कोरबा ।जिले के नवपदस्थ कलेक्टर संजीव झा ने कलेक्टोरेट में संचालित विभिन्न विभागों के कार्यालयीन शाखाओं का निरीक्षण किया।
कलेक्ट ने खनिज शाखा, भू-अभिलेख शाखा, भू-अर्जन शाखा, नजूल अधिकारी, एनआईसी, न्यायालय अतिरिक्त कलेक्टर, कोषालय, नाजिर शाखा, जिला अंत्यावसायी शाखा, खाद्य शाखा, आबकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा एवं जनसंपर्क सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री झा ने कार्यालयों में जाकर मौजूद अधिकारी कर्मचारियों से स्थापना आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं के अधिकारी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने और शासकीय दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने के लिए कहा। कलेक्टर श्री झा ने कलेक्टोरेट परिसर में मरम्मत की आवश्यकता वाले स्थानों का चिन्हांकन कर मरम्मत करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले, एसडीएम कोरबा हरिशंकर पैकरा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
एकनाथ शिंदे का डिप्टी बनने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि देवेंद्र फडणवीस आहत हैं। सीएम की कुर्सी के लिए ही उन्होंने तमाम कवायदें की थीं। उनको सीएम बनता देख असेंबली में उनका एक बयान सोशल मीडिया पर खासा वायरल भी हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि मेरा पानी उतरता देख मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना। मैं समुंदर हूं वापस लौटकर आउंगा। फ्लोर टेस्ट के दौरान आज फडणवीस बोले तो उसी बयान का जिक्र कर विरोधियों पर तीखे कटाक्ष किए। फणडवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में अब ईडी की सरकार बन गई है।
फडणवीस ने कहा कि मैंने कहा था कि मैं वापस आऊंगा। लेकिन जब मैंने ऐसा कहा तो कई लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया। मैं आज वापस आया हूं और एकनाथ शिंदे को अपने साथ लाया हूं। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वो उन लोगों से बदला नहीं लेंगे जिन्होंने तब उनका मजाक उड़ाया था। फडनवीस इस दौरान लीक से हटकर भी बोले। उनका कहना था कि राजनीति में विरोधियों की आवाज सुनने के लिए सभी को तैयार रहना चाहिए। हमने देखा कि सोशल मीडिया पर बयान देने और पोस्ट करने के लिए लोगों को जेल में डाल दिया गया। हमें उचित तरीके सेआलोचना का जवाब देना चाहिए।
फ्लोर टेस्ट के दौरान महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के सुधीर मुनगंटीवार और शिवसेना के भरत गोगावले ने विश्वास मत प्रस्तावित किया। ध्वनि मत के बाद विश्वास मत के प्रस्ताव पर विपक्ष ने वोट बंटवारे की मांग की। अध्यक्ष की अनुमति देकर वोट विभाजन के लिए सदस्यों को खड़े होने के लिए कहा। उसके बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत के दौरान बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। एकनाथ शिंदे को उनके पक्ष में 164 मत मिले। अब विपक्ष की बेंच से विश्वास मत के खिलाफ मतों की गिनती की जाएगी। एक अन्य विधायक श्यामसुंदर शिंदे विश्वास मत से ठीक पहले एकनाथ शिंदे समूह में शामिल हुए।
आम का मौसम है और उद्योगपति हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) ने फलों की सबसे महंगी किस्मों में से एक की एक तस्वीर पोस्ट की है. इस तस्वीर में आप मियाजाकी (Miyazaki) देख सकते हैं, जो मुख्य रूप से जापान में उगाई जाने वाली आम की किस्म है. भारत में यह फल बहुत दुर्लभ है और इसे उगाने वालों को सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने पड़ते हैं. जैसा कि हर्ष गोयनका ने अपने ट्वीट में हाइलाइट किया. आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आम की असामान्य रूबी रंग की जापानी नस्ल मियाजाकी को दुनिया का सबसे महंगा आम कहा जाता है, जो ₹ 2.7 लाख प्रति किलो बेचा जाता है. मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक किसान परिहार ने दो पेड़ों को सुरक्षित करने के लिए तीन सुरक्षा गार्ड और 6 कुत्तों को काम पर रखा है.’
सबसे महंगे आम के लिए लगते हैं सेक्युरिटी गार्ड
यह पूरी दुनिया के सबसे महंगे फलों में से एक है. पिछले साल, नॉट-सो-आम (मतलब- यह फल कॉमन नहीं है) फल की कीमत ₹ 2.70 लाख प्रति किलोग्राम हो गई थी. समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, परिहार को ट्रेन यात्रा के दौरान एक व्यक्ति से मियाज़ाकी का पौधा मिला. कपल को इस बात का अंदाजा नहीं था कि पेड़ पर मौजूद रूबी कलर के आम जापानी होंगे. मियाजाकी आमों को अक्सर उनके आकार और तेज लाल रंग के कारण ‘एग्स ऑफ सनशाइन’ (जापानी में ताइयो-नो-तमागो) के रूप में जाना जाता है.
औसतन एक आम का वजन लगभग 350 ग्राम
मियाज़ाकी आम का नाम जापान के उस शहर से मिलता है जहां वे उगाए जाते हैं. औसतन एक आम का वजन लगभग 350 ग्राम होता है. एंटीऑक्सिडेंट, बीटा-कैरोटीन और फोलिक एसिड से भरपूर यह आम अप्रैल और अगस्त के बीच फसल के मौसम के दौरान उगाए जाते हैं. जापानी व्यापार संवर्धन केंद्र के अनुसार, मियाजाकी एक प्रकार का ‘इरविन’ आम है जो दक्षिण पूर्व एशिया में व्यापक रूप से उगाए जाने वाले पीले पेलिकन आम से अलग है.
जापानी आम लोगों के लिए हो गया बेहद ही खास
मियाज़ाकी के आम पूरे जापान में भेजे जाते हैं, और ओकिनावा के बाद जापान में उनका प्रोडक्शन वॉल्यूम दूसरे स्थान पर है. स्थानीय समाचार रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मियाजाकी में आम का उत्पादन 70 के दशक के अंत और 80 के दशक की शुरुआत में शुरू हुआ था. रिपोर्ट में कहा गया है कि शहर के गर्म मौसम, लंबे समय तक धूप और भरपूर बारिश ने मियाज़ाकी के किसानों को आम की खेती के लिए जाना संभव बना दिया. यह अब यहां की प्रमुख उपज है.
सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के भाई राजीव सेन (Rajeev Sen) और भाभी चारु असोपा (Charu Asopa) का रिश्ता तलाक तक पहुंच गया है. दोनों एक दूसरे पर लगातार आरोप लगा रहे हैं. बात इतनी ज्यादा बिगड़ गई है कि दोनों ने तलाक के लिए कानूनी प्रक्रिया का सहारा भी ले लिया है. इस बीच चारु असोपा को ऐसी गुड न्यूज मिली है जिसके बाद एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं है. खास बात है कि चारु ने इस खुशी को अपने फैंस के साथ भी शेयर किया है. एक्ट्रेस का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.
मुश्किल दौर के बीच मिली खुशखबरी
बीते कुछ दिनों से चारु असोपा (Charu Asopa) लगातार निजी जिंदगी में मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. लेकिन एक्ट्रेस फिर की किसी तरह अपने आपको संभालकर चीजों को मैनेज कर रही हैं. वहीं अब एक्ट्रेस को ऐसी गुड न्यूज मिली है कि वो अपनी खुशी किसी से छिपा नहीं पा रही हैं. जिसका सबूत एक्ट्रेस की इंस्टा स्टोरी है.
खुद किया खुलासा
चारु असोपा (Charu Asopa) ने इंस्टा स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है. ये स्क्रीनशॉट चारु के इंस्टा पेज का है जिसके फॉलोअर्स अब 1 मिलियन हो गए हैं. पेज का यही स्क्रीनशॉट एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है. जिसके ऊपर किसी फैन ने कैप्शन में लिखा- ‘आपको बहुत बधाई हो चारु मैम..1 मिलियन…खूब तरक्की करो और शाइन करो.’
तलाक की खबरों के बीच बनीं दुल्हन
चारु असोपा तलाक की खबरों के बीच लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस हाल ही में एक फैशन शो में गई, जहां पर दुल्हन के लिबास में रैंप वॉक किया. एक्ट्रेस ने दुल्हन के लिबास का लुक सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है. जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं. यहां तक कि उनके इस वीडियो पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.
नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला के मर्डर केस में दिल्ली की स्पेशल पुलिस ने अंकित सेरसा और उसके दोस्त सचिन भिवानी को गिरफ्तार किया है। 19 साल के अंकित ने ही मूसेवाला को करीब से गोली मारी थी। पुलिस के अनुसार, अंकित का यह पहला मर्डर है। उसने दोनों हाथों से गोलियां चलाई थीं।
आरोपियों से 9 एमएम बोर की एक पिस्टल, 10 कारतूस, 2.30 एमएम बोर की एक पिस्टल, 9 कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा पंजाब पुलिस की तीन वर्दी, एक डोंगल और सिम के साथ दो मोबाइल हैंडसेट भी बरामद हुए हैं।
बता दें कि 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम आया था।
केवल नौवीं पास है अंकित
अंकित राजस्थान में हत्या के प्रयास के दो अन्य जघन्य मामलों में भी शामिल था। लेकिन मर्डर उसने पहली ही बार किया था। अंकित लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। जानकारी के अनुसार, वह केवल नौवीं पास है।
अंकित सेरसा मूसेवाला की हत्या के बाद आरोपी प्रियव्रत फौजी के साथ उसकी गाड़ी में ही सवार था। पुलिस के अनुसार, दोनों सात जून को गुजरात के कच्छ में छिपे थे। अंकित हरियाणा केसोनीपत के गांव सेरसा का रहने वाला है। अंकित के साथ पकड़ा गया दूसरा आरोपी सचिन भिवानी मूसेवाला मामले के चार शूटरों को पनाह देने के लिए जिम्मेदार था।
यूपी के बुलंदशहर से खरीदी गई थी एके-47
गायक मूसेवाला की हत्या के लिए एके-47 यूपी के बुलंदशहर से खरीदी गई थी। इस हत्याकांड की जांच कर रही एजेंसियों को यह जानकारी पूछताछ के आधार पर मिली है। लॉरेंस ने यूपी के हथियार सप्लायर कुर्बान-इमरान गैंग की जानकारी देते हुए जांच अधिकारियों को बताया है कि उसका गैंग अक्सर इस गैंग से ही हथियार खरीदता रहा है।
दुर्ग। Durg Road Accident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले केपटेल चौक में सोमवार दोपहर को 10 चक्का ट्रक के चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतक बोरसी स्कूल वार्ड 54 के रहने वाले थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुन्नूलाल साहू( 56) अपने छोटे भाई बीरबल (48) बोरसी स्कूल वार्ड 54 से दुर्ग रजिस्ट्री आफिस एक्टिवा में सवार होकर जा रहे थे। पटेल चौक के सिग्नल पर ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में मशरूम खाने से पिता सहित दो बेटों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि पिता-पुत्र मशरूम खाने के बाद काम पर गए थे, तभी अचानक वहां उनको उल्टियां होने लगीं।
जैसे-तैसे परिवारवालों को इसकी जानकारी लगी तो तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, पोड़ीडीबहार क्षेत्र निवासी शोभाराम (45) का परिवार पिछले तीन दिनों से मशरूम खा रहा था। शोभाराम फिर से मशरूम लाया तो पत्नी ने सब्जी बना दी।
इसके बाद पूरे परिवार ने मिलकर मशरूम की सब्जी का स्वाद चखा, फिर शोभाराम और उसके बेटे अजय (20) व विजय (18) काम पर चले गए। अजय मोबाइल दुकान में काम करता है। काम के दौरान अचानक पेट दर्द से वह बेहोश हो गया। इस बीच विजय की भी तबीयत बिगड़ गई।
दोनों को लेकर लोग घर पहुंचे तो वहां उनके पिता शोभाराम को भी उल्टी-दस्त की शिकायत पाई गई। शोभा राम भी बेहोशी की हालत में था। इस पर तीनों को लेकर परिवार वाले और अन्य लोग बाइक से अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया, जहाँ फ़िलहाल तीनों का उपचार जारी है।
शोभाराम और उसके दो बेटों में फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। पिता-पुत्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल डॉक्टर तीनों का चेकअप करने के बाद उपचार कर रहे हैं। अभी तक स्थिति सामान्य नहीं हुई है।
कुल्लू। Himachal Pradesh Bus Accident। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक बस के खाई में गिरने के कारण 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक खाई में स्कूल बस गिरी है, जिससे मरने वालों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं।
कुल्लू के डीसी आशुतोष गर्ग ने बताया कि नियोली-शानशेर मार्ग पर सैंज घाटी के जांगला इलाके में एक निजी बस के चट्टान से गिरने से 10 लोगों की मृत्यु हो गई। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया जा रहा है, कुल्लू की टीमें मौके पर पहुंची।
उन्होंने बताया कि स्कूल बस कुल्लू से सैंज जा रही थी। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। रेस्क्यू अभियान जारी है। घटना सुबह करीब 8 बजे हुई। माना जा रहा है कि स्कूल के बच्चे भी बस में थे। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान आज विश्वास मत के हुए मतदान में सीएम एकनाथ शिंदे ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की कार्यवाही के दौरान एकनाथ शिंदे के खिलाफ 99 वोट पड़े हैं। वहीं शिंदे के समर्थन में 164 वोट पड़े। वहीं देरी से आने के कारण पांच विधायक वोटिंग प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सके।
0.संजय बांगड ने शिंदे को दिया वोट
विधानसभा में बहुमत परीक्षण पर मतदान की कार्यवाही जारी है। इस बीच शिवसेना के नए बागी विधायक संतोष बांगड ने शिंदे के समर्थन में वोट किया है। बांगड कल तक उद्धव गुट की तरफ थे। अब शिवसेना के बागी विधायकों की संख्या 40 हो गई है।
0.सुप्रीम कोर्ट पहुंचा व्हिप विवाद
शिंदे व उद्धव गुट के बीच व्हिप विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। शिवसेना की तरफ से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर की तरफ से एकनाथ शिंदे गुट की ओर से जारी व्हिप को मान्यता देने का मामला उठाया। उन्होंने कहा, स्पीकर को यह अधिकारी नहीं है, क्योंकि पार्टी अभी भी उद्धव गुट की है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर भी 11 जुलाई को सुनवाई करेगा।
कोरबा। उरगा से कोरबा के मध्य बने समपार फाटक मेन्टेन्स के लिए दो दिन बंद रहेगा। इस दौरान यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने का आदेश जारी किया गया है।
बता दें कि समय समय पर होने वाले मेंटेंस के लिए उरगा और कोरबा के मध्य बने रेलवे फाटक को दो दिवस के लिए बंद किया गया है। इस मार्ग पर यात्रियों को होने वाली असुविधा को देखते रेलवे प्रबंधन ने आदेश जारी कर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने का आदेश जारी किया है।
The Duniyadari: *सुशासन तिहार 2026-विश्वास, विकास और समाधान का उत्सव*
*लखनलाल को मिला नया सहारा*
कोरबा, 05 मई 2026/
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़...