Home Blog Page 2481

CG  Breaking: नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर भिलाई के युवक को धमकी देने वाले प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार, शहर छोड़कर भागने की थी तैयारी

रायपुर/भिलाई । नुपुर शर्मा के समर्थन में इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने पर कुम्हारी के युवक को धमकाने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपित प्रेमी-प्रेमिका हैं और दोनों ने सगाई भी कर ली है। इस मामले में कुम्हारी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

दोनों का इस्लाम के प्रति का झुकाव है। वे इस्लामिक रीति से ही विवाह भी करने वाले थे। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दोनों आरोपित शहर छोड़कर भागने की फिराक में थे। जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अस्पताल वार्ड शारदा मंदिर के पास थाना गोलबाजार रायपुर निवासी कासिफ उर्फ कुणाल सेंद्रे (22) और उसकी मंगेतर रितिका भारती (20) शामिल हैं। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने शिकायतकर्ता राजा जगत को इंस्टाग्राम पर धमकी दी थी। इन्होंने पुलिस को ये भी बताया कि उनका इस्लाम के प्रति उनकी आस्था है। वे दोनों उसी धर्म को मानने लगे हैं।

Big Breaking : अमरावती में कैमिस्ट हत्याकांड का मास्टर माइंड इरफान खान गिरफ्तार, पत्नी और बेटे के सामने रेता था गला …

महाराष्ट्र। अमरावती में 21 जून को उमेश कोल्हे की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद जब उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या हुई तब मामले ने तूल पकड़ा। इसके बाद जब आज गृह मंत्रालय ने NIA जांच के आदेश दिए तब जाकर पुलिस हरकत में आई और ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके फौरन बाद पुलिस ने वारदात के मास्टरमाइंड इरफान खान को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पत्नी और बेटे के सामने ही मृतक उमेश कोल्हे का गला काट दिया था।

बताया जा रहा है कि 21 जून की घटना होने के बाद पुलिस ने इस मामले को चोरी के इरादे से की गई हत्या बताया था। लेकिन, एफआईआर में इसका कोई जिक्र नहीं किया गया था। सरकार बदलने के 24 घंटों बाद हुई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रही है। जानकारी के मुताबिक़ इरफ़ान ने आरोपियों को 10-10 हजार रूपए देकर कैमिस्ट की ह्त्या करवाई थी।

आरोपियों ने इस बात को कबूल किया कि उन्होंने ये ह्त्या नूपुर शर्मा के बयान के बाद की है। इसकी सारी प्लानिंग इरफान ने ही बनाई थी। उन्होंने नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट शेयर की थी जिसके बाद आरोपियों ने उनकी ह्त्या तब कर दी जब वे अपने मेडिकल से घर वापस आ रहे थे। तभी पीछा कर रहे आरोपियों ने उनका गला काट दिया।

सीजी : खेत में काम कर रहे अचानक बरसने लगा पानी, किनारे बैठे चला रहे थे मोबाइल तभी गिर बिजली, फिर…

बलरामपुर। खेत पर काम करते अचानक तेज बारिश से बचने घर की ओठ लिए मजदूरों पर अचानक बिजली गिरने से 7 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है जिस दौरान ये घटना हुई कुछ लोग मोबाइल चला रहे थे।

जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत जाबर में लोग खेत पर काम रहे थे। तभी तेज बारिश के साथ बिजली गिरने 7 लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे की जानकारी मिलते जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव मौके पर पहुंचे और सभी अस्पताल तक पहुंचाया. जहां घायलों का इलाज जारी है। फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं।

KORBA : रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का किया कलेक्टर ने निरीक्षण.. महिलाओं को आर्थिक गतिविधि से जोड़ने दिए गए निर्देश…

कोरबा।कलेक्टर संजीव झा ने विकासखण्ड कटघोरा के ग्राम अमरपुर में महिला स्व सहायता समूहो को आर्थिक गतिविधियों से जोडने के लिए विकसित किए जा रहे रूरल इडस्ट्रियल पार्क का भी निरीक्षण किया।

उन्होने महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों में संलग्न करने के लिए बनाये गये शेडो का जायजा लिया। कलेक्टर ने रिपा में संचालित किए जाने वाले विभिन्न गतिविधियों की जानकारी एनआरएलएम के जिला प्रबंधक से ली। उन्होने बताया कि रिपा में चिरौंजी प्रोसेसिंग, दाल प्रोसेसिंग, पापड निर्माण इकाई, तेल प्रोसेसिंग इकाई, आलू चिप्स निर्माण, हसदेव ब्रांड बूंदी निर्माण, मिनी राईस मिल, अगरबत्ती, दीया एवं गमला निर्माण इकाईयों का संचालन किया जाएगा। उसके माध्यम से स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिलेगा। जिससे उनकी आर्थिक उन्नति होगी। कलेक्टर श्री झा ने रिपा में मसाला उद्योग को बढावा देने तथा महिलाओं को विभिन्न आर्थिक गतिविधियों की टेªनिंग दिलाने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर श्री झा ने अमरपुर गौठान में वर्मी टांका, मुर्गीपालन शेड, बकरी पालन शेड तथा चारागाह का भी अवलोकन किया। उन्होने गौठान में ही गोबर खरीदी करने तथा वर्मी टांको में पर्याप्त नमी के लिए पानी डालने के निर्देश दिये। उन्होने चारागाह क्षेत्र में लगाये गये मक्का, एलोवेरा, पपीता एवं अमरूद के क्षेत्रों का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने एलोवेरा की अच्छी फसल के लिए पानी जमाव को रोकने तथा पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होने चारे के लिए गौठान में एजोला उत्पादन को भी बढावा देने के निर्देश दिये।

सीजी क्राइम: रथयात्रा में जमकर चाकूबाजी, युवक की हत्या, एक गंभीर,आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद के सरायपाली थाना क्षेत्र में रथ यात्रा के दौरान पुरानी रंजिश में दो गुट आपस में भिड़ गए। इसमें 17 साल के एक लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जबकि 2 लोग घायल हैं। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वपुलिस ने 3 आरोपियों को देर रात ही गिरफ्तार कर लिया है।

0.धक्का-मुक्की को लेकर हुआ विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, वार्ड-15, महलपारा निवासी धरमसिंह चौहान का बेटा दुष्यंत चौहान (17), भतीजा लक्ष्मण चौहान और नाती अंकित चौहान तीनों शुक्रवार शाम करीब 6 बजे रथयात्रा देखने के लिए राजमहल मैदान पैदल गए थे। मेले में भीड़ के चलते रात करीब 8.30 बजे धक्का-मुक्की होने लगी। बात इतनी बढ़ी कि दुष्यंत चौहान सहित दूसरे गुट में विवाद शुरू हो गया। इस पर आरोपियों ने चाकू निकाल लिया और हमला कर दिया।

चाकूबाजी में दुष्यंत, लक्ष्मण चौहान और अंकित चौहान घायल हो गए। वहीं चाकूबाजी के चलते मेले में हड़कंप मच गया। दुष्यंत लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस तीनों को लेकर अस्पताल पहुंची। वहां उपचार के दौरान रात में दुष्यंत ने दम तोड़ दिया। जबकि बाकी दोनों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

चाकूबाजी के बाद आरोपी भाग निकले। जांच में पता चला कि आरोपी गणेश जायसवाल  योगेश जायसवाल बाइक पर लेकर बरमकेला की ओर भागा है। टीम पीछे गई तो रास्ते में योगेश मिल गया। पूछताछ की तो पता चला कि गणेश को उसके मामा के घर रायगढ़ के सरिया में ग्राम खैरगड़ी छोड़ दिया है।

0.भाग रहे आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

इसके बाद पुलिस ने योगेश को हिरासत में ले लिया और उसे साथ लेकर रायगढ़ पहुंची। वहां पता चला कि गणेश एक अन्य आरोपी विग्नेश महापात्र के साथ बाइक पर भागा है। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपियों को घेराबंदी कर और उन्हें गांव में ही पकड़ लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू और दोनों बाइक भी जब्त कर ली।

कलेक्टर ने गौठानो का किया निरीक्षण…गौठानों के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क और आजीविका गतिविधियों का लिया जायजा…

कोरबा ।कलेक्टर संजीव झा ने आज कोरबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पहंदा के सरईडीह और विकासखण्ड कटघोरा ग्राम अमरपुर के गौठान का निरीक्षण किया। उन्होने अमरपुर गौठान में विकसित किए जा रहे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने गौठानों में चल रही आजीविका गतिविधियों के संबंध में स्वसहायता समूह की महिलाओं से जानकारी ली। पहंदा गौठान में कार्यरत स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि वे गौठान में सब्जी उत्पादन, बतख पालन, मछली पालन एवं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण कर रही हैं जिससे उनकी आमदनी बढ़ी है। कलेक्टर झा ने गौठान में महिलाओं द्वारा किए जा रहे वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, मछली पालन, सब्जी -बाड़ी एवं मशरूम उत्पादन शेड का अवलोकन किया।

उन्होने गौठानों में दो-दो चरवाहा रखने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ को दिये। साथ ही गौठान में मौजूद पलाश के वृक्षों में लाख उत्पादन के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने गौठान में संचालित गतिविधियों से नियमित आय सुनिश्चित करने के लिए बडे स्तर पर सब्जी उत्पादन, मछली पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन और बतख पालन करने के निर्देश दिये। उन्होने महिला समूहों को लाभान्वित करने के लिए पहंदा गौठान में दोनो सीजन में उद्यानिकी फसल लेने के निर्देश दिये। इसके अंतर्गत कुंदरू, परवल, करेला, भिंडी तथा भाजी आदि का उत्पादन करने के सुझाव दिये। उन्होने गौठानों मे गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर खरीदी बढाने के लिए अधिक से अधिक लोगो का पंजीयन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर विजेन्द्र पाटले, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नूतन कंवर, एसडीएम कोरबा हरिशंकर पैंकरा, एसडीएम कटघोरा कौशल तेंदुलकर, जनपद पंचायत कोरबा के सीईओ जी.के. मिश्रा, जनपद सीईओ कटघोरा वी के राठौर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

नशे में धुत लड़की ने पुलिस ऑफिसर के साथ की ऐसी हरकत, हुई अरेस्ट!

एक लड़की ने अपनी बर्थडे पार्टी में शराब पीकर ऐसी हरकत कर दी, जिसकी वजह से पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया. इतना ही नहीं मामला कोर्ट पहुंच गया. हाल ही में सुनवाई के लिए लड़की को अदालत में पेश किया गया.

दरअसल, स्कॉटलैंड में रहने वाली एलिजा कोस्नो एक होटल में अपना 19वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही थीं. उनके साथ कुछ दोस्त भी थे. बर्थडे पार्टी में शराब पीकर एलिजा आउट ऑफ कंट्रोल हो गईं. इस दौरान उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर के हाथ में काट लिया. एलिजा ने अपने दांतों से पुलिस ऑफिसर के बांह में इतनी जोर से काटा कि उससे खून निकलने लगा.

‘द सन’ के मुताबिक, एलिजा वेट्रेस का काम करती थीं. पुलिस ऑफिसर के हाथ में काटने के बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया. इस दौरान एलिजा जोर-जोर से चिल्ला रही थीं और हाथ-पैर मार रही थीं. घटना को लेकर ऑफिसर ने एलिजा के खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया, जहां बीते शुक्रवार को उनकी एडिनबर्ग शेरिफ कोर्ट में पेशी हुई.

पुलिस ऑफिसर को नुकसान पहुंचाने का दोषी

सुनवाई के दौरान एलिजा ने घटना को स्वीकार किया, लेकिन इस बात से इनकार किया कि उसके काटने से पुलिस ऑफिसर के खून निकल सकता है. एलिजा ने इस पूरी घटना को ‘मजाकिया’ तौर पर लिया. सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने एलिजा को पुलिस ऑफिसर को नुकसान पहुंचाने का दोषी पाया. अब मामले की अगली सुनवाई अगस्त में होगी. वहीं, अपने बचाव में एलिजा ने कहा कि वो उस दिन नशे में थी. उसे कुछ याद नहीं है. जबकि, पुलिस ऑफिसर का कहना था कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. वह छह दिनों तक बीमार रहा. इससे उसका काम प्रभावित हुआ.

इस मुस्लिम देश ने महिलाओं के फेवर में लिया ये बड़ा फैसला, लोगों ने कहा- वाह क्या बात है

प्रतीकात्मक तस्वीर

खाड़ी देश UAE ने महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब यहां की महिलाएं अगर किसी विदेशी पुरुष से शादी करेंगी तो बाद में भी उनके बच्चों को अन्य नागरिकों की तरह अधिकार मिलेंगे. देश के राष्ट्रपति के इस फैसले के बाद जोरदार तारीफ हो रही है. इसको लेकर ट्वीटर पर कई सारे कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं.

राष्ट्रपति ने लिया फैसला

बता दें कि UAE में अब तक विदेशियों से शादी करने वाली महिलाओं के बच्चों को अन्य नागरिकों की तरह सुविधाएं नहीं मिलती थी. हालांकि, अब इस फैसले में बदलाव किया गया है. राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने विदेशियों से शादी करने वाली महिलाओं के बच्चों को UAE के अन्य नागरिकों की तरह ही शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं देने का निर्णय लिया है.
सरकारी एजेंसी ने दी जानकारी

यूएई की सरकारी समाचार एजेंसी WAM ने जानकारी दी है कि विदेशियों से शादी करने वाली महिलाओं के बच्चों को सामान्य नागरिकों की तरह ही सुविधाएं देने का प्रस्ताव पारित कर दिया है. पहले ये अधिकार सिर्फ पुरुषों के पास था.

प्रस्ताव पर किया जाएगा काम

इस फैसले के बाद UAE के उप प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति मामलों का मंत्रालय नए घोषित प्रस्ताव को लागू करने का काम करेगा. राष्ट्रपति मामलों के मंत्री प्रस्ताव के नियमों को लागू करने के लिए सभी स्थानीय सरकारों और केंद्रीय सरकार को जरूरी सहायता उपलब्ध कराएंगे.

KORBA: पुलिस के हाथ लगा चोरों का शातिर गिरोह, दो गिरफ्तार…चोरी की स्कूटी, मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद…

कोरबा। जिले की रामपुर चौकी पुलिस को चोरों एक बड़े गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है। चोरों का ये गिरोह पान दुकान में चोरी, बाइक चोरी और मोबाइल चोरी के कई मामलों में शामिल रहा है। इस मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार​ किया गया है। आरोपियों के पास से पान मसाला, सिगरेट, मोबाइल से सहित दो नग स्कूटी बरामद करने में पुलिस को कामयाबी मिली है।

रामपुर चौकी प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि पथरीपारा निवासी रोहित भगत चौकी रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि उसकी आईटीआई चौक के पास पान मसाले की दुकान है। गत 30 जून को रात्रि में दुकान बंद कर अपने घर पर सो रहा था। रात्रि में कोई अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर पान मसाला, सिगरेट, गुटखा नगदी रकम सहित लगभग 30 हजार रुपए का समान चोरी कर ले गया है। इस मामले में पुलिस चौकी रामपुर में धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध का अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

जांच के दौरान पुलिस का मुखबिर से सूचना​ मिली की पथरीपारा में हुई चोरी में
मूलत: बिलासपुर के रहने वाले निलेश कुमार सोनी, राकेश शर्मा का हाथ है। मुखबिर की सूचना परदोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने पान दुकान में चोरी करना स्वीकार किया।

पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि कुछ दिन पूर्व आरोपीगण द्वारा गीता देवी मेमोरियल अस्पताल के पास से एक स्कूटी एवं बिलासपुर से एक स्कूटी चोरी किया गया है । आरोपियों से पान दुकान में चोरी किया गया सिगरेट पान मसाला आदि एवं 2 स्कूटी वएक नग मोबाइल बरामद किया गया है। आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

परिवार को नहीं है मृतक के इंवेस्टमेंट की जानकारी, फिर कैसे मिलेगा खोया हुआ पैसा?

Investment Tips: आज के जमाने में निवेश करने के लिए अलग-अलग माध्यम है. लोग जल्दी पैसा कमाने के लिए शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं. हालांकि शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम वाला भी रहता है. वहीं निवेश के कई सुरक्षित ऑप्शन भी मौजूद है, जिनमें एफडी, आरडी, गोल्ड आदि शामिल है लेकिन निवेश का माध्यम कोई भी हो लोग अच्छे रिटर्न हासिल करने के लिए ही अपनी पूंजी को निवेश करते हैं.

जरूर देनी चाहिए जानकारी

हालांकि कई बार ऐसे लोग भी देखने को मिले हैं जिनमें परिवार के मुखिया की मौत हो जाती है लेकिन परिवार को मृतक सदस्य के इंवेस्टमेंट की जानकारी परिवार के सदस्यों को ही नहीं होती है. ऐसे में शेयर समाधान लिमिटेड के चैयरमेन अभय चंडालिया का कहना है कि ऐसी किसी भी स्थिति से बचने के लिए जरूरी है कि प्रत्येक इंसान को अपने निवेश की जानकारी अपने परिवार के सदस्यों को जरूर देनी चाहिए.

अभय चंडालिया का कहना है कि लोगों को अपने प्रत्येक निवेश को कहीं ना कहीं सेव रखना चाहिए. यह डिजिटल फॉर्मेट में हो तो ज्यादा बेहतर है. भले ही इसे अपने मेल पर सेव रख सकते हैं या अन्य किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी सेव रख सकते हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सेव रखने का फायदा ये है कि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा में डिजिटल संपत्ति को नुकसान नहीं होगा, बर्शते वो डिजिटल अकाउंट हैक न कर लिया जाए. इसको एक्सेल फॉर्मेट में भी सेव रख सकते हैं. ऐसे में मौत होने के बाद आपका परिवार उस जानकारी को एक्सेस कर सकता है.

ऐसे पाएं अनक्लैम्ड इंवेस्टमेंट

वहीं अगर किसी की मौत हो गई है लेकिन उसने अपने निवेश की जानकारी अपने परिवार को नहीं दी है और न ही कहीं सेव की है तो उनको लेकर अभय चंडालिया ने कहा कि ऐसे परिवार के सदस्यों को उनके इंवेस्टमेंट की जानकारी हासिल करने के लिए घर में रखे उनके दस्तावेजों की जांच करनी चाहिए. इसके अलावा उनके बैंक स्टेटमेंट की जांच करनी चाहिए कि उन्होंने कहां-कहां पैसा खर्च किया है. इसके अलावा उनके पैन कार्ड से भी कई लेन-देन की जानकारी हासिल हो सकती है. इसके तहत परिवार के लोग अनक्लैम्ड इंवेस्टमेंट को क्लेम करने की दिशा में कदम उठा सकते हैं.