Home Blog Page 2611

फूलों से सजी कार, जमकर छूटे पटाखे और डीजे पर नाचे लोग…कुछ इस तरह हुई इंस्पेक्टर की विदाई

न्यूज डेस्क।मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बैराड़ पुलिस थाने में तैनात रहे टीआई सतीश सिंह चौहान को यादगार विदाई दी गई. विदाई समारोह कुछ ऐसा रहा कि हर जगह इसी के चर्चे हो रहे हैं. टीआई सतीश सिंह चौहान दो साल पहले इस थाने में तैनात हुए थे. उनके मिलनसार और सौम्य छवि के चलते लोग उन्हें काफी पसंद करते थे. लेकिन इसी बीच उनका तबादला हो गया. इस खबर से लोग काफी परेशान तो हुए लेकिन उन्होंने सतीश सिंह को एक शानदार विदाई देने का सोचा.

थाना परिसर में उनकी विदाई के समय उनकी कार को दुल्हन की तरह फूलों से सजाया गया. इस मौके पर पुलिस कर्मियों ने जमकर आतिशबाजी की और टीआई को डीजे के साथ समस्त थाना स्टाफ छोड़ने गया.

टीआई सतीश सिंह चौहान ने इस प्रेम और सम्मान के लिए पुलिस स्टाफ के साथ यहां के लोगों का आभार व्यक्त किया.

केरल में टीचर को यादगार विदाई
वहीं, केरल के एर्नाकुलम में भी 12 टीचर्स ने एक शिक्षक को यादगार विदाई दी. दरअसल, यहां के सेंट टेरेसा कॉलेज की इंग्लिश डिपोर्टमेंट की विभाग प्रमुख (HOD) डॉ. आर लता नायर के रिटायरमेंट में कॉलेज की 12 टीचर्स शानदार विदाई दी. डॉ. आर लता नायर को पेंटिंग का बहुत शौक है. उन्हें रवि वर्मा की पेंटिंग बहुत पसंद हैं. उनकी इस पसंद को देखते हुए कॉलेज की टीचर्स ने रवि वर्मा की पेंटिंग की तरह के कपड़े पहनकर डॉ. आर लता नायर के रिटायरमेंट फंक्शन में कैट वॉक किया. इस पल को देखकर डॉ. आर लता नायर भावुक हो गईं.

कलेक्टर ने फरियादियों की सुनी फरियाद…लोगो की समस्या का निराकरण के दिये निर्देश…

कोरबा। जिले में हर मंगलवार आयोजित होने वाले जनचौपाल में आज जिलेवासियों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित जनचौपाल में कलेक्टर रानू साहू ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निदान के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए।

79 लोगों ने बताई अपनी समस्या, मिला समाधान

जन चौपाल में आज 79 लोगों ने कलेक्टर को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जनचौपाल में आज बालको नगर वार्ड क्रमांक 35 के निवासियों ने वार्ड क्रमांक 35 शांति नगर हाउसिंग बोर्ड के पीछे बालको नगर में नया आंगनबाड़ी भवन निर्माण की मांग की।

नागरिकों की मांग पर कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय को आंगनबाड़ी भवन बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनचौपाल में बसीबार तहसील हरदीबाजार निवासी शंभूदास ने सिंचाई विभाग द्वारा तार बांध का निर्माण कराये जाने पर उनकी भूमि के कुछ क्षेत्र डूबान क्षेत्र में आने की शिकायत की।

उन्होंने भूमि के तार बांध में डूब जाने पर मुआवजा राशि दिलाने की मांग की। कलेक्टर श्रीमती साहू ने किसान के आवेदन पर त्वरित कार्यवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को पूरे मामले की जांच कर किसान हित में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार बालको नगर कोरबा के निवासी चंदराम कमलेश ने सीएसईबी से सेवा निवृत्त होने के पश्चात ग्रेच्युटी राशि भुगतान करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने आवेदन पर संज्ञान लेते हुए सीएसईबी, जिला कोषालय अधिकारी एवं सीईओ जिला पंचायत की संयुक्त टीम बनाकर मामलेे की जांच परीक्षण करने के निर्देश मौके पर ही दिए।

जन चौपाल में विकासखंड करतला के ग्राम चैनपुर निवासियों ने गांव में पेयजल से संबंधित समस्या से अवगत कराया। कलेक्टर ने चैनपुर में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए सीईओ करतला और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को गांव का मौका मुआयना तथा आवश्यक तकनीकी जांच कर ग्रामीणों को पीने का पानी की समस्या से निजात दिलाने के निर्देश दिये।

जनचौपाल में जमीन संबंधी नामांतरण, मुआवजा प्रकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशनों की स्वीकृति, आवास योजना से लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी लोगों ने कलेक्टर से मिलकर आवेदन दिए। कलेक्टर ने जनचौपाल में प्राप्त हुए शिकायतों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर नागरिकों को लाभांवित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

जनचौपाल में जिला पंचायत के सीईओ नूतन कंवर, अपर कलेक्टर सुनील नायक सहित सभी अनुविभागों के एसडीएम और सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

फार्मासिस्टों ने स्टेट फार्मेसी काउंसिल कार्यालय में जड़ दिया ताला, ये मांग पूरी नहीं होने से है नाराजगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फार्मासिस्टों के पंजीयन और नवीनीकरण में हो रही समस्याओं को देखते हुए इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने मंगलवार को स्टेट फार्मेसी काउंसिल कार्यालय का घेराव का आफिस के गेट पर ताला जड़ दिया।

फार्मासिस्टों का कहना है कि पंजीयन कार्य में हो रही देरी और दूर दराज से आने वाले फार्मासिस्टों को होने वाली समस्या से कई बार रजिस्ट्रार को अवगत कराया गया था, लेकिन आठ विभागों का कार्यभार होना बताकर रजिस्ट्रार फार्मेसी काउंसिल कार्यालय में उपलब्ध नहीं होते थे, जिसके कारण फार्मासिस्टों का पंजीयन पांच महीने में भी नहीं मिल रहा है।

आईपीए प्रदेश संयोजक फार्मासिस्ट वैभव शास्त्री ने बताया कि बलरामपुर, जशपुर और बस्तर से आने वाले फार्मासिस्टों को सबसे ज्यादा समस्या हो रही है। आईपीए विगत कई वर्षों से पंजीयन कार्य को ऑनलाइन करने की मांग करते आया है, ताकि फार्मासिस्टों को बार-बार काउन्सिल कार्यालय के चक्कर न काटना पड़े।

इसके अलावा पंजीयन में लगने वाले फीस को कम करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है, मगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया। इसी वजह से आज स्टेट फार्मेसी काउंसिल कार्यालय का घेराव का आफिस के गेट पर ताला जड़ कर विरोध प्रदर्शन किया गया है।

सीजी ब्रेकिंग: कांकेर ASP की तबीयत अचानक बिगड़ी, पड़ा दिल का दौरा, रायपुर रेफर

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के ASP गोरखनाथ बघेल की मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। ASP का कांकेर के जिला अस्पताल में इलाज के बाद रायपुर रेफर किया गया है। कांकेर SP शलभ सिन्हा समेत पुलिस के आला अधिकारी भी कांकेर जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है कि, सुबह ASP गोरखनाथ बघेल ने घर पर नाश्ता किया। जिसके बाद वो ऑफिस के लिए तैयारी कर रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने घर पर मौजूद गार्ड को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजन और गार्ड उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए।

डॉक्टरों की माने तो फिलहाल गोरखनाथ बघेल की स्थिति अभी ठीक है। लेकिन फिर भी बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर रेफर किया जा रहा है। रायपुर रेफर करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। सड़क मार्ग से उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से रायपुर ले जाया जाएगा। जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज होगा।

DJ वाले बाबू ने बजाया ऐसा गाना, दूल्हे को छोड़ दुल्हन करने लगी धांसू डांस; Video वायरल

न्यूज डेस्क। कहने की जरूरत नहीं है, भारतीय शादी ठुमके और मजेदार डांस परफॉर्मेंस के बिना अधूरी लगती है. शुक्र है, वे दिन गए जब दुल्हनें अपनी शादी के दिन शर्मीली दिखती थीं और स्टेज पर चुपचाप बैठी रहती थीं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अपनी शादी से पहले एक दुल्हन स्टेज पर डांस करके मस्ती करती हुई नजर आ रही है. दुल्हन ने स्टेज पर दिल खोलकर डांस किया. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान दूल्हा भी वहां मौजूद होता है, लेकिन उसने दुल्हन पर ध्यान तक नहीं दिया.

दुल्हन ने स्टेज पर डांस करके उड़ाए लोगों के होश
लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहने दुल्हन मंच पर आग लगाती नजर आ रही है और वह मशहूर सिंगर सुखबीर के गाने पर डांस कर रही है. जैसे ही ‘तारे गिन गिन’ सॉन्ग बजता है, उत्साह से लबरेज दुल्हन दोनों हाथों को ऊपर करके पंजाबी सॉन्ग पर धमाकेदार डांस करने लगती है.

https://www.instagram.com/reel/CbksOrmj677/?utm_source=ig_embed&ig_rid=da43bb79-5c00-4a9f-b11c-693791b7def5

कैमरे की तरफ देखने के बाद दुल्हन ने किया जोरदार डांस
दुल्हन जब स्टेज पर आती है तो कैमरे की तरफ उसकी नजर पड़ती है. जबकि दूल्हा उसके बगल में खड़ा होता है, मेहमानों से बात करता रहता है. दुल्हन मनमोहक अंदाज में नाचने लगती है. थोड़ी देर बाद, एक और गेस्ट उसके साथ मस्ती में शामिल हो जाता है और दोनों जबरदस्त डांस मूव्स करते हैं. पूरे वीडियो में, दुल्हन के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान देखी जा सकती है.

सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर हुआ वायरल
सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इंस्टाग्राम पर WedAbout नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे लोगों ने खूब लाइक किया. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘दुल्हन ने बेहद ही उत्साह के साथ डांस किया.’ इस वीडियो पर कई अन्य यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. हजारों लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है.

निर्धन कन्या विवाह योजना में बड़ी लापरवाही, शासकीय कर्मचारियों की हुई शादी, कलेक्टर ने लिया एक्शन

न्यूज डेस्क।छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दंतेवाडा (Dantewada) जिले में निर्धन कन्या विवाह योजना (Kanya Vivah Yojana) में बड़ी लापरवाही सामने आयी है. यहां महिला एवं बाल विकास विभाग (Ministry of Women & Child Development) ने पहले से ही शादीशुदा जोड़े का विवाह करा दिया है. इतना ही नहीं ये दंपत्ति सरकारी कर्मचारी भी हैं. मामले में जब दंतेवाड़ा कलेक्टर से बात की गयी तो उन्होने इसकी जांच करने का आदेश विभाग को दिया.

क्या है मामला
दरअसल, रविवार को दंतेवाड़ा शहर के मेंढका डोबरा मैदान में शासन के द्वारा निर्धन लोगों का सामूहिक विवाह कराया गया. इस सामूहिक विवाह में 350 जोडों के विवाह का लक्ष्य रखा गया था. वहीं टारगेट पूरा करने विभाग ने सारे नियमों को ताक में रखकर कोई कोर कसर नहीं छोडी. जिले के कटेकल्याण ब्लॉक के बड़े गुडरा सेक्टर की ओर से एक जोड़े को विवाह के लिये लाया गया था. ये पहले से शादी शुदा थे और आदिवासी रीति रिवाज के तहत इनकी शादी पहले ही हो चुकी थी.

 

नियमों का किया गया उल्लंघन
बताया गया कि दूल्हा और दुल्हन दोनों ही शासकीय कर्मचारी हैं. दूल्हा फारेस्ट का गार्ड है जबकि दुल्हन स्वास्थ विभाग में पदस्थ है. नियम के मुताबिक शासकीय कर्मचारियों को इस निर्धन विवाह योजना के अंतर्गत शामिल नहीं किया गया है. केवल ऐसे गरीब तबकों को सामूहिक विवाह के तहत शासकीय योजनाओं और शादी के बाद विभाग के द्वारा गृहस्ती बसाए जाने के लिए पैसे और उपहार दिए जाते हैं. लेकिन विभाग ने सारे नियमों को ताक में रखकर पहले से ही शादीशुदा जोड़ों की शादी करा दी ताकि उनका टारगेट पूरा हो सके. हालांकि इस मामले में कलेक्टर ने जांच के आदेश दिये हैं. वहीं इस योजना के तहत दिये जाने वाले उपहार पर भी इस जोड़े को देने पर रोक लगाने की बात सामने आई है.

मामले की होगी जांच
गौरतलब है सामूहिक विवाह योजना के तहत हर साल विभाग को बजट प्राप्त होता है. इस फंड को खर्च करने के लिए मार्च का महीना आते ही जोड़े ढूंढकर सामूहिक विवाह की जाती है. वहीं दंतेवाड़ा जिले में भी 350 जोड़ों का लक्ष्य रखकर आनन-फानन में इस सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया. नियमों की अनदेखी करते हुए पहले से ही शादीशुदा जोड़ों की दोबारा शादी करा दी. हालांकि इस लापरवाही के लिए विभागीय जांच करने की बात दंतेवाड़ा कलेक्टर दीपक सोनी ने की है.

NSUI में जोश भरने नई कार्यकारणी की नियुक्ति… कोरबा से विशाल को मिला प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी…

कोरबा । युवा तुर्को को साधने एनएसयूआई में नई कार्यकारिणी की नियुक्ति की गई है। जारी सूची में कोरबा के युवा नेता विशाल राजपूत को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 


बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन को मजबूती प्रदान करने आज प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंदन के अनुमोदन पर नई कार्यकारिणी की नियुक्ति की है। जारी सूची में प्रदेश महासचिव, संयुक्त महासचिव, प्रदेश सचिव और बेमेतरा के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पत्र जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार पूर्व छात्र नेता और युवाओं में लोकप्रिय विशाल राजपूत को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। युवातुर्क विशाल राजपूत के प्रदेश सचिव बनने पर युवाओं में हर्ष ब्याप्त हैं।

मेरी कामना है कि कांग्रेस मजबूत बने…’- देश की सबसे पुरानी पार्टी पर नितिन गडकरी का बयान चर्चा में

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से हाल ही में देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के लिए की गई टिप्पणियां चर्चा में हैं. बीजेपी के मजूबत नेता की छवि रखने वाले गडकरी के शब्दों में कांग्रेस के लिए हमदर्दी और प्रोत्साहना दिखाई दी. एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि लोकतंत्र के लिए एक मजबूत कांग्रेस का होना जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि यह उनकी ‘कामना है’ कि लगातार चुनावों में हार रही कांग्रेस फिर से मजबूत बने और पार्टी के नेता निराश होकर पार्टी न छोड़कर जाएं. गडकरी ने यह भी कहा कि कमजोर कांग्रेस का मतलब है कि क्षेत्रीय पार्टियां मुख्य विपक्षी पार्टी की जगह ले रही हैं, जो कि ‘अच्छे संकेत नहीं हैं.’
शनिवार को लोकमत पत्रकारिता अवॉर्ड्स कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘लोकतंत्र दो पहियों पर चलता है- सत्तारूढ़ व्यवस्था और विपक्ष से. लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष एक जरूरत है, इसलिए ये मेरी कामना है कि कांग्रेस मजबूत बने. साथ ही कांग्रेस के कमजोर होने पर इसकी जगह क्षेत्रीय पार्टियां ले रही हैं, जो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है. ऐसे में विपक्ष को मजबूत बनना चाहिए.’
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, गडकरी ने कहा कि ‘जवाहरलाल नेहरु एक उदाहरण है. जब अटल बिहारी वाजपेयी लोकसभा चुनाव हार गए थे तो नेहरु फिर भी उनका सम्मान करते थे. एक लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है.’

चिल्लर की बोरियां लेकर महिंद्रा शोरूम पहुंचा शख्स, बोला- मुझे Bolero चाहिए; गिनने में छूटे पसीने

Viral News: असम का एक व्यक्ति सिक्कों की बचत करके बोरियों में भरा और फिर नई गाड़ी खरीदने के लिए शोरूम पहुंच गया, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. सब्जी विक्रेता ने स्कूटर खरीदने के लिए अपने पास रखे सिक्कों को ले जाने के लिए बोरी का इस्तेमाल किया. ऐसा लगता है कि यह अजीबोगरीब स्टोरी पहले कभी नहीं हुई. हालांकि, ऐसा पहले भी हो चुका है, जब एक यूट्यूबर ने चार पहिया वाहन खरीदने के लिए महिंद्रा शोरूम पहुंचा.

बोलेरो गाड़ी खरीदने के लिए पहुंचा यूट्यूबर
एक YouTuber अपने दोस्तों के साथ महिंद्रा शोरूम पहुंचा और सिक्कों में भुगतान करके एक नई Mahindra Bolero गाड़ी खरीदी. वीडियो में, इस कार की कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई गई है. YouTube पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, दोस्तों के एक समूह को महिंद्रा शोरूम में प्रवेश करते और बोलेरो की कीमतों के बारे में पूछताछ करते देखा जा सकता है. जैसे ही वह शोरूम में घुसते हैं तो वह सफेद रंग की बोलेरो की कीमत के बारे में पूछा और फिर उनके दोस्त कई बोरे सिक्के लेकर पहुंचते।

गाड़ी खरीदने के लिए सिक्कों से किया भुगतान
सिक्कों के माध्यम से भुगतान करने की अनुमति मिलने पर कर्मचारियों को शोरूम के टेबल और फर्श पर पैसे गिनते हुए देखा जा सकता है. एक बार भुगतान हो जाने के बाद वे नए मालिकों को कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद चाबियां सौंप देते हैं.

इंटरनेट यूजर्स को नहीं हो रहा भरोसा
हालांकि, वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हुआ कि यूट्यूबर ने गाड़ी खरीदने के लिए पूरे 12 लाख रुपये के सिक्कों का भुगतान किया या आंशिक रूप से भुगतान किया. कमेंट बॉक्स में यूजर्स यह भी अनुमान लगा रहे हैं कि वीडियो शूट करने के लिए ऐसा किया गया है. कुछ लोगों का यह भी कहना है कि बनावटी वीडियो है. इसमें कोई सच्चाई नहीं. एक यूजर ने लिखा, ‘ड्रामा को अच्छे से अंजाम दिया गया है. आपने गाड़ी को पहले ही खरीद लिया था, क्योंकि वीडियो नाटक की तरह दिखाई दे रहा है.’

इस राज्य में हर परिवार को सलाना 3 रसोई गैस सिलेंडर मिलेंगे फ्री, सरकार ने की घोषणा…

नई दिल्ली: गोवा सरकार ने प्रदेश की जनता के लिए बड़ा ऐलान किया है. गोवा सरकार ने नई कैबिनेट की पहली बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए ये कहा है कि वह राज्य में हर परिवार को तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त देगी, जैसा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को नई कैबिनेट की पहली बैठक की अध्यक्षता के दौरान यह घोषणा की. आपको बता दें कि प्रमोद सावंत की कैबिनेट में मुख्यमंत्री और आठ अन्य मंत्री शामिल हैं.

मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार शाम एक ट्वीट करते हुए कहा , ‘मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बैठक की अध्यक्षता की. कैबिनेट ने नए वित्तीय वर्ष से भाजपा के घोषणापत्र में किए गए वादे के अनुसार तीन सिलेंडर मुफ्त देने की योजना तैयार करने का फैसला किया है.’ गौरतलब है कि पिछले महीने हुए गोवा में हुए विधान सभा चुनाव से पहले, भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में यह वादा किया था कि अगर पार्टी यानी भाजपा सत्ता में आती है तो प्रदेश के हर परिवार को हर साल में तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त में दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- PM Kisan: किसानों की बल्ले-बल्ले! मोदी सरकार ने किया बड़ा ऐलान, सभी को होगा फायदा

सीएम प्रमोद सावंत ने विपक्ष का को दिया जबाब
इसके बाद गोवा सीएम प्रमोद सावंत ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि लौह अयस्क खनन को फिर से शुरू करना और रोजगार सृजन मौजूदा कार्यकाल के दौरान उनकी प्राथमिकताएं रही हैं. विरोधियों द्वारा उन्हें ‘आकस्मिक मुख्यमंत्री’ बताए जाने पर सावंत ने कहा कि इस बार वह राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में ‘निर्वाचित’ हुए हैं, उन्हें ‘चयनित नहीं’ किया गया है.

गौरतलब है कि प्रमोद सावंत ने 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद राज्य के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला था. हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में पार्टी ने 40 सदस्यीय सदन में 20 सीटें जीतीं. भाजपा ने यह चुनाव सावंत के नेतृत्व में ही लड़ा था.