Home Blog Page 2474

KORBA: विधायक की अनुशंसा पर CM की मुहर…4करोड़ 24 लाख रुपयों के विकास कार्य हुए स्वीकृत…

कोरबा। पाली तानाखार के विधायक की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने मुहर लगाते हुए 4 करोड़ 24 लाख के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है।

 

बता दें कि पाली तानाखार के विधायक व जन-जन के नेता मोहित राम केरकेट्टा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे है। उनकी कार्यशैली को देखते प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल भी दोनों हाथ खोलकर विकास के लिए राशि दे रहे है। इस बार श्री केरकेट्टा ने पाली नगर पंचायत के विकास के लिए राशि देने सी.एम. से निवेदन किया था। विधायक की  अनुशंसा पर पाली नगर पंचायत को 4करोड़ 24 लाख के विकास कार्यो को स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि से पाली नगर पंचायत के गली मोहल्लों में सीसी रोड और तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा।

 

विधायक ने जताया आभार

 

क्षेत्र के विकास के लिए लगातार सी.एम. से मिल रहे सहयोग पर पाली तानाखार के विधायक मोहित केरकट्टा ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि सरकार के जनहितैषी कार्यो की वजह से पिछड़ा कहा जाने वाला पाली ब्लाक अब धीरे -धीरे विकास की ओर बढ़ रहा है। ये सब सीएम के सहयोग से संभव हो रहा है।

विधायक की सक्रियता का मिला इनाम

 

पाली तानाखार के विधायक मोहित केरकेट्टा की सक्रियता की वजह से क्षेत्र के विकास के लिए लगतार कार्य कराया जा रहा है। यह पहली बार हो रहा है जब तानाखार विधान सभा मे कई ऐतिहासिक कार्यों को अनुमति देकर प्रदेश में मुखिया ने विधायक का मान बढ़ाया है और क्षेत्र की जनता को विकास की राह में जोड़ने का काम किया है।

 

देंखे सूची…

 

 

KORBA: पुलिस का धौंस दिखाकर महिला की दबंगई… SP को ज्ञापन सौंपकर मोहल्लेवासियों ने कार्रवाई की लगाई गुहार….

कोरबा। वार्ड क्रमांक 33 के बैगिन डभार के रहवासी एक लेडी डॉन के दबंगई से परेशान है। वार्ड वासियों ने एसपी से फरियाद कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

बता दें कि रिहायसी एरिया के सटे बैगिन डभार के लोग एक सुरुचि पटेल नामक महिला के आतंक से परेशान है। महिला की आदत और दबंगई से त्रस्त मोहल्लेवासियों ने बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी कार्यालय में दिए शिकायत पत्र के मुताबिक मोहल्लेवासियों ने महिला सुरुचि पटेल पिछले एक साल से बैगिन डभार में किराए के मकान में रह रही है। जब से वह यहां किराए में आई है तब से मोहल्ले में शांति भंग हो रही है। आधी रात तक महिला के घर पुरुषों के आवाजाही से लोग परेशान है। यही नही घर मे महिला शराब की बिक्री और लोगो को शराब पिलाने का काम करती है। जब मोहल्ले वाले आपत्ति करते है तो उल्टा पुलिस मेरे जेब है कहकर धौंस जमाती है। उनके अवैध गतिविधि की जानकारी रामपुर चौकी को भी अवगत करा चुके है । उसके बाद भी कोई कार्यवाही नही की जा रही है । इससे क्षुब्ध होकर आज संवेदनशील पुलिस अधीक्षक को समस्या से अवगत कराने और उसका निराकरण की मांग कर शिकायत दर्ज कराए है।

 

शिकायत पत्र…

 

 

IPS भोज राम पटेल SP महासमुंद… कोरबा एसपी की कमान संतोष सिंह को, देखें सूची…

 

 

 

 

बैंड-बाजा, बारिश और बारात: पानी में कूद-कूदकर नाचे बाराती, तिरपाल लेकर निकले घरवाले; देखें Video

The Duniyadari.com: शादी वाले दिन अगर बारिश हो जाए तो कई सारे इंतजामों पर पानी फिर जाता है. अगर किसी ने ओपन एरिया में खाने-पीने का इंतजाम किया है तो उसे मेहमाननवाजी करने में दिक्कत हो जाती है. इतना ही नहीं, सबसे बड़ी समस्या तब खड़ी हो जाती है कि आखिर बारिश में कैसे बारात निकाली जाएगी. आज के दौर में इन सभी समस्याओं को पीछे छोड़ते हुए लोग काफी फ्री माइंड हो चुके हैं. उन्हें बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता कि बारिश हो रही है या नहीं. सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो को देखकर आपके होश फाख्ता हो जाएंगे.

बारिश में झूमकर नाचते हुए दिखाई दिए लोग

जी हां, इंटनरेट पर वायरल होने वाले एक वीडियो में देखा जा सकता है कि भयंकर बारिश होने के बावजूद बारातियों ने बिना रुके बारात निकाली. इस वीडियो में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि दूल्हे के घरवाले बिना रुके डांस करते हुए मस्ती से नाच रहे हैं. इतना ही नहीं, बारात में शामिल हुईं महिलाओं ने अपने सिर पर तिरपाल ढाक रखा है. आगे-आगे बैंड बाजा वाला चल रहा है तो पीछे बाराती मस्ती में नाचते हुए चल रहे हैं. बारात में शामिल हुआ एक शख्स तो पानी में छम-छम करके उछल रहा है.

https://twitter.com/AnilDwi14541041/status/1544965909323714560?t=RoDbhf-FP95Cl6I7h1QdRA&s=09

 

मध्य प्रदेश के इंदौर का है ये मामला

बताया जा रहा है कि यह वीडियो मध्य प्रदेश के इंदौर जिले का है. बेहद कम ही ऐसा देखा जाता है कि बारिश के बावजूद लोग अपनी बारात निकाले, लेकिन यह मामला थोड़ा दुर्लभ है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग जमकर वायरल कर रहे हैं. एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बैंड, बाजा, बारिश और बारात… इंदौर में तिरपाल लेकर निकली बारात.’ जबकि एक अन्य ने लिखा, ‘चाहे बारिश हो बस्ती में… इंदौर में बारात नाचेगी मस्ती में..’ हर कोई इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर शेयर कर रहा है.

सीजी: मॉडल आंचल यादव हत्याकांड, भाई को आजीवन कारावास, मां को 3 साल की जेल,बहन की फेसबुक पोस्ट से परेशान होकर की थी हत्या

बालोद। छत्तीसगढ़ की चर्चित मॉडल आंचल यादव हत्याकांड Model Aanchal Yadav murder case मामले में बालोद के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सरोज नंदादास ने मामले में मुख्य आरोपी आंचल के भाई को life imprisonment to brother आजीवन कारावास की सजा दी है। जबकि, साक्ष्य छिपाने के मामले में आरोपी आंचल की मां को तीन साल सश्रम कारावास की सजा दी गई है। बता दें कि रायपुर में रहकर मॉडलिंग करने वाली आंचल का शव बालोद जिले के गुरुर के डैम में मिला था।

जानें पूरा मामला

26 मार्च 2019 को बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र के धानापुरी गांव के पास गंगरेल सिंचाई नहर में एक युवती का शव रस्सी से बंधा हुआ मिला था। पुलिस ने उसकी पहचान आंचल यादव के रूप में की और फिर हत्या के संदेह के आधार पर जांच में पुलिस जुट गई। जांच में पुलिस को पता चला कि आंचल का उसके घर वालों से संबंध ठीक नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने उसके करीबियों से पूछताछ शुरू की। जब पुलिस ने संदेह के आधार पर आंचल यादव के सगे भाई सिद्धार्थ यादव को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उन्होंने घटना को अंजाम देने की बात कुबूल की।

बहन की फेसबुक पोस्ट से परेशान होकर भाई ने की थी हत्या

पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह आंचल यादव के फेसबुक पोस्ट से परेशान था और आंचल यादव अपने फेसबुक पर जो तस्वीरें डालती थी वह उसको बिल्कुल पसंद नहीं थी।इतना ही नहीं आंचल का भाई के साथ व्यवहार भी ठीक नहीं था।

अब’शिव-पार्वती’ को सिगरेट पीते दिखाया, पहले काली को सिगरेट पीते दिखाया था, आखिर चाहती क्या है डायरेक्टर लीना मणिमेकलई के नए ट्वीट से भड़का गुस्सा

नई दिल्ली। डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ के पोस्टर पर विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है कि इस फिल्म की डायरेक्टर लीना मणिमेकलई ने एक और विवादित तस्वीर पोस्ट कर दी है। उन्होंने इस बार ‘शिव-पार्वती’ की ऐसी तस्वीर पोस्ट की है जिनमें वे सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं।

इतना ही नहीं उनके एक हाथ में त्रिशूल तो दूसरे हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा दिखाया गया है। जैसे ही उन्होंने यह नई पोस्ट ट्विटर पर शेयर की, लोग एक बार फिर भड़क उठे हैं।

दरअसल, काली फिल्म की डायरेक्टर लीना मणिमेकलई ने गुरुवार सुबह यह तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘कहीं और’। इसके बाद उन्होंने इसे पोस्ट किया, इस तस्वीर में भगवान शिव और मां पार्वती का रोल कर रहे एक्टर्स को धूम्रपान करते दिखाया गया है। इस तस्वीर पर एक बार फिर वे घिर गई हैं और लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं।

CG Breaking : गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर घोषित, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, प्रेम साय सिंह टेकाम समेत इन बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी,देखें सूची

रायपुर, छत्तीसगढ़। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिया गया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ के पांच मंत्रियों को इसके लिए बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जानकारी के मुताबिक़ गुजरात में नवंबर-दिसंबर में गुजरात विधानसभा चुनाव होंगे।

 

पांचों मंत्रियों को लोक सभावार खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को खेड़ा लोकसभा ऑब्जर्वर, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया को सूरत लोकसभा, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम को अहमदाबाद ईस्ट लोकसभा, जय सिंह अग्रवाल को गांधीनगर लोकसभा और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल को साबरकांठा लोकसभा पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

इसके लिए AICC ने सूची जारी कर दी है जिसके मुताबिक़ कुल 26 नेताओं को गुजरात विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है जिसमें छत्तीसगढ़ के 5 मंत्रियों के नाम शामिल हैं।

देखें आदेश

 

कौन हैं डॉ. गुरप्रीत कौर, जो बनने जा रही हैं भगवंत मान की दुल्हनिया? सामने आई पहली फोटो

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को शादी करने जा रहे हैं. 48 साल के भगवंत मान की ये दूसरी शादी है. भगवंत मान डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं. ये शादी गुरुवार को चंडीगढ़ में होगी. बताया जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी भगवंत मान और डॉ गुरप्रीत कौर को आशीर्वाद देने के लिए चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं.

CM भगवंत मान का 2015 में अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो गया था. उनके दो बच्चे हैं, जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं. अब तलाक के 7 साल बाद भगवंत मान ने दोबारा अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करने का फैसला किया है.
मां और बहन ने चुनी लड़की

बताया जा रहा है कि भगवंत मान की मां चाहती हैं कि उनका बेटा भगवंत फिर से अपना घर बसाएं. इसलिए उनकी मां और बहन ने खुद मान के लिए लड़की चुनी है. भगवंत मान डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ घर मे ही प्राइवेट समारोह में शादी करेंगे. इस समारोह में सिर्फ परिवार वाले लोग ही शामिल होंगे.

 

पंजाब के लिए छोड़ा था परिवार’

भगवंत मान 2011 में राजनीति में आए थे. वे 2014 में पहली बार AAP के टिकट पर संगरूर से सांसद बने थे. तब उनकी पत्नी इंदरप्रीत कौर भी उनके प्रचार में नजर आई थीं. हालांकि, दोनों का 2015 में तलाक हो गया था. भगवंत मान ने 2019 में भी संगरूर से चुनाव जीता. 2022 में वे AAP की ओर से पंजाब में सीएम उम्मीदवार बने. उनके नेतृत्व में पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला. भगवंत मान 16 मार्च 2022 को पंजाब के सीएम बने. इस दौरान उनके बेटे और बेटी भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

अपनी पहली पत्नी को तलाक देने की वजह बताते हुए भगवंत मान ने कहा था कि वे राजनीति की वजह से परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं. इसलिए उनकी पत्नी से उनसे दूरी बना ली. इतना ही नहीं तलाक के बाद भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी लिखा था. इसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने पंजाब को अपने परिवार के ऊपर चुना. राजनीति को पूरा समय देने के लिए वे पत्नी से अलग हो रहे हैं.

KORBA: कलेक्टर ने आत्मानंद इंग्लिश स्कूल का किया निरीक्षण…बच्चों के भोजन करने के लिए किचन शेड और साइकिल स्टैंड निर्माण के दिए निर्देश…

कोरबा ।कलेक्टर संजीव झा ने कोरबा शहर के पंप हाउस स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में स्थित डिजिटल क्लास रूम, भौतिकी, रसायन लैब, जीव विज्ञान लैब एवं पुस्तकालय का भी अवलोकन किया। उन्होंने लैब में जाकर प्रेक्टिकल के लिए उपलब्ध सामग्रियों तथा आवश्यक उपकरणों को भी देखा। कलेक्टर श्री झा ने बच्चो को दिये जाने वाले मध्यान्ह भोजन के बारे में भी जानकारी ली। उन्होने बच्चो के बैठकर भोजन करने के लिए किचन शेड निर्माण के निर्देश दिये। साथ ही साइकिल पार्किंग के लिए सायकल स्टैण्ड निर्माण के भी निर्देश मौके पर मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी जी.पी. भारद्वाज को दिये। कलेक्टर ने स्कूल में दो चपरासियों की पदस्थापना करने के भी निर्देश डीईओ को दिये। उन्होने स्कूल में शिक्षा गुणवत्ता, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने स्कूल में पानी सप्लाई के लिए अमृत मिशन के तहत् कनेक्शन देने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर श्री झा ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने लायब्रेरी में जाकर विद्यार्थियों के पढ़ने के लिए रखे गये पुस्तकों का भी अवलोकन किया। उन्होंने लायब्रेरी में सभी प्रकार के ज्ञानवर्धक पुस्तकों को रखने का भी सुझाव दिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री गोवर्धन प्रसाद भारद्वाज, जिला मिशन समन्वयक स्कूल के प्राचार्य विवेक लाण्डे सहित शिक्षकगण एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना 200 के पार, सबसे ज्यादा 69 मरीज दुर्ग में, जानें अपने जिले का हाल