कोरबा। उर्जाधानी के ऊर्जावान कलेक्टर द्वारा चलाये जा रहे सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम का असर अब पुलिस विभाग पर भी दिखने लगा है। विभाग की छवि सुधारने के लिए अब पुलिस भी एक कार्यक्रम चला रही है। जिसका नाम तुंहर पुलिस तुंहर द्वार रखा गया है।
बता दें कि आमजनता के शिकायतों के सुलभ एवम त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए *तुंहर पुलिस तुंहर द्वार* योजना शुरू किया गया है ।आज एसपी भोजराम पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा इस योजना के अंतर्गत 03 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । भोजराम पटेल ने इस योजना के बारे में बताते हुए कहा कि थानों में आमजनता के द्वारा किए गए शिकायतों के निराकरण करने में समय लगता है ,कई बार जनता पुलिस कार्यवाही से संतुष्ट नही रहती है । इसलिए नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा,नगर पुलिस अधीक्षक दर्री एवम एसडीओपी कटघोरा के अधीन एक-एक मोबाइल वाहन तैनात किया गया है । वाहन में एक पुलिस अधिकारी और सहायक नियुक्त किया गया है जो सम्बंधित अनुविभागीय अधिकारी के अधीन कार्य करेंगे । सम्बंधित पुलिस अनुविभागीय अधिकारी थानों में लम्बित शिकायतों की सूची का समीक्षा कर मोबाइल वाहन में तैनात अधिकारी को उस गांव में भेजेंगे जहां शिकायतों की संख्या अधिक है या गम्भीर किस्म की शिकायत है । मोबाइल वाहन में तैनात अधिकारी उन गांवों में जाकर मौके पर दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का जाँच करेंगे एवम पुलिस कार्यवाही योग्य मामलों में मौके पर ही अपराध दर्ज करेंगे । इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ,रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा, सूबेदार भुनेश्वर कश्यप, उप निरीकक्षक कृष्णा साहू सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।
बॉलीवुड डेस्क। RRR Box Office Collection। एसएस राजामौली की निर्देशित फिल्म RRR Box Office Collection में धमाल मचा रही है। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर लीड रोल में हैं जबकि ओलिविया मॉरिस, समुथिरकानी, एलिसन डूडी और रे स्टीवेन्सन सपोर्टिंग किरदारों में हैं। इसमें बॉलीवुड के कलाकार आलिया भट्ट और अजय देवगन भी कैमियो रोल में हैं।
इस फिल्म को लेकर दर्शकों की शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, जिसमें स्टार कास्ट की एक्टिंग और राजामौली के निर्देशन की सभी तारीफ कर रहे हैं। फिल्म का पहले दिन का बॉक्सऑफिस कलेक्शन आ चुका है और फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है।
कमाई के मामले में ‘द कश्मीर फाइल्स’को टक्कर दे रही है RRR
फिल्म के हिंदी वर्जन ने 18 करोड़ रुपए कमाए हैं, वहीं तेलुगू भाषी राज्यों में फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। इस फिल्म के रिलीज का असर ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर भी नजर आ रहा है।
बता दें कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ 11 मार्च को रिलीज हुई थी, जबकि आरआरआर 25 मार्च को, लेकिन दोनों फिल्म बॉक्स ऑफिस पर समान रूप से प्रदर्शन कर रही हैं।
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने दो हफ्तों के रन-टाइम में 200 करोड़ रुपए के क्लब में प्रवेश किया। आरआरआर का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 18 करोड़ रहा, वहीं कश्मीर फाइल्स ने पहले दिन 3.55 करोड़ कमाए थे।
वर्ल्ड वाइड किया 260 करोड़ का कलेक्शन
तमिलनाडु में RRR ने लगभग 10 करोड़ रुपए कमाए, जबकि केरल में 14 करोड़ रुपए की कमाई की। कर्नाटक में 4 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।
वहीं अमेरिका, कनाडा, नॉर्थ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में फिल्म ने विदेशी कारोबार में 75 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 260 करोड़ रुपए का बॉक्सऑफिस कलेक्शन कर लिया है।
कोरबा।संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग आज जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों का जायजा लेने विकासखंड कोरबा के ग्राम कुरूडीह के बैगा पारा बसाहट पहुंचे। गांव में सोलर आधारित पंप और पानी टंकी के माध्यम से पाईप लाईन बिछाकर 18 हितग्राहियों के घरों में नल कनेक्शन दिए गये हैं। डॉ. अलंग ने हितग्राहियों के घरों तक पहुंचकर नल कनेक्शन का अवलोकन किया। उन्होंने योजना अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों श्रीमती राधिका बाई, श्रीमती भूखिन बाई एवं श्रीमती कुमारी बाई से बात कर नल कनेक्शन से पानी आपूर्ति का फीडबैक लिया। ग्रामीणों ने बताया कि पहले दूर से पानी लाते थे। जिसमें समय और मेहनत दोनों ही लगते थे। योजना अन्तर्गत अब घर में नल कनेक्शन दिए जाने से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। पीने और अन्य उपयोग के लिए पानी घर में ही नल के माध्यम से मिल जाता है।
रायपुर। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (National Family Health Survey) की जारी ताजा रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ में महिलाओं के नशापान करने के आंकड़े जारी किए गए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं शराब पीने और तंबाकू का सेवन करने में देशभर में तीसरे नंबर पर हैं।
यहां की 100 में से 5 महिलाएं शराब पीती हैं, जबकि 17 तंबाकू का सेवन करती हैं। इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश जैसे बड़े राज्यों को भी नशापान में काफी पीछे छोड़ दिया है।
वहीं मध्यप्रदेश में 10.2 फीसदी महिलाएं तंबाकू खाती हैं और 1 फीसदी महिलाएं शराब पीती करती हैं. वहीं उत्तर प्रदेश में 8.4 फीसदी महिलाएं तंबाकू का सेवन करती हैं और 0.3 प्रतिशत महिलाएं शराब पीती हैं।
छत्तीसगढ़ के 17.9 फीसदी पुरुषों ने छोड़ी शराब
सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि,छत्तीसगढ़ के 17.9 फीसदी पुरुषों ने शराब पीना छोड़ दिया है। 12.1 फीसदी पुरुषों ने तो तंबाकू का भी त्याग कर दिया। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदेश में 34.8 प्रतिशत पुरुष शराब का सेवन कर रहे हैं, जबकि 43 फीसदी तंबाकू चबा रहे हैं।
वहीं 2015-2016 में हुए सर्वे में बताया गया था कि छत्तीसगढ़ के 55.2 फीसदी पुरुष तंबाकू चबाते थे और 52.7 फीसदी शराब पीते थे।
राज्य महिलाएं ( तंबाकू सेवन प्रतिशत में) महिलाएं ( शराब सेवन प्रतिशत में)
अरुणाचल प्रदेश 18.8 52.7
छत्तीसगढ़ 17.3 5.0
हरियाणा 2.5 0.3
झारखंड 8.4 6.1
मध्यप्रदेश 10.2 1.0
ओडिशा 26.0 4.3
पंजाब 0.4 0.3
राजस्थान 6.9 0.3
तमिलनाडु 4.9 0.3
उत्तरप्रदेश 8.4 0.3
उत्तराखंड 4.6 0.3
चंडीगढ़ 0.6 0.3
दिल्ली 2.2 0.5
नई दिल्ली। 1 अप्रैल 2022 से कई बड़े बदलाव होने वाले हैं, जो आपकी जेब पर असर डालेंगे। ये बदलाव बैंक ग्राहक, टैक्सेशन से लेकर सीनियर सिटीजन तक के लिए होंगे।
जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर
Axis Bank ने मिनिमम बैलेंस लिमिट बढ़ाई
Axis Bank में जिन ग्राहकों का सैलरी और सेविंग्स अकाउंट है, उनके लिए 1 अप्रैल 2022 से नए नियम लागू हो रहे हैं। बैंक ने बचत खाते में मिनिमम बैलेंस की सीमा 10 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये की दी है। एक्सिक बैंक की वेबसाइट पर दी जानकारी के मुताबिक Metro/Urban City में सेविंग खाते की लिमिट को बदला गया है। बैंक ने Free Cash Transaction की मौजूदा लिमिट को बदलकर 4 फ्री ट्रांजेक्शन या 1.5 लाख रुपये कर दिया है।
PF खाते पर टैक्स
1 अप्रैल 2022 से CBDT ने Income-tax (25th Amendment) Rule 2021 को लागू करने का फैसला किया है। यानि Employee Provident Fund (EPF) खाते में 2.5 लाख रुपये तक टैक्स फ्री योगदान का कैप लगाया जा रहा है। अगर इससे ऊपर योगदान किया तो ब्याज आय पर टैक्स लगेगा। वहीं सरकारी कर्मचारियों के GPF में टैक्स फ्री योगदान की सीमा 5 लाख रुपये सालाना है।
MIS ब्याज के लिए सेविंग खाता
डाकघर की मासिक आय योजना (MIS), वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) या डाकघर टर्म डिपॉजिट (TD) में निवेश से जुड़े नियम भी बदल गए हैं। इन स्कीमों में ब्याज की रकम 1 अप्रैल से नकद नहीं मिलेगी।
इसके लिए सेविंग अकाउंट खोलना होगा। डाक विभाग के मुताबिक कई ग्राहकों ने अपने डाकघर बचत खाते या बैंक खाते को अपने MIS, SCSS, TD से लिंक नहीं किया है और ऐसे मामलों में ब्याज का पेमेंट नहीं हो पा रहा है। इसलिए वे उसे लिंक करा लें।
सरल होंगे GST के नियम
सीबीआईसी (केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड) ने माल और सेवा कर (जीएसटी) के तहत ई-चालान (इलेक्ट्रॉनिक चालान) जारी करने के लिए टर्नओवर सीमा को पहले तय सीमा 50 करोड़ रुपये से घटाकर 20 करोड़ रुपये कर दिया है।
नई दिल्ली: IPL 2022 का आगाज आज यानी शनिवार 26 मार्च से होने जा रहा है, जहां 10 टीमें एक IPL ट्रॉफी के लिए पूरा जोर लगाती नजर आएंगी. आईपीएल के इस सीजन में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स दो नई टीमें डेब्यू करेंगी. इस बार IPL पहले से कहीं अधिक बड़ा, बेहतर और अधिक रोमांचक होने वाला है. दो नई फ्रेंचाइजी आईपीएल में एक नया आयाम जोड़ने का काम करेगी, जो लीग की गतिशीलता को पूरी तरह से बदल सकती है. आइए एक नजर डालते हैं, उन चीजों पर जो आईपीएल 2022 को पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और बेहतर बनाएंगी.
1. नया प्रारूप
लीग के अब तक के 60 मैचों और आठ टीमों के मुकाबले, अपने 15वें सीजन में 65 दिनों में 10 टीमें और 74 मैच होंगे, जो एक नए संशोधित प्रारूप के साथ होंगे. लीग चरण में प्रति टीम 14 मैच खेलेगी, लेकिन 10 टीमों को पांच-पांच के दो समूहों में विभाजित किया गया है. 2022 का आईपीएल टूर्नामेंट के लीग चरण के दौरान अपनी 10 टीमों को वरीयता देगा और उन्हें दो ‘वर्चुअल’ समूहों में रखेगा. यह नियम इस बात पर आधारित होता है कि किसी टीम ने कितनी बार आईपीएल जीता है या फाइनल में जगह बनाई है. नया प्रारूप फ्रेंचाइजी के लिए चीजों को काफी हद तक बदल देगा, जिससे उन्हें अपने विरोधियों के खिलाफ नई मैच योजनाओं और विचारों को अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.
2. नए नियम
आईपीएल 2022 में डीआरएस, टीमों के लिए कोविड-19 के नियम, सुपर ओवर और नए पेश किए गए एमसीसी कानूनों के संबंध में कुछ बड़े नियमों में परिवर्तन भी देखने को मिलेंगे. कोरोना को कुछ महीने पहले की तुलना में इस समय भारत में खतरा कम है, लेकिन किसी भी तरह के वायरस के कारण प्लेइंग इलेवन को मैदान में उतारने में असमर्थता के नियम में बदलाव होगा. बीसीसीआई ने कहा है कि अगर खेल का पुनर्निर्धारण संभव नहीं है तो मामला तकनीकी समिति को भेजा जाएगा.
प्लेइंग इलेवन के लिए कम से कम सात भारतीय होने चाहिए और एक क्षेत्ररक्षक में 12 से कम खिलाड़ी उपलब्ध होने के बाद ही किसी भी मैच में संख्या कम होने पर टीम को मैदान में उतारने में असमर्थ माना जाएगा. बीसीसीआई, अपने विवेक पर, प्रयास करेगा कि सीजन के लिए मैच को पुनर्निर्धारित करें. यदि यह संभव नहीं है, तो इस मुद्दे को आईपीएल तकनीकी समिति को भेजा जाएगा.
3. डीआरएस
खेलने की स्थिति में एक और अतिरिक्त रेफरल (डीआरएस) की संख्या में एक से दो की वृद्धि है. बोर्ड ने हाल ही में मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के सुझाव का भी समर्थन किया कि नए बल्लेबाज को स्ट्राइक लेना होगा, भले ही बल्लेबाज कैच के दौरान बीच क्रॉस किया हों. विशेष रूप से, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए कानून इस साल के अंत में, अक्टूबर में ही लागू होता है. हालांकि, आईपीएल ने इसे सीधे लागू करने का फैसला किया है. एक कैच आउट होने पर, चाहे बल्लेबाजों ने क्रीज पार किया हो, आने वाला बल्लेबाज स्ट्राइक लेगा, सिवाय इसके कि यह ओवर की आखिरी गेंद है.
4. सुपर ओवर
बीसीसीआई ने फैसला किया है कि अगर नियमित खेल समय के बाद किसी कारण से सुपर ओवर का मंचन नहीं किया जा सकता है या उसके बाद के सुपर ओवरों का आयोजन टाई को तोड़ने के लिए नहीं किया जा सकता है, तो लीग तालिका में उच्च स्थान हासिल करने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा.
5. नए कप्तान
बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी ने दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस को नया कप्तान नियुक्त किया है. फाफ ने भूमिका में विराट कोहली का स्थान लिया. आईपीएल 2022 की शुरुआत से ठीक पहले धोनी (40) ने गुरुवार को सीएसके की कप्तानी रविंद्र जडेजा को सौंपने का फैसला किया. स्टार ऑलराउंडर, जो 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग रहा है, धोनी और सुरेश रैना के बाद चेन्नई स्थित फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे. धोनी, जिनके तहत सीएसके ने 204 मैचों में रिकॉर्ड 121 जीत दर्ज की है. फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे.
पिछले साल तक दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करने वाले श्रेयस अय्यर को कोलकाता स्थित फ्रेंचाइजी का कप्तान नियुक्त किया गया है. अय्यर, जिन्हें केकेआर ने मेगा नीलामी में 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, भूमिका में इयोन मॉर्गन की जगह लेंगे. पंजाब को मयंक अग्रवाल के रूप में एक नया कप्तान मिला है, जिसे मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया था. यह मयंक का आईपीएल कप्तान के रूप में पहला कार्यकाल भी होगा.
6. नए सितारों का उदय
‘टैलेंट मीट्स अपॉर्चुनिटी’ आईपीएल की टैगलाइन है और इस मेगा लीग ने कुछ अद्भुत युवा संभावनाओं को खोजने में कुछ वर्षों में अहम भूमिका निभाई है. हर आईपीएल सीजन में नए ट्रेंड सामने आते हैं, जिनमें से कई भारत के लिए खेलते हैं. देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक और अन्य ने आईपीएल के पिछले कुछ सत्रों में अपना कौशल दिखाया है. इस साल भी, यश ढुल (DC), देवाल्ड ब्रेविस (MI), राजवर्धन हैंगरगेकर (CSK), रहमानुल्ला गुरबाज (GT), राज बावा (PBKS) आईपीएल में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं और सभी को अपने प्रदर्शन के साथ मंत्रमुग्ध करने की उम्मीद है.
सागर। पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के सागर के डॉ. हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में नमाज विवाद ने तूल पकड़ लिया है। Hijab controversy फाइनल ईयर की छात्रा का हिजाब पहनकर क्लास रूम में नमाज पढ़ने का वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है। इधर यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने जांच के लिए 6 सदस्यीय समिति बनाई। ये समिति 3 दिन में रिपोर्ट देगी।
दमोह की छात्रा एजुकेशन डिपार्टमेंट से B.Sc B.ed कर रही है। इस साल उसका फाइनल ईयर है। छात्रा हिजाब में आती है। जुमा के दिन दोपहर वह क्लास रूम के अंदर नमाज पढ़ रही थी। किसी ने VIDEO बनाकर वायरल कर दिया। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय पहुंचे और विरोध करते हुए नारेबाजी की। इतना ही नहीं विश्वविद्यालय में बने शंकर मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
हिंदू संगठन बोले- JNU नहीं बनने देंगे
विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष कपिल स्वामी ने कहा कि विश्वविद्यालय में जानबूझकर नमाज पढ़ी गई है। यदि ऐसा ही होता रहा तो हर क्लास के पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। सागर विश्वविद्यालय को JNU बनाने का षड्यंत्र चल रहा है। कुछ प्रोफेसर भी इसमें शामिल हैं। सबूत मिलने पर उन प्रोफेसर्स के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
जांच के बाद एक्शन लेंगे:कुलपति
डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय सागर की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। समिति बनाकर जांच करा रहे हैं। विश्वविद्यालय में कोई भी ऐसी गतिविधि नहीं की जाए, जिससे सौहार्द्र बिगड़े। अपने निजी कार्य अपने घर पर करें, क्योंकि विश्वविद्यालय पढ़ने-लिखने के लिए है। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय Chhattisgarh High Court ने कोविड काल में शराब पर वसूल किए गए कोरोना सेस को संबंधित मद में खर्च नहीं किए जाने पर मुख्य विपक्षी दल भाजपा के विधायक अजय चन्द्राकर एवं अन्य द्वारा दाखिल याचिका पर राज्य सरकार को तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
मुख्य न्यायधीश अरूप कुमार गोस्वामी एवं गौतम चौरडिया की डबल पीठ ने शुक्रवार को भाजपा विधायक अजय चन्द्राकर,बृजमोहन अग्रवाल, शिवरतन शर्मा की शराब पर वसूल सेस को संबंधित मद में खर्च नहीं किए जाने को लेकर दायर याचिका पर दोनों पक्षों को सुनने के बाद राज्य सरकार को नोटिस जारी करने का आदेश दिया।
राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि राजनीतिक कारणों से इसे दाखिल किया गया हैं। उन्होंने नोटिस जारी करने का विरोध किया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के व्यवसायिक परीक्षा मंडल ने पटवारी भर्ती परीक्षा Patwari recruitment exam की तारीख को एक बार फिर से बदल दिया है। 17 अप्रैल को होने वाली यह परीक्षा अब 24 अप्रैल को ली जाएगी। इसे लेकर छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल ने एक निर्देश जारी किया है। इसमें बताया गया है कि 17 अप्रैल को ईस्टर का त्योहार होने की वजह से यह परीक्षा 24 अप्रैल को आगे बढ़ा दी गई है।
पहले 10 अप्रैल को ली जानी थी परीक्षा
यह पहला मौका नहीं है, जब छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल ने पटवारी की परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाया हो। इससे पहले जब विज्ञापन जारी किया गया था तब 10 अप्रैल को यह परीक्षा ली जानी थी। मगर रामनवमी की वजह से तारीख 17 अप्रैल की गई और अब फिर से एक बार व्यवसायिक परीक्षा मंडल के अफसरों ने इस परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ा दिया है।
छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों में पटवारी परीक्षा के सेंटर बनाए गए हैं। 50 हजार से अधिक कैंडिडेट के इस परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है 301 पदों के लिए यह परीक्षा ली जानी है। राजस्व विभाग से मिले प्रस्ताव पर ये परीक्षा होनी है मगर तारीखों के एलान के बाद त्योहारों की वजह से तीसरी तारीख दे दी गई है।
रायपुर। एक राष्ट्रीय चैनल के मंच पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति प्रेम उस वक्त सामने आया जब कार्यक्रम की एंकर द्वारा गाने की फरमाइश पर छत्तीसगढ़ का राजगीत गुनगुनाया कर सबको हैरत में डाल दिया।
देखें वीडियो मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति प्रेम.