Home Blog Page 2619

बचपन का प्यार: गर्लफ्रेंड ने बिहार में फांसी लगाई, बॉयफ्रेंड जयपुर में कूदा, पढ़ें पूरी खबर

मुजफ्फरपुर। बिहार में बचपन के प्यार का दुखद अंत हो गया है। बात-बात में झगड़ा होने के बाद प्रेमी ने जब अपने मोबाइल को स्वीच ऑफ कर लिया तो प्रेमिका फंदे से लटक गई। वहीं, उसकी मौत की खबर सुनकर प्रेमी बिल्डिंग के 8वीं मंजिल से कूद गया। ये प्रेम कहानी मुजफ्फरपुर के अंजलि और विवेक की है।

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र की अंजलि जायसवाल (23) और नीम चौक शंकरपुरी विवेक कुमार (26) का अफेयर 8वीं क्लास से चल रहा था। दोनों साथ में ओरिएंट क्लब स्थित एक स्कूल में पढ़ते थे। सबकुछ ठीक चल रहा था। दोनों अपनी दुनिया में मस्त थे। इस बीच 4 साल पहले विवेक इंजीनियरिंग करने जयपुर चला गया था। वहां से भी दोनों की बातचीत होती रहती थी।

अंजलि CA (चार्टर्ड अकाउंटेंट) की तैयारी कर रही थी। दोनों के बीच कभी-कभी झगड़ा भी होता था। इधर के दिनों में दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे। दो दिन पहले बुधवार रात भी दोनों की एक कॉमन फ्रेंड उनके रिश्ते को ठीक करने की कोशिश कर रही थी। तीनों ने रात में कॉन्फ्रेंस कॉल किया था। तभी फिर दोनों में लड़ाई हो गई। विवेक ने कॉल काट दिया। बार-बार ट्राई करने पर उसने फोन बंद कर लिया और सुबह प्रेमिका की मौत की सूचना मिली। इसके बाद दोपहर को प्रेमी ने बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी।

अगले महीने घर आने वाला था विवेक

बताया जा रहा है कि विवेक की पढ़ाई जून में पूरी होने वाली थी। वह अगले महीने घर आने वाला था। उसका नोएडा की एक कम्पनी में सिलेक्शन भी हो गया था। आज ही यानी गुरुवार को उसका तीसरा इंटरव्यू था। जब सुबह उसे अंजलि की मौत की खबर मिली तो वो छत से कूद गया।

CG CRIME: सिविल इंजीनियर ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में किया ये खुलासा

भिलाई। दुर्ग जिले में एक सिविल इंजीनियर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में उसने खुद की परेशानी से खुदकुशी करने की बात लिखी है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करके शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

उतई पुलिस के मुताबिक उसने मृतक शशि कुमार पटले (28) चौहान टाउन भिलाई का रहने वाला है। उसने बीई की पढ़ाई की थी। वह अपने मामा के लड़के के साथ रहता था। वह जलावर्धन योजना की ठेका कंपनी एफएसटीपी नामक प्राइवेट कंपनी में फील्ड सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत था। उसकी कंपनी का ऑफिस दुर्ग जिला अंतर्गत ग्राम पतोरा में है।

दोपहर को शशि ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। अपने सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह आत्महत्या स्वयं की परेशानी के चलते कर रहा है। उसने यह भी लिखा है कि उसकी मौत के बाद किसी को भी परेशान ना किया जाए।

उतई थाने से पहुंचे जांच अधिकारी केएल गौर ने बताया कि सूचना मिलने पर वह चौहान टाउन पहुंचे थे। उन्होंने पाया कि जिस कमरे में शशि रहता है उसका दरवाजा अंदर से बंद है। उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा कि उसका शव फांसी पर लटक रहा है। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने दरवाजा को तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

‘कौन हैं योगी आदित्यनाथ की सरकार में इकलौते मुस्लिम मंत्री दानिश आजाद, मोहसिन रजा की जगह मिली मंत्रिमंडल में जगह

यूपी में योगी सरकार के नये मंत्रिमंडल में एक नाम दानिश आजाद का काफी चर्चा में हैं। बता दें कि दानिश आजाद अंसारी को योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री रहे मोहसिन रजा की जगह पर मौका दिया गया है। शुक्रवार को आजाद को पार्टी की तरफ से कैबिनेट में जगह दिए जाने की खबर फोन से दी गई, जिसके बाद वो सीएम आवास पहुंचे थे।

दानिश आजाद योगी सरकार के मंत्रिमंडल में इकलौते मुस्लिम चेहरा हैं। इससे पहले मोहसिन रज़ा सीएम योगी की पिछली कैबिनेट में इकलौते मुस्लिम चेहरा थे।

कौन हैं दानिश आजाद अंसारी: दानिश अंसारी पिछले कई सालों से राजनीति में सक्रिय हैं। 32 साल के दानिश यूपी की बलिया के बसंतपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा लखनऊ से ग्रहण की है। दानिश ने 2006 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से बी.कॉम किया और यहीं से मास्टर ऑफ क्वालिटी मैनेजमेंट पूरा किया। इसके बाद उन्होंने मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की।

दानिश भाजपा के उन नेताओं में शामिल हैं जो कड़ी मेहनत से पार्टी के लिए काम करते रहे हैं। उन्हें योगी आदित्यनाथ का करीबी भी माना जाता है। उनकी मेहनत का उन्हें 2018 में पुरस्कार मिला और यूपी में योगी सरकार आने के बाद उन्हें उर्दू भाषा समिति का सदस्य बनाया गया।

6 साल तक दानिश एबीवीपी से जुड़े रहे और पार्टी के लिए मेहनत व लगन से काम किया। दानिश यूपी सरकार की फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। 2022 विधानसभा चुनाव से पहले दानिश अंसारी को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दी और पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाया। दानिश मुस्लिम युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

एबीवीपी के साथ काम करने के दौरान उन्होंने खासकर मुस्लिमों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा के लिए खूब माहौल बनाया। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज व युवाओ में अपनी सक्रियता दिखाई है। जिसका फल है कि पार्टी ने पुरस्कार स्वरूप उन्हें योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल में जगह दी है।दानिश आजाद ने मदरसों को मेन स्ट्रीम से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने आवाज़ उठाई थी। उनकी पहचान मदरसों की बदहाली को सुधारने के लिए आवाज़ बुलंद करने के लिए भी है।

 छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: कोर्ट में ‘भगवान’ की पेशी, नोटिस तामिली कराने शिवलिंग साथ लेकर पहुंचे भक्त, पीठासीन अधिकारी ने भगवान को भी थमा दी पेशी की तारीख

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां राजस्व न्यायालय ने अवैध कब्जा के मामले में शिवमंदिर के भगवान के नाम नोटिस जारी किया है। यहां राजस्व अफसरों ने भगवान शंकर को अवैध कब्जे का नोटिस जारी किया। फिर कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर 10 हजार रुपए जुर्माना लगाने की बात कही। अब भगवान स्वयं तो आ नहीं सकते, ऐसे में स्थानीय लोग शिवलिंग ही उखाड़कर कोर्ट में ले आए।

जानकारी के अनुसार, रायगढ़ में अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इसी मामले में रायगढ़ तहसील कोर्ट ने 23 से 24 फरवरी और 2 मार्च को सीमांकन दल गठित कर कौहाकुंडा गांव में जांच कराई। इसमें कई लोगों के अवैध कब्जे मिले। इसके बाद कोर्ट की ओर से 10 लोगों को नोटिस जारी किया गया। कहा गया कि 10 हजार रुपए के अर्थदंड के साथ ही उनको बेदखल किया जा सकता है। वहीं किसी भी तरह के निर्माण पर रोक लगा दी।

शिव मंदिर सहित 10 को दिया था नोटिस

इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई की तारीख तय की गई। कोर्ट की ओर से जिन 10 लोगों को नोटिस दिया गया, उसमें कोहाकुंडा के वार्ड 25 में बना शिव मंदिर भी है। किसी पुजारी के नहीं होने के कारण शिव मंदिर को ही नोटिस जारी कर दिया गया। प्रतिवादी के हाजिर नहीं होने पर 10 हजार रुपए अर्थदंड लगाने की बात कही। ऐसे में स्थानीय लोगों ने शिवलिंग को ही मंदिर से उखाड़ लिया और ट्रॉली पर उसे रखकर कोर्ट पहुंच गए।

पीठासीन अधिकारी ने भगवान को भी थमाई पेशी की तारीख

शिवलिंग को लेकर लोग कोर्ट तो पहुंचे। वहां बाहर नोटिस लगा हुआ था कि पीठासीन अधिकारी किसी अन्य राजस्व कार्य में व्यस्त हैं, इसके चलते मामले की अगली सुनवाई के लिए 13 अप्रैल की तारीख निर्धारित कर दी गई।

वहीं इस मामले में तहसीलदार गगन शर्मा का कहना है कि नोटिस को लेकर उन्हें जानकारी नहीं है। नोटिस नायब तहसीलदार ने जारी किया था। अगर उसमें त्रुटि हो गई है तो इसे सुधार दिया जाएगा। जन सुनवाई होने के कारण कोर्ट की तारीख बढ़ाई गई है।

IPL के रोमांच के साथ सजा सट्टा बाजार… बुकी ग्राहकों को मैसेज कर बाँट रहे नंबर…

कोरबा। क्रिकेट का रोमांचक टूर्नामेंट आइपीएल शनिवार से शुरू हो रहा है। क्रिकेट शुरू होने से पहले बुकी सक्रिय हो गए है। खबरीलाल की मने तो शहर के पुराने सटोरिये अपने ग्राहकों को बाकायदा बहार बैठे बुकी का नंबर भेज रहे है। जिससे सेफ गेम खेला जा सके। बहरहाल उर्जाधानी के ऊर्जावान सटोरियों की बल्ले बल्ले हो गई है।

आईपीएल के रोमांच के साथ शहर में सट्टा बाजार भी सज गया है। सट्टा माफियाओं ने अनेक स्थानों पर अपने गुर्गे फिट कर दिए हैं। इस कारोबार में व्यापारियों और युवा पीढ़ी का जोर ज्यादा है। सट्टा माफियाओं ने अपना पूरा सेटअप तैयार कर लिया है। मैच में रुपये लगाने वालों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए गली-मुहल्ले में सट्टा माफिया सक्रिय हो गए हैं, जो सट्टा लगवाने के काम को बखूबी से अंजाम देंगे। शहर के तमाम पॉश इलाकों और घनी आबादी वाले इलाकों में सट्टाबाजी खेल खेलने और खिलाने वाले तैयार हैं।

बड़े बुकी बाहर, एजेंट हवाला के जरिए पहुंचाते हैं पैसा

कोरबा के कई बड़े बुकी रायपुर चले गए हैं। वहां बड़े होटलों में ठहरकर रायपुर में सट्टा संचालित कर रहे हैं। रायपुर में मोबाइल एप के जरिए लाइन देते हैं और उससे बुकिंग लेते हैं। सट्टे की राशि को इकट्ठा करके दूसरे शहर में बैठे बुकी तक पहुंचाने के लिए कलेक्शन एजेंट पूरी राशि किसी बड़े व्यापारी के दुकान में छोड़ता है। कारोबारी हवाला के जरिए बुकी तक पूरी रकम पहुंचाता है। मिली जानकारी के अनुसार शहर में आइपीएल मैच के दौरान सट्टा लगाने वाले कई एजेंट ऐसे हैं, जिनका अपराधी किस्म के लोगों से कनेक्शन है। ये एजेंट अपराधी किस्म के लोगों के जरिए ही पैसा वसूली करते हैं।

War में फंसी यूक्रेनी गर्लफ्रेंड को बुलाने के लिए दिल्ली के ‘वकील साब’ ने किया कुछ ऐसा, दिल छू लेगी Love Story

युद्ध के समय भी प्यार की जीत होती है. कुछ ऐसा ही भारत के रहने वाले शख्स ने कर दिखाया है. दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) के एक वकील ने अपनी यूक्रेनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया था. हालांकि, कुछ समय बाद वह कीव चली गई थी, लेकिन अब वह फिर से भारत लौट आई है. 33 वर्षीय अनुभव भसीन (Anubhav Bhasin) और 29 वर्षीय एना होरोदेत्स्का (Anna Horodetska) एक यात्रा के दौरान मिले थे और लगभग ढाई साल से एक-दूसरे को जानते हैं.

यूक्रेन में फंसी भारतीय शख्स की गर्लफ्रेंड
दोनों एक साथ यात्रा कर रहे थे जब पहले COVID-19 लॉकडाउन की घोषणा की गई थी. अनुभव भसीन ने अपनी यूक्रेनी गर्लफ्रेंड के बारे में बताया, ‘2020 में पहले लॉकडाउन से ठीक पहले जब पहली बार हम मिले तो एक-दूसरे को ठीक से जानना शुरू किया.’ उस वक्त उड़ानें रद्द होने के कारण आईटी कंपनी में कार्यरत एना होरोदेत्स्का इंडिया में फंस गई थीं. एना, अनुभव के घर पर तब तक रही जब तक वह घर वापस नहीं लौटीं.

अनुभव ने आगे बताया, ‘लॉकडाउन खत्म होने के बाद, हम दुबई में दोबारा मिले और फिर वह भारत आई. इसके बाद मैं भी कीव गया. पिछले साल दिसंबर में, वह भारत आई और मेरे परिवार से मिली, तभी हमने शादी करने का फैसला किया. इसके बाद एना वापस यूक्रेन के लिए निकल गई.’

युद्ध छिड़ा तो कुछ ऐसे भागकर इंडिया आई लड़की
जब 24 फरवरी को रूस-यूक्रेन युद्ध छिड़ा, तो बमों की आवाज से एना की नींद खुल गई. वह अगले तीन दिनों तक शेल्टरों में भागती रही. इसके बाद, एना ने पोलैंड भागने का फैसला किया. वह 27 फरवरी को अपनी मां और अपने कुत्ते के साथ घर से निकली थी. अनुभव ने कहा, ‘उसकी मां ने अपनी दादी के घर जाने के लिए अपने होमटाउन कामियांका की ओर एक ट्रेन ली. एना ने दो घंटे तक इंतजार किया जब तक कि उसे लीव (Lviv) की ओर जाने वाली ट्रेन नहीं मिली, जोकि यूक्रेन के पश्चिम में और पोलिश सीमा के करीब है.’

27 फरवरी की रात को लीव (Lviv) में रहने के बाद, एना ने पोलैंड जाने के लिए बस लेने का फैसला किया. हालांकि, उसे पता चला कि लोग 24 घंटे से अधिक समय से पोलिश सीमा पर इंतजार कर रहे थे और वहां से नहीं निकल पाए थे. इसलिए, उसने स्लोवाकिया के साथ सीमा पर जाने वाली एक बस ली. कुछ घंटों के इंतजार के बाद आखिरकार वह पैदल ही सीमा पार कर गई. एना तब पोलैंड के क्राको की ओर जाने वाली एक मिनीबस खोजने में सफल रही, जहां वह कुछ हफ़्ते रुकी थी.

जब एयरपोर्ट पर गर्लफ्रेंड तो यूं किया प्रपोज
अनुभव ने कहा, ‘वहां मेरे कुछ दोस्त थे जिन्होंने उसकी मदद की और उसे रहने की जगह मुहैया कराई.’ आखिरकार, उसने पोलैंड में भारतीय दूतावास में वीजा के लिए आवेदन किया और जब यह मंजूर हो गया, तो वह भारत चली आई और मैंने उसे हवाई अड्डे पर प्रपोज किया.’ लव बर्ड्स जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे जिसके बाद एना भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करेंगी. फिलहाल उनके पास एक साल का वीजा है. अनुभव ने कहा, ‘जब युद्ध खत्म हो जाएगा, पालतू कुत्ते को लाने के लिए वापस जाने की कोशिश करेंगे.’

SI ने ई-रिक्शा चालक को जड़े चांटे… ‘थप्पड़बाज’ पुलिसकर्मी का Video वायरल…

इंदौर।सोशल मीडिया पर थप्पड़बाज पुलिसकर्मी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो मध्य प्रदेश के इंदौर जिले का है. वीडियो में दिख रहा है कि एक पुलिसकर्मी ई-रिक्शा चालक को रोककर चांटा मार रहा है. इस दौरान वहां पर और भी लोग मौजूद हैं.

ई-रिक्शा चालक को थप्पड़ मार रहा था पुलिसकर्मी
वायरल वीडियो में द‍िखाई दे रहा पुलिसकर्मी ई-रिक्शा के ड्राइवर को थप्पड़ मार रहा है. थप्पड़ मारने के बाद वह असभ्य तरीके से ई-रिक्शा चालक से बात करता है. बेचारा ई-रिक्शा चालक रोते हुए रिक्शा की ड्राइवर सीट पर बैठकर वहां से चला जाता है. इस घटना का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. थप्पड़ मारने के बाद ई-रिक्शा चालक का 500 रुपये का चालान भी काटा गया.

इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र की है घटना
यह घटना इंदौर में विजयनगर थाना क्षेत्र के रसोमा चौराहे की है. थप्पड़बाज पुलिसकर्मी का नाम सब इंस्पेक्टर बलराम दीक्षित बताया जा रहा है.

वर्दी का रौब झाड़ते हुए सब इंस्पेक्टर ने जड़े थप्पड़
पीड़ित ई-रिक्शा चालक परदेशीपुरा क्षेत्र का रहने वाला है. उसका नाम बालकृष्ण है. पुल‍िस वाले ने वर्दी का रौब झाड़ते हुए बालकृष्ण के गालों पर थप्पड़ जड़े थे.

अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ ने सीएमपीएफ में भ्रष्टाचार के खिलाफ आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर/कोरबा। सीएमपीएफ में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री सुधीर घुरडे की अगुवाई में कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी के नाम से सीएमपीएफ आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र विश्वकर्मा ने की।अन्य विशिष्ठ अतिथियों में सुरेंद्र कुमार पांडेय,मंत्री भारतीय मजदूर संघ, लक्ष्मण चंद्रा,पर्यावरण प्रभारी भारतीय मजदूर संघ,श्मजरूल हक अंसारी,एसईसीएल कंपनी संचालन समिति सदस्य, संजय सिंह, एसईसीएल कंपनी सुरक्षा समिति सदस्य तथा बिश्रामपुर, बिलासपुर व रायगढ़ के अध्यक्ष/महामंत्री क्रमशः सुजीत सिंह, अशोक सूर्यवंशी,वेनु गवेल, ननकी राम साहू समेत लगभग 1500 कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यूपी: सीएम योगी आदित्यनाथ ने ली मुख्‍यमंत्री पद की शपथ, केशव प्रसाद मौर्य के साथ ब्रजेश पाठक डिप्टी सीएम

लखनऊ। UP CM Yogi Adityanath Oath Ceremony 2022 यूपी में 37 वर्षों बाद शुक्रवार 25 मार्च को किसी मुख्यमंत्री ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। योगी आदित्य नाथ ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने डिप्टी सीएम पद के तौर पर शपथ ली. सीएम और डिप्टी सीएम सहित योगी कैबिनेट में 53 दिग्गज हैं।

देखें सूची

क्रमांक — नाम — पदनाम
1. केशव प्रसाद मौर्य — उप मुख्यमंत्री
2. ब्रजेश पाठक — उप मुख्यमंत्री
3. सूर्य प्रताप शाही — मंत्री
4. सुरेश कुमार खन्ना — मंत्री
5. स्वतंत्र देव सिंह — मंत्री
6. बेबी रानी मौर्य — मंत्री
7. लक्ष्मी नारायण चौधरी — मंत्री
8. जयवीर सिंह — मंत्री
9. धर्मपाल सिंह — मंत्री
10. नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ — मंत्री
11. भूपेंद्र सिंह चौधरी — मंत्री
12. अनिल राजभर — मंत्री
13. जितिन प्रसाद — मंत्री
14. राकेश सचान — मंत्री
15. अरविंद कुमार शर्मा — मंत्री
16. योगेंद्र उपाध्याय — मंत्री
17. आशीष पटेल — मंत्री
18. संजय निषाद — मंत्री
19. नितिन अग्रवाल — राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
20. कपिल देव अग्रवाल — राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
21. रवींद्र जायसवाल — राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
22. संदीप सिंह — राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
23. गुलाब देवी — राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
24. गिरीश चंद्र यादव — राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
25. धर्मवीर प्रजापति — राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
26. असीम अरुण — राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
27. जेपीएस राठौर — राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
28. दयाशंकर सिंह — राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
29. नरेंद्र कश्यप — राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
30. दिनेश प्रताप सिंह — राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
31. अरुण कुमार सक्सेना — राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
32. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ — राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
33. मयंकेश्वर सिंह — राज्यमंत्री
34. दिनेश खटीक — राज्यमंत्री
35. संजीव गोंड — राज्यमंत्री
36. बलदेव सिंह ओलख — राज्यमंत्री
37. अजीत पाल — राज्यमंत्री
38. जसवंत सैनी — राज्यमंत्री
39. रामकेश निषाद — राज्यमंत्री
40. मनोहर लाल मन्नू कोरी — राज्यमंत्री
41. संजय गंगवार — राज्यमंत्री
42. बृजेश सिंह — राज्यमंत्री
43. के पी मलिक — राज्यमंत्री
44. सुरेश राही — राज्यमंत्री
45. सोमेंद्र तोमर — राज्यमंत्री
46. अनूप प्रधान ‘वाल्मीकि’ — राज्यमंत्री
47. प्रतिभा शुक्ला — राज्यमंत्री
48. राकेश राठौर गुरू — राज्यमंत्री
49. रजनी तिवारी — राज्यमंत्री
50. सतीश शर्मा — राज्यमंत्री
51. दानिश आजाद अंसारी — राज्यमंत्री
52. विजय लक्ष्मी गौतम — राज्यमंत्री

ट्रांसफॉर्मर में फंसी बिल्ली, लगाई 100 करोड़ की चपत, 8 घंटे बत्ती गुल रही बिजली

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे से सटे पिंपरी चिंचवाड़ में एक बिल्ली की वजह से 8 घंटे तक बिजली गुल रही और इससे तकरीबन 100 करोड़ का नुकसान हुआ है। यह बिल्ली पिंपरी चिंचवाड़ के महापरेशन पावर ट्रांसफार्मर के अंदर फंस गई थी, जिसके कारण 8 घंटे तक पॉवरकट करना पड़ा।

बता दें कि पिंपरी देश का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल हब माना जाता है। कई बड़ी इंडस्ट्रियल कंपनियां इस इलाके के MIDC में स्थित हैं। करीब 7500 प्रोडक्शन यूनिट पिंपरी चिंचवाड़ महानगर निगम क्षेत्र में मौजूद हैं। ऐसे में पावर कट की वजह से ज्यादातर यूनिट्स में 8 घंटे तक प्रोडक्शन लगभग ठप रहा।

अनुमान है कि उद्योग जगत को इससे 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। हालांकि बिजली के झटके से बिल्ली की मौत हो गई, लेकिन उसे बाहर निकालकर बिजली फिर से चालू करने में महापरेशन अधिकारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।