कोरबा। कोयलांचल में हुए डबल मर्डर का खुलासा हो चुका है। एसईसीएल कर्मी की पत्नी और बेटी का हत्यारा 19 वर्षीय बेटा ही (Breaking Korba Double Murder) निकला। नशे की हालत में बेटे ने बहन और मां को चाकुओं से गोद दिया और उनकी लाश बाथरूम में छिपा दी।
जिसके बाद हत्या में इस्तेमाल चाकू को छत्त पर छिपाकर घर से फरार हो गया। जब पुलिस डॉग स्क्वायड (Breaking Korba Double Murder) के साथ छत्त पर पहुंची तो चाकू छत्त से बरामद हो गया।
जिसके बाद पुलिस ने बेटो को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने लड़के पास से मिले सामान को भी जब्त कर लिया है।
बता दें कि आरोपी 19 वर्षीय अमन दास नशे का आदि था। नशे की लत ने उसे आरोपी बना दिया। जब आरोपी नशे की हालत में घर पहुंचा तो मां ने उसे फटकार लगा दी। जिसके बाद तहश में आकर आरोपी ने मां-बहन दोनों को मौत के घाट उतार (Breaking Korba Double Murder) दिया।
बता दें कि एसईसीएल कर्मचारी आरके दास रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर गए थे। करीब 10-11 बजे पड़ोसियों को घर में कुछ वारदात की शंका होने पर पुलिस और आरके दास को कॉल किया। घर आकर देखा तो घर का मंजर देख आरके दास के होश उड़ गए। जिसके बाद पुलिस ने कुछ ही समय में इस मामले को सुलझा लिया।
बीजापुर। (Heavy Rainfall in Bijapur Cobra battalion jawan washed away in Gutra hill drain) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए हैं। इसी दौरान गश्त से लौट रहा कोबरा 210 बटालियन का जवान सूरज आर. उफनती गुटरा पहाड़ी नाला में बह गया। लापता जवान का शव बरामद कर लिया गया है। जवान केरल का रहने वाला था।
सीआरपीएफ के डीआईजी के अनुसार यह घटना सुबह सुबह हुई है जब कोबरा के जवान नाला पार कर रहे थे, इसी समय नाले के पानी का बहाव बहुत तेजी से बढ़ गया।
जानकारी के अनुसार नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन मानसून के तहत गुरुवार रात को तर्रेम कैंप से कोबरा 210 बटालियन के जवान गश्त पर गए थे। जवानों ने एंबुश लगाया किंतु सफलता नहीं मिली।
गुरुवार रात में बीजापुर जिले में मूसलाधार बारिश हुई जिससे नदी नाले उफान पर आ गए और जवान फंस गए। सुबह जवान रस्सी के सहारे गुटरा नाला पार कर रहे थे तभी एक जवान तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया।
महबूब नगर (तेलंगाना)। (School bus carrying children drowns in floods in Telangana’s Mahbubnagar) तेलंगाना के महबूबनगर में शुक्रवार को अचानक आई बाढ़ 30 छात्रों को ले जा रही एक स्कूल बस पानी में डूब गई। बस को डूबती देखकर बच्चे चीखने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर राहगीरों और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। आनन फानन में बस में सवार 30 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया।
जानकारी के अनुसार ये स्कूल बस 30 बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान वह माचनपल्ली और सिगुर गड्डा टांडा के बीच स्कूल बस अंडर ब्रिज में लगभग पांच फीट बाढ़ के पानी में फंस गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने आनन फानन में बस में सवार बच्चों को बचाया।
#WATCH | Telangana: A school bus, carrying 30 students, was partially submerged in a flooded street in Mahbubnagar today. The students were rescued by the locals. The bus was later brought out of the spot. pic.twitter.com/7OOUm8as0v
बाद में ट्रैक्टर की मदद से बस को बाहर निकाला गया। महबूब नगर के डिप्टी कमिश्नर ने बताया, 30 बच्चों को लेकर जा रही बस माचनपल्ली और सिगुर गड्डा टांडा के बीच अंडरपास में फंस गई थी।
कोरबा। सूचना संचार क्रांति के कारण वर्तमान में हमें जानकारी तत्परता से मिल रही है। इसका असर जनमानस के साथ प्रशासन पर भी हुआ है और यह जरूरी भी है। मीडिया प्रजातंत्र का चौथा स्तंभ हैं। प्रशासनिक खामियो की जानकारी इससे मिलते रहती है। आने वाले दिनों में प्रशासन की सबसे बड़ी जवाबदारी चुनाव की, है इसमें भी मीडिया का सहयोग अपेक्षित है।
यह बात नवनियुक्त कलेक्टर संजीव कुमार झा ने प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के दौरान तिलक भवन में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा की कोरबा आने के बाद मैने महसूस किया कि यह मिनी हिंदुस्तान है। सूचना तंत्र का सकारात्मक उपयोग ही शहर के लिए बेहतर होगा। उन्होने कहा कि वर्तमान में सोशल मीडिया का दुरुपयोग भी हो रहा है। किसी दूसरे जगह की तस्वीर लगाकर भ्रामक समाचारों को फैलाया जाता है, इससे लोगों को बचना होगा। उन्होंने कहा कि शासन के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने चर्चा के दौरान कहा कि जिले के विकास की गति को के संबंध में कहा कि शासन की योजनाओं के शतप्रतिशत क्रियान्वयन पर फोकस रहेगा और साथ ही शासन की फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर जिलेवासियों को लाभान्वित करने पर जोर रहेगा। उन्होनें कहा कि गौठानों को आजीविका गतिविधियों का केन्द्र बनाकर ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोडने के कार्यो को भी लगातार संचालित किया जाएगा।
क्वालिटी एजुकेशन बड़ी चुनौती
स्कूल बनाना और उसमें शिक्षकों की नियुक्ति करना आसान है लेकिन उसमें क्वालिटी एजुकेशन आसान नही है। आज के दौर में शिक्षकों को मोटिवेट करने की जरूरत है। हमारे सरकारी स्कूल के टीचरों में भी वो क्षमता है जो एक कान्वेंट स्कूलों के अध्यापकों में है। जरूरत उनकी क्षमताओं को निखारने की है। आने वाले दिनों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम कराया जाएगा। जिससे सरकारी स्कूलों में बेहतर पढ़ाई के लिए शिक्षकों को मोटिवेट किया जा सके।
शहर आपका है अधिकारी तो आते जाते रहेंगे
कलेक्टर संजीव झा ने आज एक बड़ी बात कही उन्होंने कहा कि शहर आपका है इसे किस तरीके से सजाना संवारना है, इसे आपसे अच्छा कोई नही जान सकता क्योंकि अधिकारी तो आते जाते रहते है और मीडिया के साथी यही रहकर सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करते रहेंते है।
चेन्नई। (Tamil actor Vikram has been hospitalised) तमिल अभिनेता विक्रम को उनकी फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ आई के टीजर लॉन्च कार्यक्रम से कुछ घंटे पहले शुक्रवार को तेज बुखार के लक्षणों के कारण बेचैनी की शिकायत के बाद चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हालांकि कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया था कि विक्रम को दिल का दौरा पड़ा और इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनके प्रशंसक ने कहा कि यह तेज बुखार था और अभिनेता ठीक कर रहे हैं। प्रचारक ने कहा कि विक्रम को अस्पताल से जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।
कोरबा। कुसमुंडा में हुए डबल मर्डर से कोयलांचल क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। एसईसीएल कर्मी की पत्नी और बेटी की हुई हत्या में करीबियों पर शक की सुई घूमने लगी है। बहरहाल पुलिस घटना की सूक्ष्म जांच कर रही है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ को कोरबा जिले में स्थित एसईसीएल खदान में नियोजित कर्मचारी आरके दास की पत्नी और बेटी की हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद दोनों के शव को आवास के बाथरूम में डाल दिया गया था।
घटना कुसमुंडा स्थित एसईसीएल की आवासीय कालोनी आदर्शनगर की है। पुलिस घटना स्थल पर जांच पड़ताल कर रही है। फॉरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंंची है। घटना को लेकर अभी पूरा विवरण सामने नहीं आया है।
टोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार सुबह नारा शहर में हमला किया गया। उन पर फायरिंग उस वक्त की गई, जब वे एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वे अचानक गिर पड़े। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें पीछे से दो गोली मारी गईं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके से 42 साल के हमलावर को गिरफ्तार किया है।
दिल का दौरा भी पड़ा
जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोली लगने के बाद शिंजो को दिल का दौरा भी पड़ा। हालांकि, अभी इसके बारे में आधिकारिक बयान नहीं आया है। चश्मदीदों के मुताबिक, मौके पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी और आबे के शरीर से खून बहता दिखा।
सड़क पर सभा कर रहे थे, हमले के बाद धुंआ दिखाई दिया
जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। शिंजे इसके लिए वहां कैंपेनिंग कर रहे थे। सड़क पर एक छोटी सी सभा थी, जिसमें 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। जब आबे भाषण देने आए तो पीछे से एक हमलावर ने गोली चलाई।
अकोला/नई दिल्ली। डीजल पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है। गडकरी ने कहा कि, अगले पांच साल में देश से पेट्रोल को खत्म कर दिया जाएगा। प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अकोला में डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में ये बात कही।
गडकरी ने कहा कि अब विदर्भ में बने बायो-एथेनॉल का इस्तेमाल वाहनों में किया जा रहा है। ग्रीन हाइड्रोजन को कुएं के पानी से बनाया जा सकता है और 70 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा सकता है। गडकरी ने कहा कि अगले पांच साल में देश से पेट्रोल खत्म हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि सिर्फ गेहूं, चावल, मक्का लगाने से कोई किसान अपनी भविष्य नहीं बदल सकता है। गडकरी ने कहा कि किसानों को ऊर्जा दाता बनने की जरूरत है न कि सिर्फ खाद्य प्रदाता ।
इथेनॉल से होती है 20,000 करोड़ रुपए की बचत
गडकरी ने कहा कि इथेनॉल पर एक फैसले से देश को 20,000 करोड़ रुपए की बचत हुई है। निकट भविष्य में दोपहिया और चार पहिया वाहन ग्रीन हाइड्रोजन, एथेनॉल और सीएनजी पर आधारित होंगे।
साथ ही उन्होंने कहा कि विदर्भ से कपास बांग्लादेश को निर्यात करने की योजना है, जिसके लिए विश्वविद्यालयों के सहयोग की आवश्यकता है। विदर्भ में किसानों की आत्महत्या को रोकने के लिए विश्वविद्यालय बहुत कुछ कर सकता है।
जांजगीर-चाम्पा । आमतौर पर ऐसे कई बड़े अधिकारी होते हैं, जो कीचड़ या गीली मिट्टी देखकर अपने जूते-चप्पल गन्दे होने की डर से पैदल चलना मुनासिब नहीं समझते। जिले के नव पदस्थ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा शायद जमीन से जुड़े हुए वे अधिकारी है, जिन्हें न तो गीली मिट्टी में फिसलने का डर था और न ही कीचड़ में चलने से परहेज। जिले में पदस्थ होने के बाद विकास कार्यों का बारीकियों से अवलोकन करने निकले कलेक्टर श्री सिन्हा आज जब एक गौठान का अवलोकन करने पहुँचे तो वे पैदल ही दूर तलक तब तक आगे बढ़ते रहे, जब तक उन्होंने करीब से यहाँ के सम्पूर्ण कार्यों को न देख लिया। इस दौरान उनके जूते कीचड़ से लथपथ हो गए, फिर भी वे बिना परवाह किए आगे बढ़ते रहे। यहाँ पहुँचने और विकास कार्यों सहित स्व-सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत के बाद उनकी आमदनी और गतिविधियों को देखकर प्रशंसा किए बिना नहीं रह सके।
नवपदस्थ कलेक्टर श्री सिन्हा द्वारा जिले में विकास को बढ़ावा देने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की न सिर्फ बैठकें ली जा रही है, अपितु वे ब्लॉक में हुए महत्वपूर्ण कार्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन के साथ शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए भी मौके पर अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं। पहले दिन जिले के दूरस्थ क्षेत्र डबरा से दोैरे की शुरूआत करने के बाद आज उन्होंने अकलतरा ब्लॉक में दौरा किया। वे शहर की सड़कों पर निरीक्षण करते हुए तहसील, जनपद, स्कूल, धनवंतरि मेडिकल दुकान और गोठानों तक पहुचे। उन्होंने जनपद कार्यालय में शासन की योजनाओं को ग्राम पंचायत स्तर पर प्रत्येेक ग्रामीणों तक पहुचाने के लिए प्रेरित किया।
तहसील में तहसीलदार की कुर्सी में बैठकर राजस्व प्रकरणों की जांच की और निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुसार किसानों और जनता के हित में कार्य करें। नामान्तरण, सीमांकन, बटांकन के प्रकरण लंबित न रखे। फौती, ऋण पुस्तिका का वितरण समय पर करें। यहां से वे अकलतरा में संचालित स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय पहुचे और एक-एक कक्षाओं में जाकर उपलब्ध सुविधाओं सहित संसाधनों की जांच की। यहां प्राचार्य से चर्चा करते हुए वर्तमान में व्याप्त समस्याओं को जाना और निर्देशित किया कि आप लोग विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें, जो भी कमियां है, उसे दूर करने की दिशा में हमारे द्वारा योजना बनाई जा रही है। कलेक्टर श्री सिन्हा यहां से ग्राम तिलई में गौठान देखने पहुचे। गौठान में मुर्गी, बतख, मछली पालन को देखने के बाद स्व-सहायता समूह की महिलाओं से बात की। यहां आरती स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती सरोजनी साहू सहित अन्य द्वारा जब बताया गया कि गौठान उनके लिए आर्थिक रूप से लाभदायक साबित हो रहा है, तो कलेक्टर ने खुशी जाहिर करते हुए यहां अन्य लाभदायक गतिविधियां संचालित करने के निर्देश जनपद सीईओ सहित अधिकारियों को दिए।
गौठान में उन्होंने फलदार पौधे लगाने के भी निर्देश दिए। वे धनवंतरि मेडिकल दुकान भी पहुचे और कहा कि मुख्यमंत्री चाहते है कि किसी भी गरीब को अधिक कीमत में दवा न लेना पड़े। दुकान में सभी प्रकार की दवाइयां जरूर रखी जाए ताकि जरूरतमंद मरीज यहां से दवा खरीदकर अपनी बीमारी दूर कर सके। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती नंदिनी कमलेश साहू भी उपस्थित थी।