टेण्डर मैनेज और ट्राइबल, कोयला के कलाकार… I+ Tयानि रूतबे, काम कर गई सिफारिश..खाकी अंग्रेजों के जमाने…
राज्यों को GST क्षतिपूर्ति बंद, छत्तीसगढ़ में विकल्पों की तलाश, वाणिज्यकर मंत्री सिंहदेव बोले-केंद्र ने राह नहीं निकाली तो सेस लगाना पड़ेगा
रायपुर। केंद्र सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (GST) प्रणाली से राज्यों को होने वाले राजस्व नुकसान से बचाने के लिए 14% क्षतिपूर्ति का जो मॉडल बनाया था वह 30 जून को खत्म हो गया। अब राज्य सरकार इस नुकसान की भरपाई की राह तलाश रही है। छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर मंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय वित्त मंत्री को इसके लिए पत्र भी लिखा है। सिंहदेव का कहना है, अगर केंद्र सरकार ने राह नहीं निकाली तो राज्य सरकार को वस्तुओं पर सेस (उपकर) लगाना होगा।
0.सिंहदेव ने केंद्र को दिए दो विकल्प
स्वास्थ्य, पंचायत, ग्रामीण विकास और वाणिज्यिक कर मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, हमने केंद्रीय वित्त मंत्री को लिखे पत्र में दो विकल्प रखे हैं। पहला यह कि राज्यों को GST क्षतिपूर्ति और 14% संरक्षित राजस्व को अगले पांच सालों के लिए जारी रखा जाए। और दूसरा- केंद्र और राज्य के बीच करों का बंटवारा जो अभी 50:50 के अनुपात में होता है उसे 80:20 अथवा 70:30 के अनुपात में बांटा जाए। इसका मतलब यह है कि अगर केंद्र सरकार राज्यों को नुकसान की भरपाई नहीं कर पा रही है तो करों का 70 से 80% हिस्सा राज्य को दे और शेष 20 से 30% हिस्सा खुद रखे।
सिंहदेव ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो राज्यों को बहुत नुकसान होगा। वे अपने राज्य में विकास कार्यों और सामान्य कामकाज के संचालन के लिए भी केंद्र सरकार पर निर्भर हो जाएंगी। राज्य सरकारों ने कर लगाने का अधिकार पहले ही GST काउंसिल में निहित कर दिया है। ऐसे में एक ही विकल्प बचता है कि सरकार वस्तुओं पर सेस लगाए। यही राज्य के राजस्व का जरिया हो सकता है। इसका नुकसान यह होगा कि एक ही वस्तु की कीमत अलग-अलग राज्यों में बदल जाएगी।
0.छत्तीसगढ़ को 14 हजार करोड़ का नुकसान
सिंहदेव ने कहा, VAT से मिले राजस्व की तुलना में, छत्तीसगढ़ को 14 हजार 307 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हो चुका है। यह हमारे छोटे राज्य के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। GST के तहत छत्तीसगढ़ को वित्तीय वर्ष 2018-19 में 2 हजार 786 करोड़, 2019-20 में 3 हजार 176 करोड़, 2020-21 में 3 हजार 620 करोड़ और 2021-22 में 4 हजार 127 करोड़ का भारी राजस्व नुकसान हुआ।
डॉक्टर महरीन काजी के बारे में जानिए सब कुछ, जिनसे IAS अतहर आमिर करने जा रहे हैं दूसरी शादी
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अफसर और श्रीनगर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर अतहर आमिर खान (Athar Aamir Khan) फिर से शादी रचाने जा रहे हैं. इस बार कश्मीर की ही डॉक्टर महरीन काजी (Dr. Mehreen Qazi) उनकी पत्नी बनने जा रही हैं. इससे पहले खान की शादी आईएएस टॉपर टीना डाबी (Tina Dabi) से हुई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया था.

कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले IAS अतहर आमिर और डॉ. महरीन काजी ने शनिवार रात सोशल मीडिया के जरिए अपने नए रिश्ते का खुलासा कर दिया. दोनों की सगाई हो चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर महरीन श्रीनगर के लाल बाजार की रहने वाली हैं.
इन दिनों राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर संस्थान और अनुसंधान केंद्र में कार्यरत हैं. वह एक मेडिको होने के अलावा फैशन इंडस्ट्री में भी एक्टिव हैं. महिलाओं से जुड़े ब्रांड्स को बढ़ावा देती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
डॉक्टर महरीन खुद को ‘ड्रीमर’ यानी सपने देखने वाली और ‘अचीवर’ मतलब हासिल करने वाली बताती हैं. मेहरीन मेडिसिन में एमडी हैं और कथित तौर पर वह काफी समय से अतहर को डेट कर रही हैं. डॉ. मेहरीन ने पंजाब के फरीदकोट, दिल्ली की अंबेडकर यूनिवर्सिटी समेत यूके और जर्मनी से पढ़ाई की है.
माना जा रहा है कि सगाई के बाद यह जोड़ा इस साल अक्टूबर में शादी कर सकता है. सगाई की पुष्टि खान ने शनिवार देर रात अपनी फेसबुक वॉल पर की. वहीं, उनकी मंगेतर डॉक्टर मेहरीन काजी ने भी अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर जाहिर किया.
मानसून अपडेट 2022: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, रायपुर सहित कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान
रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जाहिर की है। प्रदेश के 5 जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहीं रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के लिए यलो अलर्ट किया गया है। इस दौरान में एक-दो स्थानों पर भारी बरसात के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान बताया गया है।
सिस्टम बन रहा भारी बरसात की वजह
मौसम विभाग के अनुसार ऊपरी हवा का एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण झारखंड और उसके आसपास 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। मानसून द्रोणिका अनूपगढ़, ग्वालियर, सीधी, जमशेदपुर, दीघा और उसके बाद पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक, 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
इन जिलों में अति बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में सरगुजा, जशपुर, महासमुंद, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है। इसके साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। वहीं रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में भी आकाशीय बिजली गिरने की संभवना है। ।
आज भी अच्छी बरसात
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में रविवार को भी अच्छी बरसात हुई है। देवभोग में सबसे अधिक 9 सेंटीमीटर पानी बरसा। बकावंड में 7 और दुर्ग में 6 सेंटीमीटर तक बरसात दर्ज हुई है।
ओरछा, बस्तर, ओडगी, दुलदुला, छुरिया, कुनकुरी, बलरामपुर, पुसौर, कटेकल्याण, डोंगरगढ़ भी पानी बरसा है। वहीं राजिम, रायगढ़, जगदलपुर, गुंडरदेही, पेण्ड्रा रोड, राजनांदगांव, बागबहारा में भी खूब पानी गिरा। रायपुर में बेहद कम बरसात हुई।
780 की जगह वसूले थे 790: 10 रुपये महंगी दी थी शराब की बोतल, अब ठेकेवाले को देने होंगे 25 लाख
विदेशी मदिरा की बोतल पर अंकित मूल्य से अधिक वसूलने के मामले में सुनवाई करते हुए उपभोक्ता आयोग ने विक्रेता को शिकायतकर्ता को 25 लाख रुपये देने के आदेश दिए हैं।
शिकायतकर्ता अमित कुमार निवासी चेंबर नंबर 515 रोशनाबाद कचहरी हरिद्वार ने विपक्षी प्रबंधक विदेशी मदिरा की दुकान ग्राम धनौरी के अनुज्ञापी अशोक कुमार निवासी हीरा हेड़ी पोस्ट इकबालपुर थाना झबरेड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि उसने अपने परिचित के डेबिट कार्ड से विपक्षी की दुकान से 19 सितंबर 2021 को विदेशी मदिरा की बोतल खरीदी थी। विपक्षी ने डेबिट कार्ड से 790 रुपये डेबिट कि थे जबकि बोतल पर 780 रुपये मूल्य अंकित था।
शिकायतकर्ता ने जब विपक्षी से 10 रुपये अधिक लेने की बात कही तो उसके साथ गाली-गलौज की गई। कहा गया कि वो 10 रुपये अधिक लेते हैं वो उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। विपक्षी के खिलाफ उपभोक्ता आयोग में दर्ज मामले की सुनवाई करते हुए आयोग के अध्यक्ष कंवर सेन सदस्य अंजना चड्ढा और विपिन कुमार ने उपरोक्त फैसला सुनाया है।
सीजी ब्रेकिंग: रेलवे ट्रैक पर गिरी चट्टान, 2 घंटे मार्ग रहा बाधित मार्ग, भुवनेश्वर से जगदलपुर आ रही हीराखंड एक्सप्रेस हीराखंड एक्सप्रेस फंसी, अन्य ट्रेनें भी प्रभावित
जगदलपुर। भारी बारिश के चलते बस्तर-ओडिशा रेलवे ट्रैक पर रविवार दोपहर लैंड स्लाइडिंग होने से मल्लिगुड़ा के पास चट्टान गिर गई। जिससे करीब 2 घंटे तक बस्तर को ओडिशा के भुवनेश्वर से जोड़ने वाला रेल मार्ग बाधित रहा। चट्टान गिरने की वजह से करीब 2 घंटे तक जगदलपुर से भुवनेश्वर तक चलने वाली हीराखंड एक्सप्रेस भी बीच जंगल में फंसी रही। हालांकि, जानकारी मिलते ही रेलवे का अमला मौके पर पहुंच गया।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार काफी देर तक मशक्कत करने के बाद चट्टान को हटाया लिया गया है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि, मार्ग खुल गया है। लेकिन, भुवनेश्वर से जगदलपुर आ रही हीराखंड एक्सप्रेस समय से विलंब चल रही है। लैंड स्लाइड होने की वजह हीराखंड के अलावा कुछ और ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं।
CG CRIME : छत्तीसगढ़ी अभिनेत्री से रेप, स्क्रिप्ट राइटर ने साथियों की मदद से किया दुष्कर्म, 4 के खिलाफ मामला दर्ज
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सीजी एक्ट्रेस के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहाँ अभिनेत्री से फ़िल्म के स्क्रिप्ट राइटर ने साथियों की मदद से युवती से दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने घटना के एक साल बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में स्क्रिप्ट राइटर समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया है।
ये पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। यहां के देव किरारी स्थित एक घर में जांजगीर जिले की 23 वर्षीय छतीसगढ़ी फ़िल्म अभिनेत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। जांजगीर जिले की 23 वर्षीय युवती छतीसगढ़ी फ़िल्म स्टार है। उसकी पहचान फिल्मों में काम करने के चक्कर मे मस्तूरी थाना क्षेत्र के वेद परसदा निवासी नारायण साहू से हुई थी। नारायण ने छतीसगढ़ी फिल्मों में स्क्रिप्ट लिखी है। व छतीसगढ़ी फ़िल्म निर्माण की तैयारी भी कर रहा है। अप्रैल 22 में फ़िल्म की शूटिंग के सिलसिले में युवती उसकी सहेली व नारायण साहू व उसका साथी नारायण भोई रायपुर गए हुए थे।
रायपुर से वे ट्रेन से रात करीबन 11 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुँचे। तब नारायण साहू ने छतीसगढ़ीया अभिनेत्री व उसकी सहेली को कहा कि रात बहुत हो गई है, इसलिए आप लोग मेरे गाँव चल कर खाना खाकर आराम करिये,कल सुबह आप लोग घर चले जाइयेगा। एक ही फील्ड से होने के चलते अभिनेत्री युवती ने नारायण साहू की बात मान ली। और उसके मस्तूरी थाना क्षेत्र स्थित देव किरारी गांव अपनी सहेली के साथ चले गयी।
गाँव पहुँच कर सभी ने एक साथ खाना खाया और फिर नारायण साहू ने युवती व उसकी सहेली को रुकने के लिए एक कमरा दिया और खुद अपने साथी नारायण भोई के साथ अन्य कमरे में रुक गया। रात किसी ने अभिनेत्री युवती के कमरे का दरवाजा खटखटाया। तब अभिनेत्री ने सोचा कि कोई जरूरी काम से दरवाजा खटखटा रहा होगा और दरवाजा खोल दिया। सामने नारायण साहू व उसका साथी नारायण भोई था।
नारायण भोई ने युवती के सहेली को हाथ पकड़ कर खिंचते हुए अपने साथ ले गया। और नारायण साहू अभिनेत्री युवती को लेकर कमरे के अंदर चले गया। जाते जाते नारायण भोई ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। अंदर कमरे में नारायण साहू ने छतीसगढिया अभिनेत्री के साथ रात भर दुष्कर्म किया। सुबह दरवाजा खुलने पर अभिनेत्री ने नारायण साहू व नारायण भोई पर एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही तो अभिनेत्री को नारायण समझाने लगा कि वह उससे प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। इसी दौरान नारायण के दो अन्य साथी भी आ गए और उन्होंने भी युवती को एफआईआर न करवाने के लिए समझाया।
शादी का झांसा
सभी के झांसे में आकर युवती रिपोर्ट न करने के लिए मान गई। फिर नारायण साहू अभिनेत्री को अप्रैल 21 से मार्च 22 तक शादी का झांसा देता रहा। अभिनेत्री शादी के झांसे में आकर नारायण साहू के साथ मार्च 22 तक रही। इसके बाद युवक ने शादी से इंकार कर दिया, इस बात से आहत युवती ने कल मस्तूरी थाने में घटना की एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने रेप करने वाले नारायण साहू, बाहर से कमरे का दरवाजा बंद करने वाले नारायण भोई व युवती को एफआईआर दर्ज करवाने से रोकने वाले उनके दो अन्य साथियों के ऊपर सामूहिक दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया है। वहीँ आरोपी एफआईआर के बाद फोन बंद कर फरार हो गए हैं।
सीजी क्राइम: शादी में शामिल होने आई गोंदिया की महिला के गले से हार लूटकर बाइकर्स फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
बिलासपुर। बिलासपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आई महाराष्ट्र के गोंदिया की महिला दिनदहाड़े लूट की शिकार हो गई। पलक झपकते ही बाइक सवार युवक महिला के गले का हार खींच कर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी के कैमरे में कैद हो गई है। जिसके बाद आरोपी की तलाश जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के गोंदिया की रहने वाली नमृता पाठक अपने मामा के बेटे की शादी में शामिल होने जांजगीर-चांपा आई हुई थीं। शादी रविवार को बिलासपुर के उसलापुर स्थित न्यू गीता पैलेस से हो रही है। इसी कार्यक्रम में नमृता भी शामिल हुई थी।
दोपहर के वक्त की बेटी बाहर खेलते-खेलते चले गई थी। बेटी को देखने कि लिए पैलेस के बाहर रोड किनारे झुककर बेटी से बात कर रहीं थी। इतने में एक बाइक में सवार होकर 2 युवक पहुंचे। महिला अपने बेटी से बात कर ही रही थी। युवक बाइक से उतरा और महिला के गले से 2 तोले का सोने का हार लूटकर भाग गया।
महिला को जब तक ये पता चलता दोनों युवक भाग चुके थे।लूटे गए हार की कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई जा रही है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस लूटेरों की तलाश कर रही है।
Coal माइंस के कोयला ढेर में लगी आग… 36 घंटे से जल रहा, बुझाने का चल रहा प्रयास…
कोरबा। एसईसीएल के कोल माइंस में रखे ढ़ेर में आग लग गई है। आग पर काबू पाने के लिए पिछले 36 घंटे से मशक्कत किया जा रहा है। फिलहाल अब तक आग पर काबू नही पाया जा सका है । प्रबंधन आग बुझाने के प्रयास में जुटी है।
मामला एसईसीएल के गेवरा खान का है जहां खदान में रखे कोयला ढ़ेर पर भरी बरसात में आग लग गई । आग लगने की सूचना के बाद प्रबंधन दमकल की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। हालांकि आग की लपटें इतनी तेज है कि पिछले 36 घंटे से लगी आग में क्क़बू नही पाया जा सका है। बहरहाल आग बारिश में आग लगने की चर्चा पर लोग चुटकियां भी ले रहे है।
अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर हमला, एसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल
पटना। बिहार की राजधानी पटना में अतिक्रमण हटाने पुलिस पर अतिक्रमणकारियों ने हमला बोल दिया जिसमें सिटी एसपी अमरीश राहुल कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। अतिक्रमण 2000 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके लिए 17 जेसीबी को लगाया गया है।
राजीव नगर थाना क्षेत्र के नेपाली नगर में 70 घरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में खासा रोष है। पुलिस को कहना है जब हम अतिक्रमण हटाने आएं तो स्थानीय लोगों ने हम पर हमला कर दिया गया।
पुलिस का कहना है कि लोगों के अपने घरों की छत से हम पर पत्थर फेंकें। इस दौरान हमारे कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। हालत को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। नेपाली नगर में स्थिति फिलहाल तवनावपूर्ण है। बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।
हालात फिलहाल काबू में हैं- DM
पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि कार्रवाई जारी रहेगी। किसी कीमत पर जमीन को हम लोग अपने कब्जे में लेकर रहेंगे। डीएम ने बताया कि हमले में दो जवान और सीटी एसपी घायल हो गए हैं। 12 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है।
वीडियो और सीसीटीवी फुटेज से बाकी उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। डीएम ने कहा कि फिलहाल सिचुएशन पूरी तरह से कंट्रोल में है। काम अच्छे से हो रहा है। डीएम ने कहा कि लोगों को पहले ही जानकारी दे दी गई थी, लेकिन ये लोग नहीं माने।
जानें पूरा मामला,70 घरों पर चल रहा बुलडोजर
राजीव नगर थाना के नेपाली नगर इलाके में पुलिस अवैध तरीके से बने 70 मकानों को तोड़ने के लिए पहुंची। पुलिस का कहना है कि ये सभी 70 घर हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर बनाए गए है। जो अवैध है। हमने पहले ही सभी संबंधित लोगों को नोटिस भेज दिया था। घर खाली करने का निर्देश दिया गया था।






