Home Blog Page 2615

अडलिया रेस्टोरेंट में बुर्का पहने हुए महिला को एंट्री से रोका, कड़े विरोध के बाद रेस्त्रां बंद

न्यूज डेस्क।राजधानी मनामा में जाने माने अडलिया रेस्टोरेंट में बुर्का पहने हुए महिला को प्रवेश देने से रोकने का मामला सामने आया है. लिहाजा महिला ने जैसे ही रेस्टोरेंट में प्रवेश करने की कोशिश की तो उसे इसकी इजाजत नहीं दी गई. हालांकि इस घटना के बाद बहरीन टूरिज्म एंड एग्जिबिशन अथॉरिटी (Bahrain Tourism and Exhibition Authority) ने रेस्टोरेंट को बंद कर दिया है.

द डेली ट्रिब्यून न्यूज ऑफ बहरीन के मुताबिक, अथॉरिटी की ओर से कहा गया है कि हाल ही में एक वीडियो सामने आया था. इसमें साफ नजर आ रहा है कि रेस्टोरेंट के कर्मचारी ने बुर्का पहने हुए महिला को प्रवेश देने से इनकार कर दिया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. लोगों ने इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया की है. इसके बाद मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. हालांकि प्राथमिक कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट को बंद करवा दिया गया है.

अथॉरिटी की ओर से सभी रेस्टोरेंट्स के लिए एक आदेश जारी किया गया है. इसमें सख्त आदेश दिए गए हैं कि कोई भी नियमों का उल्लंघन न करे. इसके साथ ही कहा है कि लोगों के साथ होने वाले भेदभाव करने वाली कोई भी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी. खासकर ऐसे मामलों में जिसमें किसी व्यक्ति की राष्ट्रीयता की झलक मिलती है.

अथॉरिटी की ओर से एक नंबर (17007003) नंबर भी जारी किया गया है. साथ ही अपील की गई है कि अगर देशभऱ में कहीं भी कोई भी इस तरह की घटना को अंजाम देता है कि तुरंत इस नंबर कॉल करके अपनी शिकायत कंज्यूमर प्रोटेक्शन सेंटर में दे सकते हैं.

इसी बीच रेस्टोरेंट के मैनेजमेंट की ओर से एक बयान जारी हुआ है. इसमें महिला को प्रवेश न देने के मामले में माफी मांगी गई है. साथ ही कहा कि यह स्टाफ की गलती की वजह से भूलवश हुई एक घटना है. हम इसकी निंदा करते हैं. साथ ही हमने अपनी जांच के दौरान ड्यूटी मैनेजर को सस्पेंड कर दिया है. हम बीते 35 साल से लोगों को बेहतरीन सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं. हमारा उद्देश्य किसी की भावनाएं आहत करना नहीं है. हमने उस कर्मचारी को निलंबित कर दिया है.

महिला मोर्चा की महिलाओं ने किया कथा स्थल का सफाई… स्वच्छता का दे रहे संदेश…

कोरबा। बालको महिला मोर्चा की महिलाओ ने सामाजिक सरोकार का बीड़ा उठाते हुए कथा स्थल का सफाई कर रहे है। सफाई कर लोगो को स्वच्छता का संदेश दे रहे है।

बता दें कि बालको महिला मोर्चा की महिलाओं ने सार्वजिनक कार्यो में बड़चढ़कर हिस्सा लेते रहे है । इस कड़ी भजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना के नेतृत्व में महिलाओं ने भागवत कथा स्थल का साफ सफाई कर लोगो को सफाई का संदेश दिया है।बालको में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चलाये गए इस सफाई अभियान की लोगो ने प्रसंसा की है। भजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों की सफाई कर बालको की महिलाओ ने लोगो में एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया हैं। इस अभियान में अर्चना रूनिझा ,रेणु प्रसाद, शशि मानिकपुरी ,मीठी गोस्वामी, ज्योति परिहार हेमलता निर्मलकर मीना भैसारे का सहयोग रहा।

दो पत्नियों की सहमति से हुआ पति का अनोखा बंटवारा, जानिए किसे क्या मिला

न्यूज डेस्क।पारिवारिक विवाद में आपने जमीन, संपत्ति और घर का बंटवारा सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी पति के बंटवारे के बारे में सुना है? बिहार के पूर्णिया से ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां दो पत्नियों की सहमति से एक पति का बंटवारा किया गया है. पति का 2 पत्नियों के बीच बंटवारा करने का चौंकाने वाला मामला सामने आने के बाद लोग हैरान रह गए हैं.

दो पत्नियों के बीच हुआ पति का बंटवारा
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्णिया पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में पति का ऐसा अनोखा बंटवारा सामने आया है. जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. परिवार परामर्श केंद्र ने पति को 15 दिन पहली पत्‍नी तथा 15 दिन दूसरी पत्‍नी के साथ रहने का निर्देश दिया है. पारिवारिक विवादों का समाधान करने के लिए पूर्णिया में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र बना हुआ है. शुक्रवार को यहां एक पति का दो पत्नियों के बीच बंटवारे का अनोखा निर्देश दिया गया है.

रिपोर्ट के अनुसार, पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना के गोडियारी की रहने वाली महिला अपने पति की शिकायत लेकर यहां पहुंची थी. महिला का आरोप था कि उसका पति पहले से शादीशुदा था. उसके 6 बच्चों भी थे, इसके बावजूद महिला को बरगला कर दूसरी शादी की, लेकिन अब पति उसको साथ नहीं रखना चाहता है. वहीं पहली पत्नी भी पति के साथ रहने के जिद पर अड़ी थी.

आपसी सहमति के बाद भरवाया गया बॉन्ड
दो पत्नियों की बात सुनने के बाद परिवार परामर्श केंद्र भी असमंजस में पड़ गया. दोनों पक्षों को सुनने के बाद परिवार परामर्श केंद्र ने फैसला दिया कि पति को अपनी दोनों पत्नियों को रखना होगा. पति को ही दोनों का भरण-पोषण करना होगा. परिवार परामर्श केंद्र ने दोनों पत्नियों को अलग-अलग घरों में रखने का निर्देश दिया. इसके साथ यह व्‍यवस्‍था दी कि महीने के पहले 15 दिन पहली बीवी के साथ पति को रहना होगा, वहीं महीने के आखिरी 15 दिन दूसरी बीवी के साथ पति को रहना होगा. परिवार परामर्श केंद्र के इस फैसले पर पति और दोनों पत्नियां सहमत हो गईं. इसके बाद पति और दोनों पत्नियों से एक-एक बॉन्‍ड भरवाया गया. जिससे कि बाद में इस व्‍यवस्‍था से कोई मुकर न सके.

कुर्सी पर बैठने का स्‍टाइल बताता है आपकी अच्‍छाइयां-बुराइयां! ये है जानने का तरीका

नई दिल्‍ली: कुंडली के ग्रह-नक्षत्र, हाथ की रेखाएं, जन्‍म तारीख, शरीर के तिल आदि के जरिए व्‍यक्ति की पर्सनालिटी-भविष्‍य के बारे में जाना जा सकता है. वैसे ही लोगों का उठने-बैठने, चलने का अंदाज भी बहुत कुछ बताता है. आज हम कुर्सी पर बैठने के अंदाज से व्‍यक्ति के स्‍वभाव-व्‍यवहार के बारे में जानने का तरीका जानते हैं. यह भी बॉडी लैंग्‍वेज का एक हिस्‍सा है.

बैठने के तरीके से जानें अपनी खासियतें
– ऐसे लोग जो कुर्सी पर बैठते समय अपने घुटनों को तो पास रखते हैं, लेकिन नीचे अपने पैरों को दूर-दूर रखते हैं. ऐसे लोगों में जिम्‍मेदारी की भावना कम होती है. मुश्किल सामने आते ही ये लोग सबसे जल्‍दी भागते हैं. हालांकि ये लोग आकर्षक पर्सनालिटी वाले और बेबाक होते हैं.

– जो लोग क्रॉस लेग में बैठते हैं या एक के ऊपर एक पैर रखकर बैठते हैं वे क्रिएटिव, विनम्र और शर्मीले होते हैं. ये लोग जीवन का खुलकर आनंद लेते हैं. लेकिन कभी भी ऐसा काम नहीं करते हैं जिसे करना वे सही न समझें.

– जो लोग कुर्सी पर बैठते समय ऊपर पैरों को दूर करके रखते हैं लेकिन नीचे पैरों को पास-पास रखते हैं, ऐसे लोग आराम से जीवन जीना पसंद करते हैं. कह सकते हैं कि मेहनत करना इनके वश की बात नहीं होती है. ये लोग अपना ध्‍यान केंद्रित नहीं कर पाते, इनका दिमाग भटकता रहता हैं।

– जो लोग कुर्सी पर बैठते समय अपने पैरों को घुटने से लेकर नीचे तक एक सीध में और पासपास रखते हैं, वे अनुशासित जीवन जीते हैं. ये लोग समय के पाबंद होते हैं और आत्‍मनिरीक्षण करते हैं. वे हमेशा अपने आपको बेहतर बनाने के लिए कोशिश करते रहते हैं. ये लोग गैर जिम्‍मेदार और अभद्र व्‍यवहार करने वालों को बर्दाश्‍त नहीं कर पाते हैं.

– ऐसे लोग जो दोनों पैरों को चिपकाकर और तिरछा रखकर बैठते हैं ये लोग जिद्दी लेकिन कूल होते हैं. वे खासे महत्वाकांक्षी होते हैं और जो फैसला ले लें उस पर अड़े रहते हैं

ब्रेकिंग: अब राजधानी में भी लगा धारा 144… रैली, जुलूस और प्रदर्शनों पर रोक…

रायपुर। रायपुर में जुलूस और प्रदर्शनों पर रोक लगा दी गई ​है, पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दिया गया है। लगातार विरोध प्रदर्शनों की वजह से परेशान अधिकारियों ने प्रदर्शन पर ही प्रतिबंध लगा दिया है। रायपुर जिला प्रशासन ने इसके लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 का इस्तेमाल किया है। अब कहा जा रहा है कि प्रदर्शनकारी अपने टेंट हटा लें नहीं तो कार्रवाई होगी।

0.विद्युत संविदा कर्मचारी संघ को भेजा नोटिस

रायपुर जिला प्रशासन ने 15 दिनों से राजधानी में प्रदर्शन कर रहे विद्युत संविदा कर्मचारी संघ को एक नोटिस भेजा है। इसमें कहा गया है, आपके विरोध प्रदर्शनों से राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है। इस धरना प्रदर्शन से आम जनता को कई प्रकार की असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

इस नोटिस में कहा गया है, मजिस्ट्रेट ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत रायपुर जिले की सीमा में धरना, रैली और जुलूस आदि प्रतिबंधित कर दिया है। नोटिस में संविदा कर्मियों को अपना धरना खत्म कर टेंट आदि हटा लेने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने की स्थिति में एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

बता दें कि संविदा कर्मियों का प्रदर्शन 10 मार्च से चल रहा है। प्रदर्शनकारी रोज नये तरीकों से अपनी ओर ध्यान खींचने की कोशिश करते हैं। पहले संविदा कर्मियों ने कफन ओढ़कर प्रदर्शन किया था। उससे पहले वे घुटनों के बल चलकर और अर्धनग्न होकर प्रदर्शन कर चुके हैं।

बड़ी खबर: मध्य प्रदेश में सरकार खरीदेगी गाय का गोबर और गोमूत्र, शिवराज बोले- कमाई होगी तो लोग गाय पालेंगे

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न शहरों में Government will buy cow dung and urine in Madhya Pradesh गोवर्धन प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत गाय के गोबर को खरीदने की व्यवस्था की जाएगी। गुजरात सहित अन्य राज्यों में गो-संवर्धन और गो-संरक्षण के प्रयोगों का अध्ययन कर मध्यप्रदेश में नए कामों की शुरूआत होगी।

चौहान ने मंत्रिमंडल की बैठक में कहा कि आमजन को गाय और सड़क पर विचरण करने वाले अन्य पशुओं के देखभाल के प्रति जागरूक करने का काम भी किया जाएगा। गाय के गोबर और गो-मूत्र से कमाई होने पर आम नागरिक गो-पालन के लिए प्रेरित होंगे।

गोशालाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए भी ठोस प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इंदौर में गोवर्धन योजना में पीएनजी संयंत्र के संचालन के सफल प्रयोग को अन्य स्थानों तक ले जाया जाएगा। गाय के गोबर का उपयोग बड़े पैमाने पर गो-काष्ठ के निर्माण में किया जाता है। इसे प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे गो-पालकों को भी राशि प्राप्त होगी।

आवारा पशुओं के लिए एमपी में बनी है टीम

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सड़क पर विचरण करने वाले पशुओं की बेहतर व्यवस्था के लिए गृह और जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में गठित मंत्री समूह आगे भी कार्य करता रहेगा।

इस समूह में मंत्री विश्वास सारंग, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रेम सिंह पटेल, ऊषा ठाकुर और मोहन यादव शामिल हैं। मंत्री समूह के प्रस्तुतिकरण में मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने बताया कि गाय श्रद्धा का केन्द्र है। गो-काष्ठ के अलावा वर्मी कम्पोस्ट खाद भी बनाई जा रही है। यह खाद महंगी कीमत पर बिकती है।

छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल बॉक्सिंग चैंपियनशिप आज से,300 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा, भिलाई के सेक्टर- 5 स्टेडिम में आयोजन

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश अमेचर बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल बॉक्सिंग चैम्पियनशिप का आयोजन 27 मार्च से भिलाई के सेक्टर 5 स्टेडियम में होने जा रहा है। प्रतियोगिता में कई नेशनल लेवल पर खेले हुए बॉक्सिंग प्लेयर भाग ले रहे हैं।

चैम्पियनशिप के बारे में आयोजक टीम के नंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चैम्पियनशिप में जूनियर और सीनियर सहित सभी ग्रुपों में छत्तीसगढ़ राज्य के अलग-अलग जिलों से करीब 300 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

अजब प्रेम की गजब कहानी: 28 साल के भोलू का दिल आया 67 की रामकली पर; लिव-इन में रहने की नोटरी कराई

मुरैना।उम्र महज एक नंबर है और सच्चे प्यार में उम्र का कोई बंधन नहीं होता। ये बातें आपने कई बार सुनी होंगी, लेकिन असल जिंदगी में भी कुछ प्रेमी उम्र के बंधनों को पीछे छोड़ मोहब्बत की राह में आगे बढ़ते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प वाक्या मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देखने को मिला है। दरअसल मुरैना जिले की रहने वाली 67 साल की रामकली को 28 साल के युवक से प्यार हो गया है और दोनों अब लिव-इन रिलेशन में रह रहे हैं। महिला और युवक दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन वे शादी नहीं करना चाहते हैं। दोनों ने लिव-इन रिलेशन को मान्यता देने के लिए ग्वालियर जिला कोर्ट में नोटरी पेश की है।

एडवोकेट दिलीप अवस्थी ने बताया है कि कपल मुरैना जिले के कैलारस का रहने वाला है। 67 साल की रामकली और 28 साल का भोलू एक दूसरे से प्यार करते हैं और एक दूसरे के साथ में रहना चाहते हैं, लेकिन शादी नहीं करना चाहते हैं। लिव इन रिलेशन में रहने के दौरान कोई विवाद ना हो, इसलिए दोनों ने नोटरी कराई है। कपल ग्वालियर के जिला न्यायालय में पहुंचे, जहां उन्होंने लिव इन रिलेशन रहने के लिए अपने दस्तावेज साथ में ले गए और वहां नोटरी कराई। उन दोनों ने बताया कि लिव इन रिलेशन में रहने के दौरान भविष्य में किसी तरह का कोई विवाद ना हो इसके लिए दस्तावेजों के साथ नोटरी कराने के लिए आए हैं। वकील प्रदीप अवस्थी ने बताया कि ऐसे कपल विवादों से बचने के लिए लिव इन रिलेशन की नोटरी कराते हैं लेकिन कानूनी रूप में ऐसे दस्तावेज मान्य नहीं हैं।

शराब के नशे में बच्चों को साथ लेकर ड्राइविंग पर निकली महिला, हो गया ये बड़ा हादसा

लंदन: शराब के नशे में धुत एक महिला (Drunk Woman) ने पहले अपने बच्चों को कार में बैठाकर ड्राइविंग की, फिर एक शख्स को टक्कर मारकर (Accident) भाग गई. घायल शख्स अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है. यह हादसा शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे के आसपास इंग्लैंड के Walsall शहर में हुआ.

पुलिस ने किया गिरफ्तार
‘द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी महिला युवक को टक्कर मारने के बाद अपनी कार (Car) एक सुपरमार्केट के पास छोड़कर भाग गई. चश्मदीदों का दावा है कि उन्होंने एक नीली कार देखी थी, जिसे एक महिला चला रही थी. कार में बच्चे और एक कुत्ता भी था. महिला ने युवक को जोरदार टक्कर मारी और मौके से भाग निकली. पुलिस ने 35 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

शीशा और बंपर टूट गया

वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का शीशा और बंपर टूट गया. महिला ने अत्यधिक शराब पी रखी थी, इसके बावजूद वो अपने बच्चों को लेकर कार ड्राइव कर रही थी. नशे में होने की वजह से उसे सड़क पर मौजूद शख्स नजर नहीं आया और उसने उसे टक्कर मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी कार छोड़कर भाग निकली. हालांकि, कार के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

घायल युवक की स्थिति गंभीर

पुलिस ने बताया कि घायल शख्स का पहले मौके पर इलाज किया गया फिर उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है.  पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि वो हादसे के बारे में कुछ और जानते हैं, तो आगे आएं. गौरतलब है कि ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों के चलते हर साल बड़े पैमाने पर दुर्घटनाएं होती हैं, इसके बावजूद लोग सुधरने को तैयार नही होते.

 

बड़ी खबर: देशभर में खुलेंगे 21 नए सैनिक स्कूल, रक्षा मंत्रालय ने दी स्थापना को मंजूरी

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने गैर सरकारी संगठनों, निजी स्कूलों और राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में 21 नए सैनिक स्कूलों की स्थापना को मंजूरी दी है। ये स्कूल देश भर में 100 नए सैनिक स्कूल पार्टनरशिप मोड में स्थापित करने की सरकार की पहल के शुरुआती दौर में स्थापित किए जाएंगे। वे मौजूदा सैनिक स्कूलों से अलग होंगे।

रक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी के 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने के विजन के पीछे का उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और उन्हें सशस्त्र बलों में शामिल होने सहित करियर के बेहतर अवसर प्रदान करना है।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह निजी क्षेत्र को आज के युवाओं को कल के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए परिष्कृत करके राष्ट्र निर्माण की दिशा में सरकार के साथ हाथ से काम करने का अवसर भी देता है।

बता दें कि रक्षा मंत्रालय के तहत सैनिक स्कूलों की स्थापना की जाती है। फिलहाल देश में 33 सैनिक स्कूल चलते हैं, लेकिन पढ़ाई की बेहतर क्वालिटी को देखते हुए और भी सैनिक स्कूल खोलने की तैयारी चल रही है। सरकारी और प्राइवेट भागीदारी से नए सैनिक स्कूल खोले जाएंगे और इसमें 2022-23 सत्र की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।