Home Blog Page 2639

SP के साथ पुलिस जवानों ने गुनगुनाया अरपा पैरी के धार…ड्यूटी शुरू करने से पहले सामूहिक रूप से करेंगे राज्यगीत का गायन…

कोरबा।कैप्टन कूल ने एक नई परम्परा का शुरुवात करते हुए राज्यगीत से सुबह ड्यूटी की शुरुवात करने का निर्देश दिया है। इस कड़ी में आज स्वयं कैप्टन भोज राम पटेल ने सुबह ड्यूटी की शुरुवात पुलिस लाइन पहुंचकर रिजर्व पुलिस लाईन में उपस्थित जवानों के राज्यगीत गाकर किया। राबिवार को पुलिस लाईन और थानों में मौजूद जवानों ने  जब छत्तीसगढ़ के राज्यगीत ” अरपा पैरी के धार …” का गायन किया तो सभी लोग मंत्रमुग्ध हो उठे । दरअसल श्री पटेल ने प्रतिदिन रिजर्व पुलिस लाईन और सभी थानों में सुबह गणना के समय राज्यगीत  गायन के निर्देश जारी किए हैं । इस अनूठी पहल की शुरुआत रविवार से हुई जिसमें पुलिस जवानों ने अपने ड्यूटी स्थल पर एक साथ राज्य गीत गाया ।

 


बता दें कि राज्य सरकार के निर्देश पर सभी सरकारी कार्यक्रमों की शुरूआत छत्तीसगढ़ के राज्यगीत से ही होती है । अब कोरबा एसपी ने प्रतिदिन ड्यूटी गणना के समय राज्यगीत गायन के निर्देश जारी किए हैं । आयोजन के पहले दिन रविवार को एसपी भोजराम पटेल समेत रिजर्व पुलिस लाईन, 16 थाना, 04 चौकी, 07 सहायता केंद्र के जवानों ने अपने – अपने कार्यस्थल पर राज्यगीत ” अरपा पैरी के धार..” के गायन में शामिल हुए । एसपी भोजराम पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य हमारी मां के समान है, ड्यूटी की शुरुआत में ही यदि मां की वंदना की जाए तो इससे अच्छी बात क्या होगी । छत्तीसगढ़ का राज्य गीत हमारे राज्य की अस्मिता का प्रतीक तो है ही साथ ही इसके गायन से बन्धुत्व , प्रेम और छत्तीसगढ़ राज्य के प्रति अगाध श्रद्धा का भाव उत्तपन्न होता है । एसपी ने बताया कि कानून व्यवस्था का पालन एवं अन्य आवश्यक ड्यूटी के दौरान उक्त आदेश प्रभावी नहीं होगा ।

पॉकेटमारी के आरोप में अरेस्ट हुईं एक्ट्रेस रूपा दत्ता, बैग से मिली इतनी रकम

न्यूज डेस्क।बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रूपा दत्ता (Rupa Dutta) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूपा दत्ता को पॉकेट मारी के आरोप में गिरफ्तार (Rupa Dutta Arrested) कर लिया गया है. ये घटना कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला (Kolkata International Book Fair) के दौरान की है. विधान नगर उत्तर पुलिस स्टेशन सूत्रों के मुताबिक, बीते शनिवार एक महिला को डस्टबिन में एक बैग फेंकते देख पुलिस को उसे लेकर शंका हुई, जिसके बाद पूछताछ में हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई.

एक्ट्रेस के पास मिली मोटी रकम
शक होने पर पुलिस ने महिला से पूछताछ शुरू की. इसके साथ ही बैग की तलाशी भी ली, जिसमें पुलिस को कई मनी बैग मिले. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को एक्ट्रेस के पास से 75 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं. पुलिस के मुताबिक रूपा दत्ता वही अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कुछ साल पहले अनुराग कश्यप पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था.
पुलिस पूछताछ में इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिरकार एक्ट्रेस के पास इतने पैसे आये कहां से. इस दौरान महिला ने पॉकेटमारी की बात कबूली है. महिला का कहना है कि वो अलग-अलग मेलों, इवेंट्स और भीड़-भाड़ वाली जगह पर जा कर लोगों की पर्स चोरी किया करती थी. अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला के समय महिला की ये चलाकी काम नहीं आई और पुलिस ने उसे धर दबोंचा.
हर कोई इस बात से हैरान है कि आखिर एक एक्ट्रेस लोगों की पर्स पर हाथ कैसे मार सकती है. रूपा दत्ता एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जो कई सीरियल्स और फिल्म में नजर आ चुकी हैं. वो अकसर ही बड़े-बड़े आयोजनों का हिस्सा बनती थीं. एक्ट्रेस के पास से एक डायरी भी मिली है, जिसमें अब तक की सारी रकम का हिसाब नोट है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जल्द ही पता चल जायेगा कि वो ये सब क्यों कर रहीं थीं.

SECLकुसमुण्डा कोल माइंस महाबंद करने की चेतावनी… क्षेत्रीय सयुंक्त सलाहकार आए प्रबंधन के साथ, कहा नही चलने देंगे लोकल पॉलिटिशियन की मनमानी…

कोरबा। उर्जाधानी में स्वार्थ सिद्धि को लेकर कोयला खदान को महाबंध की चेतावनी के बाद सयुंक्त सलाहकार समिति प्रबंधन के पक्ष में उतर गये है। उन्होंने ने महाबंद पर चुटकी लेते हुए कहा है कि लोकल पॉलिटिशियन की मनमानी नही चलने देंगे।

बता दें कि पूर्व निर्धारित एसईसीएल की कुसमुण्डा खदान का महाबंध आंदोलन एक दिन पूर्व ही विवादों में आ गया है। क्षेत्रीय संयुक्त सलाहकार समिति ने बैठक कर आंदोलन से दूर रहने की रणनीति अख्तियार की है। जनकारी के मुताबिक समिति ने उपस्थित सदस्यों का विचार मांगा गया जिसमें उपस्थित निम्नलिखित सदस्य डी०सी० झा, बीकेकेएमएस, राजेश त्रिवेदी, बीकेकेएमएस, अरूण झा, केएमएस, आर०सी०मिश्रा, एसईकेएमसी, ए0के0अंसारी, एसईकेएमसी, ए०एस०एन०राव, एसकेएमएस, राजलल्लन पाण्डेय, एसकेएमएस, शेख बच्चा, केएसएस, सजी टी जॉन, केएसएस, शैलेष राय, सीएमओएआई एवं मिलन कुमार पाण्डेय, केएमएस ने पूरा जोर देते हुए संयुक्त रूप से कहा कि बाहरी तत्वों द्वारा प्रस्तावित कुसमुण्डा खदान महाबंद की कड़ी निंदा एवं भर्त्सना करते है। उन्होंने कहा है कि ऐसे समय में जब देश में कोयला को लेकर हाहाकार मचा हुआ है और वित्तीय वर्ष मार्च का के अंतिम महीने में खदान बंद करने से प्रदेश सरकार कि आमदनी एवं देश को कोयले की आवश्यकता प्रभावित होगी। इसे देखते हुए छ0ग0राज्य का निवासी एवं देश का नागरिक होने के नाते हड़ताल का आहवान करने वालों को संदेश दिया जाए कि रोजगार की समस्या काफी पुरानी है। इसलिए खदान बंद करना कोई समाधान नहीं है ।बल्कि वार्तालाप के माध्यम से समाधान संभावित है। यह भी कहा कि हमारा कोई भी कामगार इस हड़ताल का समर्थन नहीं करेगा एवं वे अपना कार्य निष्ठापूर्वक करेंगे तथा प्रयास
करेंगे कि अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक उत्पादन हो सके। कुसमुण्डा खदान के कर्मचारी/अधिकारी किसी भी कीमत पर बाहरी तत्वों के द्वारा बंद में शामिल नहीं होंगे। साथ ही हड़ताली व्यक्तियों से वार्तालाप के माध्यम से समस्याओं के उचित निदान करने की पहल की जाए।इसके साथ ही हमारे खदान में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर सख्त पाबंदी लगाने का अनुरोध भी किया गया ताकि पूर्व में कर्मचारियों के साथ बाहरी व्यक्तियों द्वारा गाली-गलौच, मारपीट इत्यादि किये जाने की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि इसके लिए जिला प्रशासन एवं राज्य शासन से इसकी शिकायत एवं कार्यवाही हेतु अनुरोध किया जाए तथा ऐसे लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही हेतु सतत रूप से कार्यवाही की मांग की जाए।

योगी सरकार में खाकी का भी होगा दबदबा, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और कमांडो ट्रेंड MLA को मिलेगी जिम्मेदारी!

उत्तर प्रदेश। नई योगी आदित्यनाथ सरकार में खादी के साथ अब खाकी का भी दबदबा होगा. चुनावी नतीजों के बाद यूं तो उत्तर प्रदेश पुलिस के दो अफसर विधायक बन चुके हैं लेकिन चर्चा है कि दोनों ही अफ़सर योगी आदित्यनाथ की दूसरी सरकार में मंत्रिमंडल का भी हिस्सा होंगे. यह पहली बार होगा जब उत्तर प्रदेश सरकार में पुलिस को बखूबी समझने वाले शामिल होंगे.

लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से नवनिर्वाचित विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह और कन्नौज सदर सीट से बीजेपी विधायक असीम अरुण यह दो नाम हैं, जिनके तन पर भले ही खादी आ गई हो लेकिन मन में खाकी बसती है.

पहला नाम

– राजेश्वर सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस के अफ़सर रहे. लखनऊ प्रयागराज में तैनाती के दौरान अपराधियों के बीच खौफ का पर्याय थे. यूपी पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कहे जाते थे. केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय में डेपुटेशन पर गए तो 4G स्कैम, कोल ब्लॉक आवंटन से लेकर तमाम बड़े घोटालों की परतें उधेड़ कर रख दी.

– देश के तत्कालीन गृह मंत्री से लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को कानूनी शिकंजे में कस दिया. राजेश्वर सिंह किसी भी स्टेट कैडर के पहले अफसर हैं जिनको सेंट्रल एजेंसी ने मर्ज किया और उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड का जॉइंट डायरेक्टर तक बनाया.

– गोली चलाने से लेकर कागजों में दबे घपलों को उजागर करने वाले राजेश्वर सिंह अब नए सदन का तो हिस्सा होंगे ही, चर्चा है कि वह उत्तर प्रदेश की नई कैबिनेट का भी हिस्सा होने जा रहे हैं.

दूसरा नाम

– राजेश्वर सिंह के साथ एक दूसरा नाम जिसने खाकी को मन में और खादी को तन पर पहनकर नई शुरुआत की है, वह हैं कन्नौज सदर से नवनिर्वाचित विधायक असीम अरुण.

– असीम अरुण एडीजी रैंक के अधिकारी थे. कानपुर के पहले पुलिस कमिश्नर रहे, उससे पहले असीम अरुण के पिता दिवंगत राम अरुण दो बार उत्तर प्रदेश के डीजीपी रहे.

– खुद असीम अरुण कमांडो ट्रेन्ड हैं. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की क्लोज सिक्योरिटी इंचार्ज रहे. उत्तर प्रदेश में एटीएस हो या फिर 112 का मॉडर्न कंट्रोल रूम, इन दोनों ही पुलिस की व्यवस्थाओं को तकनीकी तौर पर लैस करने वाले असीम अरुण अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का हिस्सा होंगे.

अधिवक्ता संघ चुनाव ..किस-किसकी पार उतरेगी नाव…मतदान कल

कोरबा। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है। अध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष, सचिव व क्रीड़ा सचिव पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होगा, तो वही सहसचिव व ग्रंथालय सचिव के लिए सीधी टक्कर हो रही है। निर्वतमान अध्यक्ष व सचिव दोबारा मैदान में उतरे हैं।

मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार व जनसंपर्क में पूरा जोर लगा दिया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि मतदान में केवल 24 घंटे का वक्त शेष रह गया है। ऐसे में प्रत्याशी सभी मतदाताओं तक पहुंच कर प्रत्यक्ष रूप से जनसंपर्क कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक मत हासिल किया जा सके। संघ के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष महिला कनिष्ठ, सहसचिव, ग्रंथालय सचिव, सांस्कृतिक व क्रीड़ा सचिव के एक-एक पद तथा कार्यकारिणी के छह पद के लिए चुनाव होगा।

निवृतमान अध्यक्ष गणेश कुलदीप व सचिव चंद्रदीप शर्मा पुन: मैदान में उतरे हैं। तो वही सभी गुटों में लोकप्रिय संजय जायसवाल भी पूरे दमखम के साथ मैदान में है। वहीं उपाध्यक्ष रहे संतु साहू इस बार अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक पांच व कोषाध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। वहीं कार्यकारिणी के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 732 मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य पर मुहर लगाएंगे। प्रत्येक पद के लिए न्यूनतम मत भी निर्धारित कर दिया गया है।

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद के लिए गणेश कुलदीप, संजय कुमार जायसवाल, संतू प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष बद्रीप्रसाद मोदी, हेमलाल साहू, मोहम्मद सज्जाद, निर्मल कुमार किरण, सुरेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष महिला कनिष्ठ अरूणा जैन, राजेश्वरी राठौर, उत्तरा राठौर, सचिव पद चंद्रदीप शर्मा, ममता दास, नूतन सिंह ठाकुर, सहसचि पद किरणभान शांडिल्य (केबी शांडिल्य), पवन कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष अमरनाथ कौशिक, हारून सईद, लक्ष्मण प्रसाद पटेल, श्रवण कुमार केंवट, ग्रंथालय सचिव कमलेश श्रीवास, राजकुमार यादव, सांस्कृतिक व क्रीड़ा सचिव पद लक्ष्मी नारायण यादव, रवि कुमार भगत, सुरेश कुमार महंत तथा कार्यकारिणी के लिए अब्दुल नफीस खान, अमित कुमार साहू, अंचला राठौर, भूपेंद्र दीप, हरिशंकर श्रीवास, क्रांति कुमार श्रीवास, लीना साहू, प्रवीण कुमार राठौर, सौरभ अग्रवाल, सावित्री धांधी, श्रवण कुमार थवाइत व सुनील दास महंत शामिल हैं।

मतदान के साथ होगी मतगणना
दो वर्ष के लिए हो रहे जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए रविवार 13 मार्च को मतदान होगा। दिन भर मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके एक घंटे बाद मतगणना शुरू होगी और सबसे पहले कार्यकारिणी का परिणाम सामने आएगा। इसके बाद क्रीड़ा सचिव, ग्रंथालय सचिव, कोषाध्यक्ष, सहसचिव, सचिव, महिला उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अंत में अध्यक्ष का परिणाम आएगा।

होटल में छात्रा के साथ रंगरलिया मना रहा था टीचर, पुलिस ने कमरे से इस हालत में दबोचा, थाने में चल रही पूछताछ

न्यूज डेस्क। मेरठ जनपद में पल्लवपुरम थाना पुलिस शनिवार को एक होटल में छापा मारा। छापामारी के दौरान पुलिस ने होटल के कमरे से एक टीचर और छात्रा को रंगे हाथ दबोचा है। टीचर और छात्रा को कमरे से आपत्तिजनक हालत में दबोचा गया है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
बताया गया कि सूचना मिलने के बाद पल्लवपुरम पुलिस ने शनिवार को दुल्हैड़ा चौकी से कुछ दूरी पर बने होटल अभिनंदन में छापा मारा। पुलिस ने छापामारी के दौरान कमरा नंबर-208 से एक टीचर को छात्रा के साथ रंगरलियां मनाते हुए धर दबोचा।
पकड़ा गया आरोपी एक आर्मी स्कूल का टीचर बताया जा रहा है, जबकि युवती को मेरठ कॉलेज की छात्रा बताया गया है। वहीं पुलिस की छापामारी से होटल के आसपास हड़कंप मचा है। उधर, पुलिस दोनों को थाने ले गई है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

NTPC ग्रीनटेक फाउंडेशन से सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित…निदेशक बिस्वरूप बसु ने ब्यक्त की प्रसन्नता…

कोरबा।सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए एनटीपीसी कोरबा को ग्रीनटेक फाउंडेशन द्वारा सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 20वां वार्षिक ग्रीनटेक सुरक्षा पुरस्कार 2021 को श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) के मेयर  जेनाब जुनैद अजीम मट्टू और ग्रीनटेक फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक और सीईओ  कमलेश्वर शरण द्वारा प्रदान किया गया। एनटीपीसी कोरबा से गवेन्द्र शर्मा (उप महाप्रबंधक – सुरक्षा) ने ये पुरुस्कार लिया।
बता दें कि सुरक्षा एनटीपीसी की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है एवं एनटीपीसी कोरबा हर सुरक्षा मानक का समुचित पालन करने हेतु प्रतिबद्ध हैं। एनटीपीसी कोरबा सुरक्षित रूप से काम करने और अपनी कार्य प्रणाली को सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहती है। इसी परिणाम स्वरूप एनटीपीसी कोरबा को हाल ही में छत्तीसगढ़ सकरार द्वारा  औद्योगिक स्वच्छता के लिए एक्सीलेंट अचवीवमेंट पुरस्कार एवं प्रतिष्ठित श्रम यशस्वी पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।
एनटीपीसी कोरबा सुरक्षा अभियानों के माध्यम से सुरक्षा के प्रति कर्मचारियों को जागरूक करने का प्रयास करता है जिससे कर्मचारी कार्य संस्कृति एवं जीवन शैली में ओकयुपेशनल हैल्थ और सुरक्षा के एकीकरण को भी सुनिश्चित कर सकें।
इस उपलब्धि पर एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक बिस्वरूप बसु ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कर्मचारियों बधाई दी एवं सुरक्षा मापदण्डों का पालन करने के लिए उत्साहित किया।

एक चोटी में लड़कियों को देखकर उत्तेजित होते हैं लड़के’, कहकर स्कूल ने बैन कर दिया पोनीटेल

Ponytails Ban in School: क्या आप सोच सकते हैं कि लड़कियों के एक चोटी से पुरुषों को उत्तेजना आ सकती है. यह कितनी हैरान करने वाली बात है. जापान में एक स्कूल में लड़कियों को एक चोटी करके आने पर बैन लगा दिया गया. इसके साथ तर्क यह दिया गया कि एक चोटी में लड़कियों को देखने से पुरुषों को उत्तेजना आती है. इसलिए जापान के इस स्कूल में लड़कियां पोनीटेल बनाकर स्कूल नहीं जा सकती हैं.

सिर्फ सफेद रंग की अंडरवियर पहन सकती हैं लड़कियां
‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, जापान के स्कूलों में पोनीटेल बैन के अलावा कई और ऐसे नियम हैं जो बेहद ही अजीबोगरीब हैं. यहां कई स्कूलों में बच्चों के मोजे का रंग, स्कर्ट की लंबाई तथा अंडरवियर को लेकर भी अजीबोगरीब नियम हैं. यहां स्कूलों में लड़कियां सिर्फ सफेद रंग का अंडरवियर पहनकर ही आ सकती हैं. इसके अलावा उनके बालों का रंग काला के अलावा कोई और नहीं हो सकता.

‘लड़कियों की एक चोटी से लड़कों को होती है यौन उत्तेजना’
साल 2020 में इस नियम को लेकर जापान के फुकुओका इलाके के कई स्कूलों में सर्वे किया गया था. इसमें बताया गया था कि सिंगल चोटी में लड़कियों की दिखती गर्दन से पुरुषों को यौन उत्तेजना महसूस होती है. इस कारण स्कूलों में लड़कियों को सिंगल चोटी में आने पर बैन लगा दिया गया. सबसे चौंकाने वाली बात है कि लड़कियों के पास ऐसे अजीबोगरीब नियमों को मानने के अलावा अन्य कोई रास्ता नहीं है.
रिपोर्ट के अनुसार, जापान के इन नियमों को स्कूलों में जबरन लागू कर दिया गया है. इसे मानना हर छात्रा की मजबूरी है. ऐसे नियम साल 1870 के दशक में बनाए गए थे. इसके बाद से इन नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. जापान में गिने-चुने स्कूलों में ही एक-दो नियमों में बदलाव किया गया है. ऐसा नियमों को ‘ब्लैक रूल्स’ कहा जाता है.

ओडिशा में लखीमपुर जैसा हादसा, MLA ने भीड़ पर चढ़ाई कार, 7 पुलिसकर्मियों समेत 23 घायल

ओडिशा। चिलिका विधानसभा क्षेत्र से बीजू जनता दल (बीजद) के निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव ने अपनी गाड़ी से चुनाव के लिए जमा हुई भीड़ को रौंद दिया. इस दुर्घटना में करीब 23 लोग घायल हुए हैं, जिसमें ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिस कर्मी समेत 7 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है. हालांकि, इस हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने विधायक की गाड़ी को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही, विधायक के साथ भी मारपीट की.

तैनात 7 पुलिसकर्मियों के साथ अन्य 23 लोग घायल

खुर्दा जिले के बनपुर ब्लॉक में, चेयरमैन चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ करीब 500-600 लोग इकट्ठा हुए थे. उसी दौरान विधायक जगदेव ब्लॉक पहुंचे और गाड़ी से जबरन भीड़ को रौंदते हुए आगे बढ़ गए. जिसकी वजह से ड्यूटी पर तैनात 7 पुलिसकर्मियों के साथ अन्य 23 लोग जख्मी हुए हैं.


लोगों ने विधायक को पीटा, तोड़ी गाड़ी

इस हादसे के बाद, घटनास्थल पर मौजूद गुस्साए लोगों ने विधायक की गाड़ी को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही जोरदार हंगामे के बीच लोगों ने विधायक के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए. विधायक के साथ अन्य सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है
अन्य राजनीतिक दलों के करीब 15 समर्थक भी घायल

मीडिया से बातचीत में खुर्दा जिला के एसपी आलेख चंद्र पाढ़ी ने कहा कि इस हादसे में 7 पुलिसकर्मी गंभीर रूप घायल हुए हैं, जिसमें बनपुर थाना के अधिकारी भी शामिल हैं. इसी के साथ, इस घटना में विभिन्न राजनीतिक दलों के करीब 15 समर्थक भी घायल हुए हैं. हालांकि, इस घटना के बाद लोगों ने विधायक को बुरी तरह से पीटा है. शुरुआती दौर में विधायक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जिसके बाद उन्हें भुवनेश्वर रेफर कर दिया गया है.

विस्तार पाढ़ी ने कहा कि हादसे में किसी भी प्रकार से कोई जान-माल की हानि नहीं हुई है. इस घटना की पूरी जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ करवाई की जाएगी.

सस्मित पात्रा ने इस घटना की निंदा की

बीजद के राजसभा सांसद सस्मित पात्रा ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि वे विधायक प्रशांत जगदेव द्वारा बनपुर ब्लॉक में अंजाम दी गई घटना की घोर निंदा करते हैं. उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है. इस प्रकार की घटना निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है. इस घटना पर पुलिस प्रशासन दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई करेगी. इन्हीं गतिविधियों के कारण, विधायक जगदेव को पार्टी से निलंबित किया गया था. हम घायल हुए निर्दोष लोगों को जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं.’

बता दें कि, बीजद सरकार ने सन 2021 में विधायक जगदेव को भाजपा के बलुगांव नगर अध्यक्ष निरंजन सेठी से मारपीट के बाद पार्टी से निलंबित कर दिया था. भाजपा नेता से मारपीट के आरोप में विधायक को जेल भी जाना पड़ा था. घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि विधायक द्वारा इस तरह की गुंडागर्दी असहनीय है.

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले एक्शन में भगवंत मान, VVIP की सिक्योरिटी पर चली कैंची

न्यूज डेस्क।पंजाब में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले ही आम आदमी पार्टी नेता भगवंत मान ने बड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं. मान के निर्देश पर राज्य सरकार ने कई वीवीआईपी और बड़े नेताओं की सरकारी सुरक्षा पर कैंची चला दी है. इस एक्शन से इशारा साफ है कि आने वाले दिनों में सूबे में कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

शनिवार को पंजाब में पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों और कई VVIP से सिक्योरटी वापस लेने के ऑर्डर जारी किए गए हैं. सिर्फ बादल परिवार जिन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर सुरक्षा मिली हुई है, के अलावा कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी जैसे पूर्व मुख्यमंत्रियों को छोड़कर अन्य तमाम कांग्रेस और अकाली दल के बड़े नेताओं की सुरक्षा में कटौती कर दी गई है और कई पूर्व विधायकों से सुरक्षा वापस ले ली गई है.

इससे एक दिन पहले ही पंजाब के होने वाले नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वेणु प्रसाद को अपना प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया. वेणु प्रसाद 1991 बैच के आईएएस हैं.

बता दें कि AAP नेता भगवंत मान 16 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस दौरान आम आदमी पार्टी के दूसरे विधायकों को भी कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई जाएगी. खास बात यह है कि शपथ ग्रहण समारोह नवांशहर जिले के खटकरकलां में आयोजित किया जाएगा.

गौरतलब है कि पंजाब में 117 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 92 सीतें जीतकर बहुमत हासिल किया है, जबकि कांग्रेस 18 सीटों पर सिमट गई है. वहीं, शिरोमणि अकाली दल के खाते में 3 और बीजेपी को 2 और बसपा को महज 1 सीट पर संतोष करना पड़ा. इसके अलावा निर्दलीय की झोली में एक सीट आई है.