Home Blog Page 2637

सीजी ब्रेकिंग: विधानसभा में गूंजा ‘द कश्मीर फ़ाईल’ का मुददा, बृजमोहन का सरकार पर आरोप- “टिकट सेल आउट नहीं पर लगवाते हैं हाउसफ़ुल का बोर्ड”

रायपुर। कश्मीरी पंडितों के पलायन Exodus of Kashmiri Pandits की हकीकत पर बनी फिल्म द कश्मीर फ़ाइल The Kashmir File का मुददा आज शून्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ विधान में गूंजा। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल BJP MLA Brijmohan Agarwal ने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया है कि, टॉकिज संचालकों पर दबाव डालकर फ़िल्म नहीं चलाने की क़वायद की जा रही है। विपक्ष की ओर से इस मुद्दे को अभिव्यक्ति की आज़ादी से जोड़ इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बाधा डालने की कोशिश वाला बताया।

सदन में बृजमोहन अग्रवाल ने यह विषय उठाया और कहा यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है…एक फ़िल्म सच बता रही है तो उसे ना देख पाएं यह क़वायद हो रही है। जिन जगहों पर द कश्मीर फाईल लगी है, वहाँ पूरी टिकट नहीं बिकती और सामने हाउसफ़ुल का बोर्ड लगाया जा रहा है।

पीवीआर मल्टीप्लेक्स में हाउसफुल के बोर्ड को लेकर भाजपा ने मचाया हंगामा

बता दें कि आज राजधानी रायपुर के मल्टीप्लेक्स पीवीआर में कुछ भाजपा नेता’द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म  देखने पहुंचे थे। इस दौरान कुछ लोगों को टिकट नहीं मिल पाया, लेकिन जब लोग अंदर फिल्म देखने गए तो पूरा थिएटर खाली पड़ा था और बाहर हाउसफुल का बोर्ड लगा कर टिकटें नहीं दी जा रही थीं। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ।

फिल्म देखने गए भाजपा नेता अमरजीत छाबड़ा ने बताया हमने फिल्म देखी, थिएटर हॉल के अंदर आधी से ज्यादा कुर्सियां खाली थीं। बाहर हाउसफुल का बोर्ड लगाकर लोगों को लौटाया जा रहा था। इसलिए हमने अपना विरोध भी दर्ज करवाया। थिएटर प्रबंधकों की सफाई यह थी कि प्रशासन की तरफ से 50% से अधिक की अनुमति नहीं है।

आश्चर्य हुआ यदि कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा तो फिर एक एक सीट छोड़कर टिकट नंबर देकर उस अनुसार बैठाना चाहिए और पूरे थिएटर में कहीं भी फिल्म से संबंधित पोस्टर नहीं लगे थे। भाजपा नेताओं ने कहा है कि आधी से कम टिकटें बेचना और हाउसफुल बता देना, किसी साजिश की ओर इशारा करता है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य के यहां ED की रेड, रिश्तेदारों के यहां भी छाप,शराब कारोबारी सुभाष शर्मा से जुड़ें हैं तार

दुर्ग। दुर्ग जिले के गातापार क्षेत्र स्थित पूर्व जिला पंचायत जयंती साहू और उनके भाई विमल साहू के घर में ED की रेड पड़ी है। ED की 13 सदस्यीय टीम सोमवार को यहां पहुंची और घर को सील कर दिया है।

कार्रवाई के दौरान घर के अंदर से किसी न बाहर जाने दिया जा रहा है और न अंदर आने दिया जा रहा है। ED ने यह रेड रायपुर के शराब कारोबारी सुभाष शर्मा के साथ जुड़े तार के चलते मारी है। सुभाष ने कुल 54 करोड़ रुपए का घोटाला किया था।

फर्जी कंपनी के नाम से लिया करोड़ों का लोन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयंती साहू के भाई विमल साहू के ऊपर आरोप है कि उन्होंने फर्जी कंपनी के नाम से दस्तावेज तैयार करके करोड़ों रुपए का बैंक लोन लेकर गबन किया है। इसके साथ ही दोनों के यहां करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति का पता चला है। इसी का पता लगाने के लिए ED की टीम ने सुबह यहां अचानक दबिश दी है। सुबह से ही अधिकारी पूरे घर की तलाशी ले रहे हैं।

अधिकारी इनकी चल व अचल संपत्ति का पता लगा रहे हैं। बताया जा रहा कि ये रेड पूरी तरह कांफिडेंशियल थी। इसकी जानकारी राज्य स्तर के किसी भी अधिकारी को नहीं दी गई थी। कहा जा रहा है कि कांफिडेंशियल के कुछ अन्य अधिकारियों ने इन दोनों के दल्लीराजहरा समेत अन्य जगहों पर रह रहे इनके रिश्तेदारों के घरों में भी छापा मारा है।

0.शराब कारोबारी सुभाष शर्मा के यहां मिले सुराग

ED ने रायपुर के शराब कारोबारी सुभाष शर्मा के यहां भी रेड मारी थी। रेड के दौरान उन्हें फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग कंपनियां बनाकर बैंक से करोड़ों रुपए का लोन लेने का पता चला था। इस तरह लोन लेकर सुभाष उसका गबन कर देता था। ED ने कुछ दिन पहले ही सुभाष शर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। वहीं ED ने जब सुभाष शर्मा को 10 दिनों के लिए रिमांड में लेकर पूछताछ की तो उन्हें गातापार निवासी जयंती साहू और विमल साहू के बारे में पता चला था। इसके बाद यहां रेड डाली गई है।

0.54 करोड़ से अधिक का घोटाला

सुभाष शर्मा शराब कारोबारी होने के साथ इसके कई बड़े होटल व अन्य कारोबार भी हैं। इसके खिलाफ रायपुर के गोल बाजार और सिविल लाइन थाने में कई अपराध दर्ज हैं। 2015 में विक्रम राणा ने गोल बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि सुभाष ने राणा की जमीन को बंधक रखकर पंजाब नेशनल बैंक से करीब 16.50 करोड़ का कर्ज लिया था। इसके बाद उसने उस लोन की किस्त नहीं अदा की तो बैंक ने राणा को नोटिस भेजा। इसके बाद गोलबाजार पुलिस ने 2018 में सुभाष को गिरफ्तार किया।

सुभाष शर्मा के खिलाफ होटल सफायर इन, गुडलक पेट्रोलियम कंपनी और मेसर्स विदित ट्रेडिंग कंपनी के लिए 38.50 करोड़ का कर्ज लेकर किस्त अदा न करने का भी आरोप है। इस तरह करके उसने कुल 54 करोड़ रुपए का बैंक घोटाला किया है।

NK मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल को मिला 7th Star Rank Best स्कूल का सम्मान…बेहतर शिक्षा के लिए हुए पुरूस्कृत…

कोरबा।  12 मार्च 2022 को नई दिल्ली में आयोजित CED Eduleaders Annual Conference में छत्तीसगढ़ राज्य से सर्वश्रेष्ठ स्कूल में से ग्राम खरहरकुड़ा मड़वारानी में संचालित नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल को 7th Star Rank के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

उक्त एवार्ड समारोह के संदर्भ में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रियंका गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण अंचल में स्थापित एवं संचालित नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल जिसे इसी वर्ष क्लास 12 तक सीबीएसई मान्यता प्राप्त हुआ है। हमारे स्कूल में कोरोना काल के समय बच्चो को ऑनलाईन क्लास के माध्यम से उन्नत पद्धति से शिक्षा प्रदान किया गया उसके फलस्वरूप आज हमारे स्कूल को नई दिल्ली में आयोजित CED Eduleaders Annual Conference में 7th Star Rank से सम्मानित किया गया। हमारे विधालय में बच्चो को प्रारंभ से ही एक बेहतर शिक्षा प्रदान की जा रही है। शिक्षको एवं अभिभावको के सहयोग से आज ग्रामीण अंचलों में निवासरत् बच्चे जिस प्रकार से अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन शिक्षा के क्षेत्र में कर रहे है वह अनुकरणीय एवं सराहनीय हैं।

इस पर विधालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल जी ने कहा कि स्कूल की यह सफलता सिर्फ स्कूल की ही नही बल्कि यह सभी छात्रो, अभिभावको, शिक्षको का है, जिन्होने हरसंभव प्रयास कर आज इस मुकाम को हासिल किया। निश्चित ही इस सफलता से हम सभी गौरवान्वित है परंतु हमारा लक्ष्य एवं उद्देश्य आज भी बच्चो को अंग्रेजी माध्यम में उन्नत शिक्षा प्रदान करते हुये उनके सर्वागीण विकास पर ध्यान देना है। कोरोना काल के दौरान गत सत्र 2020-21 में हमारे स्कूल में ऑनलाईन क्लास के लिए कोई भी शुल्क अभिभावको से नही लिया गया था। साथ ही इस सत्र 2021-22 में हमारे शिक्षको द्वारा ऑनलाईन क्लास में बच्चो को जिस लगन एवं पद्धति से शिक्षा प्रदान की गई वह अपने आप में प्रेरणाप्रद है।
ग्रामवासियो को कहना है कि नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल में बच्चो के सर्वागीण विकास हेतु अनेको सुविधाएॅ जैसे – बस सुविधा, सीसीटीव्ही कैमरे, स्किूरिटी, शुद्ध पेय जल, भोजन की व्यवस्था, डिजीटल क्लास रूम, म्युजिक एवं डांस के साथ साथ खेलकूद हेतु पर्याप्त मैदान की भी व्यवस्था की गई हैं। ऐसे में हमारे क्षेत्र के स्कूल को नई दिल्ली से सम्मानित किया जाना हम सभी ग्रामवासियो के लिए गर्व की बात है।

क्राइम: BSNL अफसर बनकर खाते से उड़ा लिए डेढ़ लाख, फोन कर बोला-सिम बंद हो जाएगा वेरिफिकेशन करा लो, फिर …

बिलासपुर। बिलासपुर में BSNL अफसर बनकर ठग ने माइंस के ऑपरेटर के खाते से डेढ़ लाख रुपए पार कर दिए। ठग ने मोबाइल सिम वेरिफिकेशन कराने का झांसा दिया और एनीडेस्क ऐप डाउनलोड कराने के बाद बैंक खाते से रकम ट्रांसफर कर दिया। ठगी के शिकार माइंस ऑपरेटर की रिपोर्ट पर सकरी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आसमा सिटी निवासी पंकज कुमार कश्यप (44 साल) हिर्री माइंस में ऑपरेटर है। उसके पास अनजान नंबर से कॉल आया था। फोन करने वाले ने खुद को BSNL कंपनी का सर्किल अधिकारी बताया। कथित अफसर ने उसे मोबाइल सिम बंद होने और सिम का वेरिफिकेशन कराने का झांसा दिया था।

लिंक भेजकर जमा कराया दस रुपए

कथित BSNL अफसर ने उसे सिम वेरिफिकेशन के लिए दस रुपए चार्ज बताया। इस राशि को जमा करने के लिए उसने एनीडेस्क ऐप डाउनलोड करने को कहा और लिंक भेजकर दस रुपए जमा करने का झांसा दिया। एनीडेस्क ऐप डाउनलोड कर ऑपरेटर ने जैसे ही 10 रुपए ट्रांसफर किया। इसके दो दिन बाद उसके खाते से डेढ़ लाख रुपए कट गए।

लॉकडाउन में पूरी-सब्जी बांटने वाले सफाईकर्मी गणेश चंद्र चौहान के विधानसभा चुनाव के जीतने की कहानी

न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर एक सफाई कर्मचारी ने जीत हासिल की है। यूपी के संतकबीरनगर जिले की धनघटा विधानसभा सीट से बीजेपी के गणेश चन्द्र चौहान ने 10 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की है। गणेश चन्द्र चौहान अपना आदर्श पीएम नरेंद्र मोदी को मानते हैं। गणेश ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के उम्मीदवार अलगू प्रसाद को 10,553 वोटों से हराया।

चुनाव जीतने के बाद गणेश चन्द्र चौहान ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि, “पीएम ने प्रयागराज में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने उनके पैर धोए और संदेश दिया कि सफाई कर्मचारी छोटे नहीं हो सकते। अगर वे समाज की गंदगी साफ कर रहे हैं, तो यह दर्शाता है कि वे निश्चित रूप से महान है। भाजपा और लोगों ने संदेश दिया कि एक सामान्य कार्यकर्ता भी अधिक ऊंचाई तक पहुंच सकता है।”
नवनिर्वाचित विधायक ने आगे बताया कि कैसे उन्होंने कोरोना के दौरान लोगों की मदद की। उन्होंने कहा कि, “कोरोना के दौरान मैं रिक्शा चालकों के लिए एक वाहन में ‘पूरी-सब्जी’ लेकर चलता था। संतकबीर नगर में बिहार के कई लोग रहते हैं। जब मुझे टिकट दिया गया तो लोग मुझसे मिलने आए और वे भावुक हो गए। जिस दिन मैं जीता, रिक्शा वाले आए और मुझे गले लगा लिया।” विधायक निर्वाचित होने के बाद गणेश चौहान ने कहा कि आर्थिक स्तिथि मायने नही रखती और आम आदमी भी उंचाइयों तक पहुंच सकता है।
बता दें कि गणेश चन्द्र चौहान के पिता भी सफाई कर्मचारी और दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे। धनघटा विधानसभा सीट से बीजेपी ने 2022 के चुनाव में नया प्रत्याशी उतारा था। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने धनघटा से श्रीराम चौहान को टिकट दिया था और वो जीत कर विधायक बनें थे। योगी मंत्रिमंडल में श्री राम चौहान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी थें। 2022 के चुनाव में पार्टी ने श्रीराम चौहान की सीट बदलकर उन्हें खजनी विधानसभा क्षेत्र से उमीदवार बनाया और वो जीतें।

चोर ने Royal अंदाज में बिना चाभी के स्टार्ट कर दी Enfield, देख पुलिसवाले भी खुजाने लगे सिर

न्यूज डेस्क। भारत में ज्यादातर लोग रॉयल इनफील्ड बुलेट (Royal Enfield) को चलाना पसंद करते हैं. गली-मोहल्ले से लेकर पहाड़ों तक, सभी जगह आपको बुलेट के फैन दिख जाएंगे. हालांकि, भारी गाड़ी को लेकर चलना हर किसी के बस की बात नहीं. चोरों की भी बुलेट पर निगाहें होती हैं. आए दिन कोई न कोई ऐसी खबर आती रहती है कि मिनटों के अंदर चोर बुलेट चोरी करके भाग जाते हैं और उन्हें कोई भी नहीं पकड़ पाता. सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके होश फाख्ता हो जाएंगे. जी हां, पुलिस ने बुलेट चोरी करने वाले शख्स को पकड़ लिया.

बुलेट चोरी करने वाले शख्स ने लोगों को चौंकाया
इंटरनेट पर वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस ने एक बुलेट चोरी करने वाले शख्स को पकड़ा और फिर उसे सभी के सामने एक उदाहरण देने के लिए कहा. वह लॉक हुई खड़ी बुलेट के पास जाता है और कुछ ही सेकंड में लॉक तोड़ देता है. इतना ही नहीं, वह गाड़ी को बिना चाभी के स्टार्ट कर देता है. बुलेट के हैंडल के पास मौजूद कुछ तारों को काटकर डायरेक्ट कर देता है, जिससे बुलेट एक किक में स्टार्ट हो जाती है. यह देखकर वहां मौजूद पुलिस वाले बिल्कुल हैरान रह जाते हैं. पकड़े गए चोर ने यह उदाहरण देकर लोगों को सकते में डाल दिया.

https://www.instagram.com/p/CbDixISomr3/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

 

इस ट्रिक से बुलेट चोरी करता था चोर
जैसे ही चोर ने बिना चाभी के गाड़ी स्टार्ट की लोग बोलने लगे कि एक मिनट भी नहीं लगा और इसने तो गाड़ी का लॉक तोड़ा और स्टार्ट भी कर लिया. यानी चोर के लिए बुलेट चुराना कोई बड़ी बात नहीं. यदि आप भी अपनी गाड़ी को सेफ रखना चाहते हैं तो गाड़ी की सेक्युरिटी बढ़ानी चाहिए. सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. आप भी वीडियो देखने के बाद हैरान रह जाएंगे. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर memewalanews ने शेयर किया है.

KORBA : अधिवक्ताओं ने सबको सुना..गुना फिर संजय को चुना… ऐतिहासिक मतों हुए विजयी…

कोरबा। बुद्धिजीवियों का चुनाव हो और बौद्धिक तर्क न हो ऐसा हो ही नही सकता। तभी तो रविवार को हुए अधिवक्ता संघ के चुनाव में अधिवक्ताओं ने गुना और संजय को चुना। संजय जायसवाल ने 327 मत हासिल करते हुए 38 मतों से ऐतिहासिक जीत हासिल की हैं।

बता दें कि अधिवक्ता संघ के चुनाव भले ही त्रिकोणीय रहा हो पर असली मुकाबला दो दिग्गजो के बीच था। चुनावी मुकाबला इतना रोचक था कि यह कह पाना मुश्किल था आखिर जीत किसकी होगी। कांटे की टक्कर वाले मुकाबले के लिए सुबह से मतदान शुरू हो गया था। शाम ढलते ही दावों – प्रतिदावों को लेकर सट्टा बाजार गरम भी रहा। देर रात परिणाम घोषित हुआ तो जीत का सेहरा संजय सर सज गया। कांटे की टक्कर के चुनाव में संजय जायसवाल को 327 मत प्राप्त हुए तो प्रतिद्वंद्वी गणेश कुलदीप ने 279 मत हासिल किया। जबकि तीसरे प्रत्याशी संतु साहू को 41 बोट मिले। अधिवक्ता संघ के चुनाव में 38 मतों से संजय जायसवाल ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है।

समझे चुनाव 2022-24 के परिणाम

अध्यक्ष

संजय कुमार 327 जायसवाल,गणेश कुलदीप 289,संतू प्रसाद साहू 41,अवैध मत- 07
उपाध्यक्ष ( वरिष्ठ )
सुरेश कुमार शर्मा 242,बद्री प्रसाद मोदी 154,हेम लाल साहू 120,निर्मल कुमार किरण 111,मोहम्मद सज्जाद 27
निर्मल कुमार किरण 111,अवैध मत-12
महिला ( कनिष्ठ )
उत्तरा राठौर 392,राजेश्वरी राठौर 195,अरूणा जैन 59,अवैध मत- 12
सचिव
नूतन सिंह ठाकुर 307,चन्द्रदीप शर्मा 234,ममता दास 115,अवैध मत- 10
सहसचिव
किरण भान शांडिल्य 353,पवन कुमार शर्मा 293,अवैध मत- 16
कोषाध्यक्ष
अमर नाथ कौशिक 272,श्रवण कुमार केंवट 252,हारून सईद 63,लक्ष्मण प्रसाद पटेल 63,अवैध मत– 15
ग्रंथालय सचिव
कमलेश कुमार श्रीवास 344,राजकुमार यादव 304,अवैध मत– 17
क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव
रवि कुमार भगत 283,लक्ष्मी नारायण यादव 237,सुरेश कुमार महंत 131,अवैध मत– 13
कार्यकारिणी सदस्य गण
हरिशंकर श्रीवास 420,अंचला राठौर 398,लीना साहू 367,सावित्री धांधी 343,अमित कुमार साहू 329,क्रांति कुमार श्रीवास 305,अवैध मत– 06

21 मार्च को पंजाब की जीत का जश्‍न मनेगा रायपुर में, निकलेगी विजय यात्रा, छत्तीसगढ़ पर ‘आप’ की नजर

रायपुर। पंजाब विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) की नजर छोटे राज्यों पर है। वह छत्तीसगढ़ को नए विकल्प के रूप में देख रही है। यही वजह है कि पार्टी पंजाब की जीत का जश्न राजधानी रायपुर में मनाने जा रही है। 20 मार्च को दिल्ली सरकार के मंत्री और आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय रायपुर पहुंच रहे हैं। 21 मार्च को यहां विजय यात्रा निकाली जाएगी।

विधानसभा स्तर पर सर्वे का काम शुरू

‘आप’ ने विधानसभा स्तर पर सर्वे का काम शुरू कर दिया है। कांग्रेस के कुछ बड़े नेता, विधायक और भाजपा के असंतुष्ट चल रहे नेताओं को साधने की कोशिश भी की जा रही है। दरअसल, प्रदेश में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ) के बिखराव के बाद आप खुद को तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में आप ने सभी 11 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि किसी भी सीट पर जीत नहीं मिली थी।

सभी 90 विधानसभा सीटों पर पार्टी के संयोजक तैनात

आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि पार्टी ब्लाक स्तर पर संगठन को खड़ा करने जा रही है। हर विधानसभा को पांच ब्लाक में बांटा गया है। यहां सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर पार्टी के संयोजक तैनात कर दिए गए हैं। अब विधानसभा में पांच ब्लाक अध्यक्ष बनाने का काम चल रहा है।

हुपेंडी ने बताया कि कांग्रेस के कुछ विधायक आप के संपर्क में हैं। चुनाव से पहले उन्हें पार्टी में शामिल कराने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि पिछले चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े उम्मीदवारों से भी पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व संपर्क साध रहा है।

कटाक्ष: छत्तीसगढ़िया रंग में रंगे कप्तान,पूरा शहर होलियाना मूड में …समान अठन्नी और कागज में खर्चा रुपैय्या…

 छत्तीसगढ़िया रंग में रंगे कप्तान

होली करीब हो उस पर छत्तीसगढ़ियां खुमारी की बात हो तो कैप्टन कूल इससे अछूते कैसे रहे…कोरबा पुुुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ठेठ छत्तीसगढ़िया रंग में रंगे नज़र आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ वो गाना ये भुइँया के लालन बेटा तै तो सिधवा लाल रे….यही करम हे…का खासा असर पड़ा है, तभी तो साहब सीएम की घोषणा करते ही सबसे पहले जनदर्शन की शुरुआत कर साबित कर दिया था कि सबले बढ़िया छत्तीसगढ़िया… अब जब राजगीत की बारी आई तो भी पहली बाजी मारकर रविवार को पुलिस लाइन में अरपा पैरी के धार …को ड्यूटी की शुरुआत से पहले गाने का फरमान जारी कर साबित कर दिया कि भुइँया ल छोड़ झन जाना… माटी कर्ज चुकाना!

0.नेताओं की बोलती बंद, कुछ वेंटिलेटर पर…

हाल में हुए पांच राज्यों के चुनावी नतीजों से ऊर्जाधानी के कई बोल बच्चन टाइप नेताओं की बोलती बंद हो गई है। आलम यह है कि कुछ पार्टी के नेता अपने ही दिग्गज नेताओं को कोस रहे हैं और तो और शहर के कुछ दिग्गज वेंटिलेटर पर पहुंच गए हैं। जिले के कुछ नेता जो चुनाव फतह से पहले अलग अलग टोली में कोरबा से रवाना होकर उत्तराखंड की गलियों की खाक छानकर जब ऊर्जानगरी वापस पहुंचे तो ऊर्जा लबरेज घूम घूम कर गाना गाने लगे कि इस बार उत्तराखंड में सरकार बनने से कांग्रेस को कोई माई का लाल नहीं रोक सकता।
यहीं नहीं यूपी वाले नेताओं ने तो जमकर हुंकार भी भरी और कहा छत्तीसगढ़ मॉडल उत्तरप्रदेश को बनाएंगे। अब उन्हें कौन समझाए भला जिस मॉडल की बात हो रही हैं.. असल में वह है ही नहीं। खैर यूपी की राजनीति जैसी भी रही हो लेकिन शहर के बोल बच्चनो ने यूपी में भी अपनी तो नहीं पर सपा की सरकार जरूर बना रहे थे। दोनों की पिट गए और अब बोलती….

समान अठन्नी और कागज में खर्चा रुपैय्या…

वन विभाग में इन दिनों फील्ड अधिकारी खासा परेशान नजर आ रहे हैं। जंगल विभाग के उच्च अधिकारी ने फतवा जारी कर दिया है कि मटेरियल सप्लाई भले ही फील्ड में अठन्नी का हो पर खर्चा को रुपैय्या दिखाना हैं,तभी तो फील्ड अधिकारी परेशान हैं। सामग्री के बिल में साइन न करने वाले अधिकारियों को बाकायदा उच्च अधिकारी फोन कर दबाव पूर्वक दस्तखत कराए जा रहे हैं।
हालांकि वन विभाग में पहले भी ऐसा ही होता था दो क्विंटल रॉड का दस क्विंटल का बिल बनाता रहा है। लेकिन, अब जो अतिरिक्त सामग्री का बिल साइन हो रहा है उसमें फील्ड के लोगों को बंटवारा नहीं मिल रहा है। तभी तो इस बात को लेकर डिवीजन में कई बार रेंजर और डीएफओ के बीच तनातनी हो चुकी है। खैर अभी तो बिना ऊपर चढ़ावा के फंड में नहीं मिलता तो करें क्या?
उड़ती खबर तो यह भी बिना टेक्निकल ज्ञान लिए इंजीनियरी सीखने वाले वनकर्मियों के बदौलत बड़ा खेल की तैयारी है। इसके लिए बाकायदा नई दिल्ली तक में पहुंची रखने वाली एक कांग्रेस नेता 2 करोड़ दस लाख देने की अनुसंशा भी कर डाली है। इससे जाहिर है डीएमएफ की राशि आपस में बांटने का खेल खेला जाएगा।

पूरा शहर होलियाना मूड में, रंग बिरंगे पोस्टरों की बहार

काले हीरे की धरा पर वसुंधरा में अब रंगों की बहार है भरमार हैं। दुकानें, छत रूपा, एयरटेल और ओप्पो के बैनर और बिल बोर्डों से पटी पड़ी हैं। बिजली के खंभों पर अब तारें कम और रंग-बिरंगे नोटिस बोर्ड ज़्यादा नज़र आते हैं।
नया चाउमीन सेंटर, स्वीट्स और छह सप्ताह में धारा प्रवाह अंग्रेज़ी बोलने और एक दिन में ही 60 बरस के बूढ़े को विग से तत्काल जवान कर देने का करंट पूरे शहर में दौड़-सा गया है।
होर्डिंग्स पर कभी अंबुजा सीमेंट का बाहुबली दिखता है तो कभी क्रीम का प्रचार करती मोहनी मुस्कान। रोटी, कपड़ा और मकान के साथ अब  मोबाइल भी जोड़ा जा रहा है।शहर में सब कुछ तेजी से बदल रहा है और नहीं बदली है तो मात्र नीतियां।
अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के मेयर जरूर बदले गए हैं बदलने से अक्स ज़रूर बदले लेकिन ढर्रा नहीं बदला, शहर के रंगे पुते चेहरे बदले लेकिन भंग का मजा व्हिच….. है।

 अबीर गुलाल और गोबर गुलाल

रायपुर में इस बार होली का हल्ला भाजपा में ज्यादा दिखा, पिछला विधानसभा चुनाव हारने के बाद 10 तारीख को जब टीवी में चुनाव की नतीजे आ रहे थे बीजेपी नेताओं ने करीब साढ़े तीन साल बाद असल होली मनाई। इस बार अबीरगुलाल के साथ जमकर मुंहजोरी हुई, मन का भड़ास निकलने का मौका बड़े दिन मिला था इसलिए भाजपाई कोई कमी नहीं करना चाहते थे। लेकिन इस बार कांग्रेस में होली का वो उल्लास नहीं दिख रहा है जो 10 तारीख के पहले तक दिख रहा था। जनता से पटखनी खाए कांग्रेस नेता इस बार बाजार में मिलने वाले अबीर गुलाल की जगह छत्तीसगढ़ के गोबर से बना गुलाल से बीजेपी नेताओं को पोतने की तैयारी में लग गए हैं। दरसअल छत्तीसगढ़ के गाय और गोबर से दिल्ली तक एनर्जी पहुंच रही है, और कांग्रेस नेता अलग विधानसभा चुनाव तक इसे छोड़ना नहीं चाहते।

 

                 0 अनिल द्विवेदी, ईश्वर चन्द्रा

 

चुनावी हार पर 4 घंटे तक चली चर्चा, CWC में कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर हुआ ये फैसला

दिल्लीः कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने हालिया विधानसभा चुनावों में पार्टी की करारी शिकस्त के कारणों और आगे की रणनीति पर रविवार को यहां चर्चा की. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई सीडब्ल्यूसी की बैठक पार्टी मुख्यालय में चार घंटे से अधिक समय तक चली. बैठक में सोनिया गांधी के अलावा, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कई अन्य नेता शामिल हुए.

कांग्रेस का नेतृत्व करती रहेंगी सोनिया गांधी

पार्टी की कार्यसमिति की बैठक के बाद कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी हमारा नेतृत्व करती रहेंगी. भविष्य में उनके फैसलों से ही पार्टी आगे चलेगी. हम सभी को उनके नेतृत्व पर भरोसा है. वह (सोनिया गांधी) पार्टी की अध्यक्ष बनी हुई हैं. कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने कहा कि 5 राज्यों के चुनाव को लेकर हमने विस्तृत चर्चा की कि चीजों को कैसे आगे बढ़ाया जाए और हम आगामी चुनावों की तैयारी कैसे करें.

‘जी 23’ समूह के नेता भी बैठक में हुए शामिल

इसमें ‘जी 23’ समूह के नेता गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और मुकुल वासनिक भी शामिल हुए. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस बैठक में शामिल नहीं हुए. वरिष्ठ नेता ए के एंटनी कोविड 19 से संक्रमित होने के कारण बैठक में मौजूद नहीं हो सके. इस महत्वपूर्ण बैठक से एक दिन पहले मीडिया के एक हिस्से में खबर आई थी कि गांधी परिवार पार्टी के पदों से इस्तीफे की पेशकश कर सकता है, हालांकि कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से इस खबर का खंडन करते हुए इसे ‘गलत एवं शरारतपूर्ण’ करार दिया था.

राहुल गांधी को लेकर उठ रही थी ये मांग

बैठक से पहले, गहलोत, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार और कई अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को फिर से पार्टी का अध्यक्ष बनाने की मांग की. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत ने कहा कि आज के समय में राहुल गांधी देश के इकलौते नेता हैं, जो पूरे दमखम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला कर रहे हैं. शिवकुमार ने ट्वीट किया, ‘जैसा मैंने पहले कहा है कि राहुल गांधी को तत्काल पूर्णकालिक अध्यक्ष की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. यह मेरे जैसे पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं की इच्छा है.’

राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी

सीडब्ल्यूसी की बैठक के दौरान पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता पार्टी के मुख्यालय के निकट एकत्र हुए और राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी की तथा उन्हें पार्टी की कमान एक बार फिर से सौंपने की मांग की. यह अहम बैठक ऐसे समय हुई है, जब कांग्रेस ने पंजाब में सत्ता गंवा दी और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है. सोनिया गांधी पिछले कुछ समय से सक्रिय रूप से प्रचार नहीं कर रही हैं, प्रियंका गांधी वाद्रा के अलावा राहुल गांधी कांग्रेस के स्टार प्रचारक रहे हैं. साथ ही, भाई-बहन की जोड़ी पार्टी के महत्वपूर्ण फैसलों में भी प्रमुख भूमिका निभाती है.

आगे की रणनीति को लेकर चर्चा

इन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के ‘जी 23’ समूह के कई नेताओं ने शुक्रवार को बैठक की थी, जिसमें आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की गयी. राज्यसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद के आवास पर हुई इस बैठक में कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा और मनीष तिवारी शामिल हुए थे.

कलेक्टर ने माखनपुर में जर्जर भवन तोड़ने के दिए निर्देश, अपूर्ण...

0
The Duniyadari: कोरबा 23 अप्रैल 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पाली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मखनपुर में संचालित स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के...