Home Blog Page 2491

सीजी ब्रेकिंग: नाबालिग ने लगाई मौत की छलांग, 50 फीट ऊंची टंकी से कूद कर दे दी जान

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां कुछ दिनों से बीमार रहने वाले एक नाबालिग ने 50 फीट ऊंची टंकी से कूदकर जान दे दी। मामला कोरर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आवासपारा निवासी विरेंद्र कुमार नुरेटी (15) पिछले कुछ दिनों से बीमार था। वह ज्यादा बात भी नहीं करता था। उसके परिजन उसका इलाज झाड़फूंक के जरिए करवा रहे थे। इस बीच देर रात को वह गांव के स्कूल के पास बने पानी टंकी में चढ़ कर वहां से छलांग लगा दी।

रात का वक्त था इसलिए लोगों को पता भी नहीं चल सका था। वहीं जब कुछ लोग मौके पर पहुंचे, तब उन्हें इस बारे में जानकारी मिली। फिर विरेंद्र को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची ने लाश को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा दिया है, मामले की जांच जारी है।

ब्रेकिंग: पद से हटाए गए बिलासपुर CMHO डॉ प्रमोद महाजन, जानें इसके पीछे की वजह

रायपुर/बिलासपुर। बिलासपुर जिले में कोरोना काल से CMHO की बागडोर संभाल रहे डॉ. प्रमोद महाजन को शुक्रवार को उनके पद से हटा दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अवर सचिव राजेंद्र सिंह गौर ने आदेश जारी करते हुए डॉ. अनिल श्रीवास्तव, चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) बिलासपुर का प्रभार सौंपा है।

डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर का कार्यभार ग्रहण करने पर डॉ. प्रमोद महाजन इस पद के प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। डॉ. प्रमोद महाजन हेल्थ विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर बने रहेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री की समीक्षा बैठक में विधायक शैलेंद्र पांड़ेय से हुई थी तनातनी

बता दें कि पिछले दिनों बिलासपुर के कलेक्टोरेट में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव जब समीक्षा बैठक ले रहे थे, तब विधायक शैलेश पांडेय व जिला पंचायत सभापति से डॉ. महाजन की तनातनी हो गई थी।

बैठक के बाद इन नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री से डॉ. महाजन के संबंध में शिकायत भी की थी। तब से ही डॉ. महाजन के सीएमएचओ पद से हटाए जाने की चर्चा हो रही थी।

KORBA: कोयला खदानों में डीजल चोरी… सुरक्षा गार्ड को चोरो ने मारा पत्थर , पुलिस ने किया गिरफ्तार…

कोरबा। कोयलांचल की खदानों से हो रहे डीजल चोरी पर रोक लगाने में दीपका पुलिस नाकाम साबित हो रही है। दीपका की कोयला खदान में डीजल चोरी करने वाले आरोपीयो ने बीती रात सुरक्षा गार्ड को पत्थर मारकर डीजल चोरी कर फरार हो गए थे। प्रार्थी की रिपोर्टके बाद जब दीपका पुलिस पर दबाव बढ़ा तो पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दीपका पुलिस से जारी प्रेस नोट के अनुसार एसईसीएल सुरक्षा उपनिरीक्षक रामप्रवेश शाह ने थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र रिपोर्ट दर्ज करने वास्ते पेश किया कि 22.6.2022 को प्रार्थी दीपका खदान पेट्रोलिंग प्रभारी बी के सिंह एवं सीआईएसएफ के साथ रात्रि मे पेट्रोलिंग मे निकले थे की पेट्रोलिंग पार्टी को डीजल चोरी की सुचना मिला की शावल नंबर 29 पर डीजल चोरी हो रहा है, की सुचना पर secl सुरक्षा कर्मियों के साथ सीआईएसएफ गार्ड मौक़े पर रवाना हुए जो डीजल को शशि और सन्नी और उसका साथी लोग खड़े डोज़र से डीजल की चोरी कर रहे थे, जिन्हे पकड़ने के लिए सुरक्षा कर्मी दौड़ाए जो भागते हुए सुरक्षा कर्मियों पर गाली देते हुए पत्थर फेक कर मारने लगे जिससे सुरक्षा उपनिरक्षक बी के सिंह के पैर मे चोट लगना बताया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर वरिष्ठ अधिकारीगण कोरबा पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल अतरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा को मामला अवगत करा कर एवं उनसे दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी अनिल पटेल के नेतृत्व मे तत्काल एक टीम आरोपियों के पता साजी के सम्बन्ध मे गठित की गयी, जो मामले मे त्वरित कार्रवाही करते हुए मामले के आरोपियान शशि कुमार एवं सनी राम को लगातार पता साजी कर आज दिनांक 24.6.22 को ही अपराध कायमी के 3 घंटे के अंदर गिरफ़्तार कर लिया एवं उनसे पूछताछ पर अन्य आरोपी साथी रवि कश्यप के साथ मिल कर घटना को अंजाम देने की बात बताने पर अन्य आरोपी रवि को भी गिरफ़्तार किया गया ,साथ ही आरोपियों के कब्जे से चोरी के 70 लीटर डीज़ल, 1 खाली डिब्बा 35 लीटर क्षमता वाली, एवं एक पाइप को जप्त किया गया है, आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने से आरोपियों को धारा457,379,186,353,332,294,506,34 आईपीसी के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

KORBA : सरकार तुंहर द्वार: शिविर में 11 हजार 671 लोगों को मिला समाधान, कलेक्टर रानू बोलीं. ग्रामीणों को आसानी से मिल रहा योजनओं का लाभ

कोरबा। सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखण्ड करतला के ग्राम पंचायत नोनबिर्रा में वृहद समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एक ही दिन में 11 हजार 671 लोगों को फौती, नामांतरण, राशन कार्ड, पेंशन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड आदि शिविर स्थल में ही बनाकर दिए गए।

शिविर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कलेक्टर रानू साहू ने कहा कि सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम से हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा आमजनों के सभी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शिविर स्थल में ही ड्राइविंग लाइसेंस, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान किताब आदि आसानी से बनाकर दिया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि नागरिकों को पहले छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए भी दूर-दूर तक जाकर कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। अब शिविर के माध्यम से एक ही जगह पर सभी शासकीय सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

समाधान शिविर में जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, एसडी.एम कोरबा हरिशंकर पैकरा, जनपद पंचायत करतला सीईओ एमएस नागेश सहित जिला पंचायत सदस्य संदीप कंवर, कमला राठिया सहित आस-पास पंचायतों के सरपंच गण, समस्त विभागीय अधिकारीगण तथा भारी संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे।

बिग ब्रेकिंग: पुलिस कंट्रोल रूम में टीआई ने महिला एएसआई पर चलाई गोली…फिर खुद को कर लिया शूट, पढ़ें सनसनीखेज खबर

इंदौर/भोपाल। इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया, जहां एक टीआई ने महिला एएसआई पर गोली चला कर खुद को शूट कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में पदस्थ टीआई हाकम सिंह पंवार ने इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले एक महिला सब इंस्पेक्टर को गोली मारी, इसके बाद खुद अपनी जान दे दी।

अचानक आई गोली चलने की आवाज

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि ये प्रेम-प्रसंग का मामला है। उन्होंने बताया, टीआई हाकम सिंह यहां आकर महिला एसआई के साथ कॉफी पी रहे थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर अचानक विवाद हुआ और टीआई ने गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी जब वहां पहुंचे तब
टीआई के पैरा के पास उनकी सर्विस रिवॉल्वर पड़ी हुई थी। वहीं महिला एएसआई घटना स्थल परबेहोश मिली, दोनों को अस्पताल ले जाया गया।

टीआई की मौके पर ही मौत, महिला एएसआई अस्पताल में भर्ती

जानकारी के अनुसार गोली लगने से टीआई हाकम सिंह की मौत हो गई। जबकि महिला एसआई रंजना खांडे घायल हो गई हैं। जिन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अभी महिला एसआई के परिवार से बात कर रही है। फिलहाल घायल महिला एसआई का उपचार चल रहा है और उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

KORBA : ज्योति ने राशन कार्ड के लिए लगाई फरियाद… कलेक्टर श्रीमती साहू ने तत्काल दिलाया नया राशन कार्ड…

कोरबा। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू की तत्परता से विकासखण्ड करतला के ग्राम पंचायत पिडिया निवासी श्रीमती ज्योति बाई और उसके परिवार की राशन की चिंता दूर हो गई। आज नोनबिर्रा में आयोजित सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत वृहद समाधान शिविर में ज्योति ने नया राशन कार्ड बनाने के लिए कलेक्टर के समक्ष फरियाद की। उन्होने राशन कार्ड नही होने से शासकीय राशन दुकान से राशन नही प्राप्त होने की जानकारी कलेक्टर को दी। साथ ही राशन नही मिलने से परिवार को हो रही कठिनाईयों से भी अवगत कराया।

कलेक्टर श्रीमती साहू ने ज्योति की बातो को ध्यान से सुनकर तत्परता दिखाते हुए तत्काल जिला खाद्य अधिकारी को ज्योति और उनके परिवार के नाम से नया राशन कार्ड जारी करने के निर्देश शिविर स्थल में ही दिये। कलेक्टर के निर्देश उपरांत ज्योति के आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए खाद्य विभाग द्वारा कुछ घंटो के भीतर ही नया राशन कार्ड जारी कर दिया गया।

उद्धव के फैसले पर डिप्टी स्पीकर की मुहर, एकनाथ शिंदे की जगह अजय चौधरी संभालेंगे शिवसेना विधायक दल का पद

न्यूज डेस्क। महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच सीएम उद्धव ठाकरे के फैसले पर डिप्टी स्पीकर ने मुहर लगा दी है। अब एकनाथ शिंदे की जगह अजय चौधरी शिवसेना विधायक दल के नेता बनाए गए हैं।

कौन हैं अजय चौधरी- विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल ने यह आदेश जारी किया है। अजय चौधरी ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि 25 विधायकों ने शिवसेना के विधायक दल के नेता के रूप में उनकी नियुक्ति का समर्थन किया है। चौधरी मुंबई के सेवरी से विधायक हैं और उद्धव के खास माने जाते रहे हैं। सेवरी से चौधरी दो बार विधायक रह चुके हैं। इससे पहले उन्हें 2015 में शिवसेना का नासिक जिला प्रमुख बनाया गया था।

शिंदे ने किया था पलटवार- अजय चौधरी के नाम पर उद्धव ने बगावत के पहले दिन ही मुहर लगा दी थी। डिप्टी स्पीकर के आदेश से पहले शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर इसे लेकर पलटवार भी किया था। शिंदे ने कहा था कि वो उद्धव की चालों से डरेंगे नहीं, वो बाला साहेब के अनुयायी हैं। उन्होंने कहा कि वो कानून जानते हैं। व्हिप का इस्तेमाल विधानसभा के काम के लिए किया जाता है न कि बैठकों के लिए।

लिखा था पत्र- इससे पहले डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल को लिखे पत्र में शिंदे ने खुद को शिवसेना विधायक दल का नेता और भारतशेत गोगावाले को पार्टी का मुख्य सचेतक घोषित किया था। पत्र में 37 विधायकों के हस्ताक्षर थे। हालांकि इसे लेकर कहा जा रहा कि इस पत्र में विधायकों के हस्ताक्षर फर्जी हो सकते हैं।

बता दें कि एकनाथ शिंदे एमएलसी चुनाव के तुरंत बाद अपने समर्थक विधायकों के साथ पहले तो गुजरात चले गए। वहां जाने के बाद उनकी बगावत की कहानी पता चली और खुद उद्धव उन्हें मनाने के कोशिशों में लगे। इसी बीच शिंदे गुजरात के सूरत से निकलकर असम के गुवाहाटी पहुंच गए। वहां उनके साथ शिवसेना के विधायकों का कारवां बढ़ता चला रहा है। फिलहाल शिंदे का दावा है कि उनके साथ शिवसेना के 40 विधायक हैं, साथ ही 12 अन्य विधायकों का भी समर्थन उनके पास है।
शिवसेना का कहना है कि शिंदे अपने समर्थक विधायकों के साथ मुंबई आ जाएं फिर उनसे बात की जाएगी। उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। शिंदे की मांग है कि उद्धव एमवीए गठबंधन छोड़कर बीजेपी के पास आ जाएं और उसी के साथ सरकार बनाएं।

कोरबा : EE शांडिल्य को उद्यान शाखा का अतिरिक्त प्रभार आयुक्त ने आदेश जारी किया आदेश , देंखे किसे दिया कहाँ का

कोरबा। आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने आदेश जारी कर आज नगर निगम कोरबा के एक दर्जन अभियंताओं की नवीन पदस्थापना कर उन्हें नए दायित्व सौपे हैं। जारी आदेश के अनुसार कार्यपालन अभियंता व्ही.के.शांडिल्य को कोरबा जोन के साथ-साथ उद्यान शाखा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी प्रकार सहायक अभियंता हृदयराम बघेल को कोरबा जोन, सुनील टांडे को परिवहन नगर जोन के साथ-साथ अशोक वाटिका का उन्नयन कार्य, योगेश राठौर को पं.रविशंकर शुक्ल जोन के साथ पूर्व में सौपे गए अन्य कार्य, डी.सी.सोनकर को दर्री जोन एवं यशवंत जोगी को सर्वमंगला जोन के साथ-साथ बांकीमोंगरा जोन का दायित्व दिया गया है। वहीं उप अभियंता अभय मिंज को कोरबा जोन के साथ वाहन शाखा, गोयल सिंह विमल को बांकीमोंगरा जोन, गुलिस्ता साहू को पं.रविशंकर शुक्ल जोन, सोमनाथ डेहरे को परिवहन नगर जोन, विनोद गोंड़ को कोसाबाड़ी जोन के साथ-साथ अशोक वाटिका उन्नयन कार्य एवं प्रमोद जगत को जलप्रदाय के साथ सर्वमंगलानगर जोन में नवीन पदस्थापना की गई है।

KORBA पुलिस की छवि सुधारने अब खाकी के रंग लोक कला के संग कार्यक्रम…कलाकारों का हुआ सम्मान…

कोरबा। सामुदायिक पुलिस के बहाने कोरबा पुलिस खाकी की छवि सुधारने लगातार प्रयास कर रही है। इस कड़ी अब पुलिस विभाग ने लोक कला कार्यक्रम की नई परम्परा की शुरुवात की है। दर्री जूनियर क्लब में हुए इस कला में कलाकारों का सम्मान किया गया।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में हमेशा नए-नए प्रयोग किए जाते रहे हैं इन्हीं प्रयोगों के तारतम्य में एक नया प्रयोग करते हुए लोक कलाकारों को सम्मानित करने हेतु खाकी के रंग लोक कला के संग नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर स्थानीय लोक कलाकारों के द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम में मनीष मनचला एवं ग्रुप के द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम , कुमारी गौरी पुष्प के द्वारा भरथरी, गणेश बरेठ एवं उनके विद्यार्थियों द्वारा वैदिक मंत्रों पर संगत किया गया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एल कटकवार ,विशिष्ट अतिथि के रूप में कलेक्टर कोरबा श्रीमती रानू साहू, पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल उपस्थित थे, सभी न्यायाधीशगण ,पुलिस अधिकारी कर्मचारी ,मीडिया के साथी एवं भारी संख्या में आमजन उपस्थित थे ।

दूल्हे ने शादी का कार्ड भेजकर दिया था बारात चलने का न्यौता, मगर ऐसा क्या हुआ कि दोस्त ने भेज दिया 50 लाख का नोटिस

हरिद्वार। अगर आपकी शादी होने जा रही है और दोस्तों को बारात चलने के न्यौता देने के लिए लंबी चौड़ी लिस्ट तैयार कर रखी है तो इस खबर को ध्यान से पढ़ें। दरअसल उत्तराखंड के हरिद्वार में कार्ड देकर शादी में बुलाने के बावजूद बारात में न ले जाने पर एक दोस्त ने दूल्हे राजा को 50 लाख रुपए का कानूनी नोटिस दिया। इसके साथ ही सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा है।

जानें क्या हुआ

मामला उत्तराखंड के हरिद्वार का है। यहां रहने वाले रवि ने अपनी शादी का कार्ड अपने मित्र चंद्रशेखर को दिया। न्यौता मिलने पर चंद्रशेखर शादी में शामिल होने पहुंचे लेकिन, बारात पहले निकल गई। चंद्रशेखर ने दूल्हे रवि से फोन पर बात भी की तो उसने अपनी गलती मानने के बजाय कहा कि बारात लेकर जा चुका हूं, अब वापस चले जाएं। मौके पर खड़े बारातियों ने शादी के कार्ड बांटने वाले दोस्त चंद्रशेखर को जमकर खरी-खोटी सुनाई। यह बात चंद्रशेखर को चुभ गई और उसे मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।

इस पर चंद्रशेखर ने अपने वकील अरुण भदौरिया से संपर्क किया और सलाह करके अधिवक्ता के माध्यम से दूल्हे रवि को नोटिस भेजकर 3 दिन के भीतर माफी मांगने और हर्जाने के तौर पर 50 लाख रुपए देने की मांग की है। ऐसा न होने पर कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।