Home Blog Page 2613

दिल्ली एयरपोर्ट पर बिजली के खंभे से टकराई स्पाइसजेट की फ्लाइट, बड़ा हादसा टला

नई दिल्ली। यात्रियों को लेकर उड़ान भरने से पहले सोमवार को स्पाइसजेट की एक फ्लाइट दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बिजली के खंभे से टकरा गई। घटना विमान के पुशबैक के दौरान हुई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस वक्त ये घटना हुई उस समय विमान पैसेंजर टर्मिनल से रनवे की ओर बढ़ रहा था। स्पाईसजेट की इस फ्लाइट के विंग्स का एक हिस्सा पुश बैक होते समय एक बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर से बिजली का खंभा आधा टेढ़ा हो गया। विमान के भी पंख को नुकसान हुआ है।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि घटना के बाद विमान को बदल दिया गया और यात्रियों को दूसरी फ्लाइट में शिफ्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। गनीमत ये रही कि इस घटना के दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई।

एयरलाइन के अनुसार, फ्लाइट संख्या एसजी 160 को दिल्ली से जम्मू के लिए प्रस्थान करना था। उन्होंने बताया, “आज, स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या SG 160 दिल्ली और जम्मू के बीच ऑपरेट होने वाली थी। पुश बैक के दौरान, दाहिना पंख एक बिजली पोल के निकट संपर्क में आ गया, जिससे एलेरॉन को नुकसान हुआ। फ्लाइट को ऑपरेट करने के लिए एक रिप्लेसमेंट फ्लाइट की व्यवस्था की गई है।”

आ रहे है कांग्रेस प्रभारी… देखेंगे चुनाव की तैयारी, और करेंगे समीक्षा सारी

रायपुर/राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले की खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। वे दो दिन रहकर चुनाव अभियान की समीक्षा करेंगे। बता दें कि खैरागढ़ में 12 अप्रैल को मतदान होना है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया, कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 30 मार्च को दोपहर 12.50 बजे लखनऊ से रायपुर पहुंचकर सर्किट हाउस जायेंगे। दोपहर 2.30 बजे राजीव भवन रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ कांग्रेस सदस्यता अभियान एवं महंगाई मुक्त भारत अभियान की तैयारी की समीक्षा। उसी दिन शाम 4 बजे रायपुर से खैरागढ़ पहुंच जाएंगे। उस शाम 7 बजे वे खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव प्रचार-प्रसार की समीक्षा करेंगे।

महंगाई पर केंद्र को घेरने की तैयारी

उपचुनाव अभियान के साथ कांग्रेस ने महंगाई मुक्त भारत अभियान भी शुरू कर दिया है। खैरागढ़ में इसके तहत आयोजित कार्यक्रम में भी पुनिया शामिल होने वाले हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग से शामिल होने के बाद वे रायपुर हवाई अड्डा होकर लखनऊ वापस लौटेंगे।

बिना विस्की के नहीं रह सकते अजीत शर्मा’, CM नीतीश के MLA ने खोल दी कांग्रेस विधायक की पोल, पढ़ें क्या कहा

भागलपुर: बिहार में लागू शराबबंदी कानून (Prohibition Law) की सफलता एक ऐसा मुद्दा है, जो हमेशा विवादों के घेरे में रहता है. कानून के लागू होने के बावजूद राज्य के अलग-अलग जिलों में शराब की बरामदगी होती है. साथ ही जहरीली शराब के सेवन से लोगों की जान जाती है. ऐसे में विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष के नेता भी समय-समय पर कानून पर सवाल उठाते हुए बयानबाजी करते दिखते हैं.

कांग्रेस विधायक पर लगाया बड़ा आरोप
इसी क्रम में भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा के जेडीयू विधायक गोपाल मंडल (JDU MLA Gopal Mandal) ने कांग्रेस (Congress) विधायक अजीत शर्मा (Ajeet Sharma) पर बड़ा आरोप लगाया है. भागलपुर में बीते दिनों जहरीली शराब से हुई मौत मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भागलपुर के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा खुद बिना विस्की के एक दिन नहीं रह सकते. वे मतवाला मिजाज के हैं. बगैर शराब के रह नहीं सकते.

अजीत शर्मा को कोई दिक्कत नहीं

अजीत शर्मा द्वारा शराबबंदी कानून हटाए जाने की मांग पर गोपाल मंडल ने कहा कि कांग्रेस विधायक को तो किसी तरह की दिक्कत ही नहीं है. कांग्रेस नेता हैं. साथ ही इतनी संपत्ति है. वो तो बिना शराब के रहते ही नहीं हैं. दिक्कत केवल यही है कि दूसरों को नहीं पिला पा रहे हैं. इसलिए ही कानून हटाने की मांग कर रहे हैं. लेकिन सूबे में जब तक नीतीश कुमार की सरकार रहेगी, तब तक भट्ठियां नहीं खुलेंगी. ये तय है.”

मालूम हो कि होली के बाद से प्रदेश के भागलपुर जिले में छह से अधिक लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने संदिग्ध मौत मामले में जांच करते हुए जहरीली शराब से मौत की पुष्टि की है. साथ ही झारखंड से जहरीली शराब के सप्लाई का खुलासा किया है.

ये है छत्तीसगढ़! भगवान कोर्ट में हाजिर हुए तो तहसीलदार को मिला नोटिस… देना होगा इस बात का जवाब

रायगढ़: छत्तीसगढ़ (Chattisgarh) के रायगढ़ जिले में एक राजस्व अधिकारी ने अपने अधीनस्थ अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. उन्होंने अतिक्रमण के एक मामले में मंदिर के पुजारी या प्रबंधन के बजाय मंदिर को नोटिस भेजने पर संबंधित अधिकारी से जवाब मांगा है.

SDM के नाम जारी हुआ ‘कारण बताओ नोटिस’
रायगढ़ के उप मंडलीय मजिस्ट्रेट (SDM) युगल किशोर उर्वशा द्वारा नायब तहसीलदार विक्रांत राठौड़ को शनिवार को जारी कारण बताओ नोटिस के अनुसार, मंदिर के पुजारी या उसका प्रबंधन करने वाले लोगों के बजाय मंदिर के नाम पर नोटिस भेजना एकदम गलत है और ऐसे कृत्य बिलकुल भी सही नहीं हैं.
क्या था पूरा मामला?
छत्तीसगढ़ के एक कोर्ट में शुक्रवार को भगवान की पेशी हुई. यह कारनामा रायगढ़ के राजस्व अधिकारियों की मेहरबानी से हुआ. पहले तो अधिकारियों ने भगवान शंकर को आरोपी बनाकर कोर्ट में पेश होने का नोटिस जारी कर दिया. इसके बाद कोर्ट में हाजिर नहीं होने की हालत में 10 हजार रुपए जुर्माना लगाने की बात कही. अब भगवान स्वयं तो आ नहीं सकते थे, ऐसे में उनके भक्त यानी स्थानीय लोग शिवलिंग ही उखाड़कर कोर्ट में ले आए, लेकिन कोर्ट में भी भगवान को राहत नहीं मिली, क्योंकि तहसीलदार के नहीं मिलने पर कोर्ट ने उन्हें अगली तारीख दे दी.
दरअसल, रायगढ़ में अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. इसी मामले में रायगढ़ तहसील कोर्ट ने सीमांकन दल गठित कर कौहाकुंडा गांव में जांच कराई थी. इसमें कई लोगों के पास अवैध कब्जे मिले. इसके बाद कोर्ट की ओर से 10 लोगों को नोटिस जारी किया गया. कहा गया कि तय तारीख को कोर्ट में हाजिर न होने पर 10 हजार रुपए के अर्थदंड के साथ ही उनको बेदखल किया जा सकता है. वहीं किसी भी तरह के निर्माण पर भी रोक लगा दी गई थी

एसएचओ का महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में वीडियो वायरल, तुरंत किया सस्पेंड

बदांयू। जब हम किसी भी मुसीबत में फंसते हैं या फिर हमकर कोई जुल्म कर रहा हो तो हम उसकी कानूनी के तहत सबक सिखाने के लिए पुलिस का हवाला देते हैं. क्योंकि पुलिस पर आम जनता का भरोसा है और लोगों को उम्मीद रहती है कि पुलिस उनको जुल्म से बचाएगी लेकिन अगर वही पुलिस आपके साथ गलत काम करने लगे तो फिर आप पर क्या गुजरेगी? एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बदांयू में सामने आया है.
बदांयू जिले के उघैती के एक SHO का अश्लील वीडियो वायरल हो गया है. हमारी सहयोगी वेबसाइट इंडिया डॉट कॉम में छपी एक खबर के मुताबिक जिस SHO का वीडियो वायरल हुआ है उसका नाम वीरेंद्र सिंह राणा है. वायरल हो रहे वीडियो में SHO आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहा है. वीडियो मंजरेआम पर आने के बाद एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है.

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों के अंदर फौरी कार्रवाई करते हुए एसएचओ वीरेंद्र सिंह राणा को सस्पेंड कर दिया. क्योंकि वायरल हो रहे वीडियो में देखा सकता है कि एसएचओ एक नामालूम (अज्ञात) महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद जब एसएसपी से सवाल इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया,”मैंने एसएचओ को सस्पेंड कर दिया और राजीव कुमार को उनके जगह पर पद संभालने की जिम्मेदारी दी. मामले की आगे जांच चल रही है.”

ब्रेकिंग: 3 दिन पहले लापता हुए शिवसेना इंड्रस्टीयल क्षेत्र के अध्यक्ष राजकुमार सिंह की कार रेलवे स्टेशन की पार्किंग में बरामद, समता कालोनी दफ्तर से हुए लापता 

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शिवसेना इंडस्ट्रियल क्षेत्र के अध्यक्ष राजकुमार सिंह शुक्रवार रात 10 बजे के बाद से लापता हो गए। खबरों के अनुसार राजकुमार सिंह पार्टी के समता कालोनी दफ्तर से लापता बताए जा रहे हैं। उनकी कार रेलवे स्टेशन की पार्किंग में मिली है।

जानकारी के अनुसार राजकुमार की बेटे और पत्नी के रात 10 बजे वीडियो काल में बात हुई थी। इसके बाद बेटा लगातार एक घंटे फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। 11 बजे फिर फोन उठा लेकिन बात नहीं हुई। 15 सेकेंड के बाद फोन कट गया। इसके बाद फोन बंद हो गया।

घर वाले रात भर राजकुमार की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। सरस्वती नगर थाने में उनके भाई अनुपम सिंह ने उनके भाई के लापता होने की सूचना दी है। फिलहाल पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है।

5 औरतों से एक साथ अफेयर चला रहा था शख्स, पता चलने पर पांचों ने ऐसे सिखाया सबक

न्यूज डेस्क।किसी भी रिश्ते के लिए सबसे ज्यादा जरूर भरोसा होता है. अगर भरोसा खत्म हो जाता है तो दूरियां बढ़ने लगती हैं. फिर भी कई लोग एक रिश्ते में होने के बावजूद बेवफाई करते हैं और अपना अफेयर चलाते हैं. ऐसा ही एक मामला इंग्लैंड से सामने आया है. यहां एक शख्स ने एक साथ 5 महिलाओं के साथ प्यार का खेल खेला. इसमें से एक उस शख्स की गर्लफ्रेंड थी.

गर्लफ्रेंड की पीठ पीछे 4 लड़कियों से चक्कर

‘डेली मेल’ की खबर के अनुसार, एक लड़की को तब बहुत ज्यादा धक्का लगा, जब उसको पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड 4 अन्य महिलाओं के साथ चक्कर चला रहा है. 27 साल की लड़की ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया. लड़की ने बताया कि पिछले 6 महीने से वह अपने बॉयफ्रेंड को डेट कर रही हैं. अब उसे पता चला है कि उसका बॉयफ्रेंड उसकी पीठ पीछे 4 अलग औरतों से भी संबंध रखता है.

महिला ने बताया कि अचानक उसे महसूस हुआ कि उसका बॉयफ्रेंड उसे धोखा दे रहा है. दरअसल, उसका बॉयफ्रेंड जिन-जिन महिलाओं से चक्कर चला रहा था, वह सारी महिलाएं किसी न किसी तरह लड़की से जुड़ी हुई थीं. लड़की ने बताया कि उसका बॉयफ्रेंड इन चीजों को खुलकर बताता था. वह ऐसे जताता था, जैसे कोई बहादुरी का काम कर रहा है. लड़की ने उस औरत को सोशल मीडिया पर फॉलो किया, जिसके साथ उसके बॉयफ्रेंड का अफेयर चल रहा था.

एक-दूसरे को जानती थीं पांचों लड़कियां!

लड़की ने देखा कि दूसरी औरत ने उसके बॉयफ्रेंड के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर डाली है. इसके बाद उसे पता चल गया कि उसका बॉयफ्रेंड उसे धोखा दे रहा है. धीरे-धीरे लड़की ने उन चारों महिलाओं के बारे में पता लगा लिया, जिनके साथ उसके बॉयफ्रेंड का अफेयर चल रहा था. इसमें से एक महिला उस लड़की की डॉक्टर थी. दूसरी महिला उसकी कजिन की दोस्त थी. तीसरी महिला से लड़की एक पार्टी में मिली थी.

लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के धोखे के बारे में उन चारों लड़कियों को भी बताया. इसके बाद पांचों ने मिलकर शख्स से बदला लेने के बारे में सोचा. फिर पांचों साथ ही शख्स से मिलने पहुंच गईं. पांचों को एक साथ देश शख्स काफी डर गया था. इसके बाद वह सफाई देने लगा और माफी मांगने लगा. हालांकि पांचों ने उसी समय शख्स से अपना रिश्ता खत्म कर लिया. अब पांचों महिलाएं अच्छी दोस्त बन चुकी हैं. इस घटना के बाद पांचों ने उस शख्स के संपर्क नहीं रखा.

रामराज में अफसरशाही का छत्तीसगढ़ मॉडल,दास हो गए खास पुलिस की फजीहत …सरकारी दफतर और क्रिप्टो करेन्सी,गरीबों का चावल और अफसर लाल…

रामराज में अफसरशाही का छत्तीसगढ़ मॉडल

राजधानी रायपुर में इन दिनों सरकार के छत्तीसगढ़ मॉडल की जमकर चर्चा है। सरकार का छत्तीसगढ़ मॉडल यानि गांधी का रामराज….जहां सभी को आंदोलन धरना करने का अधिकार होगा, मगर यहां की अफसरशाही ने गांधी वाद की नई परिभाषा गढ़ ली है। दरअसल राजधानी के आंदोलन स्थल बूढ़ा तालाब में इन दिनों सत्याग्राही की रेलम पेल भीड़ होती जा रही है। कभी बिजली विभाग के संविदा कर्मी तो कभी स्वास्थ्य विभाग से हंकाले गए स्वास्थ्य कर्मी… सभी सरकार का पारा बढ़ा रहे हैं। इन सत्याग्राही से अफसरों के भी पसीने छूट रहे हैं।

चुनाव करीब है, सरकार कोई वादा करके मुसीबत मोल नहीं लेगी तो इसका तोड़ तो अब अफसरों को ही निकलना पड़ेगा…नंबर जो बढ़ाना है। अब अफसरशाही ने अपने तरीके से इसका तोड़ ढ़ूढ निकाला है, अब धरना स्थल में आंदोलन हड़ताल सब बैन कर दिया गया है, जिले में धारा 144 लागू करने का फरमान जारी कर दिया। अब बेचारे सत्याग्राही भी क्या करें रामराज में कानून तो सबको मानना ही पड़ेगा। अब इन सत्याग्राहियों में सरकार के छत्तीसगढ़ मॉडल को लेकर नई बहस चल पड़ी है जिसका असर आने वाले समय में दिखने लगेगा।

दास हो गए खास…पुलिस की फजीहत

कहने को तो कोई भी किसी का खास हो सकता है अब शहर के दास जी को ही लिजिए जनाब पुलिस के लिए खास बन गए हैं। हालांकि दास जी भी पुलिस के नाक में दम करते हुए चुनौती दे दी है। मामला कोतवाली क्षेत्र के तेज तर्रार थानेदार का है जहां एक संगठन ने पार्षद पर आरोप लगाया और पुलिस पर उनकी गिरफ्तारी की दबाव! अब ऊर्जाधानी के होनहार पुलिस के लिए गिफ्तारी फजीहत हो गई है तभी तो आलाअधिकारी पता बताने वाले से लेकर ठिकाना दिखाने वालो के लिए इनाम पे इनाम की बौछार कर रही है। अब इसे बदकिस्मति ही कहे या और कुछ इनाम की घोषणा के बाद भी शहर के एक पार्षद को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मितानिनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए अब एक पार्षद को पकड़ने के लिए पुलिस अमला ने पूरी ताकत झोंक दी है। अब देखना यह है कि पुलिस दास जी को पकड़ने में कामयाब होती हैं या पुलिस का यह सपना सिर्फ सपना।

सरकारी दफतर और क्रिप्टो करेन्सी

जिले में इन दिनों एक सरकारी दफ्तर क्रिस्टो करेंसी के सट्टा में मशगूल है। खबरीलाल के मुताबिक इस दफ्तर का कई होनहार अधिकारी और कर्मचारी सट्टा के जाल में फंस चुके है. बताया तो यह भी जा रहा है कि सरकारी दफ्तर में नौकरी करने वालों का लगभग 20 लाख ऑनलाइन गेम में लग चुका है। जिला मुख्यालय में होने के बाद भी जिस कदर सट्टा का खुमार चढ़ा है उससे जिला लेबल के अधिकारियों की साख में भी बट्टा लग रहा है। खैर सरकारी नौकरी करने वाले अधिकारी कर्मचारियों का क्या कौन सा अपना मेहनत का पैसा है जिसका डूबने का डर है , सरकारी रकम है आ गया तो हमारा है नहीं आया तो.. तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा! अब इस सट्टा का नशा ग्रामीण सचिवों पर भी दिखने लगा है और लोग तो यह भी कहने लगे है कि पंचायत का पैसा लगाकर लाखों रुपया कमा चुके हैं। तभी तो वे अब सरकारी काम काज को दरकिनार कर क्रिस्टो करेंसी के सट्टा में मस्त है।

गरीबों का चावल और अफसर लाल

कहने को तो गरीबों को सरकार बहुत कुछ मुफ्त में दे रही है पर असल में गरीबों की गरीबी से अफसर लाल हो रहे हैं। खाद्य विभाग के अफसर गरीबों के चावल की तस्कर करने वाले शहर के धन्ना सेठों पर मेहरबान हैं। खबरीलाल की माने तो सोसायटी संचालकों की बाकायदा हर माह मीटिंग ली जाती है ऊपर के अधिकारी और नीचे के कर्मचारी के नाम पर सभी दुकानदारों से एक निश्चित रकम की मांग की जाती है। और तो और एक ताजा मामला पिछले दिनों चर्चा का विषय रहा कि पताढ़ी के समीप एक राइसमिलर्स से बड़ी रकम की उगाही की गई। ख़ुफ़िया जानकारी की माने तो मुफ्त और कम दाम के चावल ने एक नेता भी बना दिया है। जो ग्रामीण एरिया के कई राशन दुकान से चावल की कालाबाजारी करते हैं। शहर के राईस किंग तो खाद्य विभाग के रहमों करम की वजह से राशन दुकान को यार्ड बनाकर चावल का खुला व्यापार कर लोगों को चैलेन्ज करता है। इन सबके बीच अधिकारी ही सेफ गेम खेलकर वाहवाही भी बटोर रहे हैं और उगाही कर मालामाल भी…यानि चिट भी मेरी पट भी मेरी अंटी मेरे…. !

एडिशनल अफसर और नेताओं की फजीहत

लम्बे समय से जिला बनाने की मांग करने वाले आंदोलनकारियों का सपना उस समय टूट गया जब सूबे के सीएम ने एडिशनल अफसर की तैनाती की घोषणा कर दी। खबर मिलते ही प्रदर्शन करने वालों का गुस्सा स्थानीय लीडरों पर फूटा और जिला बनाने की मांग करने वाले क्षेत्रीय विधायकों के खिलाफ चुनावी कैम्पेनिंग करने की नसीहत दे डाली। अब लोकल पॉलिटिशियन पर पब्लिक का गुस्सा देख नेताजी फिर एक आश्वाशन का झुनझुना थमाने का प्रयास कर रहे हैं, पर उससे क्या आखिर नेतागिरि की फजीहत तो हो ही गई। खैर अभी भी लोगों में आस है क्योंकि अभी तो चुनाव जो ख़ास है, तभी तो सत्ता पक्ष के एक दिग्गज नेता अभी भी जिला बनाने को लेकर आश्वश्त करते फिर रहे हैं।

 

                अनिल द्विदेदी, ईश्वर चन्द्रा

IPL 2022 PBKS VS RCB : पंजाब के आगे बैंगलोर के गेंदबाज पस्त, ओडियन स्मिथ की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

मुंबई। PBKS VS RCB (Punjab vs Bangalore): डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 205 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 208 रन बनाकर मैच जीत लिया।

206 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.5 ओवर में 156 के स्कोर पर पंजाब ने पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ओडियन स्मिथ मैदान पर आए। तब पंजाब को 31 गेंदों पर 50 रन की जरूरत थी। ओडियन ने शाहरुख खान के साथ मिलकर मैच पलट दिया। ओडियन को 10 के स्कोर पर अनुज रावत ने ड्रॉप किया था। इसका खामियाजा पूरी बैंगलोर टीम को भुगतना पड़ा।

ओडियन आठ गेंदों पर एक चौका और तीन छक्कों की मदद से 25 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, शाहरुख 20 गेंदों पर 24 रन बनाकर नॉटआउट रहे। यह पंजाब किंग्स के आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे सफल चेज है। इससे पहले उन्होंने 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 211 का लक्ष्य हासिल किया था।

कटाक्ष में कल पढ़े: रामराज में अफसरशाही का छत्तीसगढ़…दास हो गए खास पुलिस की फजीहत, सरकारी दफ्तर और क्रिप्टो करेंसी…

कोरबा। रामराज में अफसरशाही का छत्तीसगढ़….दास हो गए खास पुलिस की फजीहत…गरीबो का चावल और अफसर लाल… सरकारी दफ्तर और क्रिप्टो करेंसी….एडिशनल अफसर और नेताओं की फजीहत।