Home Blog Page 2638

एक्सक्लूसिव: हाथ में पत्थर लिए शराब दुकान की बोतले क्यों फोड़ रही हैं उमा भारती, जानें किस बात पर नाराज है भाजपा की ये फायर ब्रांड नेता

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के दो दिन बाद ही पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भोपाल शहर में नशा-शराबबंदी अभियान का आगाज कर दिया। रविवार को वे अचानक भेल बरखेड़ा पठानी की आजाद नगर बस्ती में पहुंचीं और शराब दुकान के सामने खड़ी हो गईं।

देखते-देखते ही भीड़ जमा हो गई। बस्ती की महिलाओं ने उमा भारती को बताया कि शराब दुकान व आहता को कई बार हटाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। उन्होंने यह भी बताया कि शराब दुकान सरकारी नीति के खिलाफ चल रही है। इसके बाद उमा भीड़ के साथ दुकान में गईं और पत्थर मार कर शराब की बोतलें फोड़ दीं।

शराब दुकान में तोड़फोड़ के बाद उमा भारती ने एक के बाद एक तीन ट्वीट कर जिला प्रशासन को शराब दुकान व आहता बंद कराने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने हर बार बंद करने का आश्वासन दिया, लेकिन कई साल से दुकानें बंद नहीं हो पाई हैं। मजूदरों की पूरी कमाई इन दुकानों पर फुक जाती है, यहां के निवासियों व महिलाओं ने आपत्ति की। विरोध में धरने भी दिए, क्योंकि यह दुकान शराब की नीति के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि आजाद नगर मजदूरों की बस्ती है। पास में शिव जी का मंदिर है। छोटे बच्चों के स्कूल भी हैं। शराब पीए हुए लोग बेटियों व महिलाओं को लज्जित करते हैं।

देखें वीडियो…

The Kashmir Files: हरियाणा के बाद अब गुजरात और मध्य प्रदेश में भी टैक्स फ्री

भोपाल/मुंबई। 11 मार्च को रिलीज हुई निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म की कहानी दर्शकों के दिल को छू रही है।

ज्यादातर दर्शक फिल्म देखने के बाद बेहद भावुक हो जा रहे हैं ‘द कश्मीर फाइल्स’ को हरियाणा सरकार पहले ही टैक्स फ्री कर चुकी है और अब गुजरात और मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से भी इस फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश में भी टैक्स फ्री

हरियाणा और गुजरात के साथ ही अब ‘द कश्मीर फाइल्स’ को मध्यप्रदेश सरकार ने भी टैक्स फ्री कर दिया है। न्यूज एजेंसी की खबरों के मुताबिक, यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है।

फिल्म में हैं कई दिग्गज कलाकार

द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गज कलाकार हैं। इसके अलावा फिल्म में पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, चिन्मय मंडलेकर, पुनीत इस्सर, भाशा सुम्बली जैसे कलाकार भी हैं। द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर के अभिनय को सभी की सराहना मिल रही है।

KORBA: कल अजगरबहार मा तुंहर द्वार पहुंचही सरकार…समाधान शिविर में मौके पर होगा समस्याओं का निपटारा…

कोरबा। जिला प्रशासन द्वारा सरकार तुंहर द्वार के अंतर्गत कल 14 मार्च को विकासखंड कोरबा के ग्राम पंचायत अजगरबहार में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में अजगरबहार क्लस्टर के अंतर्गत 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणजन सेवाओं से लाभान्वित होंगे।

शिविर के पहले डोर टू डोर सर्वे

शिविर के पहले क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले गांव में डोर टू डोर सर्वे करके ग्रामीणजनों की समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए जा चुके हैं। आवेदनों का विभाग वार निराकरण कर समाधान शिविर में ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान से अवगत कराया जाएगा और सेवाएं प्रदान की जाएगी।

क्लस्टर में 19 ग्राम पंचायत शामिल

अजगरबहार में आयोजित समाधान शिविर में क्लस्टर के अंतर्गत 19 ग्राम पंचायतों में अजगरबहार, जामबहार, चुईया, बेला, दोंदरो, सोनपुरी, सोनगुढ़ा, धनगांव, तिलाईडांड, कछार, माखुरपानी, सतरेंगा, गढ़उपरोड़ा, लेमरू, देवपहरी, अरसेना, बड़गांव, डोकरमना एवं नकिया शामिल है।

इन समस्याओं को तुरंत होगा निपटारा

समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों से शिविर के 10 दिन पहले हुए घर घर सर्वे के दौरान प्राप्त आवेदनों का समाधान कर सेवाएं प्रदान की जाएगी। इन सेवाओं में फौती नामांतरण, नामांतरण, आपसी बंटवारा, सीमांकन, किसान किताब प्रदाय करना, बी-1 वाचन, आय, जाति, निवास हेतु पटवारी प्रतिवेदन प्रदान करना, राशन कार्ड, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, वन अधिकार पत्रक, मनरेगा जॉब कार्ड, मनरेगा मातृत्व भत्ता, ई-श्रम कार्ड, नवीन राशन कार्ड वितरण, राशनकार्ड में त्रुटि सुधार, दिव्यांग, बुजुर्ग का राशन कार्ड वितरण आदि शामिल है।

समाधान शिविर में विद्यार्थियों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र प्रदान करना, दिव्यांगजनो को सहायक उपकरण, मोट्राईज्ड ट्रायसायकल, व्हीलचेयर, ट्रायसायकल, बैसाखी, श्रवण यंत्र इत्यादि वितरण एवं अन्य सुविधा, पेंशन से संबंधित शिकायतों का निराकरण आदि सेवाएं समाधान शिविर में प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरण, गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों की पहचान, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण, आयुष्मान कार्ड बनाया जाना व वितरण, छत्तीसगढ़ महिला कोष से महिला स्व सहायता समूह को ऋण स्वीकृति चेक, ऋण माफी प्रमाण पत्र का वितरण आदि सेवाएं भी प्रदान की जाएगी।

भोपाल में 4 बांग्लादेशी आतंकी गिरफ्तार, तैयार कर रहे थे स्लीपर सेल

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ATS ने संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आतंकी ऐशबाग इलाके की फातिमा मस्जिद के पास किराए से रह रहे थे। इनकी निशानदेही पर करोंद इलाके की खातिजा मस्जिद के करीब एक घर में रह रहे चार लोगों को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों के पास से विवादित किताबें और लैपटाॅप मिले हैं। खुफिया एजेंसी इनसे पूछताछ कर रही है।

मध्य प्रदेश ATS को सूचना मिली थी कि भोपाल में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। पड़ताल के बाद देर रात पुलिस ने ऐशबाग की एक बिल्डिंग में छापा मारा। यहां से दो लोगों को पकड़ा गया।

कम्प्यूटर मैकेनिक ने दिलवाया था मकान

मकान मालिक नायाब जहां ने बताया कि इलाके में रहने वाला सलमान कम्प्यूटर मैकेनिक है। करीब तीन महीने पहले उसने अपने परिचित अहमद के लिए मकान किराए पर मांगा।

सलमान ने बताया कि अहमद आलिम (धार्मिक शिक्षा) की पढ़ाई कर रहा है। मकान खाली था, इसलिए उसके कहने पर साढ़े तीन हजार रुपए महीने पर मकान दे दिया। अहमद ने किराया हमेशा कैश ही दिया।

पड़ोसी बोले- डेढ़ साल से रह रहे थे युवक

पड़ोस में रहने वाली शाहिदा ने बताया कि दोनों संदिग्ध आतंकी करीब डेढ़ साल से नायाब जहां के मकान में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी मकान के नजदीक ही एक लड़की भी किराए से रहती थी। संदिग्ध आतंकी इस लड़की को सूखा राशन देते थे। वह इन्हें खाना पका कर देती थी। हालांकि वह 11 महीने पहले मकान खाली करके जा चुकी है।

सीजी ब्रेकिंग: पांच दिन बाद मिली लापता आयुष की लाश, घर के पास कूंए में मिली डेडबॉडी

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर में पिछले 5 दिनों से लापता ढाई साल के आयुष की लाश अब सड़ी गली हालत में मिली है। आयुष की लाश मिलने से पूरे गांव में मातम पसर गया है। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बच्चे का शव बड़े सीपत गांव में ही उसके घर से 500 मीटर दूर एक बिना बाउंड्री वाले कुएं में मिला है, जो चारों तरफ से खुला हुआ है। सुबह गांव के ही एक शख्स ने ऊपर पानी में तैरती सड़ी गली लाश देखी थी। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो वह शव का आयुष का निकला है। उस कुएं में मेडिकल वेस्ट भी डाला गया था।

पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा दिया है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक पल्लव ने बताया कि शव दो-तीन दिन पुराना होने की संभावना है। 3 डॉक्टर शव का पीएम कर रहे हैं। जिसकी वीडियोग्रफी भी की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल पीएम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

बता दें कि मंगलवार दोपहर को 2 बजे बड़े सीपत निवासी किसान अक्षय साहू का बेटा लापता हो गया था। बताया गया था कि वह खेलने के लिए बाहर चला गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने उसे काफी तलाशा था। जिसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी। ​

CWC बैठक के दौरान कांग्रेस दफ्तर के बाहर हंगामा, राहुल-प्रियंका को लेकर हुई नारेबाजी

नई दिल्ली: हालिया विधान सभा चुनावों में कांग्रेस की करारी शिकस्त को लेकर सोनिया गांधी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में हार के कारणों पर चर्चा और आगे की रणनीति तय की गई. इस दौरान राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग उठी. पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने को लेकर नारेबाजी भी की.

गांधी परिवार को लेकर उड़ी थी ये अफवाह
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई सीडब्ल्यूसी बैठक पार्टी मुख्यालय में आयोजित की गई. इस महत्वपूर्ण बैठक से एक दिन पहले मीडिया के एक हिस्से में खबर आई थी कि गांधी परिवार पार्टी के पदों से इस्तीफे की पेशकश कर सकता है. हालांकि, कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से इस खबर का खंडन किया और इसे ‘गलत एवं शरारतपूर्ण’ करार दिया था.

पंजाब में कांग्रेस ने गंवाई सत्ता
सीडब्ल्यूसी की बैठक ऐसे समय हो रही है जब कांग्रेस ने पंजाब में सत्ता गंवा दी और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है. सोनिया गांधी पिछले कुछ समय से सक्रिय रूप से प्रचार नहीं कर रही हैं, प्रियंका गांधी वाद्रा के अलावा राहुल गांधी कांग्रेस के स्टार प्रचारक रहे हैं. साथ ही, भाई-बहन की जोड़ी पार्टी के महत्वपूर्ण फैसलों में भी प्रमुख भूमिका निभाती है.

हार के बाद ‘जी 23’ समूह के कई नेताओं ने की थी बैठक
इन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के ‘जी 23’ समूह के कई नेताओं ने शुक्रवार को बैठक की, जिसमें आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की गयी. राज्यसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद के आवास पर हुई इस बैठक में कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा और मनीष तिवारी शामिल हुए.

‘जी 23’ के नेता पुरानी मांगों पर अड़े
सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस कार्य समिति में शामिल ‘जी 23′ के नेता सीडब्ल्यूसी की बैठक में चुनावी हार का मुद्दा और पार्टी संगठन में जरूरी बदलाव और जवाबदेही सुनिश्चित करने की अपनी पुरानी मांग उठा सकते हैं. ‘जी 23’ समूह के प्रमुख सदस्य गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा कांग्रेस कार्य समिति में शामिल हैं.

 

Income Tax Return: इनकम टैक्स लायक नहीं कमाई! फिर भी भरना चाहिए टैक्स रिटर्न, लास्ट डेट करीब

नई दिल्ली: Income Tax Return: अगर अब तक आपने ITR नहीं भरा है तो फटाफट भर लें. वित्त वर्ष 2020-21 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख करीब है. अगर आपने भी अब तक इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरा है तो जल्दी भर लें. कोई भी व्यक्ति जो 60 साल से कम उम्र का है, और जो सालाना 2.5 लाख रुपये कमाता है, उसे इनकम टैक्स से छूट मिलती है. कोई व्यक्ति जिसकी कुल कमाई टैक्स छूट की सीमा से ज्यादा होती है, उसे इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना होता है.

सभी जानते हैं कि 60 साल से ज्यादा और 80 साल से कम सीनियर सिटिजन के लिए टैक्स छूट की सीमा 3 लाख रुपये है, जबकि सुपर सीनियर सिटिजन यानी 80 साल से ऊपर के लिए ये सीमा 5 लाख रुपये है. अगर आपकी सैलरी इनकम टैक्स की सीमा से कम है, तो भी आपको इनकम टैक्स रिटर्न भरना चाहिए, क्योंकि इसके कई फायदे होते हैं

1. लोन की योग्यता तय होती है
अगर आप कोई लोन लेने जा रहे हैं तो, बैंक आपकी योग्यता की जांच पड़ताल करता है, जो इनकम के आधार पर होती है. बैंक कितना लोन आपको देगा, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी इनकम कितनी है जो आपने इकनम टैक्स रिटर्न में फाइल की है. दरअसल, ITR एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जो सभी बैंक लोन की आसान प्रोसेसिंग के लिए इस्तेमाल करते हैं.
आमतौर पर बैंक लोन प्रोसेसिंग के दौरान अपने ग्राहकों से 3 ITR की मांग करते हैं. इसलिए अगर आप कोई होम लोन लेकर घर खरीदना चाहते हैं, या फिर कार लोन लेना चाहते हैं या पर्नसल लोन लेना चाहते हैं, तो ITR जरूर दाखिल करना चाहिए क्योंकि इससे लोन मिलने में आसानी होती है.

2. टैक्स रिफंड के लिए जरूरी है
अगर आप ITR फाइल करते हैं तो आप टर्म डिपॉजिट जैसी बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स बचा सकते हैं. डिविडेंड इनकम पर भी टैक्स बचाया जा सकता है. ITR रीफंड के जरिए आप टैक्स को क्लेम कर सकते हैं, अगर कुल इनकम कई स्रोतों की कमाई से 2.5 लाख रुपये से ज्यादा हो जाती है, तो कटा हुआ TDS आप दोबारा क्लेम कर सकते हैं.

3. पता, इनकम प्रूफ के लिए वैध डॉक्यूमेंट
इनकम टैक्स असेसमेंट ऑर्डर को वैध एड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. इसका इस्तेमाल आधार कार्ड बनवाने में भी किया जा सकता है. कंपनी की ओर से कर्मचारियों को फॉर्म-16 जारी किया जाता है. जो कि उसका इनकम प्रूफ होता है. खुद का काम करने वाले या फ्री-लांसर के लिए भी ITR फाइलिंग डॉक्यूमेंट एक वैध इनकम प्रूफ की तरह काम करता है.

5. वीजा प्रोसेसिंग के लिए भी जरूरी डॉक्यूमेंट
अगर आप कहीं विदेश जा रहे हैं, तो ज्यादातर देश ITR की डिमांड करते हैं. इससे पता चलता है कि व्यक्ति टैक्स कंप्लायंट सिटिजन है. इससे वीजा प्रोसेसिंग अधिकारियों को आपकी मौजूदा वित्तीय हालात और इनकम के बारे में साफ जानकारी मिलती है. इससे आपको वीजा मिलने में आसानी होती है.

बिग ब्रेकिंग:  CWC के लिए रवाना होने से पहले CM भूपेश बघेल ने किया कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व में बदलाव की संभावना से इनकार, टीएस सिंहदेव भी राहुल के समर्थन में उतरे

रायपुर। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के लिए रवाना होने से पहले माना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व में बदलाव की किसी संभावना से इनकार किया है।

राहुल के समर्थन में उतरे टीएस सिंहदेव

CWC की बैठक के बीच छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने राहुल गांधी के समर्थन में झंडा बुलंद किया है। सिंहदेव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से कहा, राहुल गांधी भारत में एकमात्र नेता हैं जो भाजपा-आरएसएस की विचारधारा को चुनौती देते हैं।

भारत के विचार के लिए उनकी लड़ाई पूरे देश में लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावना को मजबूत करती है। उनकी ईमानदारी फासीवादियों को डराती है। वह ऐसे नेता हैं जिनकी कांग्रेस और भारत को जरूरत है।

यूक्रेन में पोलैंड बॉर्डर के पास रूस का सबसे बड़ा हमला, 9 की मौत, 57 घायल

मारियुपोल। पश्चिमी यूक्रेन में स्थित सैन्य प्रशिक्षण अड्डे पर हुए रूसी हवाई हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 57 अन्य घायल हुए हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

बता दें कि इस रूसी हमले से युद्ध पोलैंड सीमा के करीब तक पहुंच गया है। इससे पहले रूस के एक वरिष्ठ राजनयिक ने चेताया था कि विदेशों से यूक्रेन को मिलने वाले सैन्य साजो-सामान को मॉस्को निशाना बनाएगा।

लवीव प्रांत के गवर्नर मक्सिम कोजित्स्काई ने कहा कि रूसी बलों ने लवीव शहर के उत्तर-पश्चिम में 30 किलोमीटर दूर स्थित यावोरिव सैन्य ठिकाने पर कम से कम 30 क्रूज मिसाइल दागीं। ये सैन्य अड्डा पोलैंड सीमा से 35 किलोमीटर दूर यूक्रेनी क्षेत्र में स्थित है। अधिकारियों का कहना है कि रूसी सैनिकों ने पश्चिमी यूक्रेनी शहर इवानो-फ्रेंक्विस्क स्थित हवाई अड्डे पर भी गोलीबारी की है।

डर पैदा करना चाहता है रूस

मेयर रुस्लान मार्टसिंकिवि ने कहा कि ऐसे हमले करके रूस डर और अराजकता पैदा करना चाहता है। यूक्रेन की उप-प्रधानमंत्री इरीना वीरेशचुक ने कहा कि जारी युद्ध के बीच मानवीय गलियारों के जरिए 24 घंटे के अंदर करीब 13,000 नागरिकों को निकाला गया है।

उक्रेइंस्का प्रावदा की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात को एक वीडियो संबोधन में वीरेशचुक ने कहा कि लोगों को शनिवार को 9 गलियारों के माध्यम से निकाला गया।

रूस ने मानवीय कार्गो को रोका

उन्होंने कहा कि सुमी से 8,000 लोगों को निकाला गया, जबकि कुल 3,000 लोग क्रास्नोपिल्या, लेबेडिन, वेलेका पिसारिवका और कोनोटोप से चले गए हैं। मंत्री ने कहा कि लगभग 1,000 लोगों को बुका से, 600 को होस्टोमेल से और 1,264 को नेमिशायेवो में युद्ध क्षेत्र से निकाला गया।

वीरेशचुक के अनुसार, जापोरिज्ज्या क्षेत्र में एनरगोडर से निकासी संभव नहीं थी, क्योंकि रूसी सेना ने पिछले समझौतों के बावजूद, वासिलिवका में चौकी पर मानवीय कार्गो को रोक दिया था।

पंजाब: भगवंत मान 16 को अकेले लेंगे पंजाब CM पद की शपथ, बाद में शपथ लेंगे बाकी मंत्री

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को कहा कि पार्टी नेता भगवंत मान अकेले 16 मार्च को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में शपथ लेंगे जबकि 16 मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने फैसला किया है कि केवल मान ही शपथ लेंगे क्योंकि शपथ ग्रहण एक विशेष और ऐतिहासिक स्थान पर हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि 16 अन्य मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।

बता दें कि मान ने केजरीवाल को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है। रविवार को आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल एक दिन के अमृतसर दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने पंजाब में पार्टी को दो-तिहाई बहुमत देने के लिए राज्य के लोगों का आभार व्यक्त करने के लिए एक रोड शो में हिस्सा लिया।