Home Blog Page 2694

KORBA: चोरी का सरिया बेचने ग्राहक तलाश कर रहे आरोपी गिरफ्तार… सक्ती के हर्षिता ट्रेडर्स से किया था चोरी…

कोरबा। चोरी के सरिया को खपाने ग्राहक तलाश रहे युवक को बालको पुलिस ने धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी सक्ति के हर्षिता ट्रेडर्स से चोरी करना बताया है। बहरहाल आरोपी के कब्जे से सरिया जब्त कर कार्रवाई की गई है।

 

बता दें कि बालको थाना के अंतर्गत आने वाले रिस्दा चौक में आज सुबह चोरी का सरिया बेचने के फिराक में घूम रहे पिकअप वाहन को पकड़ा है। इस संबंध में बालको थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि खबीरलाल की सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने घेराबंदी कर रिस्दा रोड में एक पिकअप वाहन को पकड़ा । पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगा तथा उक्त सरिया का बिल दिखाने को कहने पर बिल नही होना बताया। जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर 9 फरवरी की दरमियानी रात हर्षिता ट्रेडर्स सक्ती से चोरी करना बताया । आरोपी को पिकअप वाहन सहित थाना लाया गया। मामले के संबंध में उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी के विरूद्ध धारा 41(1-4)/379 भादवि के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया । आरोपी को रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। इस चोरी के संबंध में थाना सक्ती से संपर्क स्थापित कर घटना के संबंध में सूचना भेजी गई। पुलिस अधीक्षक महोहय के द्वारा प्रातः पुलिस पेट्रोलिंग में तैनात सउनि आजूराम खुशराम व आरक्षक अनिल साहू, शत्रुहन बंजारे, संजीव सिंह को नकद ईनाम देने की घोषणा की है।

SP ने डायल 112 के कर्मचारियों की ली बैठक… कहा ड्यूटी के साथ-साथ सामाजिक कार्य कर करें जनसेवा…

कोरबा। पुलिस कप्तान भोज राम पटेल ने डायल 112 के कर्मचारियों की बैठक लेकर उन्हें सामाजिक कार्य करने की नसीहत दी है। बैठक में सभी कर्मचारियों को समाज सेवा कर पुलिस की छवि सुधरने की बात कही है।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक कोरबा भोज राम पटेल के द्वारा आज पुलिस लाइन सभागार में डायल 112 के कर्मचारियों का मीटिंग लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए । बैठक भोजराम पटेल ने डायल 112 के कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि डायल 112 के कर्मचारी अच्छा कार्य कर रहे हैं , इसी तरह भविष्य में भी अच्छा कार्य करते रहें । घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए रिस्पांस टाइम को कम से कम रखने के निर्देश दिए । साथ ही यह भी कहा कि पुलिस विभाग में अपने कर्तव्यों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन किया जा सकता है । उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि ड्यूटी के दौरान जहां कहीं भी जरूरतमंद व्यक्ति या कोई पीड़ित दिखे उसकी जहां तक हो सके सहायता करें ।इस मीटिंग में पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा,आर आई अनथ राम एवं सूबेदार भुनेश्वर कश्यप सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई गुंडो का राज हो रखा है, गाड़ी से नीचे उतरो- सपा प्रत्याशी पर भड़के SP तो फिल्ममेकर ने ऐसे बोला हमला, लोग भी कस रहे हैं तंज

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है। नेता चुनाव-प्रचार में व्यस्त हैं। हालांकि कोरोना वायरस की वजह से कई तरह की पाबंदियां हैं, साथ ही आचार सहिंता का भी पालन करवाया जा रहा है। इसी बीच देवरिया से सपा प्रत्याशी और देवरिया एसपी के बीच हुई नोकझोंक का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देवरिया के रूद्रपुर विधानसभा से प्रत्याशी प्रदीप यादव और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पुलिस और सपा प्रत्याशी के बीच तीखी नोकझोंक हो रही है। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की गाड़ी के सामने अपने लाव-लश्कर के साथ खड़े देवरिया के एसपी श्रीपति मिश्र और जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन खड़े हैं।

वीडियो शेयर करते हुए पत्रकार आलोक पाण्डेय ने ट्विटर पर लिखा कि उत्तर प्रदेश में आज पहले चरण के लिए वोट पड़ रहे हैं। इस बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश से सपा उम्मीदवार और पुलिस के बीच हुई बहस का एक वीडियो सामने आया है। इस बहसबाजी के बाद देवरिया पुलिस चीफ ने सपा उम्मीदवार व कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चुनाव आयोग और सरकार द्वारा घोषित कोविड सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने से रोका था।

इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने लिखा कि “ये कोई गुंडों का राज हो रखा है। उतर नीचे” इसी भाषा और लहजे में एसपी श्रीपति मिश्र भाजपा प्रत्याशी से भी बात करके दिखाएं तो पता चलेगा कि कानून के कितने बड़े रक्षक हैं।वीडियो में एसपी श्रीपति मिश्रा सपा प्रत्याशी से ये पूछते हुए नजर आ रहे हैं कि क्या यहां गुंडाराज हो रखा है? आप लोकतंत्र की मर्यादा बनाए रखिए। इसके जवाब में प्रदीप यादव कहते हुए नजर आए कि लोकतंत्र अधिकार है, जिसे आप रोक नहीं सकते हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक भड़क जाते हैं और सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव को गाड़ी से नीचे उतरने के लिए कहते हैं। इसके बाद सपा नेता समर्थक नारेबाजी करना शुरू कर देते हैं।

स्टूडेंट को दोगुनी उम्र के ट्यूशन टीचर से हुआ प्यार, रचाई शादी, दोनों की जिद्द से पुलिस भी हैरान

भरतपुर. राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. टीचर से ट्यूशन (Teacher Student Love) पढ़ने वाली युवती को अपने से दुगनी उम्र के टीचर से प्यार हो गया और उसने घर से भागकर टीचर के साथ कोर्ट में शादी कर ली. पूरा मामला भरतपुर के जनूथर का है, जहां एक कॉलेज में 40 वर्ष का टीचर ट्यूशन में युवती को इंग्लिश पढ़ाता था. टीचर से प्यार करने वाली युवती सोनिया ग्रेजुएशन के बाद B.Ed की तैयारी कर रही थी. 4 साल से अधिक समय से युवती टीचर सतवीर के यहां ट्यूशन पढ़ रही थी और ट्यूशन के दौरान टीचर से नजदीकियां बढ़ीं और दोनों में प्यार हो गया. टीचर सतवीर रोजाना नदबई से युवती को ट्यूशन पढ़ाने के लिए गांव जाता था.
करीब 1 साल पहले सतवीर ने कॉलेज में पढ़ाना बंद कर दिया था. उसके बाद टीचर सोनिया को पढ़ाने के लिए उसके घर जाया करता था और इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया. काफी समय के बाद युवती सोनिया अपनी बुआ के यहां रहने के लिए भरतपुर आ गई. यहां आने के बाद दोनों ने भागने का फैसला कर लिया और जनवरी महीने में सतवीर युवती सोनिया को भगाकर अजमेर ले गया, जहां दोनों ने पुष्कर में कोर्ट मैरिज कर ली.

परिवार ने की मनाने की कोशिश, लेकिन….

परिवार जनों ने युवती सोनिया की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. इसके बाद युवती सोनिया के रिश्तेदारों द्वारा मथुरा गेट थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया. मथुरा गेट थाना पुलिस ने युवती सोनिया और टीचर सतवीर को दस्तयाब कर भरतपुर एसडीएम के समक्ष पेश किया. जहां दोनों ने पुलिस के सामने बयान दिए और कहा कि उन्होंने दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है और वह दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं.

 

CG BREAKING : नक्सलियों ने इंजीनियर का किया अपहरण, जवानों के साथ फायरिंग की भी खबर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां इंद्रावती नदी में निर्माणाधीन पुल में काम करने वाले इंजीनियर का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया है। निर्माणाधीन पुल के पास जवानों और नक्सलियों के बीच फायरिंग की भी खबर सामने आ रही है।

एडिशनल एसपी पंकज शुक्ला ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, इसकी तस्दीक की जा रही है। ठेकेदार अंकित गुप्ता के कंस्ट्रक्शन कंपनी गुप्ता कंस्ट्रक्शन में इंजीनियर पांडेवार का अपहरण हुआ है। पूरा मामला थाना बेदरे का बताया जा रहा है। फ़िलहाल विस्तृत जानकारी आना शेष है।

शादी में दुल्हन को शख्स ने कर दिया परेशान, मोबाइल उठाकर गुस्साई लड़की ने घुमाया ऐसा कॉल कि सिखा दिया सबक

Bride Viral Video: शादी में दुल्हने अपनी लुक और खूबसूरती को परफेक्ट बनाने के लिए हजारों-लाखों रुपये खर्च कर देती हैं और ऐसे में अगर फोटोग्राफर ही दुल्हन की तस्वीरें क्लिक ना करे तो उसे कैसा लगेगा. ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं. जहां एक दुल्हनिया अपने फोटोग्राफर से जरा नाराज दिखाई दे रही है.
सोशल मीडिया पर इस नाराज दुल्हन का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन तैयार है लेकिन फोटोग्राफर है कि उसका फोटोशूट ही नहीं कर रहा है. ऐसे में दुल्हन गुस्से में फोटोग्राफर को मोबाइल उठा कर कॉल घुमाती है और कहती है, “अरे भैया इधर आओ ना, गेस्ट का क्या फोटो ले रहे हो. मेरा फोटो लो, मैं ब्राइड हूं.”

दुल्हनिया का ये बिंदास अंदाज उसके दोस्तों ने वीडियो में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और नोटिजंस इसे खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं. वीडियो को भी तक दो लाख ये ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

https://www.instagram.com/p/CZWy8k2hCf8/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

इस एक्‍ट्रेस को दिया गया सबसे परफेक्‍ट फिगर का खिताब, मैगजीन ने कही कमाल की बात

वाशिंगटनः किसी ने क्या खूब कहा है ‘तेरे हुश्न पे कुर्बान हो जाऊं, तेरी बाहों में बेजान हो जाऊं , ऐसी नजाकत है तेरी सूरत की, कि मैं तो तेरा गुलाम हो जाऊं .’ हर किसी को चाह होती है कि उसकी बॉडी एकदम परफेक्ट हो. इसके लिए लोग खानपान से लेकर एक्सरसाइज तक करते हैं. इसके बावजूद हर किसी को मनचाहा शरीर नहीं मिल पाता. वहीं, कुछ विरले लोग होते हैं, जिनके परफेक्ट बॉडी गॉड गिफ्ट के तौर पर मिली होती है. ऐसी ही एक महिला टीवी प्रजेंटेटर और हॉलिवुड एक्ट्रेस केली ब्रुक हैं.

रिसर्च में बताया गया परफेक्ट बॉडी
केली ब्रुक को लेकर एक दिलचस्प रिसर्च सामने आई थी, जिसमें उनको दुनिया की सबसे परफेक्ट बॉडी वाली महिला बताया गया था. यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास की एक रिसर्च में साइंटिस्ट्स ने केली ब्रुक को परफेक्ट बॉडी वाली बताया था. रिसर्च में शरीर व बालों की लंबाई, चेहरे का आकार, वजन समेत कई पैरामीटर्स को आधार बनाया गया था. रिसर्च पूरी होने के बाद केली को प्राकृतिक तौर पर सुंदर बताया गया था.

सेक्सिएस्ट वुमन इन द वर्ल्ड का भी मिल चुका है खिताब
बता दें कि केली ब्रुक ने कभी प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई. उनके जानने वालों का मानना है कि भगवान ने जब उनको ऐसा बनाया है, तो प्लास्टिक सर्जरी की तो जरूरत ही नहीं है. ब्रिटेन की फैशन मैगजीन FHM ने साल 2005 में केली को ‘सेक्सिएस्ट वुमन इन द वर्ल्ड’ का खिताब दिया था. मैगजीन के इस सर्वे में डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था.
[केली ने बताया-उम्र के साथ आता है आत्मविश्वास
केली उम्र ने अपने उम्र के 40 वंसत के पढ़ाव को पार कर लिया है. साल 2020 में 40वें जन्मदिन पर बढ़े हुए वजन को लेकर केली ब्रुक ने कहा था कि छरहरेपन के मेरे दिन कुछ दिन बेहद दुखभरे रहे हैं. मैं अब स्वस्थ और खुश हूं. शरीर और उम्र के साथ आत्मविश्वास आता है. केली 1997 में पहली बार म्यूजिकल वीडियो में आई थीं. इसके बाद उन्होंने टीवी प्रजेंटेटर के तौर पर भी काम किया. केली ब्रुक कई विवादों से भी नाता रहा है.

BJP में शामिल हुईं बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, कातिलाना अदाएं देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

 

Mahie Gill Saree Look : बॉलीवुड एक्ट्रेस माही गिल (Mahie Gill) ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है. माही अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं. इसी के साथ वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं औऱ फैन्स के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं….

‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3’ और देव डी में कमाल की एक्टिंग के जरिए लोगों का दिल जीतने वाली माही गिल रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं.

माही वेस्टर्न के साथ-साथ अक्सर ही ट्रेडिशनल लुक में भी नजर आती है. जो फैन्स को भी काफी पसंद आता हैं.

माही का साड़ी लुक काफी फेमस हैं. साड़ी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं.कई फिल्मों में माही को साड़ी में ही देखा गया है. उनका ये लुक काफी वायरल भी हो चुका हैं.अपनी फिल्म ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3’ के प्रमोशन इवेंट के दौरान माही गिल कभी मैरून तो कभी डार्क ग्रीन कलर की साड़ी पहने हुए दिखाई दी थीं.

NTPC के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक ने पश्चिमी क्षेत्र 2 एवं यूएसएससी का किया दौरा… महिला एवं युवा कर्मचारियों के साथ किया संवाद…

कोरबा। एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक ने कोरबा प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने पश्चिमी क्षेत्र 2 एवं यूएसएससी का दौरा किया और विभागीय काम काज की समीक्षा की। अपनी दौरे के दौरान उन्होने संयंत्र परिसर का दौरा किया एवं एनटीपीसी अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने महिला एवं युवा कर्मचारियों के साथ संवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपना श्रेष्ठतम योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

बता दें कि अनिल कुमार पाण्डेय, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पश्चिमी क्षेत्र 2 एवं यूएसएससी) अपने 2 दिवसीय दौरे पर दिनांक 6 फ़रवरी 2022 को एनटीपीसी कोरबा पहुंचे। उनके साथ इस दौरे में श्रीमती राजेश्वरी पाण्डेय, अध्यक्ष (अर्पिता महिला समिति) भी रहीं।

अनिल कुमार पाण्डेय, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पश्चिमी क्षेत्र 2 एवं यूएसएससी) एवं श्रीमती राजेश्वरी पाण्डेय, अध्यक्ष (अर्पिता महिला समिति) द्वारा एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक बिस्वरूप बसु, श्रीमती निवेदिता बसु (अध्यक्ष – मैत्री महिला समिति) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं यूनियन एवं असोशिएशन की पदाधिकारीओं की उपस्थिति में आवासी परिसर स्थित कल्याण मंडप का उदघाटन किया तथा साथ ही पाण्डेय ने एनटीपीसी हॉस्पिटल स्थित दिव्ययांगजन पुनर्वास केंद्र का दौरा कर उसकी कार्य प्रणाली की जानकारी लेते हुए दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान किया।

जानें, क्या होती है पुलिस रिमांड, आपराधिक मामलों में क्यों अहम होती है ये प्रक्रिया

न्यूज डेस्क।हमारे देश में पुलिस जब किसी भी मामले में किसी आरोपी को गिरफ्तार करती है. तो उसके बाद एक शब्द अक्सर सुनने में आता है, जो है ‘पुलिस रिमांड.’ पुलिस आरोपी या अपराधी को एक प्रक्रिया के तहत रिमांड पर लेती है. आइए जानते हैं कि क्या होती है पुलिस रिमांड और इसका अदालत से क्या संबंध होता है.

क्या होती है पुलिस रिमांड

जब पुलिस किसी गंभीर मामले या गैर जमानती अपराध की धारा के तहत किसी आरोपी या अपराधी को गिरफ्तार करती है, तो 24 घंटे के भीतर पुलिस को उस आरोपी या अपराधी को अपने एरिया या नजदीकी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश करना होता है. ऐसे में पुलिस को अगर संबंधित मामले में उस आरोपी या अपराधी से पूछताछ करनी हो और उस केस में पूछताछ जरूरी हो. तो पुलिस मजिस्ट्रेट को एक अर्जी देकर पूछताछ के लिए आरोपी या अपराधी की हिरासत यानी रिमांड मांगती है.

पुलिस की अर्जी और केस की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट या जज उस आरोपी या अपराधी को एक दो दिन या पुलिस की मांग मुताबिक पुलिस की हिरासत में दे देते हैं. इसी प्रक्रिया को कानून की किताब में पुलिस रिमांड कहा जाता है. पुलिस रिमांड की अवधि खत्म हो जाने पर या तो पुलिस फिर से रिमांड मांगती है या जरूरत नहीं होने पर मजिस्ट्रेट या जज उस आरोपी या अपराधी को अपनी कस्टडी में लेकर जेल भेज देते हैं.

 

क्या होती है पुलिस

पुलिस अधिनियम 1861 के अधीन भर्ती संबंधित विभाग में भर्ती किए गए सभी लोग ‘पुलिस’ माने जाएंगे. इसका मतलब यह है कि इस अधिनियम के अंतर्गत जितने भी लोगों को पुलिस बल के लिए भर्ती किया गया है, वे सभी पुलिस के अंतर्गत आते हैं. पुलिस जनता के जान-माल की रक्षा करने, शांति व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक सुरक्षा का प्रबंध करने वाला सरकारी महकमा है. जिसके तहत पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं.