Home Blog Page 2480

पेशे से डॉक्टर, हुस्न मॉडलों जैसा, लेकिन काम ऐसा कि FBI की टॉप मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में शामिल

एफबीआई ने हाल ही में अपने टॉप मोस्ट वॉन्टेड की अपडेट सूची जारी की है. इसमें क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड करने वाली रुजा इग्नातोवा को भी शामिल किया है.

दरअसल, एफबीआई ने दूसरे नंबर पर जिसे रखा है वह लड़की है, पेशे से डॉक्टर है और उसकी सुंदरता बड़े-बड़े मॉडल को भी मात देती है. वह 5 साल से अलग-अलग देशों की पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार है.क्रिप्टोक्वीन नाम से मशहूर इस वॉन्टेड का असली नाम रुजा इग्नातोवा (Ruja Ignatova) है और उस पर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कराने के नाम पर 32 हजार करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा करने का आरोप है.रुजा इग्नातोवा मूल रूप से बुल्गारिया की रहने वाली है और पेशे से डॉक्टर है. बिटकॉइन की सफलता को देखकर उसने वनकॉइन लॉन्च किया था. उसने झांसा दिया था कि भविष्य में वनकॉइन दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी होगी और इससे कई गुना मुनाफा होगा.रुजा इग्नाटोवा पर फ्रॉड के 8 केस दर्ज हैं. आरोप है रुजा इग्नातोवा की कंपनी ने क्रिप्टोकरेंसी खरीदने के लिए दूसरों को लुभाने की खातिर एजेंट्स को कमीशन भी दी थी. जब 2017 में उसका फ्रॉड पकड़ा गया तभी से वह फरार है.FBI ने रुजा इग्नाटोवा की सूचना देने वाले को 100,000 डॉलर का इनाम देने का ऐलान किया है. एफबीआई ने रुजा इग्नाटोवा को टॉप मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में शामिल किया है. एफबीआई का मानना है कि इससे उसे पकड़ने में आसानी होगी.क्या है वनक्वॉइन क्रिप्टो स्कैम: रुजा इग्नाटोवा ने वनकॉइन नाम के इस क्रिप्टो स्कैम की शुरुआत साल 2016 से की थी. रुजा शुरुआत में वनकॉइन की लॉन्चिंग के बाद लंदन से लेकर दुबई तक सेमिनार का आयोजन किया करती थी.

वह अपने हर सेमिनार में दावा किया करती थी कि भविष्य में वनकॉइन दुनिया के नंबर वन क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन को भी पीछे छोड़ देगा. उनके झांसे में आकर दुनिया के अलग-अलग देशों के लोगों ने निवेश किया. यह रुजा की बातों का ही जादू था कि लोग इस बात को इग्नोर करके वनकॉइन में निवेश करते रहे कि उसके पास वह ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी नहीं है, जिस पर बिटक्वॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी काम करती हैं.

 

 

 

 

Raveena Tandon का खुलासा- मैंने भी मुंबई लोकल बस में छेड़छाड़ झेला, लोगों ने जहां-तहां छुआ, शोषण किया

बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस रवीना टंडन ने ट्विटर पर जहां ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है, वहीं खुलासा किया है कि टीनएज में उनके साथ भी मुंबई की लोकल बस में छेड़छाड़ होती थी। उन्‍हें भी घटिया मानसिकता वाले लोग जहां-तहां छूते थे और उन्‍होंने भी किसी आम मिडिल क्‍लास लड़की की तरह इस तरह का शारीरिक शोषण झेला है। रवीना टंडन ने ये खुलासा तब किया है, जब एक यूजर ने उन्‍हें ट्रोल करने की कोश‍िश की और पूछा कि क्‍या उन्‍हें पता भी है कि मिड‍िल क्‍लास लोगों को शहर में क‍िस तरह का स्‍ट्रगल करना पड़ता है। यह पूरा माजरा तब शुरू हुआ, जब रवीना टंडन ने महाराष्‍ट्र के नए उप मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडनवीस के उस फैसले पर अपनी राय जाहिर की, जिसमें मेट्रो 3 कार शेड को आरे इलाके में श‍िफ्ट करने की बात कही गई है।

रवीना टंडन से लेकर दीया मिर्जा जैसे सिलेब्रिटीज आरे इलाके में जंगल को काटकर वहां Aarey Metro 3 Car Shade बनाने के खिलाफ हैं। इसी कड़ी में एक यूजर ने Raveena Tandon और दीया मिर्जा जैसे सेलेब्‍स को टैग करते हुए लिखा कि मुंबई के मिडिल क्लास के स्ट्रगल में उन्‍हें कोई जानकारी भी है या नहीं। ऐक्‍ट्रेस ने इस पर फौरन जवाब देते हुए लिखा, टीनएज के दिनों में, मैंने भी लोकल ट्रेन और बसों से सफर किया है। मेरे साथ भी कई बार छेड़छाड़ हुई, मुझे चिमटी काटा गया, मेरे साथ भी वह सबकुछ हुआ, जिससे अध‍िकतर लड़कियां और महिलाएं गुजरती हैं। मैंने साल 1992 में अपनी पहली कार खरीदी थी। शहर में विकास का स्वागत है। लेकिन हम सिर्फ एक प्रोजेक्ट के लिए जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि हमें पर्यावरण और वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ ही कट रहे जंगलों के लिए भी जिम्मेदार होना पड़ेगा।’

एक अन्‍य यूजर ने लोकल ट्रेन का वीडियो शेयर करते हुए रवीना टंडन को टैग किया औ पूछा कि आपने आख‍िरी बार ऐसे कब सफर किया था? इस पर रवीना टंडन ने जवाब दिया, ‘साल 1991 तक मैंने इस तरह यात्रा की है और एक लड़की होने के नाते आप जैसे अनाम ट्रोलर्स के शारीरिक शोषण को झेला है।’ रवीना ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, ‘नागपुर के हो, हरा भरा है आपका शहर। किसी की सफलता या कमाई से कुढ़ना बंद करो।’

एक अन्‍य यूजर को जवाब देते हुए रवीना ने लिखा, ‘हर किसी की जिंदगी गुलाब के बिस्‍तर जैसी नहीं होती। हर किसी का अपना स्‍ट्रगल होता है। मुझे पूरी उम्‍मीद है कि आपके पास भी कार और घर होगा। जिस दिन लू, बाढ़, प्राकृतिक आपदा आएगी, यह आम आदमी को सबसे पहले प्रभावित करेगा। अमीर लोग तो सबसे पहले सबकुछ छोड़कर भागने वालों में से होंगे।’

जय श्री राम, वंदे मातरम, जय शिवाजी… महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजे इन नारों के मायने क्‍या हैं?

मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र रविवार से शुरू हुआ। पहले दिन व‍िधानसभा अध्‍यक्ष के ल‍िए हुए चुनाव हुआ जिसमें बीजेपी उम्‍मीदवार राहुल नार्वेकर (Rahul Narwekar) की जीत हुई। राहुल को कुल 164 वोट म‍िले। जैसे ही राहुल के जीत की घोषणा हुई, सदन में जय श्री राम के नारे गूंज उठे। इसके अलावा जय भवानी, जय शिवाजी, जय श्री राम, भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारे काफी देर तक लगते रहे। इन्हीं नारों के बीच महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। सदन में इन नारों के बड़े सियासी मायने हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष चुनाव में श‍िवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार राजन साल्‍वी को सिर्फ 107 वोट मिले। महाराष्ट्र व‍िधानसभा अध्‍यक्ष चुनाव में समाजवादी पार्टी ने क‍िसी को वोट नहीं द‍िया। राहुल नार्वेकर की जीत का ऐलान होते ही जय श्री राम के नारे गूंज उठे।

हिंदुवादी सरकार सत्ता में!
एकनाथ शिंदे अपने विधायकों के गुट के साथ शनिवार को गोवा से मुंबई पहुंचे, जहां शिवसेना के बागी विधायक असम से लौटने के बाद डेरा डाले हुए थे। रविवार को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए और राहुल नार्वेकर को शिवसेना के बागी विधायकों ने वोट किया। सदन में जय श्री राम, जय भवानी, वंदे मातरम के नारे का सियासी मायने महाराष्ट्र की सत्ता का हिंदुवादी होना है। जिस हिंदुत्व को छोड़ने का आरोप शिवसेना पर लगा था।
चुनाव के बाद श‍िदे ने कहा क‍ि मैं खुद मंत्री था, कई अन्य मंत्रियों ने भी सरकार छोड़ी। बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे की विचारधारा के प्रति समर्पित मेरे जैसे आम कार्यकर्ता के लिए यह बहुत बड़ी बात थी।

विधानसभा में बोलते हुए सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि ‘बालासाहेब ठाकरे के सिद्धांतों पर आधारित बीजेपी-शिवसेना की सरकार ने काम संभाल लिया है। आज तक हमने विपक्ष से सरकार की तरफ आते लोगों को देखा था मगर इस बार सरकार के लोग विपक्ष की तरफ चले गए।’

शिवसेना पर लगा हिंदुत्व का झंडा छोड़ने का आरोप
बाल साहेब ठाकरे की शिवसेना हिंदुत्व के लिए जानी जाती है। हिंदुत्व की पहचान वाली दूसरी पार्टी बीजेपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाती थी। इस बार विधासभा चुनाव में शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई तो बीजेपी ने शिवसेना पर बाल साहेब ठाकरे के हिंदुत्व को दांव पर रखने का आरोप लगाया। इसके बाद से लगातार उद्धव ठाकरे पर हिंदुत्व का झंडा छोड़ने का आरोप लगता रहा।

साधुओं की मॉब लिंचिंग से लेकर नवनीत राणा प्रकरण तक…
बीते दिनों लगातार ऐसी घटनाएं हुईं जिसके बाद शिवसेना पर हिंदू विरोधी होने के आरोप लगे। इसकी शुरुआत महाराष्ट्र में साधुओं की मॉब लिचिंग के पास से बड़े पैमाने पर हुए। बीते दिनों राज ठाकरे ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग की। औरंगाबाद सांसद नवनीत राणा ने मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया तो घटनाक्रम बढ़ता गया और उन्हें उनके पति रवि राणा के साथ जेल भेज दिया गया। एक के बाद एक घटनाएं ऐसी हुईं जिसने शिवसेना से हिंदुवादी होने का तमगा छीन लिया।

संजय राउत करते रहे बयानबाजी
शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत लगातार यह कहते रहे कि शिवसेना को किसी से हिंदुत्व सीखने की जरूरत नहीं है। वह और उनकी पार्टी बयानबाजी करते रहे लेकिन घटनाक्रम उनके खिलाफ होता गया। शिवसेना पर हिंदू विरोधी होने का आखिरी दांव उनकी ही पार्टी के विधायक एकनाथ शिंदे ने खेला। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्धव ने सत्ता के लालच में बाल साहेब ठाकरे के उद्देश्य को दांव पर रख दिया।

सरपंच के चुनाव में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, सोशल मीडिया पर आया वीडियो तो एक्टिव हुई पुलिस

मध्य प्रदेश के कटनी में सरपंच की जीत पर समर्थकों द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की शिकायत भी दर्ज कराई गई है। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जीती हुई सरपंच के पति ने कहा है कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे नहीं लगाए गए हैं।

मध्य प्रदेश के कटनी में चाका ग्राम पंचायत में चुनाव हुए थे और उसकी मतगणना चल रही थी। मतगणना में प्रत्याशी रहीसा वाजिद खान विजई घोषित की गई। उसके बाद उनके समर्थक जश्न मनाने लगे और नारेबाजी करने लगे। नारेबाजी के दौरान ही आरोप लग रहा है कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

वहीं इस पूरी घटना पर सीएसपी विजय प्रताप सिंह ने बताया है, “हमें शिकायत मिली है कि सरपंच चुनाव में एक समूह द्वारा कथित तौर पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए थे और वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया गया था। हमने शिकायत को संज्ञान में लिया है। जांच जारी है।”

वहीं सरपंच प्रत्याशी रहीसा वाजिद खान के पति ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि मेरी पत्नी बीजेपी की सदस्य हैं और सरपंच बनी है, जबकि मैं भी जनपद का सदस्य रह चुका हूं। हम हिंदू बहुल इलाके में रहते हैं और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का कोई सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने विरोधियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि विरोधियों ने उनकी जीत से नाराज होकर धार्मिक रंग देने की कोशिश की है।

वहीं अभी तक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के सच होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो के सत्यापन की भी जांच की जा रही है। मध्यप्रदेश में नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं। नगर निगम के चुनाव दो चरणों में होंगे। चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं।

जयपुर में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा धुएं का गुबार

जयपुर। जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना इलाके में जलमहल के पास भोमिया बस्ती में पेंट बनाने वाली केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की 15 गाड़ियां कई फेरे लगाकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है पुलिस का मानना है कि आग सभवतः शार्ट सर्किट से लगी हैं। फायर अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री अवैध रुप से चलाई जा रही थी। पास में गैस गोदाम होने की वजह से उसे एहतियात के तौर पर खाली करवा लिया गया हैं।

आईएएस टीना डाबी से तलाक लेेकर IAS अतहर आमिर करने जा रहे दूसरी शादी, बला से खूबसूरत है उनकी होने वाली दूसरी बीवी, जानें कौन है डॉक्टर महरीन काजी

श्रीनगर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और श्रीनगर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर अतहर आमिर खान का विवाह इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल आईएएस टीना डाबी की दूसरी शादी के बाद अतहर का निकाल भी चर्चा का विषय बना हुआ है। अतहर खान भी दूसरी शादी करने जा रहे हैं। वो डॉक्टर महरीन काजी से विवाह बंधन में बंधेंगे।

खान ने अपनी होने वाली पत्नी डॉक्टर महरीन काजी के साथ अंगूठियां शेयर कर ली हैं। यानी दोनों की सगाई हो चुकी है। जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अपने सगाई की तस्वीरें अतहर खान #engagement के साथ सोशल मीडिया पर साझा भी की हैं। अतहर खान डॉक्टर महरीन काजी का अपनी जिंदगी का हमसफर बनाने जा रहे हैं। इससे पहले खान की शादी आईएएस टॉपर टीना डाबी से हुई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया था।

कौैन है डॉक्टर महरीन

डॉक्टर महरीन इन दिनों राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर संस्थान और अनुसंधान केंद्र में काम कर रही हैं। वैसे तो महरीन मूल रूप से श्रीनगर के लाल बाजार की रहने वाली हैं।

महिलाओं के फैशन ब्रांड्स को देती हैं बढ़ावा
महरीन एक मेडिको होने के साथ-साथ फैशन इंडस्ट्री में भी सक्रीय हैं। वे महिलाओं से जुड़े ब्रांड्स को बढ़ावा देने पर जोर देती हैं।

Instagram पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स
महरीन सोशल मीडिया पर कितनी एक्टिव रहती है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

यूके और जर्मनी से भी की पढ़ाई
डॉक्टर महरीन खुद ने शिक्षा की बात करें तो उन्होंने पंजाब के फरीदकोट और दिल्ली की अंबेडकर यूनिवर्सिटी से शिक्षा हासिल की। इसके बाद वो यूके और जर्मनी में भी उच्च शिक्षा के लिए गईं।

दरअसल मरहीन खुद को ‘ड्रीमर’ यानी सपने देखने वाली और ‘अचीवर’ यानी इन सपनों को पूरा करने वाली बताती हैं। उनका मानना है कि सभी को सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए जी जान से जुट जाना चाहिए।

अक्टूबर में हो सकती है शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भले ही शनिवार को इस जोड़े की सगाई से जुड़ी खबर साझी की हो, लेकिन इस जोड़े ने बीते मई माह में ही सगाई कर ली थी। वहीं जहां तक शादी की बात है तो अक्टूबर में ये कपल एक हो सकता है।

 

तलाक के बाद टीना डाबी ने IAS प्रदीप गवांडे से रचा चुकी हैं शादी

बता दें कि अतहर खान 7 अप्रैल 2018 को अपनी पहली पत्नी और आईएएस टीना डाबी से शादी की थी। दोनों टॉपर्स मसूरी में मिले थे, जहां वे आईएएस की ट्रेनिंग ले रहे थे।

ट्रेनिंग के बाद उन्होंने 2018 में शादी कर ली। हालांकि, बहुचर्चित शादी लंबे समय तक नहीं चली। खान और डाबी का 10 अगस्त 2017 को तलाक हो गया। वहीं टीना डाबी ने भी तलाक के बाद IAS प्रदीप गवांडे से शादी रचा ली। प्रदीप राजस्थान के पुरातत्व विभाग के डायरेक्टर हैं।

एक कलेक्टर ऐसा भी..बच्चियों के लिए डीएम कलाल की अनोखी पहल, मुहिम से बदल रही तस्वीरें

बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर में एक ऐसा अभियान चलाया जा रहा है जिसकी कल्पना भी नही की जा सकती लेकिन इस कल्पना को साकार कर रहे हैं बीकानेर के कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल. जिन्होंने प्रदेश को शक्ति प्रदान करने में लिए शक्ति अभियान चला दिया है. ऐसे में इस अभियान ने बच्चियों के जन्म को उत्सव में बदला है. वहीं, लिंगानुपात को बढ़ाने, एनिमिया फ़्री, गुड टच-बेड टच ओर माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के साथ साथ जिले में बच्चियों को लेकर सोच को ही बदल दिया है. बेटियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल की पहल पर शक्ति अभियान चलाया जा रहा है.

जिले में वर्ष 2019-20 में जिले में एक हजार बच्चों की तुलना में 978 बेटियां जन्मी, वर्ष 2020-21 में यह संख्या घटकर 970 और 21-22 में 962 ही रह गई. इसी प्रकार नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के अनुसार, देश में 18 से 49 वर्ष आयु वर्ग की 54.7 तो बीकानेर में 59.4 प्रतिशत महिलाएं खून की कमी से ग्रसित पाई गई. इससे भी गंभीर बात यह थी कि 46.4 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं भी एनिमिक रिपोर्ट हुई.

नारी शक्ति को और सशक्त बना रहा शक्ति अभियान

इन सभी चीजों को ध्यान रखते हुए जिले में शक्ति अभियान प्रारम्भ हुआ. इसके तहत बेटी के जन्म को उत्सव की तरह मनाने के लिए प्रत्येक बेटी के जन्म पर उसकी मां को सहजन फली का पौधा दिया जाता है. साथ ही जिला प्रशासन की ओर से एक शुभकामना संदेश भी भेजा जाता है. इसके लिए बड़ी संख्या में पौधे तैयार करवाए गए हैं.

इसी प्रकार जिले के बालिका स्कूलों में आई एम शक्ति कॉर्नर तथा को-एजुकेशन स्कूलों में वॉल ऑफ इंसपिरेशन बनाए जा रहे हैं. इनमें इंदिरा गांधी, इंदिरा नूई, सरोजनी नायडू, लता मंगेशकर, अवनी लेखरा और अल्लाई जिलाई बाई जैसी बारह महिलाओं की जीवनी वॉल पेंटिंग करवाई गई है. इसका उद्देश्य है कि बच्चियां आगे बढ़ने के लिए इन महिलाओं से प्रेरणा लें और बेटों में महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़े.

इसी श्रृंखला में जिला प्रशासन द्वारा मासिक ई-शक्ति मैगजीन का प्रकाशन किया जा रहा है. इसके तहत सफल महिलाओं की कहानियों को संकलित करते हुए इनका प्रकाशन किया जा रहा है. इस ई-मैगजीन को व्हाट्सएप्प ग्रुप और वेबसाइट्स के माध्यम से हजारों लोगों तक पहुंचाया जा रहा है. इसके पहले अंक का विमोचन महिला अधिकारिता मंत्री ममता भूपेश, दूसरे का डेफ ओलंपिक की पदक विजेता वेदिका शर्मा और तीसरे अंक का विमोचन दुनिया की सबसे बड़ी पेंटिंग बनाने की रिकॉर्डधारी मेघा हर्ष ने किया.

अभियान ने बदला महिलाओं और बच्चियों का वातावरण

अभियान के तहत स्कूलों में गुड टच बैड टच और माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरुकता का विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसलिए जिला स्तर पर एक हजार अध्यापक, जिनमें पांच सौ महिला और इतने ही पुरूष अध्यापक हैं, को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया है. इन ट्रेनर्स द्वारा जुलाई के प्रत्येक शनिवार को आयोजित प्रार्थना सभाओं में दोनो विषयों के प्रति जागरुकता लाई जाएगी. आवश्यकता के अनुसार, नए प्रशिक्षक भी तैयार किए जाएंगे.

इस प्रकार मुख्यमंत्री और राज्य सरकार की मंशा के अनुसार, जिले में बेटी के जन्म को प्रोत्साहित करने और इसके आगे बढ़ने का बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं. कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अगुवाई में चल रहे इस अभियान के बेहतरीन परिणाम देखने सामने आएंगे, ऐसा विश्वास किया जा सकता है.

ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है जब किसी ज़िले के कलेक्टर ने बच्चियों के जीवन को नई दिशा देने के लिए ऐसे अशक्त और शक्ति प्रदान करने वाले अभियान की शुरुआत की है. ये अभियान न केवल बच्चियों के जीवन को नई दिशा देगा बल्कि प्रदेश की बच्चियों को अशक्त और मज़बूती के साथ आगे बढ़ने और बेहतर समाज निर्माण में भागीदार बनाएगा.

ब्रेकिंग: महाराष्ट्र विधानसभा में शिंदे गुट की पहली जीत,  स्पीकर बने भाजपा के राहुल नार्वेकर,महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार राजन साल्वी हारे

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर चुनाव में बीजेपी गठबंधन के उम्मीदवार राहुल नार्वेकर जीत गए हैं। विधानसभा स्पीकर के चुनाव में जीत के लिए राहुल नार्वेकर को अब तक 164 वोट मिल चुके हैं जो जीत के लिए जरूरी 145 वोट से 19 ज्यादा हैं। राजनीतिक परिवार से संबंध रखने वाले राहुल महाराष्ट्र के कोलाबा विधानसभा सीट से विधायक हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा के नवनिर्वाचित स्पीकर राहुल नार्वेकर को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया था जहां उनका मुकाबला महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार राजन साल्वी से था। बता दें कि महाराष्ट्र की राजनीति में राहुल नार्वेकर चर्चित चेहरा हैं. राहुल नार्वेकर पेशे से वकील हैं। 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में राहुल पहली बार विधायक बने हैं।

महाराष्ट्र: विधानसभा स्पीकर का चुनाव आज, शिंदे सरकार की पहली परीक्षा, शिवसेना के राजन साल्वी बीजेपी के राहुल नार्वेकर में मुकाबला

मुंबई। Maharashtra Assembly Session Live: महाराष्ट्र में भाजपा के समर्थन से बनी शिंदे सरकार की आज पहली परीक्षा है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होने के बाद रविवार को सदन के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा।

शिवसेना विधायक और उद्धव ठाकरे के वफादार राजन साल्वी स्पीकर के चुनाव के लिए शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला पहली बार के भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर से है। राकांपा प्रमुख शरद पवार ने दावा किया कि उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल स्थानापन्न अध्यक्ष के कर्तव्यों का पालन कर सकते हैं, भले ही उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लंबित हो।

बता दें कि कांग्रेस के नाना पटोले के इस्तीफा देने के बाद पिछले साल फरवरी से अध्यक्ष का पद खाली है। वहीं महाराष्ट्र विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के दौरान चार जुलाई को शिंदे फ्लोर टेस्ट का सामना करेंगे।

शिंदे ने किया जीत का दावा

मुख्यमंत्री शिंदे ने दावा किया है कि सरकार को विधानसभा में 170 से अधिक विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इसलिए राहुल नार्वेकर को चुने जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। नए नियमों के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग वॉयस सिस्टम से होगी। जब उम्मीदवार का नाम लिया जाएगा तो सदस्यों को खड़े होकर अपना वोट दर्ज करना होगा।

यह भी बता दें कि एकनाथ शिंदे का समर्थन करने वाले शिवसेना के बागी विधायक शनिवार शाम गोवा से मुंबई लौटे और उन्हें दक्षिण मुंबई के एक लग्जरी होटल में ठहराया गया है।

जब क्रूज बना अखाड़ा! एक घंटे तक 60 लोगों में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो किसी क्रूज (Cruise) का है. इस वीडियो में करीब 60 लोग आपस में लड़ाई करते हुए दिख रहे हैं. जमकर एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसा रहे हैं. चौंका देने वाली बात है कि ये झगड़ा 5 से 10 मिनट तक नहीं बल्कि लगातार 1 घंटे तक चलता रहा है.

कार्निवल क्रूज पर जमकर हुआ विवाद

फॉक्स न्यूज में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, कार्निवल क्रूज पर कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी. धीरे-धीरे इस लड़ाई में करीब 60 लोग शामिल हो गए और एक-दूसरे को पीटने लगे. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देख अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

क्रूज पर मौजूद एक शख्स ने रिकॉर्ड किया वीडियो

बता दें कि क्रूज पर मौजूद एक शख्स ने ये वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया और फिर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. नईम नाम के यूजर ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘कार्निवल क्रूज पर कल रात मेरी पार्टी’

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जान लें कि क्रूज पर लड़ाई के इस वीडियो को 1 लाख 98 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं 2 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इस वीडियो को लाइक और 644 ने रिट्वीट किया है.

एक ट्विटर यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये लोग क्रूज पर कैसे पहुंच गए? इन्होंने वहां जाना कैसे अफोर्ड किया? एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर मैं वहां सुरक्षा में होता तो मैं आराम से बैठकर देखता रहता जब तक ये लोग लड़ाई करके थक नहीं जाते. वहीं मैनी नामक एक यूजर ने लिखा कि सबसे पहले इन सभी लोगों को बैन कर देना चाहिए. इन्हें किसी भी क्रूज, प्लेन या ट्रेन में चढ़ने नहीं देना चाहिए.