Home Blog Page 2477

 Delivery Agent: घोड़े पर बैठकर Swiggy के डिलीवरी बॉय ने पहुंचाया खाना, इंटरनेट पर तहलका मचा रहा वीडियो

 स्विगी के डिलीवरी एजेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, डिलीवरी एजेंट ने ट्रांसपोर्ट के तरीके से नेटिजन्स को हैरान कर दिया. ये वीडियो जैसे ही लोगों के सामने आया, उन्होंने तेजी से उसे शेयर करना शुरू कर दिया.

माना जाता है कि वीडियो को मुंबई में शूट किया गया है. क्लिप में दिख रहा है कि बारिश के दौरान शख्स सफेद घोड़े पर बैठा है और उसके कंधे पर खाने का बैग है. वीडियो को देखकर लोगों के कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों को देखते हुए घोड़ा एक अच्छा विकल्प प्रतीत होता है.

डिलीवरी बॉय के इस जुगाड़ को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं. वीडियो को गाड़ी में बैठे किसी शख्स ने बनाया है. डिलीवरी बॉय के ट्रांसपोर्ट के इस अनूठे तरीके के बारे में आप क्या सोचते हैं?

स्विगी के डिलीवरी एजेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, डिलीवरी एजेंट ने ट्रांसपोर्ट के तरीके से नेटिजन्स को हैरान कर दिया. ये वीडियो जैसे ही लोगों के सामने आया, उन्होंने तेजी से उसे शेयर करना शुरू कर दिया.

माना जाता है कि वीडियो को मुंबई में शूट किया गया है. क्लिप में दिख रहा है कि बारिश के दौरान शख्स सफेद घोड़े पर बैठा है और उसके कंधे पर खाने का बैग है. वीडियो को देखकर लोगों के कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों को देखते हुए घोड़ा एक अच्छा विकल्प प्रतीत होता है.

 

डिलीवरी बॉय के इस जुगाड़ को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं. वीडियो को गाड़ी में बैठे किसी शख्स ने बनाया है. डिलीवरी बॉय के ट्रांसपोर्ट के इस अनूठे तरीके के बारे में आप क्या सोचते हैं?

धन-दौलत के मामले में लकी माने जाते हैं इन राशियों के लोग, कम उम्र में ही सफलता इनके चूम लेती है कदम

हर व्यक्ति की यही चाहत होती है उसका जीवन सुख-सुविधाओं से भरा रहे। उसे धन संबंधी दिक्कतों का कभी सामना न करना पड़े। कुछ लोगों की किस्मत इस मामले में काफी तेज होती है। जिन्हें कम उम्र में ही वो सबकुछ हासिल हो जाता है जिनकी उन्हें चाह होती है। वहीं कुछ लोगों को सफलता पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। यहां आप जानेंगे उन राशियों के लोगों के बारे में जो धन-दौलत के मामले में काफी लकी माने जाते हैं।
मेष राशि: इस राशि के लोग काफी प्रतिभाशाली, साहसी, बुद्धिमान, ईमानदार और दिल के साफ होते हैं। ये अपने मन में कुछ नहीं रखते। ये दृढ़ निश्चयी होते हैं। एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। ये कोई भी काम पूरी लगन और शिद्दत के साथ करते हैं। इन्हें इनकी मेहनत का फल काफी जल्दी मिल जाता है।

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोग बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। अपने काम के प्रति काफी ईमानदार रहते हैं। जीतना इनकी आदत होती है। कम उम्र से ही ये अपने करियर के बारे में सोचने लगते हैं। जिस कारण सफलता इनके कदम कम उम्र में ही चूम लेती है।
मकर राशि: इस राशि के लोग मेहनती और कर्मशील होते हैं। इन्हें अपने कर्मों पर काफी भरोसा होता है। ये जल्दी से हार नहीं मानते। अपने लक्ष्य को प्राप्त करके ही दम लेते हैं। कम उम्र में ही सफलता इनके कदम चूम लेती है। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है।
कुंभ राशि: इस राशि के लोग बेहद बुद्धिमान होते हैं। इनके पास धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती। इन्हें भाग्य से ज्यादा कर्मों पर भरोसा होता है इसलिए ये निरंतर काम करते रहते हैं। एक समय बाद ये काफी अच्छा मुकाम हासिल कर लेते हैं। ये भीड़ में भी अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं।

एक्सीडेंट ब्रेकिंग: आगे चल रही सरिए से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी कार, डॉक्टर के शरीर में आर-पार हो गए रॉड, मौके पर मौत

जयपुर। तेज रफ्तार कार आगे चल रही सरियों ये भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में कार चला रहे डॉक्टर के शरीर में जगह-जगह सरिए घुस गए। डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जयपुर में ट्रांसपोर्ट नगर थाना का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दौसा गोविंद नगर नई मंडी राेड निवासी डॉक्टर प्रवीण व्यास अपने दोस्त राय नर्सिंग होम निवासी डॉक्टर अमित कुमार के साथ जयपुर में शॉपिंग करके घर दौसा लौट रहे थे।

ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे से महज 200 मीटर पहले कार आगे चल रही सरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज धमाका हुआ। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखे सरिए गाड़ी का कांच तोड़कर डॉ. प्रवीण के शरीर में घुस गए। मौके पर ही प्रवीण की मौत हो गई। वहीं डॉक्टर अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार ​कर लिया है।

सीजी क्राइम: पूर्व सीएस की डॉक्टर बेटी से आर्मी अफसर बनकर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तेलीबांधा पुलिस ने हरियाणा में पकड़ा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य ​सचिव अजय सिंह की डॉक्टर बेटी डॉ अदिति सिंह से खुद को आर्मी अफसर बताकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को तेलीबांधा पुलिस ने हरियाणा के नॅूह से गिरफ्तार ​कर लिया है। आरोपी इससे पहले भी देश में हुई ठगी के कई मामलों को मास्टर माइंड रहा है।

बता दें कि 11 जून को राजधानी रायपुर के तेलीबांधा निवासी  डॉ अदिति सिंह के पास फोन पर एक युवक ने खुद को सीआईएसएफ का अधिकारी बनकर आर्मी के जवानों का चार्म रोग के जाँच के लिए अपॉइनमेंट लिया और लगने वाले खर्च की पूछताछ की। जिसके बात डॉ अदिति सिंह ने चर्म रोग के जाँच में लगने वाले पैसे की जानकारी दी। पूरी जानकारी लेने के बाद आरोपी ने उनसे पैसे ट्रांसफर करने के लिए पेटीएम अकाउंट की जानकारी मांगी ली। पेटीएम अकाउंट और गूगल पे की जानकारी देते ही डॉ के खाते से 294470 रूपए पार हो गए। इस मामले पर डॉ अदिति सिंह ने तेलीबांधा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

ऐसे मिला आरोपी का क्लू

आरोपी की तलाश में तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर जाचं शुरू की। ठगी में इस्तेमाल किए गए  मोबाइल नंबरों के साथ-साथ उनसे संबंधित अन्य कई मोबाइल नंबरों तथा दस्तावेजों का लगातार जांच में आखिरकार आरोपी तालिम हुसैन को पहचान पाने में सफलता मिली। पुलिस ने आरोपी को हरियाणा के नूॅह में लोकेट किया। आरोपी का पता लगते ही एसीसीयू एवं थाना तेलीबांधा की संयुक्त टीम को हरियाणा रवाना किया गया था।

टीम के सदस्यों ने नॅूह (हरियाणा) पहुंचकर हरियाणा के नूह में कैम्प कर रही टीम को तकनीकी विश्लेषण के आधार पर घटना में संलिप्त आरोपी तालिम हुसैन के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुए आरोपी तालिम हुसैन को गिरफ्तार करने में सफलता मिलीं।

आर्मी अफसर बनकर और वारदातों को दिया है अंजाम

आरोपी से घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा प्रार्थिया से लाखों रूपए की ठगी करने बात कबूल करने के अलावा देश भर में आर्मी वाला बनकर अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपना शिकार बनाते हुए लाखों रूपए की ठगी करने की बात बताई है। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से ठगी की घटना में प्रयुक्त क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं सिम कार्ड को जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

सीजी ब्रेकिंग: SHO ने 12 मामलों में RTI की नहीं दी जानकारी, सूचना आयोग ने सभी मामलों में एक साथ लगाया 65 हजार का जुर्माना, वेतन से कटेगी राशि

रायपुर। दुर्ग के एक थानेदार पर RTI के तहत जानकारी नहीं देने पर छत्तीसगढ़ सूचना आयोग ने 12 मामलों में थाना प्रभारी पर ₹65000/- से भी अधिक का अर्थदंड लगाया है।

क्या है मामला

दुर्ग निवासी गुलाब चंद सोनी ने अक्टूबर 2019 के दरमियान सूचना के अधिकार के तहत आवेदन पेश कर थाना मोहन नगर दुर्ग के जनसूचना अधिकारी से पृथक पृथक 12 आवेदन पत्रों के द्वारा क्रमशः थाना मोहन नगर में पदस्थ लोक सेवकों के नाम, पदनाम, सूचना के अधिकार के तहत संधारित सूचना पंजी, थाना मोहन नगर को आवंटित समस्त शासकीय वाहनों, हथियार लाइसेंस धारकों की जानकारी, किरायेदारों के संबंध में पुलिस द्वारा संग्रहित की गई जानकारी मांगी थी।

इसके अलावा लोकसभा चुनाव 2019 के दरमियान थानों में हथियार जमा कराने और जमा नहीं कराने वालों से संबंधित जानकारी, सूचना के अधिकार के तहत प्रस्तुत हुए आरटीआई आवेदन पत्रों इत्यादि के बारे में जानकारियां मांगी थी, लेकिन आवेदक को समयावधि के भीतर वांछित अनुसार जानकारियां उपलब्ध नहीं कराई गई, जिसके कारण गुलाबचंद द्वारा सूचना आयोग में शिकायतें प्रस्तुत की गई।

राज्य सूचना आयुक्त मनोज त्रिवेदी ने सभी 12 प्रकरणों में विलंब के लिए तत्कालीन जन सूचना अधिकारी नरेश पटेल को दोषी पाते हुए उन पर अर्थदंड आरोपित कर दिए हैं।2019 में थाना मोहन नगर दुर्ग में जन सूचना अधिकारी के पद पर पदस्थ रहे थाना प्रभारी नरेश पटेल पर 12 प्रकरणों में ₹65400/- का अर्थदंड लगाया है।

आयोग ने अपने सभी 12 आदेशों की कॉपी पुलिस अधीक्षक दुर्ग को भेजकर अपने आदेश में कहा कि तत्कालीन जन सूचना अधिकारी एवं थाना प्रभारी थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (वर्तमान में थाना पुलगांव जिला दुर्ग) के वेतन से आयोग द्वारा अधिरोपित उक्त अर्थदंड की राशि को उनके वेतन से नियमानुसार कटौती कर शासकीय कोष में जमा कराया जाना सुनिश्चित करें।

Miss India 2022 Sini Shetty की काली-घनी जुल्फों पर टिकीं सबकी नजर, कुछ दिन पहले लिया था ये ट्रीटमेंट

कर्नाटक की सिनी शेट्टी के सिर पर इस बार मिस इंडिया 2022 का ताज सजा है। इस हसीना की तस्वीरें ऑफिशल पेज पर शेयर की गईं, जिनमें उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। हालांकि, एक और चीज, जिसने ध्यान खींचा वो उनकी घनी और चमकदार जुल्फें थीं। फोटो में सिनी के बाल इतने परफेक्ट नजर आ रहे थे कि यकीनन हर लड़की उनके जैसे हेयर पाना चाहेगी। कुछ समय पहले सिनी का एक वीडियो यूट्यूब पर सामने आया था, जिनमें उन्होंने अपनी हेयर प्रॉब्लम और फिर लिए गए ट्रीटमेंट पर बात की थी।


इस हेयर स्पा में चार स्टेप्स होते हैं, जिनमें शैंपू, कंडिशनिंग, हेयर मास्क और मसाज शामिल हैं। इस स्पा में एंटीऑक्सिडेंट-रिच प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल होता है। ज्यादातर में आरगन ऑइल का भी इस्तेमाल किया जाता है। ये तेल फैटी एसिड और विटमिन-ई से भरपूर होता है, जो डैमेज्ड हेयर को रिपेयर करने के लिए अच्छे माने जाते हैं।

शाइनी और हेल्दी हेयर
एंटीऑक्सिडेंट्स, विटमिन, ओमेगा जैसे तत्व बालों को मजबूती देते हुए उन्हें हेल्दी लुक देते हैं। वहीं ये ड्राइनेस को दूर करते हुए उसे नैचरली शाइनी बनाते हैं। साथ ही में बालों का टेक्सचर भी स्मूद बनता है, जिससे वे सिल्की नजर आते हैं।

डैंड्रफ और दो-मुंहे बाल से छुटकारा

ड्राइ स्कैल्प के कारण होने वाली डैंड्रफ को ये स्पा ट्रीटमेंट कंट्रोल करता है और सिर को क्लीन लुक देता है। रूखे-बेजान बाल, Split ends को न्योता देते हैं, जिस वजह से कई लड़कियों का लंबे बालों का सपना पूरा नहीं हो पाता। मोरक्कन हेयर स्पा में यूज की जाने वाली चीजें, इस समस्या को भी कंट्रोल करने में मदद करती हैं।

 

 

 

 

गर्लफ्रेंड हो ज्यादा सुंदर तो झेलने पड़ते हैं ये नुकसान! वीडियो देख हो जाएंगे लोटपोट

इंस्टाग्राम पर बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड वाले कई वीडियोज वायरल होते हैं. कुछ वीडियोज को देखकर आप कनेक्ट (Connect) भी कर पाते हैं क्योंकि आप भी ऐसी परिस्थितियों को झेल चुके होते हैं. ऐसा ही एक वीडियो खूब व्यूज (Views) बंटोर रहा है जिससे लड़के ज्यादा कनेक्ट कर पाएंगे क्योंकि इस वीडियो में भी एक लड़के की हालत को ही दिखाया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अगर आपकी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) आपसे कहीं ज्यादा सुंदर हो तो आपके साथ क्या-क्या हो सकता है. ये वीडियो कई लोगों के पेट में गुदगुदी भी कर रहा है.

बॉयफ्रेंड को समझ लिया ड्राइवर

इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक लड़की अपना पर्स भूल जाती है तो एक शख्स उसे पर्स लौटाने आता है. वो शख्स से कहती है कि मेरा पर्स मेरे ड्राइवर को दे देना. इस पर शख्स लड़की के साथ में खड़े उसके बॉयफ्रेंड (Boyfriend) को ड्राइवर समझकर पर्स देने लगता है. बेचारा लड़का देखता ही रह जाता है. पहले आप भी इस ट्रेंडिंग वीडियो (Trending Video) को जरूर देखें…

लड़के की हुई बेइज्जती

इसके बाद लड़की एक शख्स से फोटो खींचने के लिए कहती है और अपने बॉयफ्रेंड के साथ जाकर खड़ी हो जाती है. फोटोग्राफर (Photographer) गुस्से में बॉयफ्रेंड से कहने लगता है कि भाई हट ना, मैडम की फोटो लेनी है. इस पर बॉयफ्रेंड को भी गुस्सा (Anger) आ जाता है और दोनों में तू-तू मैं-मैं होने लगती है. लेकिन लड़की अपने बॉयफ्रेंड को समझाती-बुझाती वहां से लेकर चली जाती है.

https://www.instagram.com/dhirajjjjj_/?utm_source=ig_embed&ig_rid=1f640179-20a5-46fb-bfbd-9b4453b62abc

रोने लगा बॉयफ्रेंड

वीडियो के कैप्शन (Caption) में लिखा हुआ है कि जब आपकी गर्लफ्रेंड आपसे कहीं ज्यादा खूबसूरत हो. इतना सबके बाद भी लड़के की परीक्षा खत्म नहीं होती. आगे दिखाया गया कि लड़की और लड़का एक बिल्डिंग में जा रहे होते हैं और लेडी गार्ड (Lady Guard) लड़के को रोक लेती है. फिर लड़की आकर बताती है कि ये मेरा बॉयफ्रेंड है. लेकिन लड़का इतनी बेइज्जती (Insult) झेलने के बाद रोने लग जाता है.

बिग ब्रेकिंग:  एक्सिस बैंक में 1 करोड़ की डकैती, कर्मचारियों को बंधक बनाकर कैश-गोल्ड लेकर फरार

भिवाड़ी/अलवर। एक्सिस बैंक शाखा में तीन बाइक से लूटेरों ने कर्मचारियों को बंधक बना कर 78 लाख रुपए और 26 लाख रुपए का सोना लूटकर फरार हो गए। लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। लूट की ये वारदात भिवाड़ी एक्सिस बैंक शाखा की।

बैंक खुलते ही कब्जे में ले ली लॉकर की चाबी

बैंक कर्मियों ने पुलिस को बताया कि करीब 10 बजे बैंक खुला ही था। डकैत बाइक से आए थे। इनके चेहरे पर मास्क लगा था। इनके पास हथियार थे। बैंक में घुसते ही डकैतों ने कर्मचारियों को बंधक बना लिया और लॉकर की चाबी ले ली। कर्मचारियों ने बताया कि डकैत अपने साथ बैग भी लेकर आए थे। लॉकर में जितने रुपए और गोल्ड मिला वो लेकर फरार हो गए।

लूट की जानकारी मिलते ही एसपी शांतनु कुमार सहित अन्य पुलिस अफसर मौके पर हैं। पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है। बैंक से सीसीटीवी लिए गए हैं। एसपी ने बताया कि बाइक व हुलिया के आधार पर पहचान हो रही है। वे जिस रास्ते से आए थे, उसके बारे में भी जानकारी मिल गई है। टीमों को पीछे लगा दिया गया है और जल्दी आरोपी पकड़े जाएंगे।

KORBA: राजस्व मंत्री से नव पदस्थ DM ने किया सौजन्य मुलाकात… विकास कार्यो को गति देने हुई चर्चा…

कोरबा । जिला कोरबा के नव पदस्थ जिलाधीश संजय झा ने आज कोरबा विधायक एवं प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को गुलदस्ता भेट कर सौजन्य मुलाकात किया। इस अवसर पर कलेक्टर झा ने राजस्व मंत्री से जिले के विकास की जो धीमी गतिमान थी उसे अब शासन-प्रशासन के परस्पर सहयोग एवं समन्वय के साथ त्वरित गति से करने की बात कही।

राजस्व मंत्री ने जिले में शासन की सभी महत्वकांक्षी योजनाओं को धरातल पर मूल रूप में एवं त्वरित क्रियान्वयन पर जोर देने की बात कही। राजस्व मंत्री ने जिले में किसी भी प्रकार से असामाजिक तत्वों की बढ़ रही गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं पारदर्शिता के साथ कार्याे का निष्पादन करने हेतु निर्देश दिए। इस अवसर पर कोरबा अतिरिक्त जिलाधीश विजेंद्र पाटले एवं कोरबा अनुविभागीय अधिकारी हरिशंकर पैकरा भी मौजूद रहे।

KORBA: बालको की मनमानी के खिलाफ आवाज होगी बुलंद…अमित नवरंग करेंगे आंदोलन…

कोरबा।बालको प्रबंधन के मनमानी के खिलाफ युवा नेता हसदेव बचाओ आंदोलन के संयोजक अमित नवरंगलाल अब आवाज बुलंद करेंगे। स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग के साथ साथ पर्यावरण प्रदूषण को लेकर कई चरणो में आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा सर्वप्रथम क्षेत्र के पीड़ित नागरिकों के बीच जाकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा जिसमें बालकों के ग़ैर ज़िम्मेदाराना नितियो के संबंध में पोस्टर पंप्लेट वितरण सहित विशाल धरना प्रदर्शन व प्रदेश के मुखमंत्री के समक्ष जनता के साथ रैली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा ।

देश की शान कहे जाने वाले बालको प्रबंधन ने स्थानीय युवाओं को रोजगार देने में विफल रहा है। ये बात अलग है कि प्रबंधन अपनी चाटुकारिता से कई अवार्ड जीतने का दंभ भरता है। बालको पॉवर प्लांट से उत्सर्जित राख की वजह से ग्रामीण गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे है। यही नही प्रबंधन अपनी नाकामी छुपाने के लिए राख को जंहा तहां फेंककर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। पॉवर प्लान्ट से निकलने वाली राख भरने के लिए बने बालको का डेंम पूरी तरह भर चुका है। इसके बाद भी प्रबंधन प्रशसान के आंख में धूल झोककर लोंगो की जीवन से खिलवाड़ कर धड़ल्ले से प्लांट का संचालनकर रहा है।एक रिपोर्ट के मुताबिक जिले में पिछले 2 साल से मनमाने ढंग से राख को यहां वहां फेंका जा रहा है. अब बालको से जो राख निकलता है, उसे लो लाइन एरिया के नाम पर जहां इनकी मर्जी हो वही ले जाकर डाल रहे हैं. स्कूल का प्लेग्राउंड, श्मशान घाट और नदी नालों के किनारे राख डंप की जा रही है. यहां तक की जो जमीन रिकॉर्ड में तालाब है. उस तालाब को भी पाट दिया गया है.

भर चुके पॉन्ड, सूख चुका पानी, उड़ रही राख

बालको पॉवर प्लांट के पास बने ऐश पॉन्ड का मुआयना करने पर पाया गया कि पॉन्ड पूर तरह भर चुका है। उसमें पानी भी पूरी तरह सूख चुका था। राख सूखने के बाद जब तेज हवा चलती है तो राख पॉन्ड से उड़ कर आस-पास के इलाकों में फैलती है।

नहर का पानी भी हो रहा प्रदूषित

ऐश पॉन्ड का पानी रिसने के बाद हसदेव नहर में जाकर मिलता है। इस नहर के पानी का स्थानीय लोग नहाने, कपड़े धोने आदि के लिये करते हैं। लोगों का कहना है कि पानी में नहाने के बाद खुजली होती है, त्वचा में रैश पड़ जाते हैं, लेकिन मजबूरी है इसलिये इसमें नहाना पड़ता है आंदोलन संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में होगा जिसकी बैठक दिनांक 8 /7 /2022 को अमित नवरंगलाल के ट्रांसपोर्ट नगर कार्यालय में रखी गई है।