्तार

ग्राम छुरी निवासी प्रकाश जायसवाल अपने ढाबा में अवैध रूप से डीजल चोरी कर छिपा कर रखा है , जिसे बिक्री करने हेतु लेकर जा रहा है सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर दबिश देकर आरोपी प्रकाश जायसवाल पिता बद्री प्रसाद जायसवाल निवासी ग्राम छुरी थाना कटघोरा के ढाबा में छापा मारा गया ढाबा में खड़े इको वाहन क्र CG 12 BC 5553 में 4 जरिकेन में भरा हुआ करीब 150 लीटर डीजल पाया गया एवम एक स्कॉर्पियो वाहन क्र CG 12 BF 5834 में खाली जरिकेन पाया गया ।आरोपी के कब्जे से 01 स्कार्पियो वाहन ,01 इको वाहन एवं 150 लीटर डीजल जप्त कर आरोपी प्रकाश जायसवाल को गिरफ्तार गया है।

कलेक्टर संजीव झा ने वनांचल पसान की ली सुधि..स्कूलों,स्वास्थ्य सुविधाओं के निरीक्षण के साथ डॉ. को जारी किया गया नोटिस

कोरबा ।कलेक्टर  संजीव झा ने आज जिले के दूरस्थ वनांचल में स्थित पसान क्षेत्र पहुंचकर आश्रम, अस्पताल और स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री झा ने इस दौरान विकासखण्ड पोड़ीउपरोडा के अंतर्गत ग्राम लैंगा में अनुसूचित जनजाति कन्या आश्रम, पसान और कोरबी में नये स्वीकृत स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने पसान के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही ग्राम दुल्लापुर में अमृत सरोवर मिशन के तहत् किये जा रहे नये तालाब के निर्माण कार्यो का अवलोकन भी किया। कलेक्टर श्री झा ने पसान के पीएचसी में पहुंचकर मरीजों के ईलाज के लिए सुनिश्चित की गयी सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होने अस्पताल में ड्रेसिंग कक्ष, लेबर रूम, दवाई स्टोरेज रूम का अवलोकन किया। साथ ही अस्पताल में मेडिकल स्टॉफ की उपस्थिति के बारे में भी जानकारी ली। अस्पताल मंे ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक श्री प्रवीण कुमार प्रसाद बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गये। इस पर कलेक्टर श्री झा ने नाराजगी जताते हुए उनका दैनिक उपस्थिति पंजी में अनुपस्थिति दर्ज करने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिये।

कलेक्टर श्री झा ने अस्पताल निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों द्वारा अस्पताल में एमबीबीएस डाक्टर की पदस्थापना की मांग पर अस्पताल में डाक्टर की पदस्थापना करने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नूतन कंवर, एसडीएम पोडीउपरोडा  नंदजी पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी  जी.पी. भारद्वाज, जिला मिशन समन्वयक  एस.के. अम्बस्ट, जनपद पंचायत पोडीउपरोडा के सीईओ  राज कंवर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


*कलेक्टर ने पसान और कोरबी के स्वामी आत्मानंद स्कूलों का किया निरीक्षण-* कलेक्टर श्री संजीव झा ने शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल पसान और शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल कोरबी चोटिया में पहुंचकर अधोसंरचना और शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इन दोनो स्कूलों में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का संचालन किया जाएगा। कलेक्टर ने स्कूलों में कक्षों की संख्या, प्रेक्टिकल कक्ष, खेल मैदान एवं बिजली-पानी की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होने स्वामी आत्मानंद स्कूलों में भर्ती के लिए प्राप्त हुए आवेदनों की संख्या की भी जानकारी स्कूलों के प्राचार्यो से ली। कलेक्टर ने स्कूलों में बच्चों के पढाई के लिए सभी जरूरी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिये। उन्होने दोनों जगहों पर जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा की। उन्होने कहा कि गरीब बच्चों को निःशुल्क अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य शासन द्वारा महत्वपूर्ण स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर ने ग्रामीणों से स्वामी आत्मानंद स्कूलों मे अपने बच्चों को प्रवेश दिलाने और अपने आस-पास के लोगों को बच्चों के प्रवेश के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।

*कलेक्टर ने लैंगा के बालिका आश्रम का किया अवलोकन-* कलेक्टर श्री संजीव झा ने विकासखण्ड पोडी उपरोडा प्रवास के दौरान ग्राम लैंगा के अनुसूचित जाति कन्या आश्रम का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री झा ने लैंगा के बालिका आश्रम में पहुंचकर कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों के लिए रहने और पढने के लिए किये गये व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने आश्रम में बिजली-पानी की व्यवस्था, सीसीटीवी कक्ष, खेल मैदान, कम्प्यूटर कक्ष, लाइब्रेरी, किचन रूम, डायनिंग हॉल तथा बच्चियों के रहने के कमरों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने मच्छरों से बचाव के लिए बच्चियों के रहने वाले सभी कमरों की खिडकियों में जाली लगाने के निर्देश आश्रम अधीक्षिका को दिये। उन्होने आश्रम में उपस्थित छात्राओं से भी बात की। कलेक्टर ने छात्राओं से रहने, खाने की सुविधाओं और पढ़ाई की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होने बच्चियों के खेलने के लिए बैडमिंटन, वॉलीबाल और शतरंज की व्यवस्था करने और लाइब्रेरी में विभिन्न प्रकार के ज्ञानवर्धक पुस्तकों को रखने के निर्देश अधीक्षिका को दिये। साथ ही किचन गार्डन में मुनगा, पपीता आदि के पौधे लगाने के भी निर्देश दिये।

*कलेक्टर श्री झा ने झिनपुरी गौठान और दुल्लापुर में मनरेगा कार्यो का भी लिया जायजा-* कलेक्टर श्री संजीव झा ने विकासखण्ड पोडीउपरोडा के ग्राम दुल्लापुर में अमृत सरोवर योजना के कार्यो और ग्राम झिनपुरी के गौठान का भी अवलोकन किया। उन्होने मनरेगा के माध्यम से अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत दुल्लापुर में नये तालाब के निर्माण कार्यो का जायजा लिया। कलेक्टर ने तालाब के निर्माण कार्यो को तेजी से पूरा करने के लिए अधिक संख्या मंे मजदूर लगाने के निर्देश गांव के सचिव और रोजगार सहायक को दिये। उन्होने तालाब में ग्रामीणों के आजीविका संवर्धन के लिए मछली पालन करने का सुझाव दिया। कलेक्टर श्री झा ने ग्राम झिनपुरी के गौठान मंे पहुंचकर महिला समूहांे द्वारा किये जा रहे आजीविका गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होने गौठान में गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, चारागाह क्षेत्र में चारा उत्पादन एवं गौठान में प्रतिदिन आने वाले मवेशियों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने गौठान में प्रतिदिन मवेशी लाने और गोबर खरीदी को बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होने गौठान में दो चरवाहों को भी रखने के निर्देश दिये।