Home Blog Page 2476

Web Series: इन सीरीज में पार हुईं बोल्डनेस की हदें, न करें किसी के सामने देखने की भूल

Web Series on OTT Platform: इन दिनों दर्शक मनोरंजन के लिए सिनेमाघरों और टीवी से अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की तरफ मुड़ रहे हैं. ऐसे में ओटीटी पर दर्शकों के लिए अलग-अलग तरह का कंटेंट मौजूद है. कह सकते हैं कि यहां लोगों को एंटरटेनमेंट की कोई कमी महसूस नहीं होती. वहीं मेकर्स भी लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए वेब सीरीज में भर-भर के बोल्ड सीन डालते हैं. अब ओटीटी पर कई ऐसी सीरीज उपलब्ध हैं, जिनमें बोल्ड कंटेट की खूब भरमार है जिनकी एक लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं.

गंदी बात
ऑल्ट बालाजी की मशहूर सीरीज गंदी बात का नाम तो लिस्ट में शामिल होना ही था. एकता कपूर की ये सीरीज लोगों के बीच बेहद पॉपुलर है जिसमें कई बोल्ड सीन्स हैं. अब तक सीरीज के कई पार्ट रिलीज हो चुके हैं. एकता कपूर की इस सीरीज में ज्यादा उन मुद्दों पर बात होती है जिसपर अक्सर लोग बात करने से कतराते हैं. ये सीरीज सिर्फ एडल्ट्स के लिए है.

अनसेंसर्ड
बोल्ड वेब सीरीज की लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है अनसेंसर्ड का. ये सीरीज साल 2018 में ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम हुई थी. इस सीरीज में बोल्डनेस का जबरदस्त तड़का है जिसमें शांतनु महेश्वरी, अंकित गेरा, रित्विक धंजानी लीड रोल में हैं.

मस्तराम
अब बात करते हैं वेब सीरीज मस्तराम के बारे में जो एक सिंपल से लड़के की कहानी है. हालांकि, वो लड़का एक राइटर बनना चाहता है लेकिन दूसरों से कुछ अलग और नया करने की चाहत में वो बोल्ड मैग्जीन के लिए लिखना शुरू कर देता है.

मिर्जापुर
मिर्जापुर के दोनों पार्ट्स लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुए. इस क्राइम सीरीज में भी बोल्ड सीन्स की कोई कमी नहीं है. सीरीज में कालीन भैया की पत्नी और उनके ससुर के बीच संबंध या मुन्ना का नेता की बेटी के साथ रोमांस, इसमें सब कुछ है. सीरीज में पंकज त्रिपाठी, विक्रांत मैसी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी और रसिका दुग्गल मुख्य किरदारों में हैं


 

VIDEO : आईटी के छापे को लेकर पूर्व CM का बड़ा बयान… कहा कोरबा में कोयला पर 25 रुपये का खेला, और डिप्टी…

रायपुर।छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग के रायपुर, भिलाई, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, सूरजपुर समेत 30 से अधिक ठिकानों हुई छापे मारी पर पूर्व सीएम डा रमन सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जमकर हमला बोला है।

रमन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की डिटी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया के ठिकानों पर भी दबिश दी थी जिसमें कई दस्तावेज और पैसे मिले थे। इस मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भूपेश सरकार भ्रष्ट सरकार है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा – सरकार जहां अच्छा काम करती है, पांच साल रहती है वहां ED और IT का कोई भय और डर रहता नहीं है। उन्होंने कहा – 30 जून 2022 को जिस प्रकार छत्तीसगढ़ आईटी डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई की, जितने चल-अचल संपत्ति जब्त की, इस घटना से छत्तीसगढ़ महतारी को शर्मसार होना पड़ा। और ये (कांग्रेस) सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। और आईटी की कार्रवाई में जो दस्तावेज जब्त हुए हैं, साढ़े 9 करोड़ का नगद जब्त हुआ है, 4-5 करोड़ के गोल्ड और ज्वेलरी जब्त हुए हैं।

.देखें वीडियो

 

​ब्रेकिंग: सेक्सुअल हरासमेंट के मामले में Sakti SDM के IAS पति पर FIR दर्ज, हिरासत में अफसर

रांची। पार्टी में हिमाचल प्रदेश की छात्रा को किस करने की कोशिश करने के मामले में झारखंड के आईएएस सैय्यद रियाज अहमद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया है। छात्रा की शिकायत के बाद अफसर को हिरासत में लिया गया है। 2019 बैच के आईएएस सैय्यद रियाज अहमद झारखंड के खूंटी जिले के एसडीएम के पद पर तैनात है। उनकी पत्नी भी आईएएस हैं जो छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के सक्ती अनुविभाग में एसडीएम हैं।

टर्नशिप करने आई आईआईटियन की छात्रा ने लगाए हैं आरोप

दरअसल,1 जुलाई को एसडीओ आवास में एक पार्टी हुई थी। पार्टी में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में इंटर्नशिप करने आए आईआईटियन के कुछ छात्र छात्राओं का समूह भी शामिल था। खूंटी हेल्थ क्लब में रुके सभी छात्र-छात्राएं दूसरे दिन सुबह एसडीओ आवास और डीडीसी आवास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने आए।

इसी दौरान महज कुछ मिनट के लिए आरोपी एसडीओ और पीड़िता अकेले हो गए, इसी दौरान एसडीओ ने पीड़िता से जबरदस्ती किस करने लगा। मामले को लेकर पीड़िता ने 4 जुलाई की देर शाम खूंटी थाना में मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होते ही एसडीओ को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है। खूंटी थाने में एसडीओ पर 376D, 376A, 323, 504, 506, आईपीसी 34 और पॉक्सो एक्ट की धारा लगी है।

आपको बता दें कि खूंटी के एसडीएम सैय्यद रियाज अहमद की पत्नी 2019 बैच की आईएएस है और झारखंड के धनबाद की रहने वाली हैं। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ के Sakti में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं।

ऑस्ट्रेलिया में बढ़ी हिंदुओं की आबादी, 50% से भी कम रह गए ईसाई, बाहर से आकर बसने वालों में एक चौथाई लोग भारतीय मूल के

कैनबरा/नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में बसना भारतीयों की नई पसंद बनता जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की नई जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक देश में ईसाइयों की आबादी 50 फीसदी से भी कम रह गई है। नास्तिक 39 फीसदी हैं।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में हर 5 साल में जनगणना कराई जाती है। आंकड़ों के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया की आबादी ढाई करोड़ से ज़्यादा हो गई है। अब देश की आबादी दो करोड़ 55 लाख हो गई है, जो 2016 में दो करोड़ 34 लाख थी। इस तरह देश की आबादी बीते 5 सालों में 21 लाख बढ़ गई है।

50 फ़ीसदी से कम हो गई  ख़ुद को ईसाई बताने वालों की संख्या

जनगणना के आंकड़े बताते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में पहली बार ऐसा हुआ है कि देश में ख़ुद को ईसाई बताने वालों की संख्या 50 फ़ीसदी से कम हो गई है। अब ऑस्ट्रेलिया में केवल 44 फ़ीसदी ईसाई रह गए हैं।

आंकड़ों के अनुसार 50 साल पहले यह आंकड़ा 90 फीसदी का था। इसके बाद भी देश में ईसाई धर्म को मानने वालों की संख्या अब भी सबसे अधिक है। इसके बाद दूसरे नंबर पर 39 फीसदी लोग वो हैं, जो किसी भी धर्म में आस्था नहीं रखते। ऑस्ट्रेलिया दुनिया के उन देशों में से एक है, जहां नास्तिकों का प्रतिशत कुल आबादी में इतना ज्यादा है।

हिंदू धर्म मानने वालों की आबादी में तेजी से इजाफा

यही नहीं ऑस्ट्रेलिया में हिंदू और इस्लाम धर्म भी तेजी से बढ़ती दिखी है। इसके बाद भी दोनों धर्मों को मानने वाले लोगों की संख्या 3-3 ही प्रतिशत है। मगर पिछली बार की जनगणना से तुलना करने पर पता चलता है कि दोनों धर्मों के लोगों की संख्या बढ़ रही है। इनमें से ज्यादातर सिख हैं जो किसानी कार्य से जुड़े हैं।

2016 में ऑस्ट्रेलिया में हिंदू आबादी (1.9%) और मुस्लिम आबादी (2.6%) थी। इस तरह देखें तो ऑस्ट्रेलिया में हिंदुओं की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। इसकी वजह यह है कि भारत समेत दुनिया भर से ऑस्ट्रेलिया आकर बसने वाले हिंदुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है।

दूसरे देशों से आने वालों में एक चौथाई भारतीय

आंकड़ों में एक और बात सामने आई है कि देश की आधी से ज़्यादा आबादी या तो विदेशों में पैदा हुई है या उनके माता पिता विदेशों में पैदा हुए हैं। कोरोना महामारी के दौरान दूसरे देशों से ऑस्ट्रेलिया आने वालों की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है। लेकिन पिछले पांच सालों के दौरान देश में 10 लाख से ज़्यादा लोग दूसरे देशों से आ चुके हैं। इनमें से क़रीब एक चौथाई लोग भारत से वहां पहुंचे हैं।

सीजी: स्पेशल डीजी के रूप में प्रमोशन बरकरार रखने के मामले में निलंबित IPS मुकेश गुप्ता को झटका, कैट के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

बिलासपुर/रायपुर। स्पेशल डीजी के रूप में प्रमोशन बरकरार रखने के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश निलंबित IPS मुकेश गुप्ता को बड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने स्पेशल डीजी के रूप में उनका प्रमोशन बरकरार रखने के कैट (Central Administrative Tribunal) के आदेश पर रोक लगा दी है। इस मामले में अगस्त में अंतिम सुनवाई होगी।

क्या है मामला

एसीबी-ईओडब्ल्यू के पूर्व चीफ 1988 बैच के आईपीएस मुकेश गुप्ता को पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय में 6 अक्टूबर 2018 को आचार संहिता लगने के कुछ घंटे पहले एडीजी से स्पेशल डीजी के पद पर प्रमोशन दिया गया था।

उनके साथ ही उनके बैचमेट दो अन्य आईपीएस अधिकारियों को भी डीजीपी के पद पर प्रमोट किया गया था। राज्य में नई सरकार बनने के बाद तीनों आईपीएस को फिर से एडीजी के पद पर डिमोट किया गया, लेकिन बाद में दो अन्य को प्रमोशन दे दिया गया।

कहो ना प्यार है’ की एक्ट्रेस अमीषा पटेल का बदला पूरा लुक, लेटेस्ट PHOTO देख फैन्स को लगा झटका, बोले- ये वही सोनिया है?

नई दिल्ली । साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से चर्चा में आईं एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वे अपनी कातिलाना अदाओं से हंगामा मचाती रहती हैं. सोशल मीडिया पर अमीषा बहुत एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें फैन्स संग साझा करती हैं. हालांकि इस बात में कोई दो राय नहीं है कि अमीषा पटेल के लुक में अब काफी बदलाव आ गया है. अमीषा पटेल की एक लेटेस्ट फोटो इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद फैन्स को झटका लग रहा है.

अमीषा पटेल की जो फोटो इस समय वायरल हो रही है, उसे उन्होंने तकरीबन एक हफ्ते पहले अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. इस तस्वीर में वे एक किताब के लॉन्च इवेंट पर पहुंची हैं. इस तस्वीर में अमीषा लूज बैगी टी-शर्ट और ग्रीन जॉगर्स में दिखाई दे रही हैं. खुले बाल और कम से कम मेकअप में एक्ट्रेस का स्टाइलिश लुक देखते ही बन रहा है. हालांकि इस तस्वीर में अमीषा के चेहरे पर उम्र का तकाजा भी साफ देखने को मिल रहा है. इस फोटो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर ताबड़तोड़ कमेंट्स दे रहे हैं.

एक सोशल मीडिया यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, “मैम आप आज भी उतनी ही खूबसूरत दिखती हो”. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, “क्या आप कहो ना प्यार है की सोनिया हो”. वहीं एक अन्य फैन लिखते हैं, “आपकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है”. गौरतलब है कि जल्द ही अमीषा पटेल सनी देओल के साथ ‘गदर 2’ में दिखाई देंगी.

कोरबा: SECL में बड़ा हादसा… कोयला लोड करने वाला बंकर गिरा, कर्मचारी के फंसे होने की आशंका…

कोरबा। एसईसीएल की कोयला खदान में आज एक फिर बड़ा हादसा हुआ है । कोयला लोड के लिए खदान में बनी बंकर का एक हिस्सा अचानक गिर गया । बंकर के गिरने से कोयला लोड के लिए खड़ी वाहन के कर्मचारी के फंसे होने की आशंका है।

बता दें कि एसईसीएल खदान रजगामार के सतह बंकर पर कोयला लोड के इंतजार में खड़ी ट्रक पर बंकर का एक हिस्सा गिर गया। इस घटना में एसईसीएल के एक कर्मचारी के फंसने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही प्रबंधन ने बचाव कार्य मे जुट गई है।

सीजी: छत्तीसगढ़ में मदकूद्वीप सहित 4 स्मारकों को संरक्षित करने की तैयारी, पुरातत्व विभाग ने बनाया प्रस्ताव

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के चार जगह के स्मारक को संरक्षित करने के लिए संस्कृति और पुरातत्व विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इनमें मदकूद्वीप (बिलासपुर), तर्रीघाट (दुर्ग), महेशपुर (अंबिकापुर) और डमरू (बलौदाबाजार) को शामिल किया गया हैं। बता दें कि राज्य बनने से पहले 58 जगहों को संरक्षित किया गया था। लेकिन, पिछले 22 साल के दौरान विभाग एक भी जगह को संरक्षित नहीं कर पाया।

पहले से संरक्षित 58 स्मारकों में कुलेश्वर मंदिर राजिम, शिव मंदिर चंद्रखुरी, सिद्धेश्वर मंदिर पलारी, चितावरी देवी मंदिर धोबनी, मालवी देवी मंदिर तरपोंगी और प्राचीन मंदिर ईंट नवागांव प्रमुख हैं।

मदकूद्वीप- शिवनाथ नदी के बीच में मदकूद्वीप पर गणेश प्रतिमा के साथ 11वीं शताब्दी के शिव मंदिरों के प्राचीन अवशेष मिले हैं। मंदिरों में उमामहेश्वर, गरुड़ारूढ़ लक्ष्मीनारायण स्पार्तलिंग प्रमुख हैं।

तर्रीघाट- पुरातत्व विभाग की खुदाई में खारुन नदी के तटीय इलाके में कई पुराने टीले और प्राचीन नगरों के अवशेष व शिलालेख मिला है।

डमरू- बलौदाबाजार से लगभग 14 किमी दूर डमरू गांव में पुरातत्व विभाग की खुदाई में भगवान बुद्ध का पदचिन्ह समेत कई तरह की मूर्तियां मिली है।

महेशपुर- अंबिकापुर से 45 किमी दूर महेशपुर में मौर्यकालीन नाट्यशाला, अभिलेख मिले थे। यहां प्राचीन टीला, शैव, वैष्णव, जैन धर्म की कलाकृतियां हैं।

4 जगहों को किया जाएगा संरक्षित
“राज्य बनने के बाद पहली बार चार जगहों पर संरक्षित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन्हें पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।”
-विवेक आचार्य, डायरेक्टर, संस्कृति व पुरातत्व विभाग

Kanpur Violence : जुमे की नमाज के बाद उपद्रव के मास्टर माइंड का फाइनेंसर हाजी वसी गिरफ्तार

लखनऊ। कानपुर परेड नई सड़क पर हुए उपद्रव में मुख्य आरोपित हयात जफर हाशमी के सहयेागी बिल्डर हाजी वसी को क्राइम ब्रांच की टीम ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। उसे कानपुर लाने के बाद पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी के बाद भी कानपुर में तीन जून को उपद्रव के मास्टर माइंड हयात जफर हाशमी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसके सहयोगियों पर शिकंजा कसा और मंगलवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

कानपुर में तीन जून को जुमे की नमाज के बाद नई सड़क पर उपद्रव के मास्टर माइंड हयात के फाइनेंसर हाजी वसी को क्राइम ब्रांच ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। हाजी वसी बड़ा बिल्डर है और हयात की गतिविधियों में धन लगाता है।

सीजी बिग ब्रेकिंग: राहुल गांधी फेक न्यूज केस में एंकर जी न्यूज का एंकर रोहित रंजन गिरफ्तार, एंकर को पकड़ने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस से गाजियाबाद पुलिस ने खींचतानी के बीच नोएडा पुलिस पकड़ ले गई

नई दिल्ली/गाजियाबाद/रायपुर। राहुल गांधी के खिलाफ फेक न्यूज चलाने के आरोपी जी-न्यूज के एंकर रोहित रंजन की मंगलवार सुबह नाटकीय ढंग में गिरफ्तारी हो गई। तड़के 5.30 रोहित के इंदिरापुरम स्थित घर के बाहर छत्तीसगढ़ पुलिस पहुंच गई। दरवाजे पर पुलिस देख रोहित ने ट्वीट कर यूपी पुलिस से मदद मांगी।

इस बीच गाजियाबाद के इंदिरापुरम की पुलिस भी रोहित के घर पहुंच गई। वहां राेहित की गिरफ्तारी को लेकर रायपुर और इंदिरापुरम पुलिस के बीच खींचतान चल ही रही थी कि नोएडा पुलिस पहुंची। नोएडा पुलिस ने कहा कि उनके यहां रोहित के खिलाफ केस दर्ज है, और वह रायपुर पुलिस के सामने राेहित को गिरफ्तार कर ले गई।

बता दें कि दो दिन पहले नोएडा में टीवी चैनल के बाहर प्रदर्शन करने और पुतला फूंकने के आरोप में 19 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी भी हुई थी। रोहित रंजन पर राजस्थान में भी इस बयान को लेकर मुकदमे दर्ज हुए हैं।