Home Blog Page 2626

एक सेक्शन दो प्रभारी इक दूजे पर भारी,जंगल की शेरनी दफ्तर में दहाड़…थैला का प्रसाद और होली की हलचल

एक सेक्शन दो प्रभारी इक दूजे पर भारी

कटाक्ष: पुलिस महकमे के एक महत्वपूर्ण विभाग में दो प्रभारी की चर्चा आम है। कहा जा रहा है कि ये प्रभारी दोनों एक दूसरे पर भारी हैं और अपने अपने टास्क के हिसाब से कर्मचारियों की ड्यूटी तैनात करते हैं। दोनों प्रभारी विभाग के मुखिया को साधने में एक दूसरे को पीछे छोड़ने का कोई मौका नहीं चूकना चाहते। हालांकि एक प्रभारी घोषित है और दूसरा अघोषित बावजूद इसके दूसरे की ज्यादा चलती है। यही वजह है कि वो पुराने चतुर खिलाड़ियों को साथ रखकर मैच की कप्तानी कर रहे हैं।

खबरीलाल की माने तो सेक्शन के वास्तविक प्रभारी भी बीच बीच चौका छक्का जड़कर साबित कर देते हैं आखिर विभाग का कप्तान तो मैं ही हूँ। खैर इन गुटबजी के चक्कर में विभाग अपना मूल काम नहीं कर पा रहा है और बाकी कामों की गति रॉकेट से भी तेज रफ्तार में है। एक चर्चा यह भी है कि इन दिनों एक विशेष मामले की पड़ताल के लिए दोनों प्रभारियों को टास्क दिया गया और उन्हें बाकायदा प्रमोशन का लालच भी।

जंगल की शेरनी दफ्तर में दहाड़

जंगलराज में जंगल की शेरनी दफ्तर में दहाड़ मार रही है। दहाड़ से अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर तो गुर्रा ही रही है ऊपर से विभाग के शिकवा शिकायत करने वालों को भी डराने का प्रयास कर रही है। मैडम का खौफ किसी से छुपा नहीं है। खबरीलाल के मुताबिक पिछले दिनों विभाग के हुए कार्य की एक शिकायत को लेकर दफ्तर पहुंचे आम आदमी को इस कदर दहाड़ लगाई की मानो शिकायतकर्ता नही बल्कि वह अपराधी हो! फिर क्या था आम आदमी जब जागता है तो कुछ भी कर देता है।

अब मैडम की मनमानी और उसके जनहित विरोधी कार्यों का पूरा पुलिंदा उच्च अधिकारियों को भेजकर जंगल के शेरनी को हटाने की मांग की है। हालांकि माना यह जा रहा है कि रिचार्ज की वैलिडिटी तक उन्हें यहां से कोई नहीं हिला सकता, पर शिकायत तो शिकायत है और फिर अब चुनावी माहौल भी तो रायचंदों की माने तो मामला कुछ भी हो सकता है। खैर शिकायत पर कुछ हो न हो लेकिन उनके गुर्राने की आवाज ऊपर राजधानी तक जरूर पहुंची है।

थैला का प्रसाद और होली की हलचल

शहर के एक कद्दावर नेता विधानसभा की तैयारी की तैयारी में अभी से जुट गए हैं। असल मे होली के बहाने शहर के विभिन्न संगठनों को होली खेलने का न्यौता और मोहल्ले में चल रहे थैला में प्रसाद वितरण से इसका आंकलन लगाया रहा है। असल में नेता जी जानते है जो सीटिंग एमएलए हैं और उनका टिकट तो कटेगा नहीं तो इसी बहाने चलो चुनाव की तैयारी में ही लग जाये, पता नहीं आगे मौका मिले न मिलें।

राजीनीतिक पंडितों की माने तो छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को अभी करीब डेढ़ साल का वक्त है। संभवतः नवम्बर 2023 में ये चुनाव होंगे। इधर, राज्य के कद्दावर मंत्री के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट की गईं कई तस्वीरें उनके चुनावी तैयारी की तरफ इशारा कर रही हैं। हालांकि कोरोना काल के लबे अर्से बाद नेता जी के घर मे होली मिलन समारोह रखा गया, पर जिस अंदाज में शहर के समाज प्रमुखों से लेकर आमजनों को स्नेहिल बुलाया गया उससे चुनावी होली कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगा। चलो कम से कम इसी बहाने सही लोगों की आवभगत तो की गई।

आप और तुम….

राजधानी में आज आम आदमी पार्टी की धमाकेदार एंट्री से छत्तीसगढ़ में उन लोगों की निकल पड़ी है जो नेतागिरी का शौंक तो रखते हैं पर किसी पार्टी में उन्हें भाव नहीं मिल पाया। रायपुर में आज दिल्ली में केजरीवाल सरकार के मंत्री गोपाल राय पहुंचे और सीधे कह दिया कि कई लोगों के फोन उन्हें आ रहे हैं, जो छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का झंडा उठाने के लिए तैयार हैं। केजरीवाल के मंत्री के बयान के बाद कांग्रेस और बीजेपी में उन बड़े चेहरों की तलाश शुरु हो गई है, जो अगले चुनाव में झाडू मारकर दोनों पार्टियों की लुटिया डूबा सकते हैं। हर बड़ा चेहरा एक दूसरे पर अंगुली उठा रहा है कि …क्या वो तुम…..नहीं तुम ….मैं नहीं तुम…।

.ख़ुद्दारी वजह थी कि, ज़माने को कभी हज़म नहीं हुए हम…

विधानसभा में पेश ताड़मेटला न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट में प्रदेश के आईपीएस एसआरपी कल्लूरी को क्लीन चिट मिलना उनकी ही इस कविता पर पूरी तरह फिट बैठती है…

”ख़ुद्दारी वजह थी कि, ज़माने को कभी हज़म नहीं हुए हम…

पर ख़ुद की नज़रों में, यकीं मानो, कभी कम नहीं हुए हम!

माना कि औरों की मुकाबले, कुछ ज्यादा पाया नहीं मैंने…

पर खुश हूं कि खुद को गिरा कर, कुछ उठाया नहीं मैंने!!!

जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट कर दिया कि स्वामी अग्निवेश के विरोध के लिए कल्लूरी ने किसी को नहीं उकसाया था।

कहते हैं दुर्घटना से देर भली…..एसआरपी कल्लूरी काफी वर्षों से जिस आरोप को झेल रहे थे उससे बरी तो हुए मगर,उनकी ये कविता महकमें के कुछ अफसरों के लिए अखरने वाली बात तो जरूर है।

                 अनिल द्विवेदी, ईश्वर चन्द्रा

 

कल पढ़े कटाक्ष में…एक सेक्शन दो प्रभारी.. जंगल की शेरनी की दहाड..

एक सेक्शन दो प्रभारी.. जंगल की शेरनी की दहाड..थैला का प्रसाद ओर होली की हलचल…आप ओर तुम ..ताड़मेटला रिपोर्ट ख़ुद्दारी वजह थी कि जमाने को हजम नही हुए हम…..

Rajamouli की ‘RRR’ ने रिलीज से पहले बनाया ये रिकॉर्ड, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से है कनेक्शन

 नई दिल्ली: निर्देशक एस.एस. राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड बनाने की शुरुआत कर दी है. बेंगलुरु, हैदराबाद और दुबई के बाद एस.एस. राजामौली (SS Rajamouli) और एक्टर जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और राम चरण (Ram Charan) सहित ‘आरआरआर’ (RRR) की टीम ने बड़ौदा में सरदार वल्लभभाई पटेल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का प्रोमोशनल टूर किया. इस टूर के साथ ही ‘आरआरआर’ (RRR) भारत के इस स्मारक पर जाने वाली पहली फिल्म बन गई है.

सोशल मीडिया पर मची धूम
प्रोड्यूसर्स और फिल्म की पूरी टीम ने बड़ौदा की इस ट्रिप की अपनी ताजा तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कीं हैं. इन तस्वीरों को देखकर लोगों को काफी आश्चर्य हुआ. क्योंकि अब तक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर किसी भी फिल्म का प्रमोशन नहीं हुआ था. इस नई शुरुआत के लिए लोग राजामौली को बधाई दे रहे हैं.
18 से 22 मार्च तक इतने शहरों में जाएगी टीम
हैदराबाद, बेंगलुरु, बड़ौदा, दिल्ली, अमृतसर, जयपुर, कोलकाता, वाराणसी से लेकर दुबई तक निर्माताओं ने एक ब्रॉड प्रमोशन प्लानिंग तैयार की है, जिसमें वे 18-22 मार्च तक फिल्म के प्रचार के लिए देश के बड़े और नामी बाजारों का दौरा करेंगे. राजामौली की ‘आरआरआर’ डॉल्बी सिनेमा में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म है.
अजय देवगन और आलिया का खास रोल
फिल्म में मुख्य एक्टरराम चरण और जूनियर एनटीआर, अजय देवगन, आलिया भट्ट और ओलिविया मॉरिस के अलावा एक स्टार-स्टडेड लाइनअप शामिल है, जबकि समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन और एलिसन डूडी सहायक भूमिकाओं में शामिल होंगे. पेन स्टूडियोज के जयंती लाल गड़ा ने पूरे उत्तर भारत में डिस्ट्रिब्यूटिंग राइट्स हासिल किए हैं और सभी भाषाओं के लिए दुनिया भर में इलेक्ट्रॉनिक अधिकार भी खरीदे हैं. पेन मरुधर फिल्म को नॉर्थ टेरिटरी में डिस्ट्रीब्यूट करेंगे. ‘आरआरआर’ 25 मार्च को रिलीज होगी.

सड़क के लिए सड़क पर उतरे भाजपाई.. सरकार पर साधा निशाना, सड़क निर्माण कराने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी…

कोरबा। सीएसआर मद से निर्माणधीन सड़क निर्माण को लेकर आज भाजपाई सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। सड़क निर्माण को लेकर चल रहे धीमी रवैये पर सवाल खड़ा करते हुए सड़क निर्माण पूर्ण कराने की मांग की है।

 

बता दे कि आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में शिव मंदिर चौक विकास नगर कुसमुंडा में इमली छापर से बरमपुर होते हुए सर्वमंगला चौक तक के रोड में उड़ रहे धूल की समस्या को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। कुसमुंडा व्यापारी संघ, महिला जागृति मंच कुसमुंडा, ठेकेदार संघ एवं आम जनता ने बढ़-चढ़कर आंदोलन का समर्थन किया। आंदोलन में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा लखन लाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा भूपेश बघेल सरकार विकास के कार्यों को ठप कर रखी है ।कमीशन खोरी चरम पर है।

कमीशन के कारण विकास कार्य रुके हुए हैं। भाजपा से पुर्व सांसद प्रत्याशी ज्योतिनंद दुबे कांग्रेस सरकार को कोसते हुए भविष्य में बड़े आंदोलन का चेतावनी दिया। भारतीय जनता पार्टी जिला के जिला अध्यक्ष राजीव सिंह ने सड़क के मुद्दे को जनता का मुद्दा बताया और पार्टी को जन हितैषी बताते हुए जनता के साथ सदैव खड़े रहने की बात कही। नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कोरबा जिला छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा राजस्व देती है । उसके बावजूद कोरबा का विकास कार्य भ्रष्टाचार के कारण रुका हुआ है। जनता ने पार्षद ,महापौर ,विधायक ,मंत्री एवं सांसद सभी पदों पर कांग्रेस को आसीन किया। जिससे सर्वांगीण विकास कार्य अच्छे से हो सके लेकिन यहां विनाश कार्य हो रहा है। सतिंदर पाल सिंह बग्गा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा ने कमीशन खोरी बंद कर रोड के कार्य को चालू करने के लिए चेतावनी दी है। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वैशाली रत्नपाखी सड़क के आंदोलन पर सभी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को एक साथ लाकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष, मीना लहरें , जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा बॉबी गभेल , शुक्रिता कुर्रे ने भी अपनी बात रखी। आंदोलन का संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकेश झा ने किया एवं आभार प्रदर्शन व्यापारी संघ कुसमुंडा के अध्यक्ष अशोक राठौर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सतीश झा , जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग माधव जयसवाल , पार्षद भानुमति जयसवाल पार्षद एवं जिला महामंत्री भाजयुमो नरेंद्र देवांगन , पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजयुमो दयानिधि प्रधान ,मंडल उपाध्यक्ष रामेश्वर वैष्णव , महिला जागृति मंच कुसमुंडा के अध्यक्षा वरिंदरजीत कौर , पूर्व विधायक प्रतिनिधि संतोष राठौर , मंडल महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा रामेश्वर सोनी , रीना सिंह , ललित श्रीवास जिला कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो अश्वनी मिश्रा , महिला मोर्चा मंडल महामंत्री सुनीता राजपूत , ज्योति महंत ,ठेकेदार संघ के अध्यक्ष नसीम सिद्दीकी , दर्शन सिंह चावला , अश्वनी साहू , बालकृष्ण साहू ,माखन यादव ,अमित यादव , सुरेश वर्मा , विजेंद्र यादव , अजीत यादव , संजय कुर्रे , अशोक राठौर , मुकेश कुमार , श्याम प्रजापति, संजय अग्रवाल, ओम गभेल , कार्तिक राठौर , मनोज लावलानी , किशन सेठी , रविराम बरेठ , कमला जांगड़े , श्रीमती गीता पांडे, श्रीमती तुलसी नायक,श्रीमती रजनी कश्यप, श्रीमती चंद्रकला कोरी, श्रीमती पुष्पा देवांगन, श्रीमती शैलेंद्र यदु, श्रीमती कौशल्या टंडन , श्रीमती सेवती राठौर, श्रीमती आशा श्रीवास, श्रीमती पिंकी , श्रीमती उर्मिला ,श्रीमती रामसवारी श्रीवास, श्रीमती मंजू सिंह , श्रीमती गैस बाई , श्रीमती गीता देवी, श्रीमती संतोषी यादव, श्रीमती राधा साहू एवं जनता जनार्दन साथ में नारी शक्ति उपस्थित हुए।

ukraine russia war: यूक्रेन के मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर में रूस का मिसाइल अटैक, 100 से ज्यादा सैनिक ढेर

मास्को। (ukraine russia war) यूक्रेन और रूसी सैनिकों के बीच जंग दिन ब दिन निर्णायक होती जा रही है। रविवार को रूसी मीडिया स्पुतनिक ने दावा किया कि रूसी सैन्य बलों ने जिटोमिर क्षेत्र में यूक्रेनी सेना के एक प्रशक्षिण केंद्र को मिसाईल से नष्ट कर दिया जिसमें 100 से अधिक यूक्रेनी और विदेशी सैनिक मारे गये हैं।

रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेकोव ने रविवार को जारी बयान में यह दावा किया कि उसने जंग के 25वें दिन यूक्रेन को बड़ी क्षति पहुंचाई है। बताया गया है कि रूस ने जिटोमिर इलाके में यूक्रेन के सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर मिसाइल अटैक किया। जिसमें 100 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों की मौत हुई है।

दूसरी ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडोमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने को तैयार हैं। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अगर बातचीत विफल रहती है तो तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है।

इस बीच यूक्रेन सरकार ने दावा किया है उसके साथ जंग में बड़ी संख्या में रूसी सैनिकों को नुकसान हुआ है। सरकार के दावों के मुताबिक, अब तक 14700 सैनिक मारे जा चुके है। इसके अलावा 96 एयरक्राफ्ट, 118 हेलिकॉप्टर, 476 टैंक, 21 यूएवी, 1487 सैन्य वाहन, 44 एंटी एयरक्राफ्टों को नष्ट किया जा चुका है।

शादी के पहले प्रेमी के साथ भाग गई दुल्हन, दूल्हे ने खा ली खूब सारी गोलियां,जिस गाड़ी से जाना बारात उसी से पहुंचा अस्पताल

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में शादी के पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इस बात की खबर दूल्हे को सगाई के दिन लगी तो वह बहुत दुखी हो गया। उसने खूब सारी गोलियां ही खा लीं। जिससे वह बीमार पड़ गया और अब अस्पताल में भर्ती है।

जानकारी के अनुसार भालू सटका नक्टीखार निवासी संजय कुमार यादव की शादी कटघोरा की रहने वाली युवती के साथ तय हुई थी। तय कार्यक्रम के मुताबिक 20 मार्च को मंडप और 22 मार्च को शादी होनी थी। संजय और उसके परिजन तैयार थे कि उन्हें अब सगाई के लिए निकलना है। गाड़ियों को भी घर पर बुला लिया गया था। इस बीच संजय के परिजनों को युवती के घरवालों ने सूचना दी।

युवती के घरवालों ने बताया कि युवती भाग गई है। हमें पता चला है कि वह अपने प्रेमी के साथ भागी है। इसलिए अब आप लोग मत आईये। सगाई कैंसल है। ये बात सुनते ही संजय काफी दुखी हो गया। उसने तुरंत ही घर में रखी उसके पिताजी की शुगर की गोलियां खा ली।

घटना के बाद उसके परिजनों ने उसे गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया। जिस गाड़ी से संजय और उसके परिजन संजय के ससुराल जाने वाले थे। अस्पताल में उसका इलाज किया गया। तब जाकर उसकी हालत स्थिर हुई। इस मामले में युवक के परिजनों ने जिला अस्पताल चौकी पुलिस से शिकायत भी की है। जिसमें पुलिस ने युवक का बयान दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

समाज हित सर्वोपरि, निर्विरोध निर्वाचन में सहयोग दिया : केदारनाथ

कोरबा।अग्रवाल सभा कोरबा के वर्ष 2022-24 नई कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे जिसमें केदारनाथ अग्रवाल ने भी अपनी सशक्त दावेदारी की। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया ने भी नामांकन जमा किया वहीं 3 अन्य प्रत्याशियों ने भी अपने दावे किए। अंतत: 3 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए और चुनाव में श्रीकांत बुधिया एवं केदारनाथ अग्रवाल के बीच सीधा मुकाबला तय हुआ। केदारनाथ अग्रवाल ने अपने समाज हित के कार्यों व सामाजिक जनों के सहयोग से न सिर्फ प्रबल दावेदारी की बल्कि अध्यक्ष जीतने का भी पूरा भरोसा था। चूंकि अग्रवाल समाज महाराज अग्रसेन के पद्चिन्हों पर चलकर समाज की प्रगति और एकता की भावना को सर्वोपरि मानता आया है और इस एकता को बनाए रखने एवं समाज हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एवं समाज के वरिष्ठजनों के द्वारा किए गए विचार-विमर्श को महत्व प्रदान कर केदारनाथ अग्रवाल ने निर्विरोध निर्वाचन पर जोर दिया। केदारनाथ अग्रवाल भी चाहते हैं कि समाज में मतदान को लेकर कोई मतभेद नहीं होना चाहिए और समाज में कभी भी चुनाव कराने की नौबत नहीं आनी चाहिए। इसी विचार के मद्देनजर एवं सामाजिकजनों की भावनाओं को समझते हुए चुनाव से अपना नाम श्रीकांत बुधिया के समर्थन में वापस लिया और श्रीकांत बुधिया के निर्विरोध निर्वाचन का मार्ग प्रशस्त किया। केदारनाथ अग्रवाल ने कहा है कि समाज में इस तरह की स्वस्थ परंपरा अनिवार्य है। उन्होंने श्रीकांत बुधिया सहित निर्विरोध निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दी है।

NH भू-अर्जन में गड़बड़ी करने वालों की खबर लेने में पुलिस के हाथ खाली… उठ रहे कई तरह के सवाल…

कोरबा। एनएच की सड़कों के लिए अधिग्रहित जमीनों में गड़बड़ी के मामले में कोरबा पुलिस की जांच पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

बता दें कि विगत 5 मार्च को एसपी भोजराम पटेल ने जांच टीम गठित कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था। जांच टीम गठित होने के 15 दिन बाद भी पुलिस जांच की आंच किसी भी भूमाफियों पर नहीं पहुंच सकी है।

जांच में हो रही देरी से अब कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। ऊर्जानगरी की पब्लिक तो अब दबी जुबान से यह भी कह रही हैं कि जांच लोगों को बचाने के लिए चल रही है? या फिर कुछ और….फिलहाल जांच अभी जारी है।

वर्सन

एनएच निर्माण के लिए हुए जमीन खरीद बिक्री की जांच के लिए कुछ लोगों को नोटिस जारी किया गया है। बीच मे होली ली वजह से जांच पूरा नहीं हो पाई है। जल्द ही मामले की जांच कर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।

.अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा।

तस्वीरों में देखें स्पिन के जादूगर शेन वॉर्न का आखिरी सफर, हाथ में बॉल लेकर बेटे जैक्सन ने दिया कंधा, अंतिम संस्कार में ये दिग्गज पहुंचे

मेलबर्न। दुनिया के महानतम स्पिनर शेन वॉर्न का रविवार 20 मार्च को अंतिम संस्कार किया गया। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर वॉर्न के अंतिम संस्कार के दौरान ऐलन बॉर्डर, मार्क टेलर, ग्लेन मैकग्राथ और माइकल क्लार्क जैसे दिग्गज मौजूद रहे। अंतिम संस्कार का कार्यक्रम मेलबर्न के सेंट किल्दा फुटबॉल क्लब में हुआ। बेटे जैक्सन ने हाथ में क्रिकेट बॉल और वॉर्न की फोटो लेकर पिता को कंधा दिया।

शेन वॉर्न के शव को कार से फुटबॉल स्टेडियम में लाया गया। इस महान खिलाड़ी को आखिरी बार देखने के लिए लोगों का हूजूम लगा था। वॉर्न के बेटे जैक्सन और उनके परिवार के लोगों ने उनके ताबूत को आखिरी बार कंधा दिया। बेटे जैक्सन अपने पिता के ताबूत को चूमते नजर आए। वॉर्न के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी बेटी ब्रॉक वॉर्न नजर आईं। बता दें कि शेन की दो बेटियां और एक बेटा है।

अंतिम यात्रा के दौरान वॉर्न के बेटे जैक्सन ने पिता की क्रिकेट बॉल और गोल्फ स्टिक भी उनके ताबूत के पास रखी। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ ने कहा कि शेन जहां भी जाते थे, अपनी छाप छोड़ ही देते थे। वॉर्न की अंतिम यात्रा के दौरान ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जिता चुके पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क भी नजर आए।

बता दें कि 4 मार्च को थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से वॉर्न निधन हो गया था। वह 52 साल के थे। उनका पार्थिव शरीर 10 मार्च को ऑस्ट्रेलिया लाया गया था।

 

पाकिस्तान की बड़ी खबर: सेना ने भी छोड़ा इमरान का साथ, OIC की बैठक के बाद देना होगा इस्तीफा, जानें कैसे पैदा हुई फौज और सरकार के बीच दरार

इस्‍लामाबाद। पड़ोसी देश पाकिस्तान से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। विपक्ष के अविश्‍वास प्रस्‍ताव के चलते इमरान खान की कुर्सी पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। आलम यह है कि सेना ने भी अपने हाथ पीछे खींच ल‍िए हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा (General Qamar Javed Bajwa) के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी सेना के शीर्ष अधिकारियों ने कथित तौर पर इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) की बैठक के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान (Prime Minister Imran Khan) से इस्तीफा देने के लिए कह दिया है।

पाकिस्तान मीडिया रिपोर्टों को लेकर सुगबुगाहटें तेज हो गई है। इन रिपोर्ट में कहा गया है कि इमरान खान को सत्‍ता से बाहर करने का फैसला जनरल बाजवा और तीन अन्य वरिष्ठ लेफ्टिनेंट जनरलों ने एक बैठक में लिया था।

बैठक जनरल बाजवा और देश के खुफिया अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम के इमरान खान से मिलने के बाद हुई थी। रिपोर्टों के मुताबिक इस बैठक में सेना के इन सभी वरिष्‍ठ अधिकारियों ने इमरान खान किसी भी तरह की रियायत नहीं देने का फैसला किया था।

स्थानीय मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी यानी पीटीआई को उम्मीद थी कि इमरान खान की गुजारिश पर पूर्व सेना प्रमुख राहील शरीफ की बाजवा से मुलाकात से समाधान निकलेगा जिससे सरकार बच जाएगी।

लेकिन, राहील शरीफ अपने मिशन में विफल रहे। यही नहीं इमरान खुद सेना की शरण में पहुंचे थे। सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बीच इमरान खान ने शुक्रवार को सेना प्रमुख बाजवा से मुलाकात की थी।