Home Blog Page 2618

KORBA: बलिदान दिवस पर याद किए गए गणेश शंकर विद्यार्थी… कहा उनके बलिदान को भुलाया नही जा सकता…

कोरबा। देश के सांप्रदायिक सौहाद्र के लिए अपने जान न्यौछावर करने वाले गणेश शंकर विद्यार्थी को याद किया गया। राष्ट्रीय प्रभारी पर्यावरण मंच(भामसं) के लक्ष्मण चंद्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले गणेश शंकर विद्यार्थी 26 अक्तूबर 1890 को ग्वालियर में जन्मे विद्यार्थी जी वर्ष 1931 में आज ही के दिन सांप्रदायिक एकता की खातिर बलिदान हो गए थे। उनके बलिदानों को भुलाया नही जा सकता।

 

बता दें कि भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन (बीएमएस) ने हिंदी के पत्रकार व भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही, समाज सुधारवादी नेता शहीद स्व गणेश शंकर विद्यार्थी बलिदान दिवस को सर्वपंथ समादर दिवस व बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन किया गया गया। वक्ताओं ने कहा कि हम सब को संगठन के लिए एवं देश हित में सदैव ही कार्य करते रहना चाहिए।

प्रधान कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां भारती- भारत माता, भगवान विश्वकर्मा तथा दत्तोपंत ठेंगड़ी, शहीद स्व. गणेश शंकर विद्यार्थी के तैल चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित एवं भारत माता की जय घोष के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे संगठन के महामंत्री अशोक कुमार सूर्यवंशी ने स्व. विद्यार्थी की जीवनी पर रोशनी डालते हुए संक्षिप्त में उनकी जीवन परिचय का वाचन किया। पर्यावरण मंच के राष्ट्रीय प्रभारी लक्ष्‌मण चंद्रा ने भी शहीद विद्यार्थी के जीवन से संबंधित कुछ घटनाओं का उल्लेख करते हुए संगठनात्मक मुद्दों को प्रमुखता के साथ रखा। कार्यक्रम मैं मंचस्थ अतिथियों के अलावा अश्वनी मिश्रा, प्रीतम राठौर, डीसी झा, भरत शरण मिश्रा, हिरण कुमार चंद्रा, बनवारीलाल चंद्रा,के पी पाटले, राजेंद्र यादव,के अलावा चारों क्षेत्र के पदाधिकारी एवं काफी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

बालको प्रबंधन के खिलाफ BMS ने किया प्रदर्शन… स्थानीय मजदूरों को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग…

कोरबा। बालको प्रबंधन के मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ भारतीय मजदूर संघ ने प्रदर्शन किया है। आंदोलन में उपस्थित नेताओ ने बालको में नौकरी के लिए स्थानीय लोगो को रोजगार देने की मांग की है।


बता दें कि बालको प्रबंधन की मनमानी एवं गैरजिम्मेदारी रवैया के विरोध में बालको कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के तत्वाधान में आज शाम पांच बजे आजाद चौक परसाभाठा बालको में सांकेतिक आम सभा का आयोजन किया। जिसमें भारतीय मजदूर संघ के उद्योग प्रभारी श्री राधेश्याम जायसवाल, निगम प्रतिपक्ष नेता हितानंत अग्रवाल के अलावा अन्य उद्योगों से भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी शामिल रहे। उपस्थित उद्योग प्रभारी एवं नेता प्रतिपक्ष सभी सदस्यों ने एक आवाज में बालको प्रबंधन को आगाह किया कि उद्योग में बाहरी भर्ती बंद किया जाये एवं स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाए, कर्मचारियों की छंटनी एवं बेवजह निलंबित करना बंद करे, दुर्घटना से बचाव हेतु ड्यूटी टाईम पर भारी वाहनों पर रोक लगाई जाए, सड़क की खस्ता हालत एवं प्रदुषण पर रोक लगाने के लिए प्रबंधन उचित कार्यवाही करे । साथ ही साथ कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी समस्या का हल एकजुटता से ही संभव है। उद्योग प्रभारी राधेश्याम जायसवाल ने अपने अंदाज में प्रबंधन को आगाह किया कि यदि प्रबंधन कर्मचारियों की मांगों पर विचार नहीं करता है तो आगे सड़क की लड़ाई लड़ी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन महासचिव हरीश सोनवानी एवं अध्यक्षता राम लाल चंद्रा अन्य वक्ताओं द्वारा बालको से संबंधित समस्याओं को जनता के सामने रखा गया। उक्त अवसर पर राधेश्याम जयसवाल हितानंत अग्रवाल ,सुरेंदर शर्मा , अनिल दुबे , टी आ जयसवाल , आशीष कुम्भकार , प्रभात शुक्ला , अनिल वर्मा,माखन वर्मा ,लेखराज मरावी, प्रशांत शेंडे, मुकेश ठाकुर , मनीष डिक्ससेना अन्य कार्यकर्ता गण एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

साउथ इंडस्ट्री के ऐक्टर विनायकन के बिगड़े बोल- 10 औरतों के साथ सेक्स किया है, नहीं पता MeToo आंदोलन क्या है

मुंबई। साल 2018 में मीटू मूवमेंट के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कई चौंकाने वाले मामले सामने आए थे। अब साउथ इंडस्ट्री के ऐक्टर और म्यूजिक कम्पोजर विनायकन ने एक कॉन्ट्रोवर्शियल बयान दिया है।

‘Oruthee’ के प्रमोशन के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विनायकन ने कहा कि उन्हें मीटू कैंपेन के बारे में नहीं पता। अगर किसी महिला से सेक्स के लिए पूछना #मीटू है तो वह आगे भी यह करते रहेंगे।

बता दें कि विनायक पर पहले सेक्शुअल हैरासमेंट का आरोप लग चुका है। मीडिया से बातचीत के दौरान उनसे इसी बारे में पूछा गया था। विनायकन के इस बयान पर कई लोग आपत्ति जता रहे हैं।

मुझे सेक्स करना हो तो क्या करूं?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विनायकन ने कहा, मीटू क्या है? मुझे नहीं पता। यह सब लड़की पर निर्भर करता है। मुझे बताइए, अगर मुझे किसी महिला के साथ सेक्स करना हो तो क्या करूं?

विनायकन ने कहा, अपने जीवन में मैं कम से कम 10 महिलाओं के साथ सेक्स कर चुका हूं। मैंने उन 10 महिलाओं से पूछा कि क्या वे मेरे साथ फिजिकल रिलेशन बनाना चाहती हैं। मैं आगे भी पूछता रहूंगा। अगर इसे आप मीटू कहते हैं तो मैं आगे भी करता रहूंगा। किसी महिला ने आजतक मुझसे नहीं पूछा।

नव्या बोलीं नहीं कह पाई कुछ

फिल्म Oruthee से ऐक्ट्रेस नव्या नैय्यर कमबैक कर रही हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह भी मौजूद थीं। उनसे लाइव सेशन के दौरान किसी फॉलोअर ने पूछा कि विनायकन ने जब ऐसा बोला तो वह चुप क्यों रहीं। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वह उस वक्त इस सिचुएशन में नहीं थीं कि अपनी नाराजगी जता पाएं।

गलत हरकत पर गिरफ्तार हो चुके हैं विनायकन

बता दें कि विनायकन 2019 में अरेस्ट भी हो चुके हैं। उन पर दलित ऐक्टिविस्ट मृदुलादेवी ने आरोप लगाया था कि विनायकन ने उनसे साथ सोने के लिए पूछा। उस वक्त वह उन्हें एक कार्यक्रम के लिए इनवाइट देने गई थीं।

मृदुला ने आरोप लगाया था कि वह उनकी मां से भी फेवर चाहते थे। सोशल मीडिया पर मृदुला देवी को काफी सपोर्ट मिला था। इसके बाद कुछ और महिलाओं ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि विनायकन उन पर भी भद्दे कमेंट्स कर चुके हैं।

CG KHAIRAGARH BY ELECTION: कांग्रेस ने जारी किया स्टार प्रचारकों की सूची, देखें लिस्ट…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में होने वाले विधानसभा के उप चुनाव को लेकर कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जिसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम सहित 27 दिग्गजों का नाम शामिल है।

वहीं खैरागढ़ में बीजेपी ने सीमए शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को स्टार प्रचारक बनाया है। वहीं प्रदेश के दिग्गज नेताओं को मंडल की जिम्मेदारी दी है।

CG POLICE PROMOTION: राज्य पुलिस सेवा के 9 अफसरों का प्रमोशन, डीएसपी से बनाए गए एएसपी, देखें आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के DSP रैंक के 9 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है,सभी को DSP से ASP बनाया गया है।

मंत्रालय महानदी भवन से गृह विभाग के अवर सचिव मनोज श्रीवास्तव ने यह आदेश जारी किया है।

देखें सूची.

संभागायुक्त ने PHE,आरईएस का किया निरीक्षण… पंजियों को अद्यतीकरण करने का दिया निर्देश…

कोरबा ।बिलासपुर संभाग आयुक्त डॉ. संजय अलंग ने आज विभिन्न शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जिला पंचायत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कार्यालयों का निरीक्षण किया। डॉ. अलंग ने पीएचई, आरईएस एवं पीएमजेएसवाय कार्यालय में स्टॉक पंजी, कैशबुक, विभागीय दस्तावेजो, सेवा पुस्तिका आदि पंजियों का अवलोकन किया। उन्होंने बिल भुगतान का कैशबुक के माध्यम से मिलान कर इंट्रियों की जांच की। डॉ. अलंग ने अपूर्ण पाए गये पंजियों को अद्यतीकरण करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया।

 

संभागायुक्त ने स्थापना शाखा में जाकर कर्मचारियों के सेवा पुस्तिका का भी अवलोकन किया। उन्होंने सेवा पुस्तिका में नामांकन, अवकाश इंट्री एवं सत्यापन आदि के बारे में प्रभारी अधिकारी से जानकारी ली। संभाग आयुक्त ने जिला पंचायत कार्यालय निरीक्षण के दौरान एनआएलएम शाखा, मनरेगा शाखा, प्रधानमंत्री आवास योजना, लेखा शाखा एवं स्वच्छ भारत मिशन शाखा में जाकर पंजियों का अवलोकन किया। इस दौरान उप आयुक्त राजस्व अखिलेश साहू, उपायुक्त विकास श्रीमती अर्चना मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।
संभागायुक्त डॉ. अलंग ने एनआरएलएम शाखा में जाकर महिला समूहों द्वारा किये जा रहे आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंन महिला समूहों को स्वावलंबी बनाने के लिए तथा आजीविका गतिविधियों के द्वारा आर्थिक लाभ दिलाने के लिए आवश्यक ट्रेनिंग और बैंक ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने समूहों को मछलीपालन, बकरीपालन, सब्जी उत्पादन आदि गतिविधियों से भी जोड़ने के निर्देश दिए। डॉ. अलंग ने वन अधिकार पट्टाधारी हितग्राहियों को एनआरएलएम के माध्यम से जोड़कर आजीविका गतिविधियों में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने समूह की महिलाओं को लाख उत्पादन के काम में संलग्न करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिलाने के लिए भी कहा। संभागायुक्त ने मनरेगा शाखा में जाकर मनरेगा के अन्तर्गत जिले में चल रहे प्रगतिरत और स्वीकृत कार्यों की जानकारी ली। साथ ही नागरिकों के मनरेगा मजदूरी भुगतान के बारे में भी पूछा। उन्होंने गौधन न्याय योजना अंतर्गत जिले में गोबर क्रय, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण और केचुआ उत्पादन आदि की जानकारी ली।

सीजी ब्रेकिंग: पेपर खराब हुआ तो फेल होने के डर से दो दिन से लापता है डीएवी स्कूल का छात्र, मोबाइल भी बंद

भिलाई। छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले के दीपक नगर के पूर्व पार्षद विजय जलकारे का 15 वर्षीय बेटा श्रेयश जलकारे बुधवार की शाम से लापता हो गया। हाल ही में उसकी परीक्षाएं खत्म हुई थी और वह पेपर खुलने से पहले ही लापता हो गया। परिवार वालों की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

मोहन नगर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि लापता छात्र के कुछ पेपर खराब भी हुए थे। वह कक्षा 9वीं डीएवी स्कूल का छात्र है। पुलिस ने बताया कि खेलने की बात कहते वह घर से निकला था, इसके बाद से वापस अब तक नहीं आया। खोजबीन के बाद पूर्व पार्षद विजय जलकारे ने इसकी सूचना मोहन नगर पुलिस को दी।

बताया जाता है कि कुछ पेपर खराब होने की वजह से वो परेशान और डरा हुआ था। इसके अलावा वो आनलाइन गेम भी खेलता था। परिवार वालों की शिकायत पर जांच शुरू की गई है। अभी तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

पुलिस ने उसे फोन के आधार पर भी ट्रेस करने का प्रयास किया परंतु मोबाइल लगातार बंद है। उसकी पतासाजी के लिए आसपास के थानों के साथ ही पड़ोसी जिलों में भी जानकारी दे दी गई है। इसके अतिरिक्त शहर के प्रमुख मार्गों पर लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है, जिससे उसका सुराग मिल सके। उसके दोस्तों व परिचितोें से भी जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।

संभागायुक्त ने SDM और तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण… कहालंबित राजस्व प्रकरणो का समय सीमा में करें निराकरण…

कोरबा ।बिलासपुर के संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने आज कोरबा जिला प्रवास के दौरान कोरबा एसडीएम तथा तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू की मौजूदगी में डॉ. अलंग ने राजस्व संबंधी भू-प्रकरणों की जानकारी रीडर शाखा के लिपिक से ली। उन्होंने तहसीलदार के कार्यालय में मौजूद विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया। साथ ही अपूर्ण पाये गये पंजियों के लिए अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने पंजियों को अद्यतन करने के निर्देश मौके पर ही अधिकारियों को दिए। उन्होंने डायवर्सन, अर्थदण्ड आदि प्रकरणों में बी 1, बी 2, बी 7 के साथ सी श्रेेणी के रिकॉर्ड समय सीमा में अद्यतन करने के निर्देश उपस्थित राजस्व अधिकारियों को दिए। संभागायुक्त ने इस दौरान राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणो को तेज़ी से नियमानुसार निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नामांतरण, बंटबारा सहित फ़ौती जैसे कामों के लिए किसानो और आम ज़नो को सरल प्रक्रिया अपनाकर परेशानी से बचाया जाये। डॉ अलंग ने पटवारी रिपोर्ट के कारण निराकृत होने से लम्बित प्रकरणो को अगले दो सप्ताह के भीतर निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व प्रकरण के निराकरण पर जारी आदेश के बाद उसके रिक़ार्ड सुधार की करवाई करने को भी कहा, ताकि किसानो और आम ज़नो को अपने राजस्व रिक़ार्ड अपडेट होकर मिल सके। उन्होंने शाखाओं में मौजूद कर्मचारियों और प्रभारी अधिकारियों को अपनी-अपनी शाखा के सभी रिकॉर्ड अद्यतन और व्यवस्थित रखने के सख्त निर्देश दिए। संभागायुक्त ने नकल शाखा, वाचक शाखा, डब्ल्यूबीएम शाखा, कानूनगो शाखा, रिकार्ड रूम, स्थापना शाखा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त राजस्व अखिलेश साहू, एडीएम सुनील नायक, एसडीएम कोरबा हरिशंकर पैकरा, सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

रायपुर पहुंचे सीएम अशोक गहलोत बोले- छत्तीसगढ़ से कोल सप्लाई नहीं हुआ तो राजस्थान में आ जाएगा बड़ा बिजली संकट

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के एकदिवसीय दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचे राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा, अगर छत्तीसगढ़ से कोल सप्लाई नहीं हुआ तो साढ़े 4 हजार मेगावाट बिजली के पावर प्लांट बंद हो जाएंगे। ऐसे में स्टेट के अंदर बड़ा बिजली संकट आ जाएगा। कोयले के लिए हमें छत्तीसगढ़ पर निर्भर रहना पड़ता है। काफी लंबे अरसे से हम इसकी मांग कर रहे हैं। बता दें कि राजस्थान को यहां पर केंद्र ने कोल ब्लॉक अलॉट किया है।

इधर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पर्यावरण नियमों और स्थानीय भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ही कोई फैसला लिया जाएगा।
इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री गहलोत आज दोपहर रायपुर पहुंचे। वे एयरपोर्ट से सीधे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। इस अवसर पर वनमंत्री मोहम्मद अकबर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित छत्तीसगढ़ और राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

शौहर ने तलाक देने से किया इनकार, बीवी ने दे डाली न्यूड होकर ये काम करने की धमकी

दुबई। खाड़ी देश सऊदी अरब से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने तलाक के लिए अपने पति को अजीबोगरीब धमकी दे डाली. पत्नी की धमकी सुनकर पति के पास तलाक देने के अलावा कोई चारा नहीं बचा.

पति को दी न्यूड होकर घूमने की धमकी
गल्फ न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब की महिला ने अपने पति को धमकाया कि वो उससे तलाक ले ले. जब पति तलाक लेने के लिए राजी नहीं हुआ तो महिला ने उसे धमकी दी कि वो सड़कों पर न्यूड होकर घूमेगी. इसके बाद पति को मजबूरन उसे तलाक देना पड़ा.

ये भी पढ़ें: जो बाइडेन ने पहली बार खींच दी लकीर, कहा- यदि रूस ने पार की ये लक्ष्‍मण रेखा तो अमेरिका भी युद्ध उतर जाएगा

शरिया कोर्ट में दाखिल की अर्जी
इसके बाद पति शरिया कोर्ट भी गया. उसने कोर्ट में केस दायर करते हुए तलाक रद्द करने की अर्जी दायर की. उसने कहा कि ये तलाक उसकी इच्छा के विरुद्ध था, लेकिन अदालत ने पुष्टि की कि तलाक के लिए शरिया का आधार पूरा हो गया था.

सऊदी अरब में बढ़ रहे हैं तलाक के मामले
सऊदी अरब के सांख्यिकी प्राधिकरण (General Authority for Statistics) के अनुसार, सऊदी अरब ने हाल ही तलाक के मामलों में भारी बढ़त देखी गई है. डेटा के मुताबिक, वहां हर घंटे तलाक के सात मामले सामने आते हैं. ऑथोरिटी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में तलाक के मामलों में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है