बॉलीवुड डेस्क। प्रिया प्रकाश वारियर Priya Prakash Varrier वो एक्ट्रेस हैं जिनके आंख मारने वाले वीडियो ने उन्हें रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बना दिया था। इस वीडियो को देखने के बाद दुनिया भर में प्रिया प्रकाश की जबरदस्त तारीफ मिली।
प्रिया प्रकाश वारियर सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं और अक्सर फैंस के लिए अपनी दिलकश तस्वीरें और एंटरटेनिंग वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। इन दिनों प्रिया प्रकाश का लेटेस्ट वीडियो एक बार फिर फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा रहा है।
कोरबा। नगर पालिका निगम महापौर का स्वच्छता अभियान शुरु होने से पहले ही विवादों में घिर गया है। दरअसल स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते ही वाहवाही लूटने महापौर जी ये कह बैठे कि उन्होंने वार्ड क्रमांक 1 रामसागर पारा में घंटों खुद सफाई की। महापौर का ये बयान उन्हीं पर भारी पड़ गया। बैठे ठाले विपक्ष को मौका जो दिया।
महापौर के स्वच्छता अभियान पर सवाल दागते हुए पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने उनसे पूछा,अब आपके कथन से ऐसा लगता है कि महापौर अपने कार्यकाल में जो स्वच्छता पुरस्कार प्राप्त है किया था वह कुछ तिगड़म व सरकार से प्राप्त किया था? या सफाई के नाम पर पैसों की बंदरबांट हुई?
पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने वर्तमान महापौर से पूछा है कि आप का 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। आज जनता जानना चाहती है कि नगर निगम को लेकर आप की प्राथमिकताएं क्या हैं? सोच क्या हैं ? किस दिशा में आप काम करना चाहते हैं ?..यह अभी तक स्पष्ट नहीं है।
लांबा ने कहा कि आप के 2 वर्ष के कार्यकाल में नगर विकास तो बहुत दूर की बात है आपका तालमेल निगम अधिकारियों से भी ठीक नहीं हैं। इन 2 वर्षों में 4 आयुक्त बदल गए अभी 3 वर्ष शेष बाकी है आप की निष्क्रियता और विफलता से कोरबा नगर निगम की साख पूरे प्रदेश में धूमिल हो रही है।
लांबा ने कहा, अभी भी समय है आप महापौर पद का जो दायित्व है जो कर्तव्य है उसको पूरी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए आम जनों की जो निगम की मूलभूत समस्या नगर बस्तियों का सफाई स्वच्छ पानी का पर्याप्त वितरण मुख्य सड़क व बस्तियों की लाइटों का समय पर चलना बंद होना जैसी अन्य समस्याओं पर ज्यादा केंद्रित करें झूठी व सस्ती लोकप्रियता से बचें।
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तहसील कार्यालय में नामांतरण को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि वकीलों ने यहां नायब तहसीलदार को पीट दिया। तहसील कार्यालय के 2 कर्मचारियों को भी जमकर पीटा गया।
वकीलों ने पहले तो तहसीलदार पर धक्कामुक्की करने का आरोप लगाया। नायब तहसीलदार बीच बचाव करने आए थे, जिन्हें पीटा गया। घटना के बाद वकील हड़ताल पर चले गए हैं। घटना के विरोध में तहसील समेत जिले के सभी सरकारी कार्यालय बंद हो गए हैं। इधर, पुलिस ने नायब तहसीलदार को पीटने के आरोप में तीन वकीलों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
दरअसल, रेलवे बंगला पारा में रहने वाले रामू राम यादव का जमीन नामांतरण होना है। इसे लेकर पहले ही सिविल कोर्ट ने उस जमीन का नामांतरण कराने का फैसला दिया है। इसके बाद ये पूरी प्रक्रिया तहसील कार्यालय से होनी हैं। मगर तहसीलदार सुनील अग्रवाल ने इस पर ये कह दिया है कि वे नामांतरण नहीं करेंगे। ये फैसला ही गलत है। जिसके बाद से ये पूरी प्रक्रिया तहसील कार्यालय में अटकी हुई है।
शुक्रवार को इस मामले में रामू राम यादव के वकील जितेंद्र शर्मा इस पर किसी बातचीत को लेकर तहसील ऑफिस गए थे। उन्होंने यहां मामले से संबंधित जरूरी दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि तहसीलदार ने गलत डिसीजन लिया है। इस पर वकील जितेंद्र शर्मा ने तहसीलदार सुनील अग्रवाल के सामने आपत्ति जताई थी।
ऐसे शुरू हुआ विवाद
बताया गया कि इसी आपत्ति के बाद से ये विवाद शुरू हुआ है। वकील जितेंद्र शर्मा का कहना है कि जब उन्होंने तहसीलदार से बात करने की कोशिश की और उनके फैसले को गलत बताया तो तहसीलदार ने उनके साथ बदसलूकी की। उनके साथ धक्कामुक्की की गई। इसके बाद उनके साथी वकील भी वहां पर पहुंच गए तो तहसील कार्यालय के रामप्रसाद सिदार और अखिलेश समेत अन्य लोगों ने हमे मारा पीटा है। वकीलों का आरोप है कि हमारे साथ पहले तो तहसील कार्यालय के लोगों ने मारपीट की है। इसके बाद हमने अपने बचाव में ये सब किया।
नई दिल्ली। रेलवे (Indian Railway) में खाना को लेकर परेशान यात्रियों को ध्यान में रखते हुए 14 फरवरी से सभी ट्रेनों में आईआरसीटीसी खाना परोसेगी। आईआरसीटीसी यानी भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC-Indian Railways Catering and Tourism Corporation) रेल मंत्रालय का एक सार्वजनिक उपक्रम है जो भारतीय रेल के यात्रियों को प्रीमियम सेवाएं प्रदान करने में सबसे आगे रहा है।
यात्रा करने वाले यात्रियों की आवश्यकता और देश भर में कोरोना लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील के साथ IRCTC ट्रेनों में पके हुए भोजन की सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब तक 80 फीसदी गाड़ियों में पका हुआ खाना बहाल किया गया है जिसे अब पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा। एक दिन कई लाख थाली खाना यात्रियों को खिलाया जाता है।
वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने ही रहते हैं, ट्रंप अब एक नए विवाद में फंस गए हैं. पूर्व राष्ट्रपति पर आधिकारिक दस्तावेजों (White House Official Documents) को फाड़ कर फ्लश कर देने का आरोप है। ट्रंप ने इतने ज्यादा दस्तावेज फ्लश किए कि इससे व्हाइट हाउस का टॉयलेट (White House Toilet Block) ही जाम हो गया था।
न्यूयॉर्क टाइम्स (New York Times journalist Maggie Haberman) की सीनियर रिपोर्टर मैगी हैबरमैन की किताब में ट्रंप को लेकर कई खुलासे किए गए हैं. इसका खुलासा किया है। वे लंबे वक्त तक ट्रम्प बीट पर काम करती रही हैं। उनकी किताब 4 अक्टूबर को प्रकाशित होने वाली है।
मैगी हैबरमैन ने अपनी आने वाली किताब ‘कॉन्फिडेंस मैन’ (Confidence Man) में इस मामले पर विस्तार के बात की है। किताब के मुताबिक, व्हाइट हाउस के कर्मचारियों ने यह देखा कि कागज की वजह से टॉयलेट चौक हो गया था। जिसके बाद यह माना गया कि ट्रंप ने दस्तावेजों को फ्लश किया।
0.कई बार तोड़ा था प्रोटोकॉल
द वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति रहते कई बार प्रोटोकॉल्स तोड़ा था, इस बार मामला प्रेसिडेंशियल रिकॉर्ड को संभालने वाले नेशनल आर्काइव (National Archives) से जुड़ा है। नेशनल आर्काइव चाहता है कि पूर्व राष्ट्रपति की दूसरे मामलों के साथ कागज फाड़ने की आदत की भी जांच की जाए। ट्रंप पर ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स को फ्लोरिडा भेजने का भी आरोप लगा है।
पाकिस्तान के 49 वर्षीय सांसद डॉ. आमिर लियाकत हुसैन (Dr Aamir Liaquat Hussain) का अपनी 18 साल की पत्नी के साथ एक रोमांटिक वीडियो वायरल हुआ है. लियाकत हुसैन ने हाल ही में 18 वर्षीय सईदा दानिया
शाह (Syeda Dania Shah) से शादी रचाई है. ये उनकी तीसरी शादी है.
सईदा के ही Instagram अकाउंट से इस रोमांटिक वीडियो को शेयर किया गया है. सईदा के इस अकाउंट की जानकारी, उनके पति लियाकत हुसैन के वेरिफाईड इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई है.
इंस्टाग्राम पर किए ये पोस्ट
बता दें कि सईदा दानिया शाह के इंस्टाग्राम अकाउंट (syedadaniaaamir) पर अभी तक सिर्फ तीन पोस्ट हैं. पहली पोस्ट में वो दुल्हन के लिबास में सजी-धजी नजर आ रही हैं. पोस्ट किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ‘कल रात काशी ने मुझे दुल्हन बना दिया, बहुत ही खास पल था, बचपन से ही मेरे पति मेरे आदर्श हैं.’
वहीं सईदा के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए दूसरे वीडियो में वो पति लियाकत हुसैन के साथ नजर आ रही हैं. इस रोमांटिक वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ‘गुड मॉर्निंग Pakistan, खासकर Karachi, मेरा नया घर.”
जबकि तीसरे पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें सईदा दानिया शाह पति आमिर लियाकत हुसैन संग नजर आ रही हैं. तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- ‘हम पूरी तरह से तैयार हैं, परफेक्ट हैं और एक दूसरे के प्यार में हैं…’
3 पोस्ट, 17 हजार फॉलोअर्स, किसे करती हैं फॉलो?
Syeda Dania Shah के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 17.7k फॉलोअर्स हैं. इंस्टाग्राम पर सईदा सिर्फ अपने पति आमिर लियाकत हुसैन (iamaamirliaquat) को फॉलो करती हैं. उनके अकाउंट से अभी तक तीन पोस्ट किए गए हैं.
सईदा के Instagram बायो में लिखा है- ‘लिविंग लीजेंड Aamir Liaquat Husain की गर्वित पत्नी, TikTok फन है, मैं अपनी गोपनीयता पर आक्रमण करने की अनुमति नहीं देती.’
कौन हैं डॉ. आमिर लियाकत हुसैन?
डॉ. आमिर लियाकत हुसैन पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी PTI के सांसद और लोकप्रिय टेलीविजन होस्ट हैं. 49 वर्षीय सांसद लियाकत हुसैन की 18 साल की सईदा से तीसरी शादी पाकिस्तान में चर्चा का विषय बनी हुई है. दोनों बुधवार को शादी के बंधन में बंध गए. इसकी जानकारी लियाकत हुसैन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी.
गौरतलब है कि इसी दिन लियाकत हुसैन की दूसरी पत्नी (Syeda Tuba Anwar) ने उन्हें तलाक भी दिया. यानी आमिर ने अपनी दूसरी पत्नी से जिस दिन तलाक लिया, उसी दिन तीसरी शादी भी रचा ली.
कोरबा। चोरी के सरिया को खपाने ग्राहक तलाश रहे युवक को बालको पुलिस ने धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी सक्ति के हर्षिता ट्रेडर्स से चोरी करना बताया है। बहरहाल आरोपी के कब्जे से सरिया जब्त कर कार्रवाई की गई है।
बता दें कि बालको थाना के अंतर्गत आने वाले रिस्दा चौक में आज सुबह चोरी का सरिया बेचने के फिराक में घूम रहे पिकअप वाहन को पकड़ा है। इस संबंध में बालको थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि खबीरलाल की सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने घेराबंदी कर रिस्दा रोड में एक पिकअप वाहन को पकड़ा । पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगा तथा उक्त सरिया का बिल दिखाने को कहने पर बिल नही होना बताया। जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर 9 फरवरी की दरमियानी रात हर्षिता ट्रेडर्स सक्ती से चोरी करना बताया । आरोपी को पिकअप वाहन सहित थाना लाया गया। मामले के संबंध में उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी के विरूद्ध धारा 41(1-4)/379 भादवि के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया । आरोपी को रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। इस चोरी के संबंध में थाना सक्ती से संपर्क स्थापित कर घटना के संबंध में सूचना भेजी गई। पुलिस अधीक्षक महोहय के द्वारा प्रातः पुलिस पेट्रोलिंग में तैनात सउनि आजूराम खुशराम व आरक्षक अनिल साहू, शत्रुहन बंजारे, संजीव सिंह को नकद ईनाम देने की घोषणा की है।
कोरबा। पुलिस कप्तान भोज राम पटेल ने डायल 112 के कर्मचारियों की बैठक लेकर उन्हें सामाजिक कार्य करने की नसीहत दी है। बैठक में सभी कर्मचारियों को समाज सेवा कर पुलिस की छवि सुधरने की बात कही है।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक कोरबा भोज राम पटेल के द्वारा आज पुलिस लाइन सभागार में डायल 112 के कर्मचारियों का मीटिंग लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए । बैठक भोजराम पटेल ने डायल 112 के कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि डायल 112 के कर्मचारी अच्छा कार्य कर रहे हैं , इसी तरह भविष्य में भी अच्छा कार्य करते रहें । घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए रिस्पांस टाइम को कम से कम रखने के निर्देश दिए । साथ ही यह भी कहा कि पुलिस विभाग में अपने कर्तव्यों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन किया जा सकता है । उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि ड्यूटी के दौरान जहां कहीं भी जरूरतमंद व्यक्ति या कोई पीड़ित दिखे उसकी जहां तक हो सके सहायता करें ।इस मीटिंग में पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा,आर आई अनथ राम एवं सूबेदार भुनेश्वर कश्यप सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है। नेता चुनाव-प्रचार में व्यस्त हैं। हालांकि कोरोना वायरस की वजह से कई तरह की पाबंदियां हैं, साथ ही आचार सहिंता का भी पालन करवाया जा रहा है। इसी बीच देवरिया से सपा प्रत्याशी और देवरिया एसपी के बीच हुई नोकझोंक का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
देवरिया के रूद्रपुर विधानसभा से प्रत्याशी प्रदीप यादव और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पुलिस और सपा प्रत्याशी के बीच तीखी नोकझोंक हो रही है। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की गाड़ी के सामने अपने लाव-लश्कर के साथ खड़े देवरिया के एसपी श्रीपति मिश्र और जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन खड़े हैं।
Aside from the polling today, this video of a heated exchange between a @samajwadiparty candidate from east UP and the @deoriapolice chief has resulted in a police case against the candidate and many others . Cops had stopped the candidate’s convoy flagging #covid protocol …. pic.twitter.com/IzNOTQk9zB
वीडियो शेयर करते हुए पत्रकार आलोक पाण्डेय ने ट्विटर पर लिखा कि उत्तर प्रदेश में आज पहले चरण के लिए वोट पड़ रहे हैं। इस बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश से सपा उम्मीदवार और पुलिस के बीच हुई बहस का एक वीडियो सामने आया है। इस बहसबाजी के बाद देवरिया पुलिस चीफ ने सपा उम्मीदवार व कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चुनाव आयोग और सरकार द्वारा घोषित कोविड सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने से रोका था।
इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने लिखा कि “ये कोई गुंडों का राज हो रखा है। उतर नीचे” इसी भाषा और लहजे में एसपी श्रीपति मिश्र भाजपा प्रत्याशी से भी बात करके दिखाएं तो पता चलेगा कि कानून के कितने बड़े रक्षक हैं।वीडियो में एसपी श्रीपति मिश्रा सपा प्रत्याशी से ये पूछते हुए नजर आ रहे हैं कि क्या यहां गुंडाराज हो रखा है? आप लोकतंत्र की मर्यादा बनाए रखिए। इसके जवाब में प्रदीप यादव कहते हुए नजर आए कि लोकतंत्र अधिकार है, जिसे आप रोक नहीं सकते हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक भड़क जाते हैं और सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव को गाड़ी से नीचे उतरने के लिए कहते हैं। इसके बाद सपा नेता समर्थक नारेबाजी करना शुरू कर देते हैं।
भरतपुर. राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. टीचर से ट्यूशन (Teacher Student Love) पढ़ने वाली युवती को अपने से दुगनी उम्र के टीचर से प्यार हो गया और उसने घर से भागकर टीचर के साथ कोर्ट में शादी कर ली. पूरा मामला भरतपुर के जनूथर का है, जहां एक कॉलेज में 40 वर्ष का टीचर ट्यूशन में युवती को इंग्लिश पढ़ाता था. टीचर से प्यार करने वाली युवती सोनिया ग्रेजुएशन के बाद B.Ed की तैयारी कर रही थी. 4 साल से अधिक समय से युवती टीचर सतवीर के यहां ट्यूशन पढ़ रही थी और ट्यूशन के दौरान टीचर से नजदीकियां बढ़ीं और दोनों में प्यार हो गया. टीचर सतवीर रोजाना नदबई से युवती को ट्यूशन पढ़ाने के लिए गांव जाता था.
करीब 1 साल पहले सतवीर ने कॉलेज में पढ़ाना बंद कर दिया था. उसके बाद टीचर सोनिया को पढ़ाने के लिए उसके घर जाया करता था और इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया. काफी समय के बाद युवती सोनिया अपनी बुआ के यहां रहने के लिए भरतपुर आ गई. यहां आने के बाद दोनों ने भागने का फैसला कर लिया और जनवरी महीने में सतवीर युवती सोनिया को भगाकर अजमेर ले गया, जहां दोनों ने पुष्कर में कोर्ट मैरिज कर ली.
परिवार ने की मनाने की कोशिश, लेकिन….
परिवार जनों ने युवती सोनिया की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. इसके बाद युवती सोनिया के रिश्तेदारों द्वारा मथुरा गेट थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया. मथुरा गेट थाना पुलिस ने युवती सोनिया और टीचर सतवीर को दस्तयाब कर भरतपुर एसडीएम के समक्ष पेश किया. जहां दोनों ने पुलिस के सामने बयान दिए और कहा कि उन्होंने दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है और वह दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं.