Home Blog Page 2532

OMG: मां को मिलती थी पेंशन, फिर बेटी ने …

न्यू हैम्पशायर। लोग अपना खर्च चलाने के लिए किसी भी तरह के अपराध करने से बाज नहीं आते हैं। ऐसा ही एक मामला अमरीका के न्यू हैम्पशायर में सामने आया। जहां एक बेटी ने अपनी मां की मौत की खबर छह महीने तक केवल इस लिए छिपाकर रही कि उसकी मां को मिलने वाली पेंशन बंद ना जाए। बेटी अपनी की मां की लाश के साथ छह महीने तक बंद कमरे में रहती रही।
मां मिलने वाली पेंशन का उपयोग कर रही थी बेटी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेटी ने इस दौरान मां के शव को अपने बेडरूम में छिपाया हुआ था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी महिला किम्बर्ले हेलर अपनी मां की मौत के बाद उनके शव को घर के अंदर ही करीब 6 महीने तक छिपाए रखा। हालांकि, यह महिला की कोई मानसिक बीमारी या उसका मां के लिए प्यार नहीं था बल्कि, इसमें उसका पैसों के प्रति लालच था। यही नहीं, उसने अपनी मां के शव को घर में ही छिपाए रखा और किसी को भी इस बीच में अपने घर के अंदर आने नहीं दिया।

पेंशन बंद ना हो जाए इसलिए नहीं किया अंतिम संस्कार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस महिला ने अपनी मां का अंतिम संस्कार भी नहीं किया और घर में ही उनकी सड़ती हुई लाश के साथ रहने लगी। बेडफोर्ड पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक हेलर की मां की मौत पिछले साल मई में हो गई थी। हेलर को इस मामले में गिरफ्तार किया है। उसने खुद बताया कि महिला की मौत तो प्राकृतिक कारणों से ही हुई थी, लेकिन उनसे जुड़े हुए आर्थिक फायदे लेने के लिए बेटी ने उनकी मौत की बात सार्वजनिक नहीं की थी।

महिला ने बताया कि उसकी मां के नाम कुछ पेंशन मिलती थी। साथ ही मां की सोसायटी सिक्योरिटी पेमेंट उनकी मौत के बाद भी लगातार दी जा रही थीं, जिसका इस्तेमाल उनकी बेटी कर रही थी। फिलहाल बेटी पर अब मामला दर्ज किया गया है।

IAS Interview :लड़की से पूछा- सलवार के नीचे क्या पहनते हो.. लड़की ने जवाब देकर कर दिया सब को हैरान…

The Duniyadari.com: UPSC Interview Questions in Hindi: भारत की सबसे सर्वश्रेष्ठ परीक्षा माने जाने वाली आईएएस की परीक्षा बस अपने इंटरव्यू के कारण काफी सुर्खियों में रहती है हम आपको बता देंगे आईएएस की परीक्षा तीन भागों में होती है पहला और दूसरा लिखित परीक्षा जोकि प्री और मुख्य परीक्षा होता है वही इसका तीसरा भाग इंटरव्यू का होता है.

सवाल- तुमने सलवार के नीचे क्या पहना हुआ है ?
जवाब- लड़की ने जवाब दिया ‘सर मैंने सलवार के नीचे पजेब और सैंडल पहनी हुई है।
प्रश्न- गाय दूध देती है और मुर्गी अंडा। क्या बता सकते हैं कि दोनों कौन देता है?

उत्तर- इसका सही उत्तर होगा “दुकानदार”। क्योंकि दुकानदार अंडा और दूध दोनों रखता है।

प्रश्न- एक व्यक्ति से पूछा गया की मैने 2 लाख की घड़ी पहनी है और आपने 250 रूपये की घड़ी पहनी है। ये दोनों घड़िया क्या दर्शाती है?
उत्तर- ये दोनों घड़िया आपका और मेरा स्टेटस दर्शाती है आपकी स्थिति अच्छी है। इसलिए आपने 2 लाख की घड़ी पहनी है मेरी स्थिति साधारण है, इसलिए मैनें सस्ती घड़ी पहनी है।

प्रश्न- एक दीवार को बनाने में 8 आदमी 10 घंटे लेते हैं, तो उसी दीवार को बनाने में 4 आदमी कितना समय लेंगे?

उत्तर- दीवार तो एक बार पहले ही बनाई जा चुकी है। उसे दोबारा से बनाने की जरूरत नहीं है।

प्रश्न- ऐसी कौनसी चीज है जो पुरुष एक बार करता है और महिला बार बार करती है ?
उत्तर- मांग में सिंदूर

ठाकरे के करीबी परिवहन मंत्री  के ठिकानों पर ED की छापेमारी…

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। 57 वर्षीय शिवसेना नेता – राज्य के परिवहन मंत्री हैं और उन्हें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का करीबी सहयोगी कहा जाता है।

ईडी ने रत्नागिरि जिले के तटीय दापोली इलाके में भूमि सौदे में कथित अनियमितताओं और अन्य आरोपों को लेकर अनिल परब एवं अन्य के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच के तहत छापे मारे।

संघीय एजेंसी ने धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत एक ताजा मामला दर्ज किया है, जिसके बाद दापोली, मुंबई और पुणे में कई स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं। तीन बार महाराष्ट्र विधान परिषद केसदस्य निर्वाचित परब (57) राज्य के परिवहन मंत्री हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई दापोली में 2017 में परब द्वारा एक करोड़ रुपए के प्रतिफल मूल्य पर एक भूखंड की खरीद संबंधी आरोपों से जुड़ी है। इस भूखंड को 2019 में पंजीकृत किया गया था। एजेंसी कुछ अन्य आरोपों की भी जांच कर रही है।

आरोप है कि इस भूखंड को बाद में मुंबई के केबल ऑपरेटर सदानंद कदम को 2020 में 1.10 करोड़ रुपए के प्रतिफल मूल्य पर बेच दिया गया था। इस बीच, इसी जमीन पर 2017 से 2020 तक एक रिजॉर्ट बनाया गया।

स्कूल के प्रिसिंपल को रोज पीटती थी पत्नी, भागकर थाने में पहुंच पुलिस वालों से बोला- प्लीज मुझे बचा लो

The Duniyadari.com: महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के केस अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन अलवर में मामला ठीक इसके उलट है. राजस्थान के अलवर स्थित भिवाड़ी में पत्नी के द्वारा पति को पीटने का मामला सामने आया है. पत्नी अपने पति की इतनी बेरहमी से पिटाई करती थी कि वह बचने के लिए घर में भागता फिरता था. कभी तवे से तो कभी क्रिकेट बैट से पति की रोज पिटाई होती थी.

पीड़ित पति ने पत्नी की सच्चाई सामने लाने के लिए घर में CCTV कैमरा लगा दिया. अब पति इन CCTV फुटेज के साथ सामने आया और पत्नी की सारी करतूत पुलिस को बता दी. मामला दर्ज होने के बाद कोर्ट ने पति को सुरक्षा उपलब्ध कराने का आदेश दिया है.

प्रिंसिपल की पत्नी रोजाना करती थी पिटाई
यह मामला राजस्थान के भिवाड़ी का है. पीड़ित पति अजीत स्कूल में प्रिंसिपल है. अब पिटाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि पत्नी सुमन अपने प्रिंसिपल पति की जमकर पिटाई कर रही है. फुटेज में पीड़ित हाथ भी जोड़ रहा है. चौंकाने वाली बात तो यह है कि पत्नी अपने बेटे के सामने ही पति की पिटाई करती है. कई फुटेज में पति-पत्नी के अलावा उनका बेटा भी दिखाई दे रहा है. पिता की पिटाई के दौरान वह बच्चा डरा-डरा सा नजर आ रहा है. पीड़ित प्रिंसिपल ने घरेलू हिंसा की शिकायत भिवाड़ी पुलिस को दी हुई है.
बेटे के सामने क्रिकेट बैट करती थी पिटाई
बताते चले कि हरियाणा के नारनौल जिले के रहने वाले अजित यादव अपनी पत्नी की मार से डरकर घर छोड़कर भाग जाते हैं. अजित की पत्नी सोनीपत जिले की रहने वाली हैं. दोनों ही भिवाड़ी के आशियाना सोसाइटी में रहते हैं. पति का आरोप है कि पत्नी रोजाना अपने उसे बेटे के सामने क्रिकेट बैट और तवे से मारती है, जिसकी वजह से घर से भागना पड़ता है.

टीवी एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या,घाटी में लगातार दूसरे दिन हत्या

जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर के बडगाम में आतंकियों ने टीवी महिला एक्ट्रेस को गोलियों से भून दिया। इस हमले में महिला की मौत हो गई है। हमले में उसका भतीजा भी घायल हो गया है। घटना करीब शाम को 7 बजकर 55 मिनट की बताई जा रही है। इससे पहले मंगलवार को आतंकियों ने श्रीनगर में पुलिस के एक कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने अभिनेत्री अमरीन चदूरा और उनके 10 वर्षीय भतीजे पर हिशरू चदूरा में उनके आवास के बाहर गोलीबारी की। अधिकारी ने बताया कि दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां अमरीन ने दम तोड़ दिया। जबकि दस साल के भतीजे के हाथ पर गोली लगी है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ब्रेकिंग: अलगाववादी नेता यासीन मलिक को उम्र कैद ,श्रीनगर में पथराव, इंटरनेट बंद

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को दिल्ली की एनआईए कोर्ट ने आतंकी फंडिंग के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई है।

बता दें कि यासीन को टेरर फंडिंग के मामले में दोषी पाया गया है। यासीन प्रतिबंधित संगठन जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट का चीफ है। यासीन पर भड़काऊ भाषण देने के भी आरोप लगते रहे हैं।

घाटी का माहौल खराब करने की कोशिश

यासीन मलिक को सजा सुनाए जाने से ठीक पहले घाटी का माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। यहां श्रीनगर के मैसूमा इलाके में यासीन मलिक समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

यासीन के समर्थकों ने सुरक्षाबलों पर पथराव कर दिया है.ऐहतियात के तौर पर सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागने शुरू कर दिए हैं।

सीजी ब्रेकिंग: पोहा मिल के पट्टे में फंसी महिला मजदूर की साड़ी, दो भागों में बंट गया शरीर, मौके पर मौत

राजनांदगांव। राजनांदगांव के बसंतपुर कृषि उपज मंडी के सामने स्थित पोहा मिल के पट्टे में फंसने से एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। हादसे में महिला मजदूर का शरीर दो भाग में बंट गया।

जानकारी के अनुसार बुधवार सु​बह शहर के मोहारा वार्ड में रहने वाली महिला श्रमिक अनुपा बाई पोहा मिल पर काम कर रही थी। इस बीच एक मशीन का पट्टा नीचे गिर गया था, जिसे देखने के लिए महिला जा रही थी। तभी चक्की पर लगे राड को पार करते समय महिला श्रमिक की साड़ी का आंचल फंस गया और देखते ही देखते महिला मशीन की चपेट में आ गई। इस दर्दनाक हादसे में महिला मजदूर का शरीर दो भाग में बंट गया।

हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। मिल पर काम करने वाले श्रमिकों ने मिल मालिक को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची बसंतपुर पुलिस ने महिला श्रमिक की लाश बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि महिला पिछले तीन साल से इसी मिल पर काम कर रही थी।

सीजी ब्रेकिंग: नक्सलियों ने ग्राम पटेल को अगवा कर दी हत्या, शव को सड़क पर फेंका

जगदलपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर माओवादियों ने बुधवार को मुखबिरी के शक पर गढ़चिरौली जिले के जामभिया गट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम पटेल कुल्ले वजा की हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि युवक तेंदूपत्ता जमा करने के लिए गया हुआ था। वहीं से माओवादियों ने पहले युवक का अपहरण किया और फिर धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सड़क पर फेंक दिया। मृतक कुल्ले वजा एटापल्ली तहसील के डोड़डूर गांव का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार युवक तेंदूपत्ता जमा करने के लिए एक फड़ में गया हुआ था। जब लौट रहा था उस समय ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे करीब 5 से 7 माओवादियों ने युवक का अपहरण कर लिया। फिर जंगल की तरफ लेकर गए। जहां पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाकर युवक पर धारदार हथियार से हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने उसे गांव के ही नजदीक सड़क पर फेंक दिया था। युवक के शव को देख इलाके के ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची गढ़चिरौली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने अस्पताल भेज दिया है।

ब्रेकिंग: प्रिंटिंग प्रेस के गोदाम में लगी आग, दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर मौजूद, हर तरफ धुंए का गुबार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बुधवार को बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके के जिंदपुर गांव में बने संस्कृति फार्म हाउस के कुछ हिस्से में पेपर गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद पूरे एरिया में काला धुआं आसमान में छा गया जिसकी वजह से आसपास के लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया।

सूचना पर दमकल विभाग की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिन्होंने आग पर तुरंत ही काबू पा लिया। फिलहाल अभी तक किसी के कोई भी हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

KORBA: कलेक्टर ने देखा अशोक वाटिका का लेआउट प्लान… कहा गुणवत्ता युक्त सामग्री का हो उपयोग…

कोरबा ।कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि अशोक वाटिका के उन्नयन, जीर्णोद्धार व नवनिर्माण कार्य को तत्काल प्रारंभ कराएं, कार्य के दौरान गुणवत्ता व थीम आधारित कार्यो पर विशेष ध्यान दें तथा समयसीमा में कार्य को पूरा करें। उन्होने कहा कि कार्य में उपयोग की जाने वाली सामग्रियों व उपकरणों की उच्च क्वालिटी हो, निर्धारित प्लांनिंग के अनुरूप कार्य संपादित हो, यह अंतिम रूप से सुनिश्चित करें।

बता दें कि कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय एवं अधिकारियों के साथ अशोक वाटिका का औचक निरीक्षण किया। उन्होने वाटिका उन्नयन कार्य के ले-आउट प्लान का अवलोकन करने के साथ ही पाथवे, वाकिंग एरिया, तालाब, पार्किंग, चिल्ड्रन प्ले एरिया, वर्टिकल गार्डन, वाटर फॉल, रॉक गार्डन, साईकिलिंग टेªक, रेल टेªक सहित विभिन्न कार्य हेतु चिन्हाकित स्थलों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित प्लान के तहत पूर्ण गुणवत्तायुक्त कार्य सुनिश्चित कराएं जाएं, कार्य को शीघ्र प्रारंभ किया जाए तथा कार्य समयसीमा के अंदर पूर्ण कर लिया जाए, यह सुनिश्चित करें। अशोक वाटिका उन्नयन कार्य के अंतर्गत बाउण्ड्रीवाल के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, गुणवत्ता को देखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने कहा कि अशोक वाटिका शहर का प्रमुख गार्डन बने तथा यहॉं पर बुजुर्ग, युवा, बच्चों, महिलाओं आदि सभी आयु वर्ग के लिए पर्यटन, मनोरंजन, स्वास्थ्य, योगा, प्राणायाम व खेल सुविधाएं मुहैया कराई जाए, इस हेतु वाटिका उन्नयन कार्य में आवश्यक प्रावधान किए गए हैं।