Home Blog Page 2617

महिला ने अपने ही खून से पेंट किया ‘द कश्मीर फाइल्स’ का पोस्टर, विवेक अग्निहोत्री ने शेयर की तस्वीरें…

नई दिल्लीं ‘द कश्मीर फाइल्स’ को हर दर्शकों ने भरपुर प्यार लुटाया है। आज बॉक्स आफिस में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला फिल्म बन चुका है। वहीं विवेक अग्निहोत्री की फिल्म के प्रति दीवानगी लगातार बढ़ती ही जा रही है। फिल्म को देखने के लिए दुनिया भर के लोग ​सिनेमाघरों में उमड़ पड़े है।

हाल ही में, विदिशा की एक महिला आर्टिस्ट फिल्म से इतनी प्रभावित हुई कि उन्होंने अपने खून से इस फिल्म का पोस्टर बनाया। मंजू सोनी के रूप में पहचानी जाने वाली आर्टिस्ट ने अपने शरीर से लगभग 10 मिलीलीटर रक्त निकाला और द कश्मीर फाइल्स के सात मुख्य पात्रों को शीट पर चित्रित किया और इसे एक पोस्टर बनाया।

निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने उनकी कला की तस्वीर साझा की और महिला को धन्यवाद दिया। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, “ओएमजी। अविश्वसनीय मैं नहीं जानता कि क्या कहूं…मंजू सोनी जी को कैसे धन्यवाद दूं। @ मंजुसोनी, शत शत प्रणाम! कृतज्ञता। अगर कोई उन्हें जानता है, तो कृपया उनके कॉन्टैक्ट नंबर को मेरे साथ डीएम में साझा करें।” एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘हालांकि मैं भावनाओं की कद्र करता हूं लेकिन मैं लोगों से बहुत गंभीरता से अनुरोध करता हूं कि ऐसा कुछ भी करने की कोशिश न करेंं। ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।

तस्वीर वायरल हो गई है, और हालांकि कई लोगों ने उसके हावभाव की सराहना की, लेकिन उन्होंने पेंटिंग के लिए उसके खून का उपयोग करने की स्वीकृति नहीं दी। एक यूजर ने लिखा, ‘TheKashmirFilesMovie एक क्रांति है फिर भी खून से पेंटिंग का प्रचार नहीं कर सकती। हालांकि उनकी भावनाओं की सराहना की जानी चाहिए।” एक अन्य ने लिखा, ‘रक्तदान करना बेहतर है, ऐसे कई रंग (ऑर्गेनिक) भी उपलब्ध हैं जिनका इस्तेमाल किया जा सकता है। पोस्टर सुंदर है, लेकिन खून बर्बाद मत कीजिए।”

पुलिस का छापा: होटल में ऐसे हाल में मिले तीन प्रेमी युगल, देखकर शर्म से झुक गईं पुलिस की नजरें

न्यूज डेस्क। फिरोजाबाद हाईवे पर उसायनी स्थित एक होटल में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस की गाड़ियां सायरन बजाते हुए यहां पहुंच गईं। पहले तो किसी को कुछ समझ नहीं आया। पुलिस ने होटल को घेरते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस कार्रवाई से होटल कर्मचारियों के होश उड़ गए। मौका पाकर होटल संचालक, मैनेजर और अन्य लोग भाग निकले। इस दौरान होटल से पुलिस ने तीन प्रेमी युगल आपत्तिजनक हालत में पकड़े। इनसे पूछताछ करने के बाद परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया।

 

 

पुलिस अधिकारियों ने होटल को सील करते हुए संचालक के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस को हाईवे किनारे, एटा रोड के होटलों में अनैतिक कार्यों की शिकायतें मिल रहीं थीं। शुक्रवार दोपहर साढ़े बारह बजे तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह बघेल, सीओ अभिषेक श्रीवास्तव, एफएसओ देवेंद्र कुमार, टूंडला थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने उसायनी वैष्णोधाम मंदिर से चंद कदम की दूरी पर संचालित हो रहे होटल जीआरजे में छापा मारा। हां तीन युगल आपत्तिजनक हालत में मिले। प्रेमी युगलों को इस हालत में देख पुलिस टीम की भी शर्म के नजरें झुक गईं। छापे के बीच में ही होटल संचालक, मैनेजर और अन्य लोग भाग निकले। तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह ने बताया कि होटल को सील कर दिया गया है।यह पहला मौका नहीं है जब टूंडला से फिरोजाबाद के बीच स्थित होटलों में अनैतिक कार्यों को लेकर कार्रवाई की गई हो। इससे पूर्व भी जीआरजे होटल सहित टूंडला के कई होटलों, गेस्ट हाउसों पर तत्कालीन एसडीएम डॉ. बुसरा बानों ने छापा मारकर कई जोड़ों को होटलों से पकड़ा था। कुछ समय बाद ही ये होटल फिर से गुलजार हो गए।

IPL 2022 के पहले मुकाबले में भिड़ेंगे CSK-KKR, आंकड़ों में जानें किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली। क्रिकेट का महाकुंभ आईपीएल की आज (26 मार्च) से शुरुआत हो रही है. रवींद्र जडेजा की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2022 के पहले मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलेगी. दोनों ही टीमों के पास मैच विनर्स प्लेयर्स की फौज है, जो उन्हें जीत दिला सकती है. आइए जानते हैं कि पहले मैच में किस टीम का पलड़ा भारी है.

दोनों ही टीमों के पास हैं नए कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2022 से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी थी. उसके बाद रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया है. वहीं, केकेआर की कमान अब श्रेयस अय्यर के हाथों में है. दोनों ही कप्तानों को प्लेइंग इलेवन चुनने में समझदारी दिखानी होगी. पिछले सीजन के फाइनल में दोनों ही टीमें भिड़ चुकी हैं. तब सीएसके ने आईपीएल का खिताब जीता था.

सीएसके ने जीते ज्यादा मैच
आईपीएल में सीएसके और केकेआर 27 बार आमने-सामने आईं हैं, जिसमें 18 बार चेन्नई टीम ने जीत दर्ज की है. केकेआर टीम 8 मैचों में ही जीत हासिल कर सकी. वहीं, एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका है. अगर हम आखिरी पांच मैचों की बात करें, तो सीएसके ने 5 में से 4 मैच जीते हैं. आईपीएल 2021 में दोनों ही टीमें ने तीन मैच खेले और तीनों ही मैच चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने जीते. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है.

पांचवे खिताब पर होंगी चेन्नई की निगाहें
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है. चेन्नई ने चार बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. वहीं, दूसरी तरफ गौतम गंभीर की कप्तानी में कोलकाता ने दो बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है. दोनों ही इस बार खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं. अब ये देखने वाली बात होगी कि ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी. सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर के खिलाफ 7 मैच जीते हैं. वहीं, केकेआर टीम सिर्फ एक ही जीत पाई है. दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए सीएसके ने 11 तो केकेआर ने 7 मैच जीते हैं.

मुंबई में केकेआर का खराब रिकॉर्ड
केकेआर और सीएसके के बीच पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेला जाएगा. इस मैदान पर केकेआर का बहुत ही खराब रिकॉर्ड रहा है, उसने 12 में से सिर्फ एक मैच जीता है. आखिरी बार केकेआर ने यहां 2012 में जीत दर्ज की थी. वहीं, दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स ने यहां खेले गए 19 मुकाबलों में 12 मैच जीते हैं. इस बार दोनों ही टीमों के पास नए कप्तान होंगे. इनके बीच रोमांचक जंग देखने के लिए दर्शक बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं.

खैरागढ़ उप चुनाव के बाद शुरू होगा सीएम भूपेश बघेल का मिशन छत्तीसगढ़-2023, लेंगे फीडबैक, अफसरशाही में होम वर्क शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी मिशन से पहले सीएम भूपेश बघेल फील्ड में उतरकर योजनाओं की स्थिति देंखेंगे। प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में सीएम कामकाज की टोह लेंगे। भूपेश स्थानीय स्तर पर परफार्मेंस के साथ आम लोगों का फीडबैक भी लेंगे।

माना जा रहा है कि राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ उप चुनाव के तत्काल बाद मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम तय हो जाएगा। खैरागढ़ उप चुनाव का परिणाम 16 अप्रैल को आएगा।

दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी शुरू

सीएम भूपेश बघेल के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री ने आला अफसरों के साथ दौरे को लेकर मंत्रणा भी की है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी कलेक्टरों को सीएम के दौरे के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। सीएस के निर्देश के बाद अफसरों ने होमवर्क भी शुरू कर दिया है।

प्रशासनिक स्तर पर भी मची खलबली

फील्ड में कामकाज की समीक्षा के संकेतों के बाद प्रशासनिक स्तर पर खलबली भी मची है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 2023 में विधानसभा चुनाव होना है। 2018 के चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस अब मिशन-2023 की तैयारियों में अभी से जुट गई है।

दो माह का मैराथन कार्यक्रम तय हो रहा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर योजनाओं की जमीनी हकीकत के साथ आम जनता से रूबरू होंगे। सीएम पूरे दो माह तक फील्ड में रहकर फीडबैक लेंगे। प्रशासनिक स्तर पर दो माह का मैराथन कार्यक्रम भी तैयार हो रहा है।

सीएम भूपेश ने पहले ही बता दिया है कि वे सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर कामकाज की समीक्षा करेंगे। इससे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रीचार्ज करेंगे और स्थानीय नेताओं की सक्रियता भी पती चलेगी।

लापरवाही बरतने वालों पर गिरेगी गाज

सूत्रों के मुताबिक फील्ड में योजनाओं के क्रियान्वयन में खामियों पर भी सीएम की नजर रहेगी। कामकाज में लापरवाही बरतने की स्थिति में जवाबदेही अफसरों पर कार्रवाई की गाज भी गिर सकती है। वहीं कमजोर परफारमेंस वाले क्षेत्रों में संबंधित अफसरों को जवाब भी देना पड़ सकता है।

दौरे के दौरान सीएम सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन योजना, सुराजी गांव योजना आदि का निरीक्षण करेंगे।

घूंघट वाली दुल्हन ने विदाई के दौरान की ऐसी क्यूट हरकत, देखकर दिल हार बैठे लोग

न्यूज डेस्क : सोशल मीडिया पर आपने शादी के कई सारे वीडियो देखे होंगे. शादी के बाद दुल्हन की जब विदाई होती है. उस समय घर का माहौल काफी गमगीन हो जाता है. इस बीच इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विदाई के दौरान दुल्हन ऐसी क्यूट हरकतें करती है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं. वीडियो में दुल्हन विदाई के समय रोते हुए नहीं बल्कि हंसते-नाचते नजर आ रही है.

दुल्हन की क्यूट हरकतों ने जीता दिल
दुल्हन की विदाई का यह मजेदार वीडियो आपका दिन बना देगा. सोशल मीडिया यूजर्स दुल्हन की क्यूट हरकतों को काफी एन्जॉय कर रहे हैं. वीडियो दुल्हन की विदाई के समय का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अपने परिवार वालों और मम्मी-पापा से बाय बोलकर दुल्हन अपने दूल्हे के घर जाने के लिए कार में बैठी है. जहां मायका छूटने के गम में विदाई के दौरान दुल्हनें रोती दिखाई देती हैं, वहीं यह दुल्हन कार में बैठकर झूमती नजर आ रही है.

https://www.instagram.com/p/CbcW01XFmLb/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन अपनी विदाई को जमकर एन्जॉय कर रही है. आप बैकग्राउंड में ढोल-नगाड़ों की आवाज सुन सकते हैं. इसके बाद दुल्हन खुद को रोक नहीं पाती है और कार में ही बैठे-बैठे ही झूमने लगती है. इस दौरान वह अपना घूंघट उठाकर भी मुस्कुराती है. वीडियो को bridal_lehenga_designn नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो काफी तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है. देखें वीडियो-

लोगों को जमकर पसंद आ रहा वीडियो
वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने लाइक कर लिया है. जबकि कई लोगों ने वीडियो देखकर दिल छूने वाला कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा, ‘सुबह-सुबह यह वीडियो देखकर उसका दिन बन गया.’ एक यूजर ने अपनी दोस्त को टैग करते हुए लिखा, ‘अपनी विदाई पर तू भी ऐसा ही करेगी.’

Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि पर बनेंगे चार प्रमुख योग, जानिए आपके लिए कैसे है फलदायी

न्यूज डेस्क। (Chaitra Navratri 2022)। चैत्र महीने की शुरुआत के साथ ही नवरात्रि पर्व मनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो जाती है और इस साल 2 अप्रैल से मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि शुरू हो रही है, जो 10 अप्रैल तक चलेगी।

Chaitra Navratri के दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा अर्चना की जाती है। इस दौरान मां आदिशक्ति के विभिन्न रूपों की पूजा विधि-विधान से की जाती है। ज्योतिषियों के अनुसार इस साल Chaitra Navratri में कई शुभ बन रहे हैं। इस दौरान कलश स्थापना और मां दुर्गा की पूजा करने से श्रद्धालुओं को दोगुना फल मिलेगा।

आइए जानते हैं कि Chaitra Navratri की दौरान कौन से प्रमुख योग निर्मित हो रहे हैं –

0.सर्वार्थ सिद्धि योग

ज्योतिष में सर्वार्थ सिद्धि योग बहुत ही शुभ माना जाता है। नवरात्रि के 9 दिनों में से 6 दिन यह शुभ योग बन रहा है। नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि के अलावा 3, 5, 6, 9 और 10 अप्रैल को भी सर्वार्थ सिद्धि योग निर्मित होगा। इस योग से भक्तों के सभी कार्यों पूर्ण निर्मित होते हैं।

0.अमृतसिद्धि योग

Chaitra Navratri के पहले दिन अमृत सिद्धि योग भी निर्मित हो रहा है। इस योग में सभी प्रकार के कार्य शुभ माने जाते हैं। यह योग अमृत फल देने योग्य माना जाता है। रोहिणी नक्षत्र में शनिवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं और इस कारण से अमृत सिद्धि योग कहा जा रहा है।

0.रवि योग

रवि योग का भी ज्योतिष में बहुत अधिक महत्व है। ऐसा माना जाता है कि रवि योग जातकों की परेशानियों को दूर करने वाला माना जाता है। इस योग में पूजा करने से शीघ्र फल मिलता है। Chaitra Navratri के दौरान 4, 6 और 10 अप्रैल को रवि योग निर्मित हो रहा है।

0.रवि पुष्य योग
Chaitra Navratri के दौरान रविवार को पुष्य नक्षत्र के कारण रवि पुष्य योग भी बनेगा। मान्यता है कि रवि पुष्य योग ग्रह प्रवेश, ग्रह शांति, शिक्षा, संबंधित मामलों के लिए अच्छा माना जाता है। यदि आप किसी नए व्यापार की शुरुआत कर रहे हैं तो यह शुभ समय हो सकता है।

Chaitra Navratri के दौरान रवि पुष्य योग 10 अप्रैल को बन रहा है। यह दिन नवरात्रि की आखिरी तिथि भी रहेगी, इसलिए इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने से विशेष फल मिलता है।

ब्रेकिंग: पीएम मोदी से मिलना चाहते थे चीनी विदेश मंत्री वांग यी, भारत की दो टूक- ‘मुमकिन नहीं’

लनई दिल्ली। भारत-चीन के बिगड़ते रिश्तों के बीच चीन के विदेश मंत्री व एनएसए वांग यी शुक्रवार को भारत दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार(एनएसए) अजीत डोभाल व विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। हालांकि, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करना चाहते थे, लेकिन भारत की ओर से इससे इंकार कर दिया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वांग यी प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए ही भारत आए थे। वह शुक्रवार को उनसे मुलाकात भी करना चाहते थे, लेकिन नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह का हवाला देते हुए इससे इंकार कर दिया। दरअसल, पीएम मोदी शुक्रवार को लखनऊ में थे।

डोभाल को मिला आमंत्रण

सूत्रों के मुताबिक, वांग यी ने अजीत डोभाल से मुलाकात करने के बाद उन्हें चीन आने का निमंत्रण भी दिया है। वहीं एनएसए की ओर से इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी गई है। उनकी ओर से कहा गया है कि मौजूदा मुद्दों के समाधान के बाद वह बीजिंग की यात्रा कर सकते हैं।

एस जयशंकर बोले- दोनों देशों के बीच में रिश्तों की प्रगति धीमी

चीनी विदेश मंत्री के साथ शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद विदेश मंत्री जयशंकर का बयान आया। उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच में जो मौजूदा स्थिति है, उसकी प्रगति बहुत धीमी है।

उन्होंने कहा कि वह वांग यी से मिले और भेंट के दौरान इसमे तेजी लाने पर चर्चा हुई। जयशंकर ने कहा कि अप्रैल 2020 में सीमा पर चीन की कार्रवाइयों के दौरान दोनों देशों के मध्य द्विपक्षीय संबंधों पर असर पड़ा, इसमें बाधा पहुंची। दो साल के दौरान सीमाई क्षेत्रों में तनाव का असर दोनों देशों के बीच नजर आया।

उन्होंने कहा कि, हमारे बीच में इस आधार को मजबूत करने तथा सामने आ रही मुश्किलों को दूर करने का समझौता भी है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने भी चीन के एनएसए से सीमा पर अंतरराष्ट्रीय समझौतों की अनुपालना पर जोर दिया। चीन की सेनाओं को पूरी तरह से पीछे ले जाने के लिए कहा और साथ मिलकर द्विपक्षीय संबंधों को नए चरण में ले जाने चर्चा की।

सीजी ब्रेकिंग: राजनांदगांव शहर कांग्रेस का सचिव रेप के आरोप में गिरफ्तार, पति को भी दी जान से मारने की धमकी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में कांग्रेस कमेटी के सचिव को चिखली चौकी पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। कांग्रेस नेता पर उसके ही मोहल्ले में रहने वाली शादीशुदा महिला की शिकायत के बाद ही पुलिस ने यह कार्रवाई की है। महिला ने कांग्रेस नेता पर उसके पति को भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

चिखली इलाके में ही रहने वाली महिला ने इस केस में  शिकायत की थी। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि कांग्रेस नेता विकास गजभिये ने उससे रेप किया है। उसका कहना था कि विकास ने उसके पति को भी जान से मारने की धमकी दी है और कहा है कि यदि किसी से इस घटनाक्रम के बारे में कुछ बताओगे को तुमको पीटा भी जाएगा। जिसके चलते वह परेशान है और अब उसने शिकायत की है।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया था। केस दर्ज कर करने के बाद देर शाम पुलिस ने कांग्रेस नेता विकास गजभिये को गिरफ्तार किया है।

फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस केस में अभी कुछ ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।

0.शहर कांग्रेस कमेटी का सचिव है विकास गजभिये

विकास गजभिये लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा रहा है। विकास वर्तमान में शहर कांग्रेस कमेटी का का सचिव भी है। साध ही शहर के दिग्विजय कॉलेज में जनभागीदारी समिति का सदस्य भी है। ये समिति कॉलेज के विकास के लिए काम करती है।

इस केस में चिखली चौकी प्रभारी शक्ति सिंह का कहना है कि शुक्रवार को महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

KORBA: जुआ खेलने वाले जुआरियों पर उरगा पुलिस की दबिश.. 12 रईसजादे गिरफ्तार…

कोरबा। जुआ खेल रहे जुए के फड़ में उरगा पुलिस ने दबिश दी है। जुआ के फड़ में जुआ खेल रहे 12 रईसजादे को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियो से
कनकी जंगल से 06 जुआरियो को पकड़ा गया जिनसे 6600रू. और दूसरे फड़ से 4180रू., 52 पत्ती तास एंव बोरी फट्टी जप्त किया गया।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल, अति0 पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू तथा थाना प्रभारी उरगा राजेश जांगड़े के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में शुक्रवार को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम कटरापारा जंगल एंव कनकी जंगल में दो अलग-अलग जगहों पर जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुआ था। थाना प्रभारी उरगा राजेश जांगड़े द्वारा दो अलग-अलग टीम तैयार कर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर दोनों टीमों द्वारा घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। कटरापारा जंगल में रेड कार्यवाही किये जहां कुछ जुआड़ियान पुलिस को देखकर भाग गये तथा छ: जुआरी- 01. अजय चन्द्रा पिता स्व. दशरथ चन्द्रा उम्र 26 साल सा.- तुलसीनगर सीएसईबी कोरबा, 02. चन्द्रभुषण पटेल पिता रामलल्ला उम्र 25 साल सा.- बरमपुर चौकी-सर्वमंगला, कोरबा, 03. कृष्णा साहू पिता श्री वासुदेव साहू उम्र 26 साल सा.- बरमपुर चौकी सर्वमंगला, कोरबा,
04. गुड्डु श्रीवास्तव पिता सम्भू श्रीवास्तव उम्र 25 साल सा.- बरमपुर चौकी-सर्वमंगला,
कोरबा, 05. बाबू लाल गोंड़ पिता श्यामलाल उम्र 32 साल सा.- बरमपुर चौकी-सर्वमंगला,
जिला-कोरबा को पकड़ा गया जिनके पास एंव कब्जे से कुल जुमला रकम 4180रूपये, 52
पत्ती तास एंव एक बोरी फट्टी जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया।गया।

इसी तरह कनकी जंगल में रेड कार्यवाही किया गया वहां भी छ: जुआड़ियान 01. मो. रफीक पिता शेख अलबक्शी उम्र 22 साल निवासी नेवसा,चौकी-हरदीबाजार, जिला कोरबा, 02. अमित कुर्रे पिता अश्वनी कुर्रे उम्र 23 साल सा.- अकलतरा, 03. हेमंत साहू पिता संतोष साहू उम्र 27 साल सा.-बांकीमोंगरा,थाना-बांकीमोंगरा, जिला-कोरबा, 04. दीपक दास पिता चन्दर दास उम्र 31 साल सा.- मोहनपुर थाना-कटघोरा, जिला-कोरबा, 05. विषम साहू पिता जगेश्वर उम्र 31 साल सा.- बांकीमोंगरा थाना-बांकीमोंगरा, जिला-कोरबा एंव नाशिम खान उम्र 32 साल सा.-वांकीमोंगरा कुदरीपारा, थाना-बांकीमोंगरा जिला-कोरबा छ.ग. को पकड़ा गया जिनके
कब्जे एंव पास से कुल जुमला रकम 6600रूपये, 52 पत्ती तास एंव एक बोरी फट्ट जप्त किया गया है तथा जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई है।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर निरीक्षक राजेश जांगड़े, सउनि रामदुलार साहू, प्र.आर. 877 अवधेश यादव, आर. 107 सूरज यादव, आर. 814 रूपनारायण साहू, आर. 770 राजकुमार साहू, आर. 727 टुकेश कुमार यादव, आर. 473 हितेश राव, आर. 925 रामकुमार पाटले की सराहनीय भूमिका रही।

 

महंगाई का एक और डोज: पैरासिटामोल सहित 800 दवाओं के चुकाने होंगे 10% ज्यादा दाम

नई दिल्‍ली: पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) और गैस सिलेंडर के बाद अब दवाएं भी महंगाई होने जा रही हैं. अप्रैल से 800 से ज्‍यादा जरूरी दवाओं (Essential Medicines) के दाम में सीधे 10 प्रतिशत तक की बढ़ोत्‍तरी होने जा रही है. इनमें बुखार, हृदय रोग, हाई ब्‍लड प्रेशर, त्‍वचा रोग और एनीमिया के उपचार में इस्‍तेमाल होने वाली दवाएं भी शामिल हैं.

खाने-पीने की वस्तुओं के बढ़ेंगे दाम!

पेट्रोल-डीजल के दामों में रोज इजाफा हो रहा है. अधिकांश शहरों में पेट्रोल पहले से 100 के पार हो चुका है, ऐसे में लगातार हो रही वृद्धि आम आदमी के लिए परेशानी का सबब बन गई है. डीजल भी लगातार महंगा होने से आने वाले दिनों में खाने-पीने की वस्तुओं के दामों में बेतहाशा तेजी आने की भी आशंका है. इस बीच, महंगाई का असर दवाओं पर भी पड़ गया है. केंद्र सरकार ने शेड्यूल ड्रग्‍स की कीमतों में वृद्धि को हरी झंडी दिखा दी है. इस वजह से अप्रैल से 800 से ज्‍यादा जरूरी दवाएं 10 प्रतिशत से भी ज्यादा महंगी हो जाएंगी.

पैरासिटामोल के लिए चुकाने होंगे ज्यादा दाम

अगले महीने से पेनकिलर और एंटी बायोटिक जैसे पैरासिटामोल (Paracetamol) फिनाइटोइन सोडियम, मेट्रोनिडाजोल जैसी जरूरी दवाओं के लिए भी आपको ज्यादा दाम चुकाने होंगे. नेशनल फार्मा प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) के मुताबिक, थोक मूल्य सूचकांक (WPI) में तेजी के चलते से ऐसा होने जा रहा है. 1 अप्रैल 2022 से दवाओं की कीमतों में इजाफा देखने को मिलने लगेगा.

काफी समय से की जा रही थी मांग

गौरतलब है कि दरअसल, कोरोना महामारी के बाद से फार्मा इंडस्‍ट्री दवाओं की कीमत बढ़ाए जाने की लगातार मांग कर रही थी. इसके बाद शेड्यूल ड्रग्‍स के लिए कीमतों में 10.7 प्रतिशत बढ़ोत्‍तरी की मंजूरी दी गई है. शेड्यूल ड्रग्‍स में आवश्‍यक दवाएं शामिल होती हैं और इनकी कीमतों पर नियंत्रण होता है. इनके दाम बगैर अनुमति नहीं बढ़ाए जा सकते हैं.