Home Blog Page 2483

राजधानी के नये कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने ग्रहण किया पदभार…राज्य निर्माण के बाद डॉक्टर भुरे रायपुर ज़िले के 20वें कलेक्टर…

रायपुर । जिले के नवनियुक्त कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज पदभार ग्रहण किया। डा. भुरे इससे पूर्व दुर्ग ज़िले में अपनी सेवाएं दे रहे थे। डा. भुरे वर्ष 2011 बैच के अधिकारी हैं। अविभाजित मध्यप्रदेश के अनुसार डॉक्टर भुरे रायपुर ज़िले के 54वें कलेक्टर के रूप में पदस्थ हुए है। जबकि छतीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद वे राजधानी के 20 वें कलेक्टर है।

डा. भुरे मूल रूप से महाराष्ट्र से संबंधित हैं। उन्होंने अपनी एमबीबीएस की डिग्री महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी आफ हेल्थ साइंस नासिक से ली है। डा. भुरे मुंगेली, कवर्धा, बिलासपुर और बस्तर और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।इस अवसर पर ज़िला पंचायत के सीईओ  रवि मित्तल, नगर निगम आयुक्त  मयंक चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर  विरेंद्र बहादुर पंचभाई,  एन आर साहू,  बी सी साहू सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।

सीजी: घर के बाहर बरामदे में सो रही महिला को पटक कर मार डाला, जान बचाकर भाग परिवार,मकान भी तोड़ डाला

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में अपने घर के बाहर बरामदे में सो रही महिला को देर रात हाथियों ने पटक कर मार डाला। हाथियों ने महिला का मकान भी उजाड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तात्कालिक सहायता के रूप में परिजनों को 25 हजार रुपए दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, मामला दुलदुला थाना क्षेत्र के सपघरा नोनपानी निवासी 54 साल की महिला अपने घर के बाहर बरामदे में सो रही थी। उसके बेटा और बहू अंदर थे। बताया जा रहा है कि रात करीब ढाई बजे परिजनों ने चीख-पुकार सुनी तो दौड़कर बाहर निकले। देखा कि महिला को दंतैल हाथी ने सूंड़ से उठाकर पटक दिया। कई बार पटकने के चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई। किसी तरह भाग कर परिवार ने अपनी जांच बचाई।

सपघरा नोनपानी गांव झारखंड की सीमा पर बसा हुआ है। बताया जा रहा है कि टीम पहुंचने से पहले हाथी भाग चुका था। संभावना जताई जा रही है कि झारखंड की ओर से हाथी आए थे। ऐसे में बार्डर इलाके पर अलर्ट किया जा रहा है। साथ ही झारखंड के वन अमले से हाथी दल के मूवमेंट की जानकारी साझा की जा रह है।

KORBA: कुर्सी संभालते ही कलेक्टर का एक्शन…कहा खाद बीज की कालाबाजारी रोकने…

कोरबा ।जिले के नवपदस्थ कलेक्टर संजीव कुमार झा ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात अधिकारी-कर्मचारियों की परिचयात्मक बैठक ली। उन्होने जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात जिले में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर श्री झा ने खरीफ फसल में कृषि विभाग द्वारा संचालित की जा रही गतिविधियों, खाद-बीज भण्डारण तथा उठाव आदि की जानकारी उपसंचालक कृषि से ली। उन्होने किसानों को खाद बीज की सुविधा से लाभान्वित करने के लिए केसीसी योजना से जोडने की जानकारी भी ली।

कलेक्टर ने जिले में खाद-बीज की कालाबाजारी रोकने तथा निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर खाद-बीज बेचने पर रोक लगाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिये। उन्होने सभी सहकारी समितियों और खाद-बीज के रिटेलर दुकानों में खाद-बीज की उपलब्ध स्टाक की जानकारी, रेट लिस्ट लगाने, खाद-बीज बिक्री की अलग से पंजी संधारित करने तथा खाद बीज की बिक्री पॉश मशीन के द्वारा ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने आरआई, पटवारी तथा कृषि अमलों की ड्यूटी लगाकर लगातार इसकी निगरानी करने के निर्देश उप संचालक कृषि और सभी अनुविभागीय अधिकारियों को दिये। उन्होने खाद बीज बिक्री मे अनियमितता बरतने तथा नियम विरूद्व अधिक दाम पर खाद बीज की बिक्री करने वाले संचालकों पर कडी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये।

कलेक्टर ने किसानों की सहुलियतों को ध्यान में रखते हुए तथा समितियों में खाद बीज की पर्याप्त भण्डारण और उपलब्धता के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए भी कहा।

राजस्व प्रकरणों का करें त्वरित निराकरण

बैठक में नागरिकों के राशन, पेंशन एवं राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण संवेदनशीलता के साथ करने के लिए अधिकारियों को कहा। साथ ही सभी क्षेत्रों की समस्याओं तथा लोगों के आवेदनों पर भी संज्ञान लेते हुए तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिये।

उन्होंने बैठक में उद्यानिकी, मछली पालन विभाग, पशुपालन विभाग तथा अन्य विभागों में चल रही गतिविधियों की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने राज्य शासन की मंशानुरूप जिले के सभी गौठानों को मल्टीएक्टीविटी सेंटर के रूप में विकसित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होने गौठानों के माध्यम से महिला समूहों को स्वरोजगार से जोडकर सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करने के लिए कहा। कलेक्टर ने गौठानों के चारागाहों में नेपियर घास लगवाने के भी निर्देश उप संचालक पशुपालन विकास विभाग को दिये।

एक रिचार्ज में चार लोगों का चलेगा फोन, इस कंपनी ने निकाला ऑफर, Amazon Prime भी मिलेगा

Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है. कंपनी प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के प्लान ऑफर करती है. जैसा हम सभी जानते हैं कि ब्रांड्स अलग-अलग प्लान में अलग-अलग सर्विसेस ऑफर करते हैं. एयरटेल अपने एक प्लान में सबसे ज्यादा बेनिफिट्स ऑफर करता है.

इस प्लान में एक महीने की वैलिडिटी मिलती है. एयरटेल का यह प्लान एक फैमिली रिचार्ज है. आइए जानते हैं इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स क
दरअसल ये एक पोस्टपेड प्लान है, जिसमें यूजर्स को कई सारे लाभ मिलते हैं. अगर आप एक बजट प्लान की तलाश में हैं, जो यह ऑप्शन आपके लिए नहीं है. कंपनी का यह रिचार्ज बहुत से बेनिफिट्स के साथ तो आता ही है. मगर इसकी कीमत भी ज्यादा है.

ये हैं सबसे महंगा एयरटेल प्लान
कंपनी का सबसे महंगा पोस्टपेड प्लान 1599 रुपये में आता है. इस प्लान में यूजर्स को 250GB डेटा हर महीने मिलता है. अगर आप ये रिचार्ज प्लान खरीदते हैं, तो तीन कनेक्शन जोड़ सकेंगे.

यानी तीन अन्य लोग आपका प्लान शेयर कर सकेंगे. इसमें सभी एडिशनल कनेक्शन को 30GB डेटा मिलेगा. साथ ही यह प्लान 200GB डेटा रोलओवर के साथ आता है. सभी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट मिलेगा.

इसमें 100 SMS हर दिन दिए जाएंगे. साथ ही यूजर्स को Airtel Thanks ऐप्स का फायदा भी मिलेगा. यूजर्स को Netflix, Amazon Prime, Disney+ Hotstar और दूसरे OTT प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा.

999 रुपये शुरू हैं फैमिली प्लान्स
यह रिचार्ज प्लान कंपनी का सबसे महंगा पोस्टपेड प्लान है. इस प्लान के साथ आपको डेटा, कॉल, SMS और OTT का बेनिफिट मिलता है. हालांकि, इसमें एडिशनल डेटा महंगा पड़ता है.

अगर आप एक फैमिली प्लान की तलाश में हैं, तो ये रिचार्ज प्लान एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. बता दें कि एयरटेल फैमिली पोस्टपेड प्लान की शुरुआत 999 रुपये से होती है. इस प्लान में तीन यूजर्स अपना फोन यूज कर सकेंगे.

 

नौकरी का विज्ञापन हुआ वायरल, लिखा है- ‘आलसी और दुखी लोग करें अप्लाई, लेकिन आने से पहले नहा जरूर लें’

अबतक हम सभी को यही पता है कि कोई भी अच्छी नौकरी पाने के लिए ज्यादा पढ़ा लिखा होना बहुत जरूरी है. आपके पास जॉब करने के लिए कोई न कोई डिग्री जरूर होनी चाहिए. या फिर आपके अंदर कोई खास टैलेंट होना चाहिए. लेकिन अब हम आपको एक ऐसी नौकरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके लिए आपको किसी डिग्री या टैलेंट की जरूरत नहीं है. इस नौकरी के लिए बस आपके अंदर दो बेकार सी आदतें होनी चाहिए, वो है आलसी होना और दुखी रहना. अगर आपके अंदर ये दोनों बुरी आदतें हैं तो आप इस जॉब के लिए परफेक्ट कैंडिडेट हैं.

दिलचस्प बात ये है कि इस जॉब के बारे में लोगों को एक विज्ञापन के जरिए बताया जा रहा है. इस विज्ञापन को एक दुकान के बाहर लगाया गया था. फिर किसी शख्स ने इस विज्ञापन की फोटो खींची और उसे ट्विटर पर पोस्ट कर दिया. अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि ये विज्ञापन वास्तविक है या फिर किसी ने ये विज्ञापन प्रैंक के तौर पर लगाया था.

वायरल हो रहे इस विज्ञापन में विस्तार से बताया गया है कि उन्हें कैसे स्टाफ की जरूरत है. सबसे ऊपर बड़े अक्षरों में लिखा गया है- स्टाफ की जरूरत है. इसके बाद नीचे लिखा गया है कि उन्हें कैसे कैंडिडेट की जरूरत है.

विज्ञापन में लिखा है- कैंडिडेट आलसी और दुखी जरूर हों, ताकि वो यहां पहले से काम कर रहे स्टाफ के साथ घुल मिल सकें. सीवी लेकर यहां आएं और आने से पहले नहा लें. बस इतना ही.

नौकरी के विज्ञापन (Job Advertisement) की ये फोटो ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रही है. लोगों को ये जॉब काफी पसंद आ रही है. क्योंकि इसमें न किसी खास टैलेंट की जरूरत है और न ही किसी एक्सपीरियंस की.लोग पोस्ट पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- मैं तो इसी जॉब के लिए बना हूं. दूसरे ने लिखा- इसके लिए कहां आना होगा.

 

कोरबा: DM संजीव कुमार झा ने किया पदभार ग्रहण…कहा शासन की योजनाओं का शतप्रतिशत क्रियान्वयन पर रहेगा फोकस…

कोरबा ।कोरबा जिले के नवनियुक्त कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज यहॉ जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर श्री झा कोरबा जिले के 16वें कलेक्टर के रूप में नियुक्त किये गये है। पदभार ग्रहण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर श्री झा का स्वागत किया।

बता दें कि पदभार ग्रहण के पश्चात कलेक्टर ने मीडिया से चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होने जिले के विकास की गति को आगे बढाने के संबंध में कहा कि शासन की योजनाओं का शतप्रतिशत क्रियान्वयन पर फोकस रहेगा। साथ ही शासन की फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर जिलेवासियों को लाभान्वित करने पर जोर रहेगा। उन्होने कहा कि गौठानों को आजीविका गतिविधियों का केन्द्र बनाकर ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोडने के कार्यो को भी लगातार संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर एडीएम विजेन्द्र सिंह पाटले, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर अवध सिंह राणा, एसडीएम पोडी उपरोडा, एसडीएम कोरबा हरिशंकर पैकरा, एसडीएम कटघोरा कौशल प्रसाद तेंदुलकर, डिप्टी कलेक्टर भरोसाराम ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। कलेक्टर संजीव झा 2011 बैच के आईएएस अधिकारी है। कलेक्टर इससे पहले सरगुजा और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर रह चुके है। इसके पूर्व सूरजपूर जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में शासकीय दायित्वों का निष्ठापूवर्क एवं कुशलता से निर्वहन कर चुके है।

देखें वीडियो…

 

 

KORBA: चौकी के 500 मीटर की दूरी पर पान दुकान का टूटा ताला…चोर दे रहे पुलिस को चुनौती…

कोरबा। रामपुर चौकी और सायबर सेल के लगभग 5 सौ मीटर की दूरी में संचालित पान दुकान का ताला तोड़कर नगदी सहित समान की चोरी कर ली है। एसपी कार्यालय से लगे पान दुकान में चोरी कर चोरों ने पुलिस को चुनौती दी है।

बता दें कि रामपुर चौकी क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक देखने को मिल रहा है बीती रात चोर गिरोह के सदस्य द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बगल स्थित रोहित पान सेंटर का ताला तोड़कर नगदी सहित हजारों रुपए कीमती सामानों की चोरी कर ली पिछले 1 माह से इस क्षेत्र में चोरी की वारदात हो रही है पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है हालांकि घटना की सूचना पान ठेला संचालक द्वारा रामपुर चौकी में दे दी है।

शिंदे की हुई ताजपोशी…अब मंत्रालय के बंटवारे की हवा…देखें?

मुंबई।। एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल खत्म नहीं हुई। मंत्रालय के विभागों का बंटवारा होना अभी बाकी है, लेकिन अटकलों का बाजार काफी गर्म है।

प्रदेश बीजेपी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, नया सीएम बनने के चंद घंटे पहले तक किसी को नहीं पता था कि शिंदे की ताजपोशी होने वाली है, क्योंकि सभी को सीएम की कुर्सी देवेंद्र फडणवीस मिल जाएगी, इसकी उम्मीद थी, लेकिन आखिरी वक्त में इस तरह पासा बदलेगा किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था। खैर, अब जबकि एकनाथ शिंदे ने कल नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, इसके साथ ही सभी अटकलों का अंत होना तय है, लेकिन अब मंत्रालय के बंटवारे को लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी हलचल है।

मंत्रालय के बंटवारा के समय विवाद की संभावना

भारतीय जनता पार्टी (Maharashtra) ने भले ही एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री पद सौंप दिया हो लेकिन मंत्रालय के कुछ अहम विभाग अपने नियंत्रण में रख सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार मंत्रालय के बंटवारा के समय दोनों पक्षों में विवाद होने की भी संभावना है क्योंकि कुछ मंत्रालय ऐसे हैं जिसे शिंदे कभी नहीं छोड़ना चाहेंगे। हालांकि कैबिनेट गठन के वक्त ही इस पर अंतिम निर्णय होगा।

गृह मंत्रालय बन सकता है विवाद की जड़
गृह मंत्रालय भाजपा और शिंदे खेमे के बीच विवाद की जड़ हो सकता है। अब यह देखना होगा कि क्या शिंदे भाजपा को गृह विभाग देने के लिए सहमत होते हैं या नहीं। बता दें कि फडणवीस ने अपनी सरकार के पांच साल तक विभाग को संभाला और पुलिस बल पर उनकी पूरी कमान थी।

भाजपा ये अहम विभाग अपने पास रखेगी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सत्ता-साझाकरण फॉर्मूला और समझौते को अंतिम रूप दिया गया था। एकनाथ शिंदे गुट को 15 मंत्री पद मिलने की संभावना है, जबकि भाजपा को गृह, वित्त, कृषि, राजस्व, पीडब्ल्यूडी, स्कूली शिक्षा और पर्यावरण जैसे प्रमुख विभाग मिलने की उम्मीद है। इन विभागों को रख कर भाजपा यह सुनिश्चित करना चाहेगी कि विकास संबंधी कार्य उसके द्वारा संचालित हों। दरअसल, सरकार के पहले फैसलों में आरे में मेट्रो कार शेड बनाने के ठाकरे के फैसले को वापस लेना भी शामिल है, जो भाजपा सरकार की छाप का स्पष्ट संकेत है।

शिंदे को असंतोष से बचने के लिए कुछ नए चेहरों को शामिल करना होगा
शिंदे को असंतोष (Maharashtra) से बचने के लिए कुछ नए चेहरों को शामिल करने के अलावा उन सभी को अपने मंत्रिमंडल में शामिल करना होगा। इसका मतलब है कि उन्हें राज्य के मंत्रियों सहित कम से कम 15 विभाग प्राप्त करने होंगे। महाराष्ट्र कैबिनेट में सीएम समेत 43 विभाग हैं। उद्धव ठाकरे के विपरीत, जिनके पास कोई विभाग नहीं था, शिंदे के शहरी विकास विभाग को अपने पास रखने की संभावना है।

KORBA: आखिर किसके इशारे पर खुला आधी रात को रजिस्ट्री कार्यालय… उप पंजीयक के कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल?

कोरबा। आखिर ऐसी क्या मजबूरी आ गई कि पंजीयन कार्यालय को आधी रात तक खोलना पड़ा। प्रभावशाली ब्यक्ति की रजिस्ट्री के लिए नियम विरुद्ध दफ्तर को खोलना उप पंजीयक के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रहा है?

 

बता दें कि उप पंजीयक कार्यालय में इन ऑन लाइन टोकन के बाद रजिस्ट्री हो रही है। रजिस्ट्री सरकारी टाइम यानी 5 बजे तक ही होता है तो पिछले दिनों आखिर किसके इशारे पर आधी रात तक रजिस्ट्री कार्यालय खुला रहा । क्या उप पंजीयक कुछ पड़ा फर्जीवाड़ा करने की फिराक में थे, इस तरह की तमाम सवाल अब उठने शुरू हो गए है।
शहर में व्याप्त चर्चा के अनुसार हाल ही में रात 8 बजे के आस पास ई. स्टाम्प सेन्टर को खोला गया। वहां से ई-स्टाम्प लिया गया। इसके बाद रजिस्ट्री आफिस को रात में ही खोला गया और करीब 200 करोड़ रुपयों की प्रापर्टी की रजिस्ट्री की गई।सूत्रों के अनुसार रात के अंधेरे में कार्यालयीन समय समाप्त होने के बाद ई-स्टाम्प सेन्टर और रजिस्ट्री कार्यालय को खोलना इस बात का परिचायक है, कि यह रजिस्ट्री किसी प्रभावशाली व्यक्ति के द्वारा करायी गयी है। वह व्यक्ति इतना बलशाली है कि रात में नियम विरुद्ध तरीके से राजधानी से पंजीयन विभाग का पोर्टल खोला गया। कहा तो यह भी जा रहा है कि जिस प्रापर्टी की रजिस्ट्री की गई है, वह जिले के करतला ब्लाक अन्तर्गत सोहागपुर गाँव के आस पास की है।

कोरबा: DM संजीव झा आज लेंगे प्रभार, स्वागत की तैयारी में जुटे अधिकारी

कोरबा। नव पदस्थ कलेक्टर संजीव झा आज प्रभार लेंगे। डीएम की ज्वाइनिंग को लेकर प्रशासनिक अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं।

बता दें कि नव पदस्थ कोरबा कलेक्टर संजीव झा आज प्रभार ग्रहण कर रहे हैं। इसके लिए कलेक्ट्रोरेट के अधिकारी बुके और गुलदस्ता के साथ स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं। बता दें कि राज्य सरकार ने कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू को रायगढ़ कलेक्टर बनाया गया है और उनके स्थान पर अम्बिकापुर कलेक्टर को कोरबा डीएम का प्रभार सौंपा गया है।