Home Blog Page 2612

CG Weather Report: छत्तीसगढ़ में 29 मार्च से लू की चेतावनी, इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

नई दिल्ली/रायपुर। मार्च के महीने में ही गर्मी अपना तेवर दिखाने (CG Weather Report)लगी है। देश के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने लगा है। दो दिनों से सोमवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। हालांकि एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते 19 से 25 मार्च के बीच तापमान में मामूली गिरावट के कारण हीटवेव से थोड़ी राहत मिली है।

तापमान सामान्य से 3 से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में तापमान सामान्य से 3 से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है. गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा में तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

मार्च के मध्य में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी,42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है पारा

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मार्च के अंत तक उत्तर और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ेगी, 28 से 31 मार्च के दौरान पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है और दोपहर ‘लू’ चल सकती है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हिमालयी क्षेत्र में भी गर्मी का प्रभाव रहेगा, विशेष रूप से शिवालिक पर्वतमाला में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।

इन राज्यों में ‘लू’ भी चलने का अनुमान

29 मार्च से 2 अप्रैल के बीच गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना में तापमान सामान्य 5 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। पश्चिम राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के कुछ स्टेशनों पर अधिकतम तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

IAS Tina Dabi Marriage: दोबारा शादी करने जा रहीं IAS टीना डाबी, जानिए कौन हैं उनके हमसफर

न्यूज डेस्क।UPSC टॉपर आईएएस टीना डाबी (IAS Tina Dabi) दोबारा शादी करने जा रही हैं. टीना डाबी 2016 राजस्‍थान कैडर की अफसर टीना 2013 बैच के आईएएस प्रदीप गवांडे (IAS Pradeep Gawande) के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगी.

टीना ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रदीप गवांडे के साथ तस्वीरों को शेयर कर खुद अपनी नई जिंदगी के बारे में खुलासा किया है. टीना डाबी ने अपने होने वाले पति प्रदीप गवांडे के साथ इंस्‍टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा है- ‘वो मुस्‍कान पहन रही हूं, जो तुम दे रहे हो.’

टीना के साथ ही प्रदीप गवांडे ने भी अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को शेयर किया है. इन तस्वीरों में प्रदीप गवांडे टीना के साथ हाथों में हाथ डाले हुए नजर आ रहे हैं.

 

टीना डाबी की है यह दूसरी शादी
टीना डाबी ने इससे पहले 2018 में आईएएस अतहर खान से शादी की थी. दो साल बाद 2020 में उन्‍होंने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था. अतहर खान 2016 यूपीएससी परीक्षा में सेकेंड टॉपर थे. ट्रेनिंग के दौरान टीना डाबी और उनके बीच प्रेम हुआ था. 2018 में दोनों की शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. शादी के बाद अतहर खान राजस्थान में कार्यरत थे, लेकिन टीना से तलाक होने के बाद वह जम्‍मू-कश्‍मीर कैडर लेकर अपने राज्‍य चले गए.

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं टीना
अपनी पर्सनल लाइफ के साथ ही टीना डाबी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. टीना अपनी खूबसूरती को लेकर भी खासा सुर्खियों में रहती हैं. टीना अक्सर अपनी तस्वीरें और शानदार रील्स शेयर करती रहती हैं जो कि खूब वायरल होते हैं.

टीना डाबी मूलरूप से दिल्‍ली की रहने वाली हैं. पिछले साल उनकी बहन रिया डाबी ने भी अपने पहले प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास की थी. रिया सबसे कम उम्र में यूपीएससी क्लियर करने वाली कैंडिडेट्स में से एक बन गई हैं. उन्‍होंने 23 वर्ष की उम्र में एग्‍जाम क्लियर किया है.

सिर पर मंकी कैप और नशेड़ी चाल के साथ होटल में क्या करने पहुंचे पुलिस कमिश्नर? घटना हो गई वायरल

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में पुलिस के नाम पर वसूली कर रहे गैंग को पकड़ने के लिए पुलिस कमिश्नर खुद भेष बदलकर मौके पर पहुंच गए. उनके पहुंचने के बाद भी आरोपी ने पुलिस से बचाने के नाम पर रुपयों की मांग की. जिसके बाद कमिश्नर के इशारे पर आसपास मौजूद पुलिस वालों ने उसे धर दबोच लिया.

फिटनेस के लिए जाने जाते हैं कृष्ण प्रकाश

महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ जिले (Pimpri Chinchwad) में आईपीएस अधिकारी कृष्ण प्रकाश (Krushna Prakash) पुलिस कमिश्नर के रूप में तैनात हैं. वे अपनी जबरदस्त फिटनेस के लिए जाने जाते हैं और आयरन मैन व अल्ट्रामैन ट्रायथलन को पूरा कर चुके हैं. पुलिस की कार्यशैली को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए वे अक्सर वेष बदलकर थानों और चौकियों का दौरा करते रहते हैं.

कमिश्नर के नाम पर पैसे मांग रहा था आरोपी

कमिश्नर के मुताबिक उन्हें शिकायत मिली थी कि रोशन बागुल नाम का आरोपी जमीन विवाद में एक व्यक्ति से जबरन रुपए मांग रहा है. आरोपी यह भी दावा कर रहा है कि वह पुलिस कमिश्नर  कृष्ण प्रकाश और मुंबई के ज्वाइंट सीपी विश्वास नांगरे पाटिल को जानता है. उसका यह भी दावा है कि उस उन दोनों अफसरों को जमीन दिलवाने का काम किया है. यह शिकायत मिलने के बाद कमिश्नर ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए अपना वेष बदलकर जाने का फैसला किया.

भेष बदलकर पहुंच गए पुलिस कमिश्नर

ऑपरेशन के बाद पुलिस कमिश्‍नर कृष्ण प्रकाश ने मीडिया को बताया, ‘मैंने ऐसे व्यक्ति का वेश बनाया जो थोड़ा बहुत नशा करता है. खुद को अलग दिखाने के लिए मैंने कैप और चश्‍मा भी पहना, जो मैं नही पहनता हूं. मैंने मास्क लगाया और अपनी चाल को कुछ इस तरह रखा कि कोई पहचान न पाए कि मैं इस शहर का सीपी हूं.’

वे वेषभूषा और चाल बदलकर होटल में पहुंचे, जहां पर आरोपी ने डील करने के लिए पीड़ित को बुलाया हुआ था. वे भी पीड़ित के साथ होटल में पहुंचे. मीटिंग के दौरान आरोपी रोशन ने फिर से पीड़ित को धमकाया और कहा कि शहर के सीपी उन्हें अच्छी तरह जानते हैं. उसने तय राशि डेढ़ लाख की बजाय एक लाख ही लाने पर नाराजगी दिखाई. लेनदेन होने के बाद कृष्ण प्रकाश ने पूछा, ‘मुझे पहचाना कि नहीं?’ जब आरोपी ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया तो पुलिस कमिश्नर ने अपनी कैप और मास्क उतारी और कहा कि तुम मेरे नाम से वसूली कर रहे हो और मुझे पहचानते भी नही?

आरोपी के साथ 2 लड़की भी अरेस्ट

इसके साथ ही होटल में आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दबोच लिया. उसी पकड़ा- धकड़ी के दौरान आरोपी ने फोन करके दो लड़कियों को भी बुला लिया, जो उसी के गैंग में शामिल थी. उन्हें भी अरेस्ट कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि गलत काम को किसी भी तरह शहर में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Relationship: पूर्व प्रधानमंत्री 53 साल छोटी सांसद से करने जा रहे शादी! पर 417 अरब रुपये का फंस गया पेंच

न्यूज डेस्क। कहते हैं कि प्यार पर किसी का जोर नहीं चलता. कब, कहां, किस पर दिल आ जाए कोई कह नहीं सकता.

पूर्व पीएम ने 53 साल छोटी महिला से की शादी!
अब ऐसा ही ताजा मामला इटली में सामने आया है. वहीं 85 साल के पूर्व पीएम सिल्वियो बर्लुस्कोनी (Silvio Berlusconi) ने 53 साल छोटी महिला से शादी कर ली है. वह महिला और कोई नहीं बल्कि इटली की मौजूदा सांसद मार्ता फासीना (Marta Fassina) हैं.

जवान बच्चे शादी से खुश नहीं
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बर्लुस्कोनी (Silvio Berlusconi) ने अभी असल में विवाह नहीं किया है बल्कि फासीना के साथ रोमांस करते हुए प्रतीकात्मक विवाह रचाया है. इसके पीछे की वजह ये है कि बर्लुस्कोनी के इस फैसले से उनके पांचों जवान बच्चे खुश नहीं हैं. उन्हें डर है कि अगर बर्लुस्कोनी ने वाकई में शादी कर ली तो उनकी आधी दौलत यानी करीब 417 अरब रुपये की मालकिन फासीना हो जाएंगी.

इटली की सांसद हैं नई पार्टनर
मार्ता फासीना (Marta Fassina) की यह दूसरी रिलेशनशिप है. वे इससे पहले फ्रांसेस्का पास्कल नाम के युवक के साथ रोमांटिक संबंधों में थीं लेकिन बाद में अपने से 53 साल बड़े सिल्वियो बर्लुस्कोनी (Silvio Berlusconi) के साथ रोमांटिक संबंध शुरू कर दिए.

ये भी पढ़ें- चाह कर भी इन जगहों को खोज नहीं पाएंगे, Google Map ने पूरी दुनिया से छुपाया

बहुत दिलफेंक रहे हैं बर्लुस्कोनी
अगर इटली के पूर्व पीएम सिल्वियो बर्लुस्कोनी (Silvio Berlusconi) की बात की जाए तो वे बेहद दिलफेंक किस्म के रहे हैं. युवा मॉडलों के साथ दोस्ती को लेकर उनका जब-तब नाम जुड़ता रहा है. उन पर एक सेक्स वर्कर के साथ रात गुजारने के लिए 50 करोड़ रुपये देने का भी आरोप रहा है. साथ ही नाबालिग के साथ संबंध बनाने के आरोप भी उन पर लगे हैं. ऐसे में 85 साल की उम्र में फिर से जवां महिला के साथ रिलेशन बनाने पर वे एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं.

खैरागढ़ उपचुनाव में 12 में से 2 कैंडिडेट्स ने वापस नाम लिया, जानें कौन कौन मैदान में

राजनांदगांव। खैरागढ़ में हो रहे उप चुनाव में अब 12 नहीं 10 उम्मीदवार बचे हैं। नाम वापसी के आखिरी दिन सोमवार को दो उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए हैं। इनमें निर्दलीय प्रत्याशी अमरदास मन्हारे और सुनील पांडे शामिल हैं। इन दोनों ने पहले तो चुनाव लड़ने और जीतने का दावा किया मगर अचानक नाम वापस ले लिया इस वजह से कई तरह की चर्चाएं हैं।

अब ये उम्मीदवार हैं मैदान में

खैरागढ़ का सियासी किला जीतने की आस लिए अब चुरणदास साहू, फारवर्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी, संतोषी प्रधान, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, ढालचंद साहू, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया, यशोदा वर्मा, इंडियन नेशनल कांग्रेस, नरेंद्र सोनी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, नितिन भंडारेकर शिवसेना, कोमल जंघेल भारतीय जनता पार्टी, संतोष धुर्वे, निर्दलीय, अरुण बनाफर निर्दलीय और मोहन भारती ने राष्ट्रीय जनसभा पार्टी से चुनाव मैदान में मौजूद हैं। बता दें, यह सीट पिछले दिनों विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद खाली हो गई थी। यहां 12 अप्रैल को वोटिंग होनी है।

10 साल स्ट्रगल…3 साल डिप्रेशन, फिर एक सरकारी फैसले ने बदली Vedanta Group के Anil Agarwal की किस्मत

न्यूज डेस्क।प्रसिद्ध उद्योगपति एवं वेदांता ग्रुप (Vedanta Group) के चेयरमैन अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. हालांकि मेटल किंग (Metal King) के जीवन में भी कम स्ट्रगल नहीं रहा है और उन्हें भी सालों तक डिप्रेशन से गुजरना पड़ा है. हालांकि इसके बाद भी उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी और सफल होने की जिद पर अड़े रहे. कहावत है कि अगर आप प्रयास करते रहें तो जीवन आपको सफल होने के मौके देता रहता है. यह कहावत अनिल अग्रवाल पर पूरी तरह से सटीक साबित होती है.

अभी लंदन में ही रहते हैं वेदांता चेयरमैन

अग्रवाल इन दिनों लगातार सोशल मीडिया (Social Media) पर अपने स्ट्रगल की कहानियां साझा कर रहे हैं. पिछले अपडेट में उन्होंने यह बताया था कि कैसे उन्हें पहली कंपनी खरीदने के लिए दोस्तों और परिजनों से कर्ज लेना पड़ा था. ताजा पोस्ट में उन्होंने इससे आगे की कहानी साझा की है. इसमें प्रसिद्ध उद्योगपति ने बताया है कि कैसे उन्हें एक के बाद एक असफलताओं का सामना करना पड़ा और 10 साल का लंबा स्ट्रगल (Anil Agarwal Struggle) करना पड़ा. इस दौरान 3 साल का डिप्रेशन का दौर भी आया. फिर सरकार के एक फैसले ने उन्हें मौका दिया और सफलता का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ, जिसने लंदन हेडक्वार्टर वाले वेदांता समूह का रूप ले लिया.

वर्कर्स को सैलरी देने के भी नहीं थे पैसे

अग्रवाल लिखते हैं, ”बड़ी उम्मीदों के साथ मैंने अपनी पहली कंपनी खरीदी, लेकिन उसके बाद के 10 साल मेरे जीवन के सबसे कठिन वर्ष थे. 1976 में, मैंने शमशेर स्टर्लिंग केबल कंपनी (Shamsher Sterling Cable Company) खरीदी, लेकिन मेरे पास वर्कर्स को सैलरी देने या जरूरी रॉ मटीरियल खरीदने के लिए भी पैसे नहीं थे. मेरे दिन पेमेंट क्लियर करवाने के लिए बैंकों के चक्कर लगाने में बीतते थे और रातें इस प्रयास में गुजर जाती थीं कि बंद पड़े केबल प्लांट को फिर से कैसे खड़ा करें. अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए मैंने ‘मैग्नेटिक वायर, डिफरेंट केबल्स, एल्यूमीनियम रॉड, वार्नर ब्रदर्स के साथ मल्टीप्लेक्स’ जैसे अलग-अलग फील्ड में नौ बिजनेस शुरू किए. एक के बाद एक… हर बिजनेस में मुझे असफलता ही मिली, लेकिन… मैंने हार नहीं मानी.”

असफलताओं से हो गया था डिप्रेशन

दिग्गज उद्योगपति ने आगे बताया कि कैसे वह डिप्रेशन में चले गए और किस तरह उन्हें इससे उबरने में मदद मिली. वह बताते हैं, ”इस वित्तीय संकट के स्ट्रेस के कारण मैं तीन साल तक डिप्रेस्ड रहा. लेकिन मैंने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया. खुद को ट्रैक पर लाने के लिए मैंने अपनी पूरी क्षमता से एक्सरसाइज और मेडिटेशन करना शुरू किया. जब सारी उम्मीदें खो चुकी थीं, मैंने भी वहीं किया जो हर कोई ऐसे समय में करता है…भगवान से प्रार्थना…मुंबादेवी से सिद्धिविनायक और हाजी अली से माहिम चर्च तक.”

नहीं खरीद पाए थे शोले की टिकट

आज भले ही अनिल अग्रवाल का नेटवर्थ 40 करोड़ डॉलर यानी करीब 35 हजार करोड़ रुपये का हो, लेकिन असफलता और डिप्रेशन के दौर में एक समय ऐसा भी था, जब उनके पास पसंदीदा सिनेमा का टिकट खरीदने के पैस नहीं थे. इस बारे में वह खुद बताते हैं, ”स्ट्रेस को कम करना था और सिनेमा से बढ़कर क्या हो सकता था… मेरा सबसे बड़ा पैशन! तो निकल पड़ा, मिनर्वा टॉकीज में फिल्म ‘शोले’ के प्रीमियर के लिए. वहां भीड़ में खड़े होकर अपने फेवरिट स्टार्स अमिताभ बच्चन, जया भादुड़ी, धर्मेंद्र और दूसरे कइयों को रेड कार्पेट पर चलते हुए देखा. हॉल में घुसना और टिकट पाना तो नामुमकिन था, पर बाहर खड़े होकर अपने चहेते स्टार्स की एक झलक देख पाना भी मेरे लिए काफी था. कुछ समय के लिये मानो मैं अपनी चिंताओं से कहीं दूर हो गया था.”

इस एक बात ने बना दी किस्मत

लगातार प्रयास करते रहने का मीठा फल अग्रवाल को तब मिला, जब सरकार ने साल 1986 में एक पॉलिसी में छोटा बदलाव किया. यह बदलाव था टेलीफोन केबल बनाने के लिए प्राइवेट सेक्टर को मंजूरी देने का. मेटल किंग इस बारे में लिखते हैं, ‘आज, जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मुझे एहसास होता है कि ब्रह्मांड ने मेरी शुरुआती कठिन परीक्षा इसलिए ली, ताकि आने वाले समय में जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि – वेदांता को संभालने के लिए तैयार हो सकूं. सक्सेस पाने के लिए हमें फेलियर्स का सामना तो करना ही होगा. दस साल बाद, 1986 में, सरकार ने पहली बार टेलीफोन केबल को प्राइवेट सेक्टर में मैन्युफैक्चर करने की अनुमति दी…और इसके बाद सब कुछ बदल गया.”

देर रात बीच सड़क पर इस शख्स के साथ कोजी हो गईं ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ, सामने आया ऐसा VIDEO

नई दिल्ली: सुपरस्टार ऋतिक रोशन और सुजैन खान तलाक के बाद अपनी पर्सनल लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं. हालांकि दोनों बच्चों की खातिर साथ में फैमिली टाइम स्पेंड करते दिखाई देते हैं. वहीं अब सुजैन खान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसे देखकर लोग काफी शॉक्ड हो रहे हैं. सुजैन का ये वीडियो पैपराजी ने उन्हें स्पॉट करते समय शूट किया है.

पार्टी के बाद का वीडियो
सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुजैन अपने दोस्तों के साथ पार्टी के बाद स्पॉट हुईं. इस दौरान वो अपनी गाड़ी में जाने से पहले सभी को सी ऑफ करती दिखाई दीं. लेकिन जिस अंदाज में सुजैन और अर्सलान ने एक दूसरे को गुड बाय किया वो बेहद खास है और दोनों की करीबियों के बारे में काफी कुछ बयां कर रहा है.

कैमरे के सामने किया किस
इस दौरान सुजैन और अर्सलान कैमरों की परवाह किए बिना एक दूसरे को बार-बार गले लगाते और किस करते दिखाई दिए. यहां तक की अर्सलान ने जब उन्हें गाड़ी में बैठा दिया और गाड़ी चलने लगी तब भी सुजैन उन पर प्यार बरसाती दिखाई दीं.

https://www.instagram.com/viralbhayani/?utm_source=ig_embed&ig_rid=5248c404-aa91-4239-b4f8-d062170218df&ig_mid=8BA40206-9846-4DAB-B916-F208313FEE4B

हैरान हैं नेटिजंस
सोशल मीडिया पर इन दोनों का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस कमेंट सेक्शन में हैरानी जता रहे हैं. वीडियो को पैपराजी विरल भयानी ने शेयर किया है. सुजैन और अर्सलान पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट करने की खबरों से छाए हुए हैं

सोशल मीडिया पर जता चुके हैं प्यार
दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई भी बयान जारी नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर भी कई बार एक दूसरे पर प्यार की बरसात करते दिखाई दे चुके हैं.

कौन हैं अर्सलान गोनी
अर्सलान ‘बिग बॉस 14’ के कंटेस्टेंट रहे अली गोनी के भाई हैं. अर्सलान ने कुछ दिनों पहले ही ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘मैं हीरो बोल रहा हूं’ साइन की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 42 साल की सुजैन पिछले एक साल से अर्सलान को जानती हैं. दोनों की पहली मुलाकात टीवी इंडस्ट्री से जुड़े एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी. माना जा रहा है कि अब दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ चुके हैं.

छत्तीसगढ़ीया क्रांति सेना ने अब इस नेता के खिलाफ खोला मोर्चा… अवैध निर्माण पर हो कार्रवाई, नही तो अपने तरीके से…

कोरबा। छत्तीसगढ़ीया क्रांति सेना ने अब इस भाजपा नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसपी को लिखे चिट्ठी में कहा है कि एकता नगर में नेता जी अवैध कब्जा कर भवन निर्माण करा रहे हैं। अवैध निर्माण पर जल्द करें कार्रवाई नही तो सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। क्रांति सेना के लेटर बम से एक बार फिर हड़कंप मच गया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ीया क्रांति सेना ने पुलिस अधीक्षक को एक चिट्ठी लिखकर भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल के अवैध कब्जे में हो रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि भाजपा नेता एकतानगर में अवैध कब्जा कर शासकीय भूमि पर मकान निर्माण करा रहा है जो अपने रहने के लिये नही बल्कि बाहर से बालको में काम करने वालो को किराया देने के लिए है, जबकि आपको यह बताते हुए बड़ा दुख हो रहा हैं कि एक तरफ स्थानीय लोगो को रहने के लिए शहर के भीतर एक इंच जमीन नही मिल रहा है और फवार फूल नेता जो जमीन सरकारी है वो हमारी का नारा देते हुए लगातार सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। चिट्ठी में इस बात का उल्लेख हैं कि एकता नगर में हो रहे निर्माण पर कार्रवाई नही की गई तो छत्तीसगढ़ीया क्रांति सेना अपने तरीके से कब्ज खाली कराने की चेतावनी भी दी है।

छत्तीसगढ़ीया क्रांति सेना ने अब इस नेता के खिलाफ खोला मोर्चा… अवैध निर्माण पर हो कार्रवाई, नही तो हम अपने तरीके से…

कोरबा। छत्तीसगढ़ीया क्रांति सेना ने अब इस भाजपा नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसपी को लिखे चिट्ठी में कहा है कि एकता नगर में नेता जी अवैध कब्जा कर भवन निर्माण करा रहे हैं। अवैध निर्माण पर जल्द करें कार्रवाई नही तो सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। क्रांति सेना के लेटर बम से एक बार फिर हड़कंप मच गया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ीया क्रांति सेना ने पुलिस अधीक्षक को एक चिट्ठी लिखकर भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल के अवैध कब्जे में हो रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि भाजपा नेता एकतानगर में अवैध कब्जा कर शासकीय भूमि पर मकान निर्माण करा रहा है जो अपने रहने के लिये नही बल्कि बाहर से बालको में काम करने वालो को किराया देने के लिए है, जबकि आपको यह बताते हुए बड़ा दुख हो रहा हैं कि एक तरफ स्थानीय लोगो को रहने के लिए शहर के भीतर एक इंच जमीन नही मिल रहा है और फवार फूल नेता जो जमीन सरकारी है वो हमारी का नारा देते हुए लगातार सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। चिट्ठी में इस बात का उल्लेख हैं कि एकता नगर में हो रहे निर्माण पर कार्रवाई नही की गई तो छत्तीसगढ़ीया क्रांति सेना अपने तरीके से कब्ज खाली कराने की चेतावनी भी दी है।

लग्जरी कार में चोरी का स्क्रेब खरीदने वाले आरोपी गिरफ्तार… कार से 100 किलो तांबा बरामद…

कोरबा। लग्जरी कार में घूम घूम कर कीमती स्क्रेब खरीदने वाले चोरो को बालको पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कार से 100 किलो तांबा बरामद किया गया है।

 

बता दें कि कैण्टन कूल के दिशा निर्देश पर क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, कबाड़ चोरी पर अंकुश लगाने हेतु मार्गनिर्देशन में अभिषेक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा , योगेश साहू नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में थाना प्रभारी विजय चेलक के नेतृत्व में आज ढेगुरनाला के पास चेकिंग के दौरान वाहन क्रमांक सीजी 12 ए व्ही 1216 टाटा नेक्सान कार को चेक करने पर कार में दो व्यक्ति बैठे मिले वाहन के डिक्की के अंदर 06 सफेद रंग की बोरी को चेक करने पर ताबा, कापर के जले हुए तार केबल के एंगल, ताबा पाईप, तांबे की पट्टियां, केबल एंगल कुल वजन करीबन 100 किलो बरामद किया गया।जिसकी कीमत लगभग 70000/- रूपये आंका गया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछने पर चालक ने अपना नाम बन्धु लाल चैहान पिता जगेश्वर चैहान उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम भाठापारा छुरी का रहने वाला जबकि दूसरा अपना नाम पुष्पेन्द्र साहू पिता विजय साहू उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15 पठारी भाठा छुरी जिला कोरबा का रहने वाला बताया। कार की तलाशी लेने पर एक लाख अडसठ हजार रूपये नगदी रकम बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने पर क्षेत्र में घुम घुर कर चोरो से स्क्रैप तांबा का सामान खरीदना बताया है। आरोपियों से एक टाटा नेक्सान कार, लगभग 100 किलो तांबा का स्क्रैप, 1,68,000/- नगद जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 41(1-4)/379 भादवि के तहत् कार्यवाही कर आरोपीगणों को जेल भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विजय चेलक , प्रधान आरक्षक कुलदीप तिवारी , आरक्षक कुलदीप कतलम, अनिल साहू का विशेष सहयोग रहा ।