Home Blog Page 2671

CG : नारकोटिक्स सेल का गठन, ये अधिकारी हुए शामिल, देखें…

रायपुर। अवैध रूप से चल रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने ले लिए क्राइम एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी के नेतृत्व में राजधानी पुलिस ने नारकोटिक्स सेल का गठन किया है।

इस सेल में सीएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी, इंस्पेक्टर गिरीश तिवारी, अश्वनी राठौर, प्रधान आरक्षक महेंद्र राजपूत, सरफराज चिस्ती, आरक्षक प्रमोद बेहरा, आशीष राजपूत और राजकुमार देवांगन को शामिल किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स सेल में 8 पुलिस अधिकारियों (Narcotics Cell) का नाम शामिल किया गया है। इस संबंध में रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिया है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी में नशे का कारोबार करने वालों की अब खैर नहीं। दरअसल नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए नारकोटिक्स सेल (Narcotics Cell) का गठन किया गया है। नारकोटिक्स सेल का गठन IG रायपुर रेंज की बैठक में किया गया है।

खत्म हो गई कप्तान Rohit Sharma की टेंशन, Team India को मिला MS Dhoni जैसा धाकड़ फिनिशर

नई दिल्ली:महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने जब से इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया है. तभी से टीम को उनके जैसे फिनिशर की तलाश थी. इस जगह के लिए भारत ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) जैसे कई प्लेयर्स को आजमाया, लेकिन कोई भी धोनी (Dhoni) जैसा करिश्मा नहीं दिखा पाया. अब कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टेंशन खत्म होती हुई दिखाई दे रही है. टीम इंडिया को महेंद्र सिंह धोनी जैसा ही एक धाकड़ फिनिशर मिल गया है. आइए जानते हैं, उसके बारे में.

टीम इंडिया को मिला ये फिनिशर
भारतीय टीम ने पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज (West Indies) टीम को 6 विकेट से हरा दिया है. इस मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और ईशान किशन (Ishan Kishan) ने पहले विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की थी, लेकिन उसके बाद रोहित शर्मा आउट हो गए और भारतीय टीम की नाव बीच मंझधार में फंसी हुई नजर आ रही थी. लगातार चार विकेट खोकर टीम इंडिया (Team India) संकट में दिख रही थी, लेकिन तभी क्रीज पर एक ऐसे बल्लेबाज की एंट्री हुई, जिसने विरोधी टीम के नाक में दम करके रख दिया. इस प्लेयर ने बिल्कुल महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के अंदाज में गेम को फिनिश किया और टीम इंडिया (Team India) को कोई भी झटका नहीं लगने दिया. जी हां हम बात कर रहे हैं वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) की. अय्यर ने शानदार कैमियो पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई.

अय्यर ने दिलाई भारतीय टीम को जीत
वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने मैच में शानदार खेल का नजारा पेश किया. उनके प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया है. अय्यर ने गेंद और बल्ले दोनों से ही कमाल का खेल दिखाया. कप्तान रोहित शर्मा ने वेंकटेश अय्यर से एक ओवर गेंदबाजी करवाई, जिसमें उन्होंने 4 रन दिए. जब भारतीय टीम चार विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी हुई नजर आ रही थी. तब अय्यर ने 13 गेंदों में 24 रन बनाकर मैच को एक तरफा कर दिया. उन्होंने विजयी छक्के के साथ भारत को जीत दिलाई, जैसा भारत के पूर्व करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी करते थे. अब कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टेंशन खत्म होती हुई दिखाई दे रही है, क्योंकि टीम इंडिया को वेंकटेश अय्यर जैसा धाकड़ फिनिशर मिल गया है.

आईपीएल में दिखाया दम
वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) आईपीएल 2021 की खोज रहे हैं. उन्होंने अपने दम पर केकेआर टीम को फाइनल में पहुंचाया था. उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के सभी मुरीद हो गए थे. वहीं, उन्होंने केकेआर (KKR) टीम के लिए ओपनिंग करते हुए 10 मैचों में 370 रन बनाए और 3 विकेट भी हासिल किए. उनके घातक खेल को देखते हुए केकेआर टीम ने उन्हें रिटेन किया है. वह बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. पिछले साल ही भारत के लिए इस खिलाड़ी ने अपना वनडे और टी20 डेब्यू किया है.

भारत ने जीता मैच
पहला टी20 मैच भारतीय टीम ने बहुत ही शानदार तरीके से जीत लिया है. भारतीय गेंदबाजों ने मैच में कमाल का खेल दिखाया. भुवनेश्वर कुमार ने अपने पहले ही ओवर में वेस्टइंडीज के ब्रेंडन किंग को पवेलियन की राह दिखाई थी. वहीं, रवि बिश्नोई ने एक ही ओवर में दो विकेट हासिल कर वेस्टइंडीज (West Indies) के बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ ही तोड़ दी. टीम इंडिया (Team India) के गेंदबाजों की बदौलत ही विंडीज टीम 157 रन ही बना सकी. उसके बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 40 रनों की शानदार पारी खेली. अंत ने सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर के कैमियो ने भारतीय टीम को जीत दिला दी. इसी के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की लीड हासिल कर ली है. दूसरा टी20 मैच कोलकाता में 18 फरवरी को खेला जाएगा.

सड़क पर हर एक को खुलेआम गले लगने का चांस दे रहीं ये एक्ट्रेस, आपके पास भी है मौका

नई दिल्ली: कहते हैं कि किसी को भी गले लगाने से आप पॉजिटिविटी और प्यार का भाव बढ़ाते हैं. कई बार ये जादू की झप्पी सामने वाले के लिए किसी दवा से कम काम नहीं करती. ऐसा ही प्यार इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) फैला रही हैं. जिसका सबूत सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो है.

फ्री में लगा रहीं लोगों को गले
सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक्ट्रेस हाथ में एक बैनर पकड़े हुए हैं जिसके ऊपर लिखा है Free Hugs. इस टैग को हाथ में पकड़े ऋचा चड्ढा मुंबई की सड़कों पर घूम रही हैं और सभी को एक एक करके अपने गले लगने का मौका दे रही हैं. वो भी एकदम फ्री.
https://www.instagram.com/reel/CaExBU3qb4l/?utm_source=ig_embed&ig_rid=b58efbed-30db-4eb5-b7e3-b9b040db39f8

हर उम्र के लोगों को लगा रहीं गले
इस वीडियो में आप देखेंगे कि ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) सड़क पर खड़ी हुई हैं और हर उम्र के लोगों को अपने गले लगा रही हैं. वहीं कुछ लोगों से वो कुछ कहते हुए भी नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस को इस तरह देख कई लोग उनके पास आकर उनके गले लग रहे हैं और एक्ट्रेस हर एक को खुशी से अपने गले लगाकर जादू की झप्पी दे रही हैं.

सड़क पर बिल्ली के साथ हुई थीं स्पॉट
इससे पहले ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) सड़क पर बिल्ली के साथ स्पॉट हुई थीं. खास बात है कि एक्ट्रेस के लुक से ज्यादा उन्होंने जिस बैग में बिल्ली को रख रथा था उसकी चर्चा ज्यादा हुई. ऋचा ने एक ट्रांसपेरेंट बैग कैरी किया हुआ था जिसके अंदर उनकी पालतू बिल्ली आराम से बैठी हुई थी. एक्ट्रेस को इस तरह से बिल्ली वाले बैग के साथ देखकर इसकी चर्चा होने लगीं.

‘द ग्रेट इंडियन मर्डर’ में आई थीं नजर
ऋचा चड्ढा आखिरी बार वेब सीरीज ‘द ग्रेट इंडियन मर्डर’ (The Great Indian Murder) में नजर आई थीं. इसमें ऋचा ने डीसीपी सुधा भारद्वाज का रोल निभाया था. ये वेब सीरीज 4 फरवरी 2022 को रिलीज हुई है. इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

 

 

VIDEO: वकीलों की रिहाई के लिए अधिवक्ताओं का आंदोलन… राजस्व अफसरों का फूंका पुतला…

कोरबा।छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग और अधिवक्ताओं के बीच छिड़े विवाद में अब बार काउंसिल ऑफ इंडिया की शामिल हो गया है। कॉउंसिल का इस संबंध में कहना है कि इस राजस्व विभाग के कुछ भ्रष्ट कर्मचारियों के चलते ऐसी स्थिति बनी है। बेगुनाह वकीलों को रिहा कर केस वापस लिया जाए। वहीं मामले में सबसे पहले गिरफ्तार किए गए वकील भुवनलाल साव की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। अधिवक्ताओं की ओर से उन्हें ही बेगुनाह बताया जा रहा है।
कॉउंसिल के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा की ओर से DGP को पत्र भेजा गया है।

बिना किसी सूचना के तहसील कार्यालय में 3 दिवसीय तालाबंदी से जनाक्रोश व्याप्त है। जनसामान्य को हो रही असुविधाओं को देखते हुए कल अधिवक्ता संघ ने रामपुर पुलिस चौकी में एक आवेदन देकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने की बात को लेकर प्रकरण दर्ज करने की मांग की थी।

लगातार तनातनी के बीच विरोध का क्रम जारी है। आज विरोध स्वरूप जिला न्यायालय परिसर से तानसेन चौक तक जहां राजस्व विभाग के लोग धरने पर बैठे हैं, वहां तक पुतले के साथ एक रैली निकाली गई और रामपुर पुलिस चौकी के सामने उसका दहन किया गया। पुतला दहन की बात पर पुलिस के साथ विवाद की स्थिति निर्मित होने के बाद अधिवक्ता संघ के द्वारा राजस्व विभाग का पुतला दहन किया गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने रामपुर पुलिस चौकी जाकर कल दिए गए आवेदन पत्र पर कारवाई करते हुए प्रकरण दर्ज करने की मांग की। वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक तिवारी ने इस दौरान अधिवक्ताओं को सम्बोधित किया।
इस मध्य अशोक तिवारी, गणेश कुलदीप, गोपी कौशिक, अनीश सक्सेना, ममता दास, चंद्रदीप शर्मा, रमेश यादव, राजकुमार अज्ञेय, संजय जायसवाल, सुधीर निगम, संजय शाह, कमल श्रीवास्तव, मानसिंह यादव, सुरेश शर्मा, अरुण सिंग, सुश्री सुमन तिवारीआर.बी.सोनी,दीपक दुबे, उत्पल अग्रवाल, हारून सईद, संतोष कुमार नागेश्वर राव, दिनेश अग्रवाल, रंजना दत्ता, रामकिशोर, प्रेमलता राठौर, ओ श्रीनिवास, राजेश्वरी राठौर, बसंती सौंधिया, सहित भारी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

 

 

देंखे वीडियो…

Breaking: ट्रैफिक सूबेदार और उसका साथी 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..ACB की कार्रवाई…

रायपुर।ACB/EOW की टीम ने जीपीएम ज़िले के सूबेदार विकास नारक जो कि यातायात प्रभारी भी है उसे और उसके एक साथी भरत पनिका को बस संचालन के लिए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार किया है।

यह पहला मौक़ा है जबकि सूबेदार स्तर के किसी अधिकारी को एसीबी ने पकड़ा हो। एसीबी निदेशक आरिफ़ शेख़ ने बताया कि सूबेदार की शिकायत बस संचालक ने की थी उससे साठ हज़ार रुपए की माँग की जा रही थी, नहीं देने पर वह बग़ैर वजह चालान कर रहा था।

एसीबी की ओर से पंकज चंद्रा ने शिकायत पर जाँच कार्यवाही की और योजनाबद्ध तरीक़े से बस संचालक और सूबेदार के बीच संवाद कराया गया जिसमें 50 हज़ार रुपए में सहमति बन गई जिसके बाद रिश्वत की रक़म लेते हुए एसीबी ने सूबेदार विकास नारक और उसके सहयोगी भरत पनिका को गिरफ़्तार कर लिया।

सरकारी दफ्तरों में दोपहर बाद धूप सेंकने बाहर चले जाया करते थे अफसर, प्रशासन ने सर्कुलर जारी कर दिलाया याद- ये आचरण CCSR के खिलाफ

दिल्ली . सरकारी कार्यालयों में काम करने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक है, जिसमें दोपहर 1 बजे से 30 मिनट का लंच ब्रेक होता है। लेकिन सर्दियों में सरकारी कार्यालयों के गलियारे और केबिंस खाली रहते हैं क्योंकि स्टाफ के लोग घंटों बाहर धूप सेंकते हैं, जो निर्धारित लंच घंटों से बहुत अधिक है।

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT), जिसका दक्षिणी दिल्ली में एक विशाल, हरा-भरा परिसर है, इसका अपवाद नहीं है। घंटों ऑफिस से बाहर रहने की वजह से एनसीईआरटी प्रशासन को बुधवार को एक परिपत्र जारी करने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिसमें अधिकारियों को याद दिलाया गया कि उनका यह आचरण केंद्रीय सिविल सेवा (आचरण) नियम 1964 के खिलाफ है।
सरकारी कार्यालयों में स्टाफ के देर से आने और आने के बाद अपने चैंबर, केबिन और सीट पर नहीं मिलने की आम शिकायतें रही हैं। कई बार इसको लेकर हंगामा भी हो चुका है, लेकिन अफसरों और कर्मचारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। इससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

चोर को पुलिस ने सड़क पर दौड़ाया, छिपने के लिए मांगी हेल्प तो बुरी तरह फंसा ये शख्स

सड़क पर चलने वाले राहगीर ज्यादातर लोगों से अंजान होते हैं, लेकिन जब भी किसी को मदद की जरूरत पड़ती है तो उनमें से आधे लोग ऐसे होते हैं जो हेल्प के लिए दौड़े चले आते हैं. एक्सीडेंट हो या फिर दो लोगों के बीच रोडरेज का मामला, भीड़ लगते देखा जा सकता है; लेकिन क्या आप सड़क पर भागने वाले चोर की मदद करना चाहेंगे? शायद कभी नहीं, लेकिन एक शख्स ने यह गलती कर दी और अब उसे बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. जी हां, सड़क पर भाग रहे चोर को पुलिस पकड़ना चाहती थी, लेकिन सड़क के किनारे खड़े एक शख्स ने उसे बचा लिया.

सड़क पर भाग रहे चोर को पुलिस ने दौड़ाया
चलिए हम इस मामले को थोड़ा विस्तार में बतलाते हैं. जैसा कि हम वीडियो में देख सकते हैं कि एक चोर सड़क पर भाग रहा होता है और उसके पीछे पुलिस पड़ी होती है. चोर छिपने के लिए एक कोना ढूंढ लेता, लेकिन सड़क के किनारे खड़े एक शख्स को इशारे से कहता है कि वह पुलिस को इस बारे में सूचना न दे. जब चोर का पीछा करते हुए पुलिस आती है तो चोर के बारे में उस शख्स से पूछता है. वह शख्स चोर के बारे में गलत जानकारी दे देता है और पुलिस को दूसरी तरफ जाने के लिए कह देता है.

राहगीर ने चोर को बचाने के लिए कर दी ऐसी गलती
शख्स ने चोर की मदद करके बड़ी गलती कर दी. उसे नहीं मालूम था कि उसे इसका हर्जाना खुद लुटकर भुगतना होगा. जब पुलिस वहां से चली गई तो चोर उस शख्स के पास आकर सड़क पर खड़ा हो जाता है और फिर कुछ ही सेकंड में शख्स के जेब में रखे फोन को धीमे से चुरा लेता और फरार हो जाता है.

सोशल मीडिया पर अब वीडियो जमकर हो रहा वायरल
कैमरा एंगल देखकर ऐसा लग रहा है, मानो कि सीसीटीवी फुटेज में पूरा मामला रिकॉर्ड हुआ है. इंटरनेट पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. हालांकि, कुछ लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट किया कि इस घटना को क्रिएट किया गया है, यह असल घटना नहीं है. इंस्टाग्राम पर adultsociety नाम के अकाउंट द्वारा इस वीडियो को शेयर किया गया है. करीब डेढ़ लाख लोगों ने इसे लाइक किया.

हिमालय के गुमनाम ‘योगी’ के इशारे पर खेल, 15 लाख से सैलरी हुई 4.21 करोड़; अब पड़ा IT का छापा

नई द‍िल्‍ली। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की पूर्व सीईओ और एमडी चित्रा रामकृष्ण (Chitra Ramakrishna) अब मुश्‍क‍िल में फंसती द‍िखाई दे रही हैं. 11 फरवरी को लगे 3 करोड़ रुपये के जुर्माने के बाद अब उनके मुंबई आवास पर इनकम टैक्स की रेड (Income Tax Raid) हुई है. रामकृष्ण पर NSE की गोपनीय जानकारी ह‍िमालय में रहने वाले योगी के साथ साझा करने का आरोप है.

कई व्यावसायिक मामलों पर मार्गदर्शन मांगा
रामकृष्ण ने यह भी स्‍वीकार क‍िया है क‍ि पिछले 20 वर्षों से, उन्होंने कई व्यक्तिगत और व्यावसायिक मामलों पर अज्ञात योगी से मार्गदर्शन मांगा है. इतना ही नहीं उन्‍होंने वरिष्ठ अधिकारी आनंद सुब्रमण्यन की न‍ियुक्‍त‍ि भी इन्‍हीं आध्‍यात्‍म‍िक गुरु के इशारे पर की थी. NSE में कर‍ियर शुरू करने से पहले आनंद सुब्रमण्यम एक आम इंसान थे.

14 लाख से ऐसे पहुंचे 4 करोड़ के पार
आनंद सुब्रमण्यम Balmer Lawrie और ICICI group के एक ज्वाइंट वेंचर में काम करते थे. वहां उन(का सालाना पैकेज 14 लाख रुपये से कुछ ज्यादा था. अप्रैल, 2013 में उन्हें NSE में MD और CEO के चीफ स्ट्रेटेजिक एडवाइजर (CSA) के तौर पर एंट्री दी गई. उस समय उन्‍हें 1.38 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज ऑफर क‍िया गया. दो से तीन साल के अंदर ही सुब्रमण्यम का पैकेज 2016 तक बढ़कर 4.21 करोड़ रुपये कर द‍िया गया.

2013 से 2016 तक रहीं एमडी और सीईओ
अधिकारियों ने बताया क‍ि छापे का मकसद रामकृष्ण तथा अन्य के खिलाफ लगे कर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच करना है. सेबी ने अपने आदेश में कहा था कि रामकृष्ण ने योगी के साथ विभागीय खुफिया जानकारियां साझा की थीं, जिनमें एनएसई की आर्थिक और कारोबारी योजनाएं शामिल हैं. वह अप्रैल 2013 से दिसंबर 2016 के बीच एनएसई की एमडी और सीईओ थीं.

कौन हैं आनंद सुब्रमण्यम?
चित्रा रामकृष्ण के फैसले की चर्चा चारों तरफ है. आनंद सुब्रमण्यम को NSE में बहुत बड़ी सैलरी हाइक के साथ नियुक्त तो किया ही गया, साथ ही उन्हें मनमाने तरीके से प्रमोट भी किया गया. योगी के कहने पर उन्हें NSE में नंबर 2 बना दिया गया था.

एक्सपीरिएंस नहीं फ‍िर भी म‍िला प्रमोशन
सुब्रमण्यम को कैपिटल मार्केट का कोई अनुभव नहीं था. इसके बावजूद भी उन्हें सैलरी हाइक और प्रमोशन मिलता रहा. उनका पैकेज दो साल के भीतर 2016 तक बढ़कर 4.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इतना ही नहीं उन्हें ग्रुप ऑपरेटिंग ऑफिसर (GOO) की जिम्मेदारी भी दे दी गई थी.

सुब्रमण्यम को मिली थी कई सहूलियत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुब्रमण्यम को इस दौरान कई सहूलियत मिली हुई थी. इनमें से ही एक थी मुंबई के साथ-साथ चेन्नई से भी काम करने की सहूलियत. पूरा सेटअप बिठाने के लिए खास इंतजाम किए गए थे. आनंद के GOO बनने के बाद भी उन्हें यह सुविधा मिलती रही.

रेरा ने हाऊसिंग बोर्ड पर कसा शिकंजा-दो माह के भीतर उपभोक्ता को साढ़े नौ लाख लौटाने को कहा

रायपुर। छत्तीसगढ़ भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने उपभोक्ताओं की शिकायत पर हाऊसिंग बोर्ड पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रेरा ने हाऊसिंग बोर्ड को दो माह के भीतर उपभोक्ता को साढ़े नौ लाख रुपये से भी अधिक लौटाने का निर्देश दिया है। उपभोक्ता द्वारा रेरा में हाऊसिंग बोर्ड के खिलाफ समय पर मकान न देने की शिकायत की गई थी।

ममता बंजारे ने हाऊसिंग बोर्ड की थी शिकायत

जानकारी के अनुसार, रायपुर जिले के ग्राम बहनाकाड़ी निवासी ममता बंजारे ने रेरा प्राधिकरण में हाऊसिंग बोर्ड के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में ममता बंजारे ने लिखा था कि प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नवा रायपुर सेक्टर-34 में 7 फरवरी 2017 को 30 हजार रुपये में फ्लैट बुक कराया था। फ्लैट का अधिपत्य दिसंबर-2017 में किया जाना था। फ्लैट की कीमत 8.50 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया है, जिसके लिए बैंक से 6.80 लाख रुपये का ऋण भी लिया है। समय पर फ्लैट ने मिलने पर ममता बंजारे ने भुगतान की राशि ब्याज सहित लौटाने की मांग की थी।

शिकायत पर रेरा प्राधिकरण ने जाचं के दौरान पाया कि हाऊसिंग बोर्ड ने आधिपत्य सौंपने में एक वर्ष छह माह का विलंब किया है और इसकी वजह से शिकायतकर्ता को नुकसान उठाना पड़ रहा है। रेरा अध्यक्ष विवेक ढांड, सदस्य राजीव कुमार टम्टा ने शिकायकर्ता के पक्ष में फैसला दिया। फैसले में कहा गया है कि दो माह के भीतर हाऊसिंग बोर्ड द्वारा उपभोक्ता को आठ लाख 57 हजार 500 रुपये के साथ ही ब्याज के रूप में 96468 रुपये लौटाने होगा।

1400 से अधिक मामलों का निपटारा

रेरा प्राधिकरण ने अभी तक करीब पौने चार वर्षों में 1400 से अधिक मामलों का निपटारा किया है। रेरा प्राधिकरण का कहना है कि उपभोक्ता को चाहिए कि वह रेरा में रजिस्टर्ड नहीं होने वाले प्रोजेक्टों से खरीदारी न करें। इसके साथ ही बिल्डरों को भी हर तीन माह में अपने प्रोजेक्ट की प्रगति रिपोर्ट रेरा के पोर्टल में डालनी होगी।

 

BMW कार, स्पोर्ट्स बाइक और 4 फ्लैट्स, छापे में पुलिस ऑफिसर के घर मिली 11.2 करोड़ की दौलत

भुवनेश्वर।ओडिशा (Odisha) के एक पुलिस अफसर (Police Officer) के घर पर छापेमारी (Raid) में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया है कि उसने भ्रष्टाचार करके अपनी कमाई के 500 गुना दौलत जुटाई. छापेमारी में पुलिस अफसर के घर से BMW कार, स्पोर्ट्स बाइक समेत करीब 11 करोड़ की अवैध संपत्ति बरामद की गई है.

अफसर के घर से बरामद हुआ बेशकीमती सामान
जान लें कि विजिलेंस टीम ने पुलिस अफसर त्रिनाथ मिश्रा (Trinath Mishra) के घर छापेमारी की है. विजिलेंस टीम ने त्रिनाथ मिश्रा के पास से 1 करोड़ रुपये की BMW X7 कार, 17 लाख रुपये की Hyundai Creta कार, Maruti Baleno, Chevrolet Trailblazer LTZ कार, 5.3 लाख की GTR 250 Hyosung बाइक और अन्य सामान बरामद किया है.

भ्रष्ट अफसर ने कई प्लॉट भी खरीदे
विजिलेंस डिपार्टमेंट के मुताबिक, पुलिस अफसर त्रिनाथ मिश्रा की पत्नी और उनके दोनों बेटों के नाम पर कई प्लॉट हैं, जो अवैध पैसे खरीदे गए हैं.

पुलिस अफसर को किया गया गिरफ्तार
विजिलेंस एसपी अक्षय कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार को एंटी-करप्शन विंग ने पुलिस अफसर त्रिनाथ मिश्रा के घर पर छापेमारी की थी. अवैध तरीके से संपत्ति जुटाए जाने के मामले में त्रिनाथ मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है.