Home Blog Page 2475

ईडी रेड के सवाल पर सीएम भूपेश ने पूछा. सीएम साहब और सीएम मैडम कौन हैं..पहले ये बताएं, बीजेपी पर भड़के मुख्यमंत्री

रायपुर सीएम भूपेश बघेल तीन दिवसीय दौरे से राजधानी लौटे आए हैं। रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, भेंट मुलाकात का पहला चरण का कार्यक्रम समाप्त हो गया। लगातार छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों को कैंसिल होने को लेकर सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि, एक तरफ पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि हो रही है दूसरी ओर ट्रेन लोगों के लिए सबसे अच्छा यातायात का साधन है। अब उसे भी बंद करके आम जनता की जेब में डाका डालने का काम करने पर काम कर रही है।

सीएम ने छतीसगढ़ में ईडी की लगातार कार्रवाई को लेकर पूर्व की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए ​कहा कि, सीएम साहब कौन हैं, सीएम मैडम कौन हैं यह बताना चाहिए। मुख्यमंत्री ने चिटफंड मामले का भी जिक्र किया और कहा कि चिटफंड कंपनी ने आम जनता की जेब से पैसे लूट कर ले गई है। उसके ब्रांड एंबेसडर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और उनके परिवार के लोग ही थे। पहले उसपर कार्रवाई होनी चाहिए।

उदयपुर हत्याकांड मामले में सीएम ने कहा, घटना को अंजाम देने वाला भारतीय जनता पार्टी का है और उकसाने वाला भी बीजेपी का है। हत्यारा भी भारतीय जनता पार्टी के हैं और छत्तीसगढ़ को बंद करा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी को स्वीकार करना चाहिए कि हमारे कार्यकर्ताओं से गलती हुई है जब तक आपकी यह साहस नहीं है अब कुछ भी करिए जनता उसको स्वीकार नहीं करेगी।

देंखे वीडियो…

 

 

 

ब्रेकिंग: 16 ठिकानों पर सीबीआई छापा, सिविल वर्क का ठेका दिलाने 300 करोड़ रुपए की रिश्वत देने की गई थी पेशकश

श्रीनगर/नई दिल्ली। बिजली परियोजना में सिविल वर्क का ठेका दिलाने (CBI raids offer of 300 crores to get contract in civil work) जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक (former governor Satya Pal Malik) को 300 करोड़ रुपए की रिश्वत देने की पेशकश करने के मामले में सीबीआई (CBI raids) ने बुधवार को श्रीनगर में दो जगह, जम्मू में पांच, दिल्ली में पांच, मुंबई में तीन और पटना में एक जगह जांच कर रही है। ये 16 ठिकाने बिचौलियों व प्रोजेक्ट से संबंधित लोगों के बताए गए हैं।

सीबीआई इस मामले में आज श्रीनगर में दो जगह, जम्मू में पांच, दिल्ली में पांच, मुंबई में तीन और पटना में एक जगह जांच कर रही है। ये 16 ठिकाने बिचौलियों व प्रोजेक्ट से संबंधित लोगों के बताए गए हैं। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान उसे आरोपी सरकारी अफसरों के कुछ संदिग्ध लेन-देन का पता चला था।

इनमें चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स लि. के तत्कालीन चेयरमेन नवीन कुमार चौधरी के लेन-देन भी शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि जांच एजेंसी मुंबई में पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रूपेन पटेल, विजय गुप्ता और अमरेंद्र कुमार सिंह के परिसरों की तलाशी ले रही है।

बता दें कि अप्रैल में सीबीआई ने इस मामले में दो केस दर्ज किए थे। जांच एजेंसी ने तब छह राज्यों में छापेमारी की थी। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा भ्रष्टाचार के आरोपों पर दो प्राथमिकी दर्ज की थी।

बता दें कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक जनसभा में आरोप लगाया था कि उन्हें जम्मू कश्मीर की दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए 300 करोड़ रुपए की रिश्वत की पेशकश की गई थी। ये फाइलें राज्य में किरू जलविद्युत परियोजना से संबंधित सरकारी कर्मचारियों के लिए समूह चिकित्सा बीमा योजना से संबंधित थीं।

ब्रेकिंग: कार्यकाल खत्म होने से एक दिन पहले मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा,मोदी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि मोदी सरकार के दो मंत्रियों के राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल 7 जुलाई गुरुवार को खत्म हो रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी नकवी को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। मोदी सरकार के दो मंत्रियों में मुख्तार अब्बास नकवी के अलावा जदयू कोटे से आरसीपी सिंह का नाम शामिल है।

0.मोदी मंत्रिमंडल में 8 साल से थे मुख्तार

नकवी 2010 से 2016 तक यूपी से राज्यसभा सदस्य रहे. 2016 में वे झारखंड से राज्यसभा भेजे गए। नकवी पहली बार 1998 में लोकसभा का चुनाव जीते और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए गए थे।

उसके बाद 26 मई 2014 में मोदी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री बने। 12 जुलाई 2016 को नजमा हेपतुल्ला के इस्तीफे के बाद उन्हें अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार मिला। 30 मई 2019 को मोदी कैबिनेट में शामिल हुए और अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय बना रहा।

अब उपराष्ट्रपति के लिए नाम की चर्चा

बताते चलें कि मुख्तार को जब बीजेपी ने राज्यसभा के लिए रिपीट नहीं किया तो तमाम तरह के कयास लगाए जाने शुरू हो गए। सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि बीजेपी इस बार मुस्लिम को राष्ट्रपति उम्मीदवार बना सकती है। हालांकि, पार्टी ने दौपद्री मुर्म को उम्मीदवार बनाया है. ऐसे में अब कहा जा रहा है कि बीजेपी मुख्तार अब्बास नकवी को उपराष्ट्रपति बना सकती है।

बड़ी खबर: कोयलांचल में सेंट्रल एजेंसी की रेड… मचा हड़कंप…

कोरबा। कोयलांचल क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक कोयला ट्रांसपोर्ट और उत्खनन करने वाली कंपनी के ठिकाने पर रेड हुई है।

बता दें कोयले की नगरी दीपका एरिया में सेंट्रल एजेंसी ने छापामार कार्रवाई की है। खबरीलाल की माने तो एजेंसी कोयला उत्खनन और कोयला ट्रांसपोर्ट करने वाली कंपनी की ठिकाने पर रेड चल रही है। खबर की सूचना मिलते ही जिला पुलिस के साथ साथ खनिज विभाग की टीम मैके पर तैनात है। बहरहाल अभी तक ये खबर पुष्ट नही है कि सेंट्रल से आईटी या ईडी या फिर सीबीआई ने रेड मारा है।

पत्नी की अदला-बदली का सनसनीखेज मामला आया सामने, सच्चाई जानकर आपके भी पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पत्नी की अदला-बदली का शर्मनाक और बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति पर वाइफ स्वैपिंग (पत्नी की अदला-बदली) का गंभीर आरोप लगाया है. कोर्ट के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसके पति और देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति दिल्ली में जबरन उसे वाइफ-स्वैपिंग पार्टियों में ले जाता था और अपने ही भाई के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था. इसके अलावा उसका पति अन्य लोगों के साथ वाइफ स्वैपिंग के लिए उसे मजबूर कर रहा था. महिला के मना करने के बावजूद भी उसका पति नहीं मान रहा था और वह उस पर ऐसा करने के लिए दवाब भी डाल रहा था.
पीड़िता ने मुजफ्फरनगर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम (एसीजेएम 1) अदालत में अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति एक कारोबारी के साथ मिलकर उसे धमकाता था और जबरन ऐसी पार्टियों में ले जाता था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला की शादी जून 2021 में हुई थी, जिसके बाद वह गुरुग्राम चली गई. यह उसकी दूसरी शादी थी. पीड़िता ने बताया, “अगर मैं वाइफ-स्वैपिंग पार्टियों में जाने से इनकार करती, तो मेरे पति मुझे पीटते थे और मेरा यौन शोषण करते थे. 24 अप्रैल को मैंने गुरुग्राम के एक पुलिस स्टेशन में पहुंचने की कोशिश की, लेकिन मुझे रास्ते में मेरे पति के गुंडों ने रोक लिया. उन्होंने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने इस बारे में किसी को बताया तो वे मुझे जान से मार देंगे.
न्यू-मंडी थाने के थाना प्रभारी सुशील कुमार सैनी के मुताबीक महिला के पति और देवर के खिलाफ धारा 376 (दुष्कर्म), 307 (हत्या का प्रयास), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की सजा), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया है. यह घटना गुरुग्राम में हुई है, मामले को संबंधित पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा.”

जांच में खुलेगा वाइफ स्वैपिंग रैकेट का सच

मुजफ्फरनगर जैसे शहर में वाइफ स्वैपिंग का शायद यह पहला मामला है। हालांकि दिल्ली और गुड़गांव जैसे बड़े शहरों में इस तरह के मामले अक्सर सामने आते हैं। वाइफ स्वैपिंग के इस रैकेट में कितने लोग शामिल हैं? किस तरह से यह गंदा धंधा चल रहा है? इसमें किस लेवल की सोसायटी से जुड़े लोग शामिल होते हैं पुलिस अब इसकी बारीकी से जांच कर रही है। निश्चित रूप से इस तरह के मामले समाज को झकझोर कर रख देने वाले है. हमारी संस्कृति में इस तरह का मामला एक अपवाद की तरह है. जिसे शायद ही को बर्दास्त कर सके. पुलिस को इस तरह के मामले में बेहद गंभीर होने की जरूरत है ताकि समाज में लोगों की बीच इसका दुष्प्रभाव न फैले.

ससुर-देवर ने कुत्ते को मार डाला…’ बहू ने मेनका गांधी से की शिकायत, मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया हैं. जहां कुदैया वाला गांव की एक महिला ने अपने ससुर और देवर के खिलाफ एक स्ट्रीट डॉग को मारने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है. हालांकि, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस के द्वारा कार्रवाई नहीं की. इस पर महिला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को इस बात की जानकारी दी. उनके हस्तक्षेप के बाद कुंडा थाना पुलिस ने ससुर और देवर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

दरअसल, काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कुदैया वाला निवासी रेखा ने 4 महीने पूर्व 27 फरवरी को कुंडा थाना पुलिस को तहरीर दी थी. जिसमें कहा गया था कि उसके पति पंकज कुमार सल्ट अल्मोड़ा में अध्यापक हैं. वह अपने ससुर सुरेंद्र सिंह के मकान के पास में रहती है. उसके घर के आसपास एक कुत्ता था जिसे वह खाना देती थी. आरोप लगाया था कि उसके ससुर सुरेंद्र और देवर अमित कुमार ने क्रिकेट बैट से कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला. रेखा के मुताबिक उसका एक देवर प्रवीण पुलिस विभाग में कार्यरत है. जिसके कारण आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं की. इसके बाद घटना की जानकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को ईमेल के माध्यम से दी.

 

जिसके बाद मेनका गांधी ने काशीपुर सीओ आशीष भारद्वाज और कुंडा थाना प्रभारी प्रदीप नेगी से बात की. मेनका गांधी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर रेखा के ससुर सुरेंद्र और उसके देवर अमित के खिलाफ धारा 428 और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

कुल्लू में बादल फटने से कई गांवों में तबाही, मणिकर्ण में टूरिस्ट कैंप डैमेज, 6 लापता

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से भारी बारिश की वजह से बाढ़ के हालात बन गए, कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से घर तबाह हो गए हैं। मणिकर्ण में भी टूरिस्ट कैंप डैमेज हो गए हैं। प्रशासन लोगों को सुरक्षित निकालने में लगा हुआ है।

कुल्लू के एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि जिले में बारिश की वजह से बाढ़ के हालात हैं। टीमें मुस्तैदी से बचाव कार्य में लगी हुई हैं। बताया जा रहा है कि 6 लोग बाढ़ में लापता हो गए है। उनकी तलाश की जा रही है। साथ ही 7 घरों एवं 3 प्रोजेक्ट्स को भी नुकसान हुआ है।

बाढ़ के चलते डैम के पानी को नहीं छोड़ा जा रहा है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि नदियों के किनारे नहीं जाएं। बता दें कि प्रदेश में जहां पिछले दो दिन से बारिश हो रही है, वहां मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

एमपी में बैन होगी ‘काली’ फिल्म, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी एफआईआर की चेतावनी

भोपाल। Kaali Controversy: विवादित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ के पोस्टर पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि इस पोस्टर में हमारी काली माता को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। मैं निर्देशक से पूछना चाहता हूं कि आखिर वह हमारे देवी-देवताओं पर ही फिल्म क्यों बनाती हैं ?

उनमें हिम्मत है तो किसी और धर्म के देवी-देवता पर फिल्म बनाकर दिखाएं। गृह मंत्री ने कहा कि मैं इस पर एफआईआर कराने के लिए कहूंगा और प्रदेश में यह फिल्म प्रतिबंधित कैसे हो इस पर विचार किया जाएगा। अगर फिल्म के पोस्टर तत्काल नहीं हटाए गए तो हम दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।

बता दें कि डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली का पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया है। यह फिल्म लीना मणिमेकलाई ने बनाई है। फिल्म के पोस्टर में हिंदू देवी मां काली के एक किरदार को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। सारा विवाद इसी पोस्टर को लेकर है।

इस फिल्म को लेकर केवल मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी बवाल मचा है। मध्य प्रदेश सरकार ने स्पष्ट चेतावनी दे दी है कि अगर फिल्म के पोस्टर वापस नहीं लिए गए तो फिल्म के निर्देशक और निर्माताओं के खिलाफ कानूनी एक्शन लिया जा सकता है।

CG: अब स्कूलों में राज्यगीत से होगी प्रार्थना की शुरुआत…शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब प्रार्थना सभा की शुरुआत राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार’ से होगी। प्रार्थना सभा की अगुवाई मासिक आकलन में सर्वाधिक अंक पाने वाले पांच विद्यार्थी करेंगे। इसी आधार पर प्रत्येक माह बच्चों का चयन किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रार्थना सभा के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। नए निर्देशों के मुताबिक प्रार्थना सभा में शाला नायक, विद्यार्थियों को देश और प्रदेश की एकता, समृद्धि के लिए शपथ दिलाएगा। इस दौरान ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ जैसा एक प्रेरणा गीत गाया जाएगा।

समाचारों की हेडलाइन भी पढ़ी जाएगी

समाचार पत्र से सामान्य ज्ञान और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुख्य समाचारों की हेडलाइन का वाचन किया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थी ही कोई नैतिक या प्रेरक कहानी सुनाएंगे। विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान के साथ प्रार्थना सभा का समापन किया जाएगा।

करीब 20 मिनट की प्रार्थना सभा

स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रार्थना सभा में प्रत्येक हिस्से के लिए समय भी निर्धारित कर दिया है। राज्यगीत के लिए एक मिनट 15 सेकेंड, शपथ के लिए एक मिनट, प्रेरणा गीत के लिए 2 मिनट, समाचार पत्र वाचन के लिए 5 मिनट, नैतिक व प्रेरक कहानी के लिए 5 मिनट और राष्ट्रगान के लिए 52 सेकेंड का समय तय हुआ है। यानी प्रार्थना सभा के आयोजन से विसर्जन तक करीब 20 मिनट का वक्त लगेगा।

2019 में ही राज्य गीत का दर्जा मिला था

नरेंद्र वर्मा के लोकप्रिय गीत अरपा पैरी के धार… को 2019 में पहली बार राज्य गीत का दर्जा दिया गया था। उसके बाद से ही यह सभी सरकारी आयोजनों में अनिवार्य रूप से गाया जाता है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसको दैनिक प्रार्थना सभा में भी शामिल कर लिया है।

सीजी: बिलासपुर कटनी रूट की 18 ट्रेनें रद्द, जर्नी शुरु करने से पहले यहां चेक कर लें पूरी सूची

बिलासपुर/रायपुर। बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत कटनी सेक्शन के अमलाई-बुढ़ार सेक्शन तीसरी रेललाइन का विद्युतीकृत का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सात से 20 जुलाई 18 ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा।

0.पहले भी रद्द की जा चुकीं हैं ट्रेनें

बता दें कि इससे पहले 20 से 26 जून तक अनूपपुर-अमलाई सेक्शन के बीच तीसरी लाइन का विद्युतीकरण कार्य किया गया था। इसके चलते 19 से 27 जून तक इतनी ही ट्रेनें प्रभावित थीं। अब इसके के सेक्शन में विद्युतीकरण कार्य किया जा रहा है। इसलिए उन्हीं ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

0.जानिए किस तिथि में ट्रेनें रहेंगी रद्द

0.तिथि रद्द ट्रेनें

07 से 20 जुलाई 18257 बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस

08 से 21 जुलाई 18258 चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस

09 व 16 जुलाई 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस

10 व 17 जुलाई 20971 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस

07 व 14 जुलाई 22909 वल्साड-पुरी एक्सप्रेस

10 व 17 जुलाई 22910 पुरी-वल्साड एक्सप्रेस

10 व 17 जुलाई 20471 बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस

13 व 20 जुलाई 20472 पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस

07, 09, 11, 14, 16 व 18 जुलाई 12823 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस

08, 10, 12, 15, 17 व 19 जुलाई 12824 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस

10, 12, 17 व 19 जुलाई 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस

11, 13, 18 व 20 जुलाई 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस

08, 13, 15 व 20 जुलाई 18201 दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस

10, 15, 17 व 22 जुलाई 18202 नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस

12 एवं 19 जुलाई 12549 दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस

14 एवं 21 जुलाई 12550 जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस

07 से 20 जुलाई 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस

08 से 21 जुलाई 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस