Home Blog Page 2462

KORBA: मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा ने किया रक्तदान कर मनाया अमृत महोत्सव … महिलाओं ने किया 29 यूनिट रक्तदान…

कोरबा।मारवाड़ी युवा मंच के जागृति शाखा की ओर से बुधवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर स्थित शिव मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में मारवाड़ी युवा मंच के महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और 29 यूनिट रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।


बता दें कि आज दर्री,जमनीपाली,जेलगांव इकाई ने सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर स्थित शिव मंदिर में रक्तदान अमृत महोत्सव का आयोजन किया।जिसमें लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए रक्तदान किया।मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा के अध्यक्ष श्रीमती सीमा अग्रवाल ने बताया कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के मार्गदर्शन पर पूरे देश में 01 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक विभिन्न इकाइयों में रक्तदान अमृत महोत्सव का आयोजन किया जाना है।इसी क्रम में आज 20 जुलाई 2022 बुधवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर स्थित शिव मंदिर में रक्तदान अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया है।जिसमें लोगों ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया है।आज के इस रक्तदान अमृत महोत्सव में बी पॉजिटिव 12यूनिट, ओ पॉजिटिव 10यूनिट, ए बी पॉजिटिव 02यूनिट, ए पॉजिटिव 05 यूनिट कुल 29 यूनिट रक्तदान किया गया।रक्तदान अमृत महोत्सव में बिलासा ब्लड बैंक के डॉ जयपाल सिंह,एम.डी. पैथोलॉजी,रमेश केंवट,टेक्निकल हेड, जस्मीन,स्टाफ नर्स,पूजा साहू,सहायक ब्रांच मैनेजर,भूपेंद्र,वरिष्ठ ब्लड टेक्नीशियन का भरपूर सहयोग रहा जिन्होंने एम्बुलेंस में रक्त दाताओं से रक्त संग्रहित करने में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रक्तदान अमृत महोत्सव शिविर में मारवाडी युवा मंच जागृति शाखा के अध्यक्ष श्रीमती सीमा अग्रवाल,सचिव श्रीमती संगीता पालीवाल,कोषाध्यक्ष श्रीमती स्वेता अग्रवाल,रक्तदान संयुक्ता अमिता अग्रवाल,वर्षा महेश्वरी,नीलम अग्रवाल,अलका अग्रवाल,सीमा अग्रवाल,सानिया अग्रवाल,वंदना अग्रवाल,प्रीति अग्रवाल,ललिता अग्रवाल,मोनिका अग्रवाल,डॉली अग्रवाल,पूजा अग्रवाल, अल्का सिंघानिया, रीतू सिंघानिया,वर्षा अग्रवाल,सोना शर्मा,मुस्कान अग्रवाल,आभा अग्रवाल, सिल्की अग्रवाल,नेहा अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Viral: महिला वेटर को मिली इतने लाख रुपये की टिप, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

न्यूज डेस्क। अमेरिका के एक कैफे में एक शख्स खाना खाने के लिए आया और उसने करीब एक हजार रुपये का खाना खाया. जब टिप देने की बारी आई तो एक महिला वेटर को इस शख्स ने ढाई लाख रुपये की टिप (Tip) दे दी जो कि खाने की कीमत से काफी ज्यादा थी. महिला वेटर ने इतनी ज्यादा टिप के बारे में शायद सपने में भी नहीं सोचा होगा. इतनी बड़ी टिप मिलने से जहां एक तरफ महिला चौंक गई तो वहीं इस मामले के सोशल मीडिया पर छाने के बाद कुछ लोगों को तो महिला से जलन होने लगी.

क्या है पूरा मामला?

मैरिआना लैंबर्ट (Marianna Lambert) अमेरिका के अल्फ्रेडो पिज्जा कैफे में काम करती है. उसका काम लोगों को खाना परोसना और फिर उन्हें बिल देना होता है. लेकिन उसके साथ हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिस पर यकीन कर पाना आसान नहीं होगा. इस कैफे (Cafe) में एक शख्स ने आकर एक हजार रुपये का खाना खाया. लेकिन जब मैरिआना बिल लेकर आई तो उसकी किस्मत ही चमक गई.

2 लाख 39 हजार रुपये की टिप

आपको बता दें कि इस शख्स ने महिला वेटर (Female Waiter) को 2 लाख 39 हजार रुपये की टिप दे डाली. वेटर को अभी भी इस बात पर यकीन नहीं हो पाता कि उनके साथ कुछ ऐसा हुआ है. इस कैफे में काम करने वाले सभी कर्मचारी (Employees) इस बात से काफी हैरान हैं. इस महिला की रातोंरात किस्मत ही बदल गई. आपको बता दें कि ऐसा किस्सा पहली बार सामने नहीं आया है.

काफी खुश है महिला

इस टिप से महिला काफी खुश (Happy) नजर आई. 2015 में भी इसी तरह का मामला सामने आया था जहां पर एक वेटर को 8 लाख से भी ज्यादा रुपये की टिप दी गई थी जबकि बिल (Bill) केवल 33 हजार रुपये का था. ये मामले वाकई में सरप्राइज (Surprise) कर देने वाले हैं. बहुत से लोग टिप देने वाले को दरियादिल कह रहे हैं.

Breaking: शाहरुख के नेतृत्व में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत.. युवाओं में छाया उत्साह

कोरबा । प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ में अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन आज कोरबा प्रवास पर रहे। इस दौरान अमीन मेमन के कट्टर समर्थक शाहरुख सिद्दकी के नेतृत्व में गौमाता चौक पर भब्य स्वागत किया। चित परिचित नेता को अपने बीच पाकर युवाओं में नई उत्साह का संचार हुआ है।


बता दें कि आज शाम 5 बजे प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन 5 बजे गौमाता चौक कोरबा पहुंचे। जहां युवा नेता शाहरूख सिद्धीकी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अमीन मेमन का गौमाता चौक में सैकड़ों युवाओं ने नगर आगमन पर आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया।
इस दौरान आशीफ खान, लक्की गोस्वामी, जावेद आलम सहित बड़ी संख्या में समर्थकसाथी उपस्थित रहे।

 

 

MLA के घर से चोरी, चोरों ने उड़ाया ये समान…फॉरेसिंक एक्पसर्ट को बुलाया गया…

न्यूज डेस्क। विधायक के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। विधायक केशव चंद्रा विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने रायपुर गए हुए थे। इसी दौरान देर रात को उनके घर से चोरों ने सामान उड़ा लिया। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है।

विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो गया है। इसी सत्र में शामिल होने जांजगीर जिले के जैजैपुर से बीएसपी विधायक केशव चंद्रा 13 जुलाई को ही रायपुर चले गए थे। इस बीच 19 जुलाई को उनकी पत्नी गीता चंद्रा भी रायपुर आ गई थीं। इस दौरान उनके घर में उनका केयरटेकर राजेंद्र चंद्रा था।

घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को भी दी गई। खबर मिलने पर एसपी विजय अग्रवाल खुद मौके पर पहुंचे हैं। विजय अग्रवाल ने बताया कि वे स्वयं मौके पर हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जांच टीम का गठन कर दिया गया है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया है।

नशे में धुत दूल्हे राजा ने स्टेज पर पत्नी की जगह साली को पहना दी वरमाला, थप्पड़ों से ख़ूब हुई पिटाई

यूं तो सोशल मीडिया पर हज़ारों वीडियो वायरल होते रहते हैं, मगर आज जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो ज़रा हटके है. दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि एक दूल्हे राजा नशे में घुत होकर वरमाला के लिए स्टेज पर चढ़े हुए हैं. ऐसे में जब दूल्हे राजा को वरमाला डालने को कहा जाता है, तो वो अपनी होने वाली दुल्हन की जगह, अपनी साली साहिबा को ही डाल देते हैं. इस बात से साली गुस्से से लाल हो जाती है और स्टेज पर ही दूल्हे राजा की जमकर कूटाई कर देती है. एनडीटीवी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, मगर सोशल मीडिया पर यह वीडियो इसी दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

 

https://twitter.com/_S0niya51/status/1548920294462484480?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1548920294462484480%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Fzara-hatke%2Fdrunk-groom-wore-a-varmala-to-his-sister-in-law-instead-of-his-wife-on-stage-was-beaten-up-with-slaps-3171847

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दूल्हे राजा नशे में धुत हैं. स्टेज पर अपने पैरों से खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं. उनकी मदद के लिए उसका भाई खड़ा रहता है. वहीं स्टेज पर देखा जा सकता है कि दुल्हन के साथ आरती की थाल ली हुई उसकी बहन भी मौजूद होती है. लोग वरमाला डालने के लिए कहते हैं तो दूल्हे साहब अपनी साली को ही पहना देते हैं. इस बात से साली साहिबा को बहुत ही तेज़ गुस्सा आता है और दूल्हे राजा को जमकर थप्पड़ों से पिटाई कर देती है. यह वीडियो वाकई में फनी है. कई शादियों में इस तरह के मामले देखने को मिलते रहते हैं.
वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. करीब 2 लाख 40 हज़ार लोगों ने इस वीडियो को देखा है. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- शादी के दिन तो कंट्रोल कर लेते गुरु. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही हार्ड है… दूल्हे की शादी हुई या नहीं.

महिला को भेजा I Like U मैसेज, पति ने कर दी धुनाई! पुलिस से बोला शख्स- मेरी मदद करो…

एक शख्स ने अनजान महिला को ‘I Like U’ लिखकर मैसेज सेंड कर दिया जिसके बाद महिला के पति ने उसकी पिटाई कर दी. अब शख्स ने ट्वीट कर इसकी शिकायत पुलिस से की है. उसने कहा है कि माफी मांगने के बाद भी महिला के पति ने उसकी पिटाई कर दी, इसलिए उसे सुरक्षा दी जाए. इस मामले में पुलिस का रिएक्शन भी आया है. सोशल मीडिया पर शख्स के ट्वीट का स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है.

शख्स के ट्वीट का जवाब देते हुए पंजाब पुलिस ने कहा- पता नहीं कि आप एक महिला को अवांछित मैसेज भेजकर बदले में किस चीज की उम्मीद कर रहे थे? लेकिन उन्हें (महिला के पति) आपको पीटना नहीं चाहिए था. हमसे शिकायत करनी चाहिए थी. हम कानूनी धाराओं के तहत सजा देते. फिलहाल, दोनों अपराध को लेकर कानून के अनुसार उचित एक्शन लिया जाएगा.

शख्स ने ट्वीट कर पुलिस से की शिकायत

सुशांत दत्त नाम के ट्विटर यूजर ने पंजाब पुलिस को टैग करते हुए एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा- सर, मैंने किसी को ‘आई लाइक यू’ मैसेज भेज दिया. कल रात उसके पति ने मुझे बुरी तरह पीटा. जबकि मैं बार-बार माफी मांगता रहा. लेकिन अब मुझे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता हो रही है. कृपया मेरी मदद करें और मेरे जीवन को सुरक्षित करें. मुझपर फिर से हमला हो सकता है.

 

 


ट्वीट का स्क्रीनशॉट
ट्विटर बायो के अनुसार, सुशांत दत्त आरटीआई कार्यकर्ता हैं. हालांकि, बाद में उन्होंने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया. उनके ट्वीट पर पंजाब पुलिस ने रिप्लाई देते हुए कहा कि किसी को आपको पीटना नहीं चाहिए. ना ही आपको इस तरह अनजान शख्स को मैसेज करना चाहिए. पुलिस ने कहा कि कानून के अनुसार उचित कार्यवाही होगी.

एक अन्य ट्वीट में पुलिस ने ट्विटर यूजर को निकटतम थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा. फिलहाल, सोशल मीडिया पर ट्विटर यूजर के ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है. यूजर्स इसपर तरह-तरह प्रतिक्रिया दे रहे हैं. किसी को मैसेज फनी लगा तो किसी ने पंजाब पुलिस के ह्यूमर की तारीफ की.

 

 

एक अन्य ट्वीट में पुलिस ने ट्विटर यूजर को निकटतम थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा. फिलहाल, सोशल मीडिया पर ट्विटर यूजर के ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है. यूजर्स इसपर तरह-तरह प्रतिक्रिया दे रहे हैं. किसी को मैसेज फनी लगा तो किसी ने पंजाब पुलिस के ह्यूमर की तारीफ की.

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सदन में घिरे पीएचई मंत्री, जल जीवन मिशन मेंं विपक्ष ने लगाई सवालों की झड़ी

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन में जल जीवन मिशन का लक्ष्य पूरा नहीं होने को लेकर प्रश्नकाल में जबर्दस्त हंगामा हुआ। पीएचई मंत्री रुद्र गुरू विपक्ष के सवालों पर सदन में घिरते नज़र आये। सवालों का समुचित जवाब नहीं मिलने पर विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन कर दिया।

सदन की कार्यवाही शुरु होते ही बीजेपी की रंजना साहू ने सवाल पूछते हुए कहा था कि लक्ष्य पूरा क्यों नहीं हुआ और इसमें राज्यांश और केंद्रांश कितना है।

जिसके जवाब में पीएचई मंत्री ने माना कि कोविड के कारण मिशन के काम में देरी हुई। लेकिन, टेंडर लगना शुरू हो गया है और समय सीमा में काम पूरा किया जाएगा।

इसके बाद अजय चंद्राकर ने सवालों की झड़ी लगा दी। बाद में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और बृजमोहन अग्रवाल भी इस सवाल पर सरकार को जमकर घेरा। देर तक हंगामा मचने के बाद विपक्ष ने विधानसभा से ​बर्हिगमन कर दिया।

इससे पहले सदन ने दिवंगत पूर्व सांसद चक्रधारी सिंह और पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद विधानसभा की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। 10 मिनट बाद प्रश्नकाल शुरू हुआ। इसमें वन विभाग, ऊर्जा, नगरीय प्रशासन और खनिज विभाग से सवाल पूछे जा रहे हैं।

सीजी: सिमी को फंडिंग करने वाला 9 वर्ष से फरार आरोपी धीरज साव झारखण्ड से गिरफ्तार

रायपुर। प्रतिबंधित संगठन सिमी इंडियन मुजाहिदीन को फंडिंग करने वाले मुख्य आरोपी धीरज साव को पुलिस ने झारखण्ड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 9 सालों से फरार चल रहा था। बता दें  इस मामले से जुड़े आरोपियों को अदालत से दस वर्ष की सजा सुनाई गई है।

2013 में थाना खमतराई में दर्ज हुआ था टेरर फंडिंग को केस

बता दें कि 2013 में थाना खमतराई में टेरर फंडिंग का अपराध दर्ज किया गया था। जिसमे ट्रांसपोर्ट नगर खमतराई निवासी धीरज साव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस समय धीरज चिकन का ठेला लगाता था। पूछताछ में उसने बताया कि वह बिहार के जमुई जिले के थाना जमू अंतर्गत छुट्ट धनगांव का रहने वाला है। विगत दो वर्षो से रायपुर में रहता है।

आईसीआईसीआई बैंक में आरोपी ने खुलवाया था खाता

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि 2011 में पाकिस्तान से खालिद नाम के व्यक्ति का फोन आया था और उसने लालच देते हुए कहा कि हमारे लिए काम करने पर वह लाखों रुपए कमा सकता है।

खालिद ने उससे आईसीआईसीआई बैंक में खाता खुलवाने को कहा, तब उसने इसकी जानकारी अपने मौसेरे भाई श्रवण मंडल को दिया। तब श्रवण मंडल ने उसके बताये अनुसार सरस्वती नगर आईसीआईसीआई बैंक में खाता खुलवाया था।

वाहन चेकिंग कर रही थी महिला इंस्पेक्टर… रुकने का इशारा किया तो कुचला कर मार डाला, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में पशु तस्करी की खबर पर वाहनों की जांच कर रही महिला इंस्पेक्टर संध्या टोपनो को पशु तस्करों ने कुचलकर मार डाला।

गंभीर रूप से घायल महिला इंस्पेक्टर को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। टोपनो तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थीं। घटना आज सुबह तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है।

महिला दरोगा ने रुकने का किया था इशारा

जानकारी के मुताबिक तुपुदाना में एंटी क्राइम चेकिंग चलाया जा रहा था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात दरोगा संध्या टोपनो पिकअप वैन को रुकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी रोकने के बजाय दरोगा के ऊपर गाड़ी को चढ़ाते हुए फरार हो गया।

पशु तस्करों ने  वारदात को दिया अंजाम

बताया जा रहा है कि सिमडेगा पुलिस को क्षेत्र में पशु तस्करों की सूचना मिली थी। जिसके बाद इसकी सूचना रांची पुलिस को दी गई। रांची पुलिस ने खूंटी रांची सीमा के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के स्थित हुलहुन्दू के पास चैकिंग लगाया।

इसी दौरान बुधवार की सुबह करीब तीन बजे तेजी से एक सफेद रंग की पिकअप वैन आते दिखी। चैकिंग पोस्ट पर तैनात सब-इंस्पेक्टर संध्या टोपनो ने गाड़ी रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी महिला दरोगा के ऊपर चढ़ा दिया और भागने लगा। जिससे महिला दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गई फिर अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।

वहीं घबराया हुआ गाड़ी चालक वाहन लेकर भागने लगा लेकिन गश्ती दल ने पीछा किया जिससे उसने पिकअप वैन की रफ्तार और बढ़ा दी। लेकिन अधिक रफ्तार होने के चलते पिकअप गाड़ी रिंग रोड में पलट गई। बताया जाता है कि गाड़ी से कई तस्कर कूदकर भाग गए। चालक पुलिस की गिरफ्त में है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Breaking: आखिरकार ADC लैब संचालिका  पर हुआ FIR…  गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया पुलिस ने…

लकोरबा। आखिरकार सी.एस.ई.बी. पुलिस ने एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर की संचालिका श्रीमती वंदना चंदानी सहित दो अन्य पर गैर इरादतन हत्या का मामला धारा – 304(A) के तहत दर्ज करते हुए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय के आदेश पर एक प्रकरण को विवेचना में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस विवेचना के मध्य कारवाई करते हुए और भी धारा प्रकरण में जोड़ सकती है।


बता दें कि 22 मार्च 2021 को कोर्ट ने एक आदेश जारी कर एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर की संचालिका वंदना चंदानी पर अपराध दर्ज करने का अवार्ड पारित किया था। आदेश जारी होने के लगभग 4 महीनों के बाद आखिरकार सी.एस.ई.बी. पुलिस ने एफ.आई.आर. दर्ज किया है। शहर के बड़े लैब की संचालिका वंदना चन्दानी के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज होने के बाद शहर के लैब संचालकों में हड़कंप मच गया है।

ये था मामला

प्रकरण में परिवादिनी कुसुमलता साहू ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में परिवाद दायर करते हुए बताया कि वह 31/10/2020 की शाम को अपने पिता दिलेश्वर प्रसाद साहू को कोविड टेस्ट के लिए ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा स्थित एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर लेकर गई थी और वहां समय पर कोविड टेस्ट की रिपोर्ट नही दिए जाने के कारण इलाज के अभाव में उसके पिता दिलेश्वर प्रसाद साहू की अकाल मृत्यु हो गई। परिवादिनी द्वारा अपने परिवाद पत्र में उल्लेख किया गया है कि आरोपीगण के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में अपनी गलती छिपाने के लिए जानबूझकर फर्जीवाड़ा करते हुए सैंपल लेने व सैंपल रिपोर्ट जारी करने के समय में फर्जीवाड़ा किया गया है। सैंपल लेने का समय 1 नवंबर की सुबह 10 बजे तथा रिपोर्ट जारी करने का समय 10:06 बजे दर्शित किया गया है जबकि दिलेश्वर प्रसाद साहू  की मृत्यु 2 घंटे पूर्व हो चुकी थी। परिवादिनी के द्वारा मृत्यु के संबंध में दस्तावेज भी पेश किए गए हैं कि मृत देह मोर्ग में रखी हुई थी।

प्रस्तुत परिवाद में आरोपीगण के विरुद्ध धारा – 468, 471, 188, 201 व 304(क) भा.द.सं. के अंतर्गत कार्यवाही करने की मांग परिवादिनी द्वारा किए जाने पर अति. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, पीठासीन विद्वान न्यायाधीश श्री आर. एन. पठारे ने दिनांक – 22.03.2022 के अपने आदेश में लिखा है कि  तथ्य से प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध का होना दर्शित होता है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अपने आदेश में CSEB चौकी पुलिस को FIR पंजीबद्ध कर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया था।

//वर्सन//

एडवान्स डायग्नोस्टिक सेंटर की संचालिका वंदना चन्दानी सहित 3 पर गैर इरादतन हत्या का मामला पंजीबद्ध किया है। मामले में जांच के बाद और भी धाराएं जोड़ी जाएंगी।

नवल साव, सी.एस.ई.बी. चौकी प्रभारी.