Home Blog Page 2482

KORBA: पंचवटी में पार्षदों की मीटिंग बनी नगर सरकार की मुसीबत…मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा…

कोरबा। नगर निगम के विपक्षी पार्षदों का पंचवटी में हुई बैठक अब सत्ता पक्ष के मेयर के लिए परेशानी बन गई है। भाजपा पार्षदों की मीटिंग के बाद अब मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा हो रही है।

बता दें कि पंचवटी विश्राम गृह में भाजपा पार्षद दल की बैठक हुई जिसमें भाजपा के 26 पार्षद शामिल थे। सभी पार्षदों ने एक स्वर में अपने वार्ड में हो रही अनदेखी पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि उनके वार्ड में विकास कार्य अवरुद्ध है। वार्ड के विकास के लिए जब जब प्रस्ताव नगर निगम में दिया जाता है तो उसे रद्दी की टोकरी में डाल दिया जाता है। कमोबेश यही हाल पार्षद निधि का भी है । कार्य एवं अन्य संधारण के कार्य लंबे समय से रुके हुए हैं। यही नही निर्माण कार्य की फाइल भी कार्यालय से गायब हो जाती है। इससे वार्ड वासी अब हमें ताने सुना रहे है।
बैठक में पार्षदो ने कहा कि वार्ड में बिजली,पानी,हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की समस्या,सिटी बस का संचालन, स्वच्छता सहित ऐसे मुद्दे हैं जिन पर वर्तमान में महापौर और आयुक्त ध्यान नहीं दे रहे है। इससे क्षुब्ध होकर सभी पार्षदों ने एक सुर में कहा कि अगर नगर निगम में स्थिति नहीं सुधरती है तो आने वाले दिनों में एक बड़े आंदोलन के जरिए महापौर और आयुक्त को लोगों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा और उन्हें मजबूर किया जाएगा कि बिना किसी भेदभाव के सभी वार्डों में समान रूप से कार्य कर क्षेत्र का विकास किया जाए।

सीजी बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ पहुंची उदयपुर की आग, भिलाई के युवक को मिली गला काटने की धमकी, नुपुर शर्मा के सपोर्ट में किया था पोस्ट,FIR दर्ज

रायपुर/दुर्ग। उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या से पूरा देश गुस्से से उबल रहा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के भिलाई सिटी से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। नुपुर शर्मा के समर्थन पर पोस्ट करने पर कुम्हारी निवासी एक युवक गलाकाट कर हत्या करने की धमकी मिली है। इस मामलें में कुम्हारी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार युवक ने पुलिस को बताया कि वो रायपुर के लाल गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में काम करता है। इंस्टाग्राम पर रायपुर के कासिफ समेत 2 लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। युवक ने इस मामले पर कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने आगे क्या कार्यवाही की इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

सुधीर चौधरी ने ज़ी न्यूज़ से दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया में लगने लगे कयास

वरिष्ठ पत्रकार और टीवी न्यूज एंकर सुधीर चौधरी (Sudhir Chaudhary) ने ज़ी न्यूज के एडिटर-इन-चीफ और CEO के पद से इस्तीफा दे दिया है। करीब एक दशक तक जी न्यूज से जुड़े रहने के बाद 1 जुलाई को उन्होंने चैनल को अलविदा कह दिया। सुधीर चौधरी सोशल मीडिया में काफी पॉपुलर थे। 71 लाख ट्विटर फॉलोअर्स, 27 लाख फेसबुक फॉलोअर्स और करीब 7 लाख इंस्टा फॉलोअर्स की फैन संपदा रखने वाले सुधीर चौधरी के इस्तीफे की खबरे ने सोशल मीडिया में काफी हलचल मचा दी।

सुधीर चौधरी के प्रशंसकों ने जहां इस खबर पर मायूसी जाहिर की तो वहीं सुधीर चौधरी आलोचकों ने उनके इस्तीफे को लेकर चुटकियां लीं। हालांकि ज्यादातर सोशल मीडिया यूजर्स ने सुधीर चौधरी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

सुधीर चौधरी जी न्यूज पर अपने प्रोग्राम डीएनए के लिए काफी चर्चित थे। उनके फॉलोअर्स ट्वीट कर उन्हें लिख रहे हैं कि इस कार्यक्रम में वह उन्हें मिस करेंगे। सुधीर चौधरी भी अपने कई फॉलोअर्स और शुभचिंतकों को सोशल मीडिया के जरिए आभार जता रहे हैं। सुधीर चौधरी ने अपने ट्विटर हैंडल से अपने कई फॉलोअर्स के वीडियो भी शेयर किये हैं औऱ लिखा है कि जल्द मिलेंगे।

कोरबा: RTO और पुलिस ने मिलकर की स्कूल बसों की जांच…गाइडलाइन का पालन करने दिए निर्देश…

कोरबा।आरटीओ और पुलिस ने मिलकर आज में स्कूली बसों की जांच की। इस दौरान जिले के स्कूलों में संचालित निजी बसों को बुलाया गया। जांच के लिए डीटीओ शशिकांत कुर्रे और ट्रैफिक डीएसपी शिव चरण सिंह परिहार अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ पहुंचे। इस दौरान अनुभवी डॉक्टरों की टीम के द्वारा बसों के चालक और परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन कराने आज ट्रैफिक और परिवहन विभाग की टीम सड़क पर उतरे औऱ निजी स्कूलों के बसों की जांच की गई। इस दौरान निर्मला स्कूल के वाहनों का कागजात और फस्ट एड बॉक्स की जांच की गई। जांच में वाहनों के दस्तावेज वैध पाए गए। वाहन में फस्ट एड बॉक्स रखने की हिदायत दी गई। स्कूल बसों की जांच के दौरान परिवहन विभाग के जिला परिवहन अधिकारी शशिकांत कुर्रे ,यातायात विभाग के डीएसपी शिव चरण परिहार, यातायात थाना के एएसआई मनोज राठौर ,आरटीओ के सब इंस्पेक्टर संतोष हरिपाल ,डिगेश्वर राजपूत के साथ साथ परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिवक्ता संघ के पहले अध्यक्ष का निधन… कल सुबह 10 बजे मोती सागर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार…

कोरबा। अधिवक्ता संघ के प्रथम अध्यक्ष व वरिष्ठ सदस्य और नोटरी चुन्नीलाल राजवाड़े के पिता मदन मोहन राजवाड़े का अपोलो अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 10 बजे मोती सागर मुक्ति धाम में किया जाएगा।

बता दें कि संघ के वरिष्ठ सदस्य, केन्द्रीय नोटरी चुन्नीलाल राजवाड़े एवं हाईकोर्ट के वकील अजय कुमार राजवाड़े के पिता मदन मोहन राजवाड़े ने बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में उपचार कर दौरान दम तोड़ दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन के बाद जिले के अधिवक्ताओं में शोक ब्याप्त है। स्व मदन मोहन राजवाड़े का अंतिम संस्कार कल यानी रविवार को उनके निवास स्थान दुरपा रोड से 10 बजे मोती सागर पारा के मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर अधिवक्ता संघ के सभी सदस्यों ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया है।

Maharashtra : उद्धव ने सीएम एकनाथ शिंदे को शिवसेना से निकाला, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का दिया हवाला

मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पार्टी विरोधी गतिविधियों को बताया बताते हुए शिवसेना के सभी पदों से मुक्त करने के साथ पार्टी से भी निकाल दिया है।

महाराष्ट्र शिवसेना विधायक दीपक केसरकर ने कहा कि उद्धव ठाकरे बड़े कद के नेता हैं और हम उनके खिलाफ नहीं बोलेंगे। हम उनसे सही समय पर बात करेंगे। सभी गलतफहमियों को सुलझा लिया जाएगा।

चार जुलाई को शक्ति परीक्षण

शिवसेना-भाजपा गठबंधन सरकार चार जुलाई को विधानसभा में शक्ति परीक्षण का सामना करेगी। इससे पहले भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। आवश्यकता पड़ने पर इस पद के लिए तीन जुलाई को चुनाव कराया जाएगा। तीन जुलाई से ही दो दिवसीय विशेष सत्र शुरू हो रहा है। कांग्रेस के नाना पटोले के पिछले साल फरवरी में इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली था।

बता दें कि शिंदे ने बीते दिन ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। उनके साथ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि, उद्धव ठाकरे के इस फैसले को शिंदे के उन दावों पर हमला बताया जा रहा है, जिसके जरिए वे शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की विरासत पर दावा कर रहे हैं।

ये है पॉवर हब… अधिकारियों की लापरवाही से बना जीरो कट वाला जिला बत्ती गुल में हीरो…

कोरबा। उर्जाधानी और पॉवर हब के नाम से देश मे ख्याति प्राप्त कोरबा अधिकारियों के लापरवाही का खामियाजा भुगत रहा है। जीरो पॉवर वाला जिला अब बत्ती गुल में हीरो यानी अव्वल बन गया है।

बता दें कि राज्य सरकार के सबसे बड़े बिजली उत्पादन करने वाला कोरबा अब अघोषित बिजली कटौती के नाम से मशहूर हो रहा है। यूं तो वितरण कंपनी के अधिकारी बिजली उपभोक्ताओं को बिल जमा कराने आधा और किश्त कई तरह स्किम लाते है पर पावर कट को लेकर कोई प्लान नही है। यही वजह है हल्की से आंधी और बारिश होते ही बिजली गुल होते ही अधिकारियों का फोन स्विच ऑफ हो जाता हैं। मतलब साफ है पब्लिक हित को लेकर अधिकारियों का न तो कोई विजन है न ही रीजन। इसका खमियाजा पब्लिक भुगत रही है।

सीजी: हर विधानसभा में 75 किमी की पदयात्रा निकलेगी कांग्रेस, 9 अगस्त से शुरु होगा आयोजन, गिनाएंगे प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में हुई प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक की बैठक में आगामी 9 अगस्त से विधानसभास्तरीय 75 किली मी​टर की पदयात्रा निकाले जाने का फैसला लिया गया।

पद यात्रा के दौरान कांग्रेसजन प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे और केंद्र सरकार की नाकामियों से उजागर करेंगे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहे।

बैठक में राजस्थान में हुए कांग्रेस के चिंतन शिविर में तय की गई बातों के लागू किए जाने पर भी मंथन हुआ । कांग्रेस के दिग्गजों ने आने वाले 2023 चुनावों के मद्देनजर भी पार्टी की सक्रियता को और बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में आजादी के अमृत महोत्सव के समापन अवसर राजधानी रायपुर में 15 अगस्त को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन पर सहमति बनी। साथ ही 2 अक्टूबर से प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा छत्तीसगढ़ से गुजरे इसका आग्रह AICC से किया जाएगा।

इसके अलावा बैठक में जिला, ब्लाक एवं अग्रिम संगठनों के मासिक बैठक की समीक्षा की गई। संगठन के रिक्त पदों पर नियुक्ति किए जाने और बूथ कमेटियों के गठन पर चर्चा की गयी।

बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के समस्त जिला में निर्माणाधीन राजीव भवन की प्रगति की भी जानकारी ली। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्षगण -गुरु सिंह होरा, प्रतिमा चंद्राकर, अरुण सिंघानिया, अंबिका मरकाम, चुन्नीलाल साहू, पीआर खुंटे आदि शामिल हुए।

सीजी ब्रेकिंग: अगर आपने बाइक में नहीं भराया है पेट्रोल तो तुरंत फुल करवा लेंं टंकी, कल बंद रहेगा पेट्रोल पंप

रायपुर। उदयपुर में टेलर कन्हैया की जघन्य हत्या के विरोध 02 जुलाई को रायपुर सहित प्रदेश भर में पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। अगर आपने अपने वाहन में पेट्रोल नहीं भराया है तो तुरंत पेट्रोंल पंप पहुंच कर टंकी फुल करा लें।

छत्तीसगढ़ बंद को भारतीय जनता पार्टी और चेंबर कॉमर्स में भी अपना समर्थन दे दिया है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के रायपुर स्थित कार्यालय में एक अहम बैठक रखी गई। बंद को लेकर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी शुक्रवार को सभी व्यापारियों से राय ली। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने बताया कि सुबह से ही शहर की तमाम दुकानों को बंद कराने भाजपाई सड़क पर उतरेंगे।

इस दौरान तमाम स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल, व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करवाए जाएंगे। पेट्रोल पंपों को भी बंद रखा जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से भी अपनी दुकान न खोलने की अपील की। सुबह 6:00 बजे से ही BJP कार्यकर्ता बाजारों में दुकानें बंद करवाने मौजूद रहेंगे। भाजपा ने इस बंद से सिर्फ दूध और दवा दुकानों को छूट दी है।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने किया है आह्वान

छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने किया है। उदयपुर में हुई हिंसक घटना का विरोध करते हुए इस संबंध को छत्तीसगढ़ बंद करवाया जा रहा है। 2 जुलाई को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते दिखेंगे। इससे पहले 30 जून को बस्तर में भी सुकमा नारायणपुर दंतेवाड़ा जैसे जिलों में विरोध प्रदर्शन हुए हैं।

दोपहर 2:00 बजे तक चेंबर का समर्थन

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने भी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ बंद को लेकर अहम बैठक की । इस दौरान तमाम सदस्यों ने तय किया कि उदयपुर की घटना की देश का वातावरण बिगाड़ने वाली घटना है। चेंबर अध्यक्ष अमर पारवानी ने इस घटना की निंदा करते हुए सभी व्यापारियों से चर्चा की। अब चेंबर से जुड़े व्यापारियों ने दोपहर 2 बजे तक दुकानें बंद रखने का फैसला किया।

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जुलाई माह में खुलेगी लॉटरी, बढ़ सकता है DA महंगाई भत्ता

नई दिल्ली। (7th Pay Commission) जुलाई के महीने में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए केंद्र से खुशखबरी आने वाली है। केंद्र सरकार इसी महीने सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और  पेंशनभोगियों को महंगाई राहत दे सकती है।

मई महीने के एआईसीपीआई इंडेक्स के आंकड़ों के मुताबिक अनुमान है कि डीए में पांच फीसदी और बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 39 फीसदी हो जाएगा।रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनवरी 2020 से जून 2021 तक 18 महीने के डीए एरियर भुगतान की समस्या का भी जल्द समाधान किया जा सकता है और केंद्र सरकार के कर्मचारियों को एक बार में 2 लाख रुपये का बकाया भी मिल सकता है। डीए बकाया की राशि कर्मचारियों के वेतन बैंड और संरचना द्वारा तय की जाती है। DA 6% बढ़ने की स्थिति में यह 40% तक बढ़ जाएगा। सरकार वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 34% का महंगाई भत्ता प्रदान करती है।

डीए कम से कम 6% बढ़ने की उम्मीद

फरवरी के बाद जुलाई में डीए कम से कम 6% चढ़ने की पूरी उम्मीद है। अप्रैल के बाद मई के एआईसीपीआई इंडेक्स में खासी बढ़त देखने को मिली। इस बार 1.3 अंक की बढ़त के बाद अब यह 129 अंक पर है। अभी सिर्फ जून का आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। अगर जून में एआईसीपीआई इंडेक्स के स्तर पर पहुंचता है तो डीए में अनिवार्य रूप से 6 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।

AICPI इंडेक्स के आधार पर केंद्रीय कर्मियों के लिए महंगाई भत्ते का अनुमान लगाया जाता है। श्रम मंत्रालय अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीआई) के आंकड़ों को सार्वजनिक करता है। 88 केंद्रों और पूरे देश के लिए सूचकांक बनाया गया है। प्रत्येक माह के अंतिम कार्य दिवस पर एआईसीपीआई उपलब्ध कराया जाता है।