Home Blog Page 2533

उद्योग लगाने 25 लाख रूपये, व्यवसाय के लिए दो लाख रूपए मिलेगा ऋण…CM युवा स्व-रोजगार योजनान्तर्गत ऋण लेने आवेदन 30 जून तक…

कोरबा ।कोरबा जिले में वर्ष 2022-23 में अपना उद्योग या व्यवसाय स्थापित करने के लिए युवाओं को ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। जिले में पात्र शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत उद्योग स्थापित करने, सेवा सेल की गतिविधियां, व्यवसाय करने के लिए ऋण प्रदान किया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए जिले के इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 30 जून 2022 तक आवेदन कर सकते है। ऋण लेने के लिए अभ्यर्थी कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा कलेक्टोरेट परिसर में स्वंय उपस्थित होकर कार्यालयीन समय में निर्धारित तिथि तक आवेदन जमा कर सकते है। उद्योगों की स्थापना के लिए अधिकतम 25 लाख रूपए सेवा क्षेत्र के लिए अधिकतम 10 लाख रूपए तथा व्यवसाय करने के लिए अधिकतम दो लाख रूपए तक का ऋण रियायती ब्याज पर दिया जायेगा। इस योजना के तहत सामान्य श्रेणी के उद्यमी को कुल परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अधिकतम एक लाख तथा अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला भूतपूर्व सैनिक, नक्सल प्रभावित परिवार एवं विकलांग श्रेणी के लोगों को कुल लागत का 15 प्रतिशत अधिकतम एक लाख 50 हजार तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार अनुसूचित जाति एवं जनजाति श्रेणी के उद्यमियों को परियोजना लागत का 25 प्रतिशत अधिकतम एक लाख 50 हजार रूपये तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोरबा ने बताया कि जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों से स्व-रोजगार हेतु उद्यम स्थापना कर आर्थिक दृष्टि से स्वावलंबी एवं आत्म निर्भर बनाने के लिये शासन द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना के तहत आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। उन्होंने बताया कि योजनांतर्गत ईच्छुक आवेदक को छत्तीसगढ राज्य या जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वी पास निर्धारित किया गया है। आवेदक की आयु आवेदन दिनांक को सामान्य श्रेणी के उद्यमी के लिए 18 से 35 वर्ष के मध्य हो एवं आरक्षित श्रेणी अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला, भूतपूर्व सैनिक, नक्सल प्रभावित परिवार के सदस्य एवं विकलांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट रहेगी। आवेदक किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक, वित्तीय संस्था, सहकारी बैंक का ऋण चूककर्ता नही हो। एक परिवार से मात्र एक ही व्यक्ति आवेदन कर सकेगा। आवेदक की परिवार की वार्षिक आय राशि रूपये तीन लाख से अधिक न हो। ऋण लेने से संबंधित अन्य जानकारी के लिए कार्यालय, महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा में संपर्क कर सकते है।

KORBA: पुलिस का देवदूत अवतार…187 परिवारों के टूटते-दरकते रिश्तों को मिलाया…

कोरबा। कैप्टन कूल के कुशल मार्गदर्शन में कोरबा पुलिस ने 187 परिवारों को फिर मिलाया है। दरकते रिश्ते और टूटते परिवारों को जोड़ने का किसी मसीहा से कम नही है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर संचालित खाकी के रंग परिवार के संग कार्यक्रम के तहत पारिवारिक विवादों का निपटारा किया गया है।

 


बता दें कि सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के अंतर्गत जिला महिला परामर्श केंद्र में खाकी के रंग परिवार के संग अभियान के तहत 187 परिवारों को फिर से मिलाया गया, इसके लिए पुलिस द्वारा काउंसलर्स नियुक्त किए गए थे।इस अवसर पर कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने परिवार की महत्ता बताते हुए कहा कि परिवार के बिना सब अधूरा है। सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि सुखी परिवार सुखमय जीवन का आधार है, उन्होंने आगे कहा कि आज वह सांसद के रूप में जनता की सेवा कर रही हैं तो इसका श्रेय उनके परिवार को जाता है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने परिवार परामर्श केंद्र के विगत 01 वर्ष का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि उनके नजरों में परिवार मानव जाति का सबसे बड़ी पूंजी है, बिना परिवार स्वस्थ्य मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।

उन्होंने बताया कि कोरबा जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थापना अवधि में परिवारिक विवाद के कुल 508 आवेदन प्राप्त हुए सभी में काउंसलिंग की गई, जिनमें से 187 परिवारों को पुनः मिलाने में सफलता मिली है।

कार्यक्रम में कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर,पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू,उप पुलिस अधीक्षक यातायात शिवचरण सिंह परिहार, राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय,गौ सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा, हरीश परसाई,निरीक्षक विवेक शर्मा ,विजय चेलक,गायत्री शर्मा,राजीव श्रीवास्तव,रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा, सूबेदार भुनेश्वर कश्यप,उप निरीक्षक कृष्णा साहू,नवल साव,लालन पटेल सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी सहित 400 की संख्या में परिवारिक सदस्य उपस्थित थे।

 

देंखे वीडियो…

 

 

सेक्स के दौरान 61 साल के आदमी की मौत, फिर…? पूरी खबर पढ़ें

मुंबई।मुंबई से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। कुर्ला के एक होटल में सोमवार सुबह 61 साल के शख्स की पार्टनर के साथ सेक्स करते हुए मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि अपने पार्टनर के साथ यौन संबंध बनाने के दौरान एक बुजुर्ग उत्तेजित हो गए थे और फिर वहीं बेहोश हो गए। उनकी पार्टनर ने होटल स्टाफ को सूचित किया लेकिन तब तक देर हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि सेक्स के दौरान अचानक शख्स उत्तेजित होकर बेहोश हो गया था जिसके बाद मौत हो गई. हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं।

एक अधिकारी (Sex Relation) ने बताया कि व्यक्ति सुबह करीब 10 बजे 40 वर्षीय महिला के साथ उपनगर कुर्ला के एक होटल में पहुंचा। अधिकारी ने महिला के बारे में उसने दावा किया कि वह उसकी प्रेमिका है। उन्होंने बताया कि होटल में जाने के कुछ वक्त बाद महिला ने रिसेप्शन को सूचित किया कि व्यक्ति बेहोश हो गया है। इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने फौरन स्थानीय पुलिस को सूचित किया। बुजुर्ग शख्स को नगर निकाय के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मेडिकल रिपोर्ट का पुलिस को है इंतजार
अधिकारी ने बताया, “ शुरुआती सूचना के आधार पर, हमने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की है और मौत के सटीक कारण के बारे में जानकारी के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या उसने पहले कोई गोली खाई थी।”

मृतक वर्ली का रहने वाला था और वह एक निजी कंपनी में काम करता था। महिला के मुताबिक यौन संबंध बनाने के दौरान व्यक्ति ने शराब पीने की कोशिश की थी, लेकिन वह बेहोश हो गया। अधिकारी ने बताया, शुरुआती सूचना के आधार पर, हमने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की है और मौत के सटीक कारण की जानकारी के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यौन संबंध बनाने से पहले व्यक्ति ने कोई गोली खाई थी।

पुलिस लेकर पहुंची अस्पताल
कुर्ला थाने के अधिकारी ने बताया कि होटल के कर्मचारियों ने फौरन स्थानीय पुलिस को सूचित किया जो बुजुर्ग शख्स को सायन में स्थित नगर निकाय के अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला को बाद में कुर्ला थाने लाकर पूछताछ की गई।

शराब पीते हुए कर रहा था सेक्स
अधिकारी के मुताबिक, व्यक्ति वर्ली का रहने वाला है और एक निजी कंपनी में काम करता था। पुलिस को महिला ने बताया कि शख्स ने कमरे में शराब पी और उसके साथ सेक्स करना शुरू किया। वह सेक्स के बीच शराब पी रहा था इसी बीच अचानक बेहोश हो गया।

उत्तेजना बढ़ाने के लिए ली थी दवा?
अधिकारी ने बताया कि शुरुआती सूचना (Sex Relation) के आधार पर, हमने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की है और मौत के सटीक कारण के बारे में जानकारी के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही हैं कि क्या उसने सेक्स करने से पहले कोई उत्तेजना के लिए दवा ली थी।

Breaking: कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष बने अमीन… कार्यकर्ताओ में उत्साह का माहौल…

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कोण्डागांव क्षेत्र के जमीनी कार्यकर्ता अमीन मेमन को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। अमीन के अध्य्क्ष बनने के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल हैं। वही एक जमीनी कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाये जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

बता दें कि अमीन मेमन को छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. अमीन मेमन पूर्व में प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ काग्रेस कमेटी के पद पर कार्य कर रहे थे, अमीन मेमन की नियुक्ति पीएल पुनिया प्रभारी छत्तीसगढ़ काग्रेस कमेटी, भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, मोहन मरकाम प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ काग्रेस कमेटी, चन्दन यादव, स्प्तगिरी उल्का, प्रभारी सचिव छत्तीसगढ़ काग्रेस कमेटी, महेंद्र सिंह वोहरा राष्ट्रीय कोड़ीनेटर और प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग छत्तीसगढ़ की अनुशंसा पर हुई है. अमीन मेमन की इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ अल्पसख्यक विभाग को निश्चित तौर पर मजबूती मिलेगी और विभाग के कार्यों और संगठनात्मक रूप से गति आएगी ऐसे कयास लगाए जा रहे है.

छत्‍तीसगढ़:  राज्यसभा की रिक्त हो रही दो सीटों के लिए नामांकन 31 मई तक

रायपुर । (Rajya Sabha Election 2022) छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की रिक्त हो रही दो सीटों के लिए 31 मई तक नामांकन होगा। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी राज्यसभा द्विवार्षिक कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच एक जून को होगी। वहीं नाम वापसी शुक्रवार को होगी। मतदान 10 जून को सुबह नौ बजे से शाम 4.30 बजे तक होगा। शाम पांच बजे से मतगणना होगी।

29 जून को समाप्त हो रहा है नेताम और छाया वर्मा का कार्यकाल

छत्तीसगढ़ राज्य के लिए राज्यसभा की कुल पांच सीटों में से दो राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम और छाया वर्मा का कार्यकाल 29 जून को समाप्त हो रहा है। भारत निर्वाचन आयोग ने 24 मई को अधिसूचना जारी कर दी है।

ब्रेकिंग: सपा के कोटे से राज्यसभा जाएंगे कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, डिंपल और और जावेद अली खान का नाम फाइनल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि सपा की सूची में डिंपल यादव के अलावा देश के मशहूर वकील कपिल सिब्बल और जावेद अली खान का नाम शामिल है। कपिल सिब्बल कांग्रेस से राज्यसभा सांसद रहे हैं, जबकि जावेद अली खान सपा के खाते से पहले भी राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं।

बता दें कि राज्यसभा की 11 सीट के लिए 24 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी अभी तीन लोगों को राज्यसभा भेजने की स्थिति में है। अभी तक राज्यसभा में सपा के पांच सदस्य हैं, इसमें कुंवर रेवती रमन सिंह, विशंभर प्रसाद निषाद और चौधरी सुखराम सिंह यादव का कार्यकाल 4 जुलाई को खत्म हो रहा है।

वहीं, देश के जाने-माने वकील और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब समाजवादी पार्टी की तरफ से उनको राज्यसभा भेजने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। इससे पहले ये चर्चा चली थी कि वो झारखंड मुक्ति मोर्चा JMM के समर्थन से राज्यसभा जा सकते हैं।

उम्रकैद या फिर फांसी… यासीन मलिक को दिल्ली की अदालत आज सुना सकती है सजा

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत आतंकी फंडिंग के मामले में दोषी कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक की सजा पर आज फैसला सुना सकती है। मलिक को न्यूनतम उम्रकैद और अधिकतम सजा ए मौत हो सकती है। इसके अलावा अदालत जुर्माना भी लगा सकती है।

विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने 19 मई को मलिक को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत आरोपों में दोषी ठहराया था। पटियाला हाउस स्थित विशेष न्यायाधीश ने एनआईए अधिकारियों को उनकी वित्तीय स्थिति का आकलन करने का निर्देश दिया था ताकि जुर्माना की राशि निर्धारित की जा सके।

इससे पहले 10 मई को मलिक ने अदालत में कहा था कि वह खुद के खिलाफ लगाए आरोपों का सामना नहीं करना चाहता है। उसने अपना जुर्म कबूल लिया था। मलिक इस वक्त दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है।

रविवि के कुलसचिव पद से हटाए गए गिरीशकांत पांडे,  उच्च शिक्षा विभाग ने वापस ली प्रतिनियुक्ति

रायपुर।  रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीशकांत पांडे पद से हटा दिए गए हैं। प्रतिनियुक्ति वापस लेने के लिए उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से एक आदेश भी जारी कर दिया गया। उच्च शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया है। गिरीशकांत पांडे वापस से रायपुर के साइंस कॉलेज भेज दिया गया है।

कुर्की की वजह से था कार्रवाई के कयास

बता दें कि पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी की प्रॉपर्टी, जमीन विवाद में कुर्क होने की वजह से गिरीश पर कार्रवाई किए जाने की चर्चा थी। मुआवजे के विवाद की वजह से कुलपति और कुलसचिव के सरकारी वाहन कुर्क किए गए थे। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और युनिवर्सिटी की किरकिरी हुई थी।

फरवरी 2019 में उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया था। तब गिरीशकांत पांडे को पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव के तौर पर जिम्मा सौंपा गया था। तब रविशंकर विश्वविद्यालय में पदस्थ कुलसचिव संदीप वानसूत्रे को राजनांदगांव के दिग्विजय कॉलेज में नई पदस्थापना दी गई थी।

पति सुंदर नहीं है कहकर, मायके चली गई पत्नी’, हाईकोर्ट ने कहा- शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करना क्रूरता के बराबर

बिलासपुर। वैवाहिक जीवन को लेकर बिलासपुर हाईकोर्ट (Bilaspur High Court) ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट ने कहा है कि पति-पत्नी में शारीरिक संबंध होना एक स्वस्थ्य वैवाहिक जीवन का अहम हिस्सा है. विवाह के बाद पति या पत्नी में किसी के भी द्वारा शारीरिक संबंध से इंकार करना क्रूरता है. बेमेतरा जिले से आए एक मामले पर बिलासपुर हाईकोर्ट ने टिप्पणी की है.

ये है पूरा मामला

 

दरअसल न्यायधानी बिलासपुर के रहने वाले युवक की शादी 25 नवंबर 2007 को वर्तमान के बेमेतरा जिला रहने वाले महिला के साथ हुई थी. पति ने अपने तलाक की अपील में बताया है कि पत्नी विवाह के कुछ दिनों के भीतर ही क्रूरता का व्यवहार करती थी. उसे मानसिक रूप से लागातार यह कहकर प्रताड़ित कर रही थी कि पति सुंदर नहीं है.

पिता के निधन के पत्नी मायके चली गई और वहां लगभग चार वर्ष तक लगातार रही. इस दौरान पति मोबाइल से संपर्क करने की कोशिश का रहा था. पत्नी को वापस आने के लिए कहने पर पत्नी का जवाब आता था कि पति को बिलासपुर छोड़कर बेमेतरा में बसने को कहा जाता था.

इसके बाद पति ने फेमिली कोर्ट में तलाक की अपील की, लेकिन फैमली कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी, तो पति ने हाईकोर्ट में अपील किया. इसे बिलासपुर हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है.

कोई जानवर काट ले तो तुरंत करवाएं इलाज, नहीं तो रेबीज जैसे जानलेवा बीमारी के हो सकते हैं शिकार

पति-पत्नी में से कोई भी शारीरिक संबंध से इनकार करना क्रूरता के बराबर

 

इस मामले में जस्टिस पी सैम कोशी व जस्टिस पीपी साहू की बेंच ने कहा कि, यह स्पष्ट है कि अगस्त 2010 से पति-पत्नी के रूप में दोनों के बीच कोई संबंध नहीं है, जो यह निष्कर्ष निकलाने के लिए पर्याप्त है की उनके कोई शारीरिक संबंध नहीं हैं.

पति और पत्नी के बीच शारीरिक संबंध वैवाहिक जीवन के स्वस्थ होने के लिए महत्वपूर्ण भागों में से एक है. यदि एक पति या पत्नी के साथ शारीरिक संबंध से इंकार करना क्रूरता के बराबर है. इसलिए हमारा विचार हैं कि प्रतिवादी पत्नी द्वारा अपीलकर्ता पति के साथ क्रूरता का व्यवहार किया गया है.

Whatsapp और Just Dial पर ऐसे होता था जिस्म का सौदा, पुलिस भी हैरान

नई दिल्ली: पहाडों की रानी मसूरी में ऑनलाइन सेक्स रैकेट के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय ऑनलाइन देह व्यापार गैंग का भंडाफोड़ करते दो कॉल गर्ल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जिस्मफरोशी के लिए लडकियों को बाहर से बुलाया जाता था और यहां होटल में रुककर ये धंधा किया जा रहा था।


पकड़े गए पुरुषों में दो हरियाणा और एक पश्चिम बंगाल का है, जबकि महिलाओं में एक दिल्ली और दूसरी उत्तर के अलीगढ़ की रहने वाली है। पुलिस ने एक कार, एक एसयूवी समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। गिरोह पर्यटकों को व्हाट्सएप और ऑनलाइन साइट जस्ट डायल से संपर्क कर शिकार बनाता था। पुलिस के मुताबिक, बरामद कारों से महिलाओं को ठिकाने तक पहुंचाया जाता था।

बताया जा रहा है कि पुलिस को शहर देह व्यापार की लगातार शिकायतें मिल रहीं थी। इस बाबत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून और एसओजी की टीम बनाकर रैकेट के भंडाफोड़ करने का जिम्मा सौंपा गया। दोनों टीमों को पता चला कि हरियाणा के कुछ लोग स्पा सर्विस के नाम पर देह व्यापार के लिए बाहरी राज्यों से महिलाओं को लाकर व्हाट्सएप (Whatsapp) और आनलाइन सेक्स रैकेट चला रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देहरादून-मसूरी रोड पर भट्टा फॉल के पास होटल में छापेमारी कर इन लोगों को रंगे हाथों पकड़ा।
पुलिस के मुताबिक, मसूरी में आने वाले कई पर्यटकों को ऑनलाइन लड़कियों की फोटो भेजकर सौदा तय किया जाता था और ग्राहकों से गैंग आनलाइन पेमेंट लेता था। इसके बाद लड़कियों को कार और एसयूवी के माध्यम से तय स्थान पर भेजा जाता था। पुलिस के मुताबिक, स्पासर्विस के नाम पर जस्ट डायल (Just Dial) पर रजिस्ट्रेशन कराकर उसने लड़कियों के माध्यम से देह व्यापार का काम शुरू किया।