Home Blog Page 2672

पूर्व विधायक ने तोड़ी सारी मर्यादा, बोले- दंगा-फसाद करो या लात-जूता चलाओ, लेकिन हर हाल में अपने प्रत्याशी को जिताओ

प्रयागराज।उत्तर प्रदेश में चल रहे विधान सभा चुनाव (UP Assembly Electin) में दो चरणों की वोटिंग हो गई है और सभी राजनीतिक पार्टियां तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार में जुटी हुई हैं. इस बीच प्रचार के दौरान एक पूर्व विधायक ने विवादित बयान दिया है और समर्थकों से चुनाव जीतने के लिए दंगा-फसाद और हिंसा करने की बात की है. प्रयागराज में सपा (SP) से बगावत कर बीजेपी (BJP) में शामिल हुए रामसेवक पटेल (Ramsevak Patel) का विवादित वीडियो सामने आया है.

समर्थकों से किसी भी हद से गुजरने की सलाह
प्रयागराज से बीजेपी प्रत्याशी के लिए रैली करते हुए पूर्व विधायक रामसेवक पटेल (Ramsevak Patel) कह गए कि जिताने के लिए अगर दंगा भी हो जाए, तो कोई बात नहीं. प्रयागराज में 27 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले रामसेवक पटेल ने कार्यकर्ताओं को किसी भी हद से गुजरने की सलाह दे दी है
पूर्व विधायक ने क्या-क्या कहा?
मांडा इलाके में बीजेपी प्रत्याशी नीलम करवरिया के समर्थन में जनसभा के दौरान पूर्व विधायक रामसेवक पटेल के बिगड़े बोल ने सबको आश्चर्यचकित कर दिया. रामसेवक पटेल ने मंच से कहा कि चाहे दंगा फसाद कराना पड़े, लेकिन प्रत्याशी को जिताओ. रामसेवक का ये वीडियो मेजा विधान सभा सीट का है. इस सभा में उन्होंने कहा कि ‘चुनाव हर हाल में जीतना है. एक-एक बूथ को जीतने के लिए जो भी करना पड़ेगा, वह आप सबको करना होगा. जीत हासिल करने के लिए चाहे दंगा-फसाद हो या लात जूता, पैसा-कौड़ी या शराब बांटना हो या फिर ताकत दिखाना होगा, सब कुछ करना पड़ेगा.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
राम सेवक का यह भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में उनके और उनके समर्थकों के खिलाफ मांडा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. दरअसल, सपा छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक रामसेवक पटेल एक जनसभा के दौरान बीजेपी की प्रत्याशी नीलम करवरिया के जन समर्थन में एक सभा कर रहे थे. उसी दौरान उन्होंने मंच से तमाम लोगों को भड़काने का काम किया. उनकी तरफ से जाति विशेष पर भी अभद्र टिप्पणी की गई.

लंदन की गोरी मेम की चक्कर में फंसा हरियाणा का किसान, फिर

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले में एक किसान (Farmer) लंदन की गोरी मैम के चक्कर में लाखों रुपये की ठगी का शिकार हो गया। किसान की एवा ब्राउन (Eva Brown) नाम की महिला के साथ तीन महीने से बातचीत हो रही थी। जिसके बाद गोरी मैम ने भारत घूमने आने की बात कही। उसने किसान से भारत आने के बाद मुबंई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर कस्टम विभाग के हत्थे चढ़ने और छूटने के लिए धनराशि की मांग की।

इस दौरान आरोपी महिला ने किसान को वीडियो कॉल करके दिखाया कि वह एयरपोर्ट पर है। जिसके चलते किसान उसके झांसे में आ गया और उसने उसके द्वारा दिए गए बैंक अकाउंट में रुपए डलवा दिए। इसके बाद न महिला का पता लगा और न रुपए वापस मिले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

पुलिस को दी शिकायत में ऋषिपाल ने बताया कि वह गांव कुराना का रहने वाला है। उसकी करीब 3 महीने पहले सोशल मीडिया पर लंदन की रहने वाली महिला से दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों ने मोबाइल नंबर शेयर कर लिए, इसके बाद दोनों की वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत होने लगी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती चली गई।

इंडिया घुमाने के नाम पर ठगी

ऋषिपाल गोरी मेम पर विश्वास करने लगा। उसने इसी साल जनवरी के आखिरी सप्ताह में उसने इंडिया घूमने के बारे में कहा, 31 जनवरी को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को कस्टम विभाग मुबई एयरपोर्ट से बात करने वाला बताया। कॉल करने वाले ने कहा कि आपकी फ्रेंड मुंबई एयरपोर्ट पर आई हुई है। इसको दिल्ली भेजने के लिए 1.20 लाख रुपए टिकट की जरूरत है, वर्ना आपकी दोस्त को डिपोर्ट कर दिया जाएगा।

ऋषिपाल उनके झांसे में आ गया, झांसे में लेने के बाद ठगों ने उसके पास एक बैंक अकाउंट नंबर भेजा। तीन बार में अलग-अलग जरूरतों के नाम पर उससे 1.20 लाख रुपए खाते में डलवा लिए। खाते में रुपए डलवाने के बाद ठग महिला 2 दिन तक तो ऋषिपाल से बात करती रही, लेकिन अब उसका नंबर स्विच ऑफ हो गया।

कुशीनगर में बड़ा हादसा! हल्दी की रस्म के दौरान कुएं में गिरीं महिलाएं; 13 की मौत

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कुशीनगर (Kushinagar) में बड़ा हादसा हो गया है. दरअसल यहां हल्दी की रस्म (Haldi Ceremony) के दौरान कुछ महिलाएं कुएं में गिर गईं. इस दुर्घटना में 13 महिलाओं की मौत हो गई है.

कुएं में कैसे गिर गईं महिलाएं?
बता दें कि महिलाएं हल्दी की रस्म के लिए कुएं पर लगी जाली पर खड़ी थीं. अचानक कुएं में लगी लोहे की जाली टूटने से महिलाएं कुएं में गिर गईं और मातम छा गया. ये भयानक हादसा कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना इलाके के नौरंगिया स्कूल टोला में हुआ.
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने की दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया है. उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य शुरू करने और हादसे में घायल लोगों का इलाज कराने के निर्देश दिए.
कुशीनगर के डीएम ने कहा कि कुएं में गिरने से महिलाओं की मौत हो गई है. मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.

सबसे हॉट दादी’ ने जवान रहने का बता दिया ऐसा नुस्‍खा, जानकर उड़ जाएंगे होश

कैनबरा।ऑस्ट्रेलिया (Australia) में रहने वाली एक महिला के बारे में दावा किया जा रहा है कि वो दुनिया की सबसे हॉट दादी (World’s Hottest Grandmother) है. हाल ही महिला ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपनी एक टॉपलेस तस्वीर शेयर की और राज बताया कि वो अभी भी इतनी युवा कैसे दिखती है?

‘सबसे हॉट दादी’ की उम्र है कितनी?
डेली स्टार में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, इस महिला का नाम गिना स्टेवर्ट (Gina Stewart) है. उसकी उम्र 51 साल है. वो चार बच्चों की मां है और उसका एक पोता भी है. इसके बावजूद भी वो ऑस्ट्रेलिया की टॉप 10 आकर्षक महिलाओं में से एक है.

जवान बने रहने के लिए क्या करें?
गिना स्टेवर्ट ने इंस्टाग्राम पर अपनी टॉपलेस तस्वीर शेयर करते हुए यूजर्स को जवान बने रहने के बारे में टिप्स दिए. उन्होंने कहा कि सारे कपड़े उतारकर या टॉपलेस सोने से आपको लंबे समय तक युवा और स्वस्थ रहने में मदद मिलती है. ऐसा करने से आपको गहरी नींद आती है और स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है.

गहरी नींद में सोने के हैं अद्भुत फायदे
महिला ने बताया कि कपड़े उतारकर सोने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जो हमारे दिल और मांसपेशियों के अच्छा होता है. इसके अलावा गहरी नींद लेने से ग्रोथ हार्मोन और मेलाटोनिन रिलीज होता है, इन दोनों के एंटी-एजिंग लाभ हैं.

गिना स्टेवर्ट ने कहा कि ग्रोथ हार्मोन मजबूत नाखूनों और अच्छी स्वस्थ स्पॉट-फ्री त्वचा के लिए जरूरी है, इसलिए अगर आप जवान दिखना चाहते हैं तो ये सब याद रखें. यही एक कारण है कि मैं हमेशा अपने सारे कपड़े उतारकर सोती हूं.

अगर आप बिना कपड़े पहने सोते हैं तो आपको गहरी नींद आती है. ये आपके तनाव को कम करता है. इससे आपकी मानसिक सेहत भी अच्छी रहती है.

निर्धन, मजदूर और सर्वहारा समाज के सपनों के ‘नवरंग’ थे कामरेड नवरंग लाल, 23वीं पुण्यतिथि पर कोरबा नगरी में दी गई श्रद्धांजलि

कोरबा। समाज के निर्धन और मजदूरों की सपनों के नवरंग थे कामरेड नवरंग लाल जो दिखने में सरल पर काम ऐसा की शोषक वर्ग नाम से थर्राते थे। आज भले ही वो हमारे बीच नहीं पर उनकी यादें आज भी सर्वहारा वर्ग पर अमिट छाप की तरह है।

बुधवार को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि दी। उनके निवास स्थान में प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। बच्चों को किताब कापियां बांटी गईं तो कहीं आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों की सहयोग के लिए हाथ बढ़े। अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों को फल बांटकर स्व.नवरंग लाल के विचारों को व्यक्त किया। उनके निवास स्थान मुख्यमार्ग सीतामणी में भंडारे का आयोजन किया गया। पुण्यतिथि के अवसर पर भंडारे का आयोजन हुआ। मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच प्रसाद ग्रहण किया।

जीवन भर मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ी :ऋषिकर भारती

समाज सेवी ऋषिकर भारती ने कहा कि आज के समय में कामरेड नवरंगलाल जैसे नेता बिरले ही होते हैं। हम लाख चाहें पर उनके दिखाए गए मार्ग पर चलना कठिन है। जीवन भर उन्होंने मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ी। कामरेड व्यव्सायी परिवार में जन्म लेने के बावजूद व्यवसाय की और रुख करने की वजाय सामाजिक ढांचे में वयाप्त शोषण वर्ग,संघर्ष और वर्ग वैमनस्य के खिलाफ लाल झंडा उठाकर संघर्ष के मैदान में उतर गए और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

 

घर से सिर्फ टिफिन बॉक्स और बिस्तर बंद लेकर चले थे वेदांत के अनिल अग्रवाल,ट्विटर पर साझा की अपने पुराने दिनों की यादें

न्यूज डेस्क। वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल को आज कौन नहीं जानता? लेकिन क्या आपको पता है कि जब वो अपने सपनों को पूरा करने के लिए बिहार से चले थे, तो एकदम खाली हाथ थे। उनके पास सिर्फ एक टिफिन बॉक्स और बिस्तर बंद था। अपनी इसी याद को उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया है।

अनिल अग्रवाल ने ट्विटर पर अपने पुराने दिनों की यादें साझा की हैं, उन्होंने लिखा है, ‘करोड़ों लोग अपनी किस्मत आजमाने मुंबई आते हैं, मैं भी उन्हीं में से एक था। मुझे याद है कि जिस दिन मैंने बिहार छोड़ा, मेरे हाथ में सिर्फ एक टिफिन बॉक्स और बिस्तर बंद था। इसके साथ आंखों में सपने, मैं विक्टोरिया टर्मिनस स्टेशन पहुंचा और पहली बार कई चीजों को देखा…।’

पहली बार देखी काली-पीली टैक्सी, डबल डेकर बस

अनिल अग्रवाल ने लिखा, मैंने पहली बार काली-पीली टैक्सी, डबल डेकर बस और सिटी ऑफ ड्रीम्स (City of Dreams) को देखा। इन सब चीजों मैंने सिर्फ फिल्मों में देखा था। मैं युवाओं को कड़ी मेहनत से काम करने के लिए प्रोत्साहित करता हूं ताकि वो बुलंदियों को छू सकें। अगर आप मजबूत इरादे के साथ पहला कदम उठाएंगे, मंजिल मिलना तय है।’

स्टरलाइट इंडस्ट्रीज से हुई शुरुआत

अनिल अग्रवाल ने जब पटना बिहार को छोड़ा तो उनकी उम्र 20 भी पूरी नहीं हुई थी। 1970 के दशक में उन्होंने कबाड़ की धातुओं की ट्रेडिंग शुरू की और 1980 के दशक में उन्होंने स्टरलाइट इंडस्ट्रीज की स्थापना कर ली। स्टरलाइट इंडस्ट्रीज 1990 के दशक में कॉपर को रिफाइन करने वाली देश की पहली प्राइवेट कंपनी बनी।

 

यही कंपनी आगे चलकर वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड और अब कहें तो पूरा Vedanta Group बन गई। वेदांता ग्रुप आज के समय देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी खनन कंपनियों में से एक है। ये लौह अयस्क, एल्युमीनियम के साथ-साथ कच्चे तेल के उत्पादन में भी काम करती है। आज वेदांता लिमिटेड का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.36 लाख करोड़ रुपए है. फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक अनिल अग्रवाल की नेटवर्थ करीब 3.9 अरब डॉलर यानी करीब 29,275 करोड़ रुपए है।

क्या निजी वाहनों को मिलेगी टोल टैक्स से छूट, जानें सरकार ने क्या कहा

न्यूज डेस्क। प्रदेश सरकार ने निजी वाहन चालकों का बड़ी राहत देते हुए टोल टैक्स नहीं लेने का फैसला किया है। सरकार के फैसले के बाद टोल टैक्स बैरियर पर अब केवल कमर्शियल वाहनों से ही टोल टैक्स लिया जाएगा। निजी वाहन मालिकों बिना टोल टैक्स चुकाए यात्रा कर सकेंगे। दरअसल मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने टोल टैक्स संबंधी नीति में संसोधन किया है। पॉलिसी में बदलाव के बाद अब प्रदेश में नई सड़कों पर निजी वाहनों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा।

बीजेपी सरकार का यह कदम आगामी चुनाव को लेकर बड़ा फैसला माना जा रहा है। इससे निजी वाहन चालक जैसे कार सहित अन्य वाहन जो व्यवसायिक उपयोग में नहीं आते सभी को टोल टैक्स से छूट मिलेगी। प्रदेश सरकार ने निजी वाहन मालिकों को ये बड़ी राहत देते हुए टोल टैक्स पॉलिसी में ही नए प्रावधान कर दिए हैं। जिससे अब छोटे वाहनों से टोल टैक्स बैरियर पर टैक्स नहीं लिया जाएगा। वाहन चालकों को यह सुविधा राज्य सड़क विकास निगम द्वारा आपरेट एंड ट्रांसफर के तहत बनाई जाने वाली नई सड़कों पर पर मिलेगी।

 आखिर कौन हैं ऐक्टर Deep Sidhu की गर्लफ्रेंड Reena Rai, जो आखिरी वक्त में भी थी साथ

चंडीगढ़। पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू नहीं रहे। हरियाणा के सोनीपत में एक हादसे में उनकी जान चली गई। हादसे के वक्त कार में उनकी गर्लफ्रेंड रीना राय भी मौजूद थी। कहा जा रहा है कि, दीप सिद्धू कार में सवार होकर रीना राय संग दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे, तभी अचानक केएमपी पर पिपली टोल प्लाजा के पास उनकी कार ट्रक से टकरा गई और हादसा हो गया।

इस हादसे से कुछ समय पहले ही दीप और रीना ने वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया था और इंस्टाग्राम पर साथ में तस्वीरें शेयर की थीं। दीप सिद्धू तो नहीं रहे, लेकिन बहुत लोग अब रीना राय के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं।

पंजाबी एक्ट्रेस हैं रीना राय दीप सिद्धू मॉडल थे और फिल्मों में एक्टिंग की। उसी तरह रीना राय भी पंजाबी एक्ट्रेस हैं। वह ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी रही हैं। उन्होंने कई ब्यूटी पेजेंट्स में ह‍िस्सा लिया। वर्ष 2014 में रीना ने मिस साउथ एश‍िया का ख‍िताब जीता। साल 2018 में उन्होंने दीप सिद्धू की पंजाबी फिल्म ‘रंग दे पंजाब’ में काम किया। बताया जाता है कि, यही वो फिल्म थी, जिससे रीना को पहचान मिली। उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा।

इंस्टाग्राम पर खासा क्रेज

रीना राय के बारे में कहा जा रहा है कि, वे दीप सिद्धू से शादी करने वाली थीं। उन्हें दीप की मंगेतर बताया जा रहा था। वैसे उन्हें शोब‍िज की दुन‍िया में आए ज्यादा वक्त नहीं हुआ, लेक‍िन सोशल मीड‍िया पर वे खासी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी खूबसूरती की चर्चा और दीप संग उनका रिलेशन सुर्ख‍ियों में रहा। पंजाब की हिट जोड़ी इंस्टाग्राम पर रीना राय के लिए अब उनके फैंस दुआ कर रहे हैं।

बता दें कि, रीना की अपने बॉयफ्रेंड दीप के साथ एक और फिल्म आने वाली थी।इस फिल्म का नाम है देसी। मगर..बदकिस्मती है कि इस फिल्म को देखने के लिए अब दीप इस दुन‍िया में नहीं रहे।

खुलकर किया था प्यार का इजहार

कहा जाता है कि, दीप सिद्धू भी रीना से बेइंतहा प्यार करते थे। 1 मई 2021 को उन्होंने रीना के लिए एक रोमांटिक और दिल को छू लेने वाला पोस्ट लिखा था। रीना के लिए उन्होंने खुलकर अपनी फीलिंग्स का इजहार किया था और मुश्किल वक्त में उनका साथ देने के लिए उन्हें शुक्रिया भी किया था।

ऐसा क्या किया कि गूगल ने इस शख्स को दिया 65 करोड़ रुपए का इनाम, पढ़ें पूरी खबर

इंदौर। गूगल की 28 गलतियां ढ़ूढ कर उसकी रिपोर्ट भेजने वाले एक इंदौर के इस शख्स को गूगल ने 65 करोड़ रुपए का इनाम तो दिया साथ थैंक्यू भी कहा।
अनोखी उपलब्धि दर्ज करवाई है इंदौर के अमन पांडे ने। गूगल ने अपनी रिपोर्ट में अमन का जिक्र भी किया है और कहा है कि बग्समिरर टीम के अमन पांडे पिछले साल हमारे शीर्ष शोधकर्ता रहे।


दरअसल, अमन पांडे ने गूगल की 280 गलतियां खोजकर बग रिपोर्ट भेजी थी। अमन इंदौर में बग्समिरर नाम की कंपनी चलाते हैं। गूगल ने पिछले साल अपनी विभिन्न सेवाओं पर बग रिपोर्ट करने वालों को 87 लाख डॉलर का इनाम दिया था। गूगल ने कहा कि उन्होंने पिछले साल 232 बग रिपोर्ट किए।

उन्होंने 2019 में पहली बार अपनी रिपोर्ट दी थी और तब से अब तक वह एंड्राइड वल्नरेबिलिटी रिवॉर्ड प्रोग्राम (वीआरपी) के लिए 280 से अधिक वल्नरेबिलिटी के बारे में रिपोर्ट कर चुके हैं। यह हमारे कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वूपर्ण साबित हुआ है।

भोपाल के एनआईटी से बीटेक करन वाले अमन ने 2021 में अपनी कंपनी का पंजीयन करवाया था। उनकी कंपनी बग्समिरर गूगल, एप्पल और अन्य कंपनियों को उनके सिक्योरिटी सिस्टम को अधिक मजबूत बनाने में मदद करती है।

अमन पांडे दरअसल मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं। शुरुआती पढ़ाई पतरातू में हुई है। उसके बाद बोकारो स्थित चिन्मया विद्यालय से 12वीं तक की पढ़ाई हुई है। बाद में भोपाल एनआईटी से बीटेक किया है। अमन इंदौर में काम के सिलसिले में ही रहते हैं। उनका परिवार अभी भी झारखंड में रहता है।

टीचर, वकील, पुलिस… जानें क्या है 38 साल में 14 शादी करने वाले डॉन जुआन की कहानी

न्यूज डेस्क। रमेश चंद्र स्वैन… 66 साल का वह शख्स, जिसने 38 साल में 7 राज्यों में 14 शादी की. रमेश चंद्र स्वैन, ओडिशा का डॉन जुआन नाम से कुख्यात है. आज हम आपको डॉन जुआन की कहानी बताएंगे, जिसने टीचर, वकील, पुलिसकर्मी से लेकर कई पेशेवर महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उनसे शादी की.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के एक तटवर्ती गांव के रहने वाले रमेश चंद्र स्वैन ने 38 साल में कई महिलाओं को धोखा दिया. उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. पुलिस के मुताबिक, रमेश ने खुद को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में उपमहानिदेशक बताकर महिलाओं के साथ ठगी की.

पुलिस ने 14 में से 9 पत्नियों को ढूंढा

पुलिस ने बताया कि डॉन जुआन उर्फ रमेश चंद्र स्वैन ने अपनी पत्नियों से लाखों रुपयों की ठगी की, जिनमें से तीन दिल्ली में, दो ओडिशा में, दो-दो मध्य प्रदेश, पंजाब और असम में तथा एक-एक झारखंड और उत्तराखंड में रहती हैं. पुलिस ने डॉन जुआन की 14 में से 9 पत्नियों को ढूंढ लिया और बाकी की तलाश जारी है.

पहली शादी 1982 में और आखिरी 2020 में

भुवनेश्वर पुलिस के उपायुक्त यूएस दास ने कहा कि हमे संदेह है कि उसके द्वारा ठगी गई कई महिलाएं सामाजिक बंधन के कारण सामने नहीं आ रही हैं, हम उनसे ओडिशा पुलिस से संपर्क करने की अपील करते हैं. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, डॉन जुआन उर्फ रमेश ने पहली शादी 1982 में की और आखिरी शादी 38 साल बाद 2020 में की.

रमेश के तीन बच्चे चिकित्सक

रमेश चंद्र स्वैन ने अपनी आखिरी शादी एक शिक्षिका से दिल्ली स्थित आर्य समाज मंदिर में की. हालांकि रमेश का कहना है कि मैंने इन सभी महिलाओं से शादी नहीं की और मुझे एक चिकित्सक की जरूरत थी. रमेश को चिकित्सक की क्यों जरूरत थी, इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन उसके पहली पत्नी से तीनों बच्चे चिकित्सक हैं और विदेश में रहते हैं.

वकील, टीचर, कमांडेंट… इन महिलाओं को उसने फंसाया

रमेश की दूसरी पत्नी चिकित्सक हैं और प्रयागराज में रहती हैं. एसीपी संजीव सतपथी ने कहा कि उसने दोस्ती की चाहत रखने वाली महिलओं को ठगा. उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं को उसने अपने जल में फंसाया उनमें आईटीबीपी की एक कमांडेंट, शिक्षिकाएं और दिल्ली उच्च न्यायालय की वकील तक शामिल हैं.

आखिरी शादी में खुल गई पोल

पुलिस के मुताबिक, डॉन जुआन उर्फ रमेश वैवाहिक वेबसाइटों के जरिये महिलाओं से दोस्ती करता था. उसने अब तक 14 शादी की, लेकिन आखिरी शादी में वह फंस गया. महिला को उसकी पहली शादी की भनक लग गई और 5 जुलाई 2021 को उसने भुवनेश्वर के ही महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई, फिर उसकी पोल खुल गई.

अकेली तलाकशुदा महिलाओं को करता था टारगेट

ओडिशा पुलिस के एसीपी संजीव सतपथी ने कहा ने कि रमेश मध्यम आयु वर्ग की अकेली खासकर तलाकशुदा महिलाओं को निशाना बनाता था, जो वैवाहिक वेबसाइटों पर साथी की तलाश करती थीं. पुलिस ने 11 एटीएम कार्ड, चार आधार कार्ड और बिहार स्कूल प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं.

दो बार गिरफ्तार भी हो चुका है

पुलिस ने कहा कि डॉन जुआन उर्फ रमेश साल 2010 में हैदराबाद और वर्ष 2006 में एर्नाकुलम में बेरोजगार युवाओं को धोखा देने के आरोप में दो बार गिरफ्तार किया गया था. पुलिस का कहना है कि रमेश की शैक्षणिक योग्यता की जांच की जरूरत है, क्योंकि वह निश्चित रूप से एमबीबीएस चिकित्सक नहीं हैं.