न्यूज डेस्क।सोशल मीडिया पर एक आईआरएस अधिकारी (IRS Officer) का ट्वीट काफी सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, अधिकारी ने हाल ही में अपनी शादी की कुछ तस्वीरें (Wedding Photos) ट्विटर पर पोस्ट की थीं, जिन पर यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स किए. इस बीच एक Twitter यूजर ने दहेज (Dowry) को लेकर उनसे सवाल पूछ लिया. IRS अधिकारी ने भी उसी अंदाज में यूजर को जवाब देकर उसे निरुत्तर कर दिया.
दरअसल, हम बात कर रहे हैं आईआरएस अधिकारी विकास प्रकाश सिंह (Vikas Prakash Singh, IRS) की. जिन्होंने 28 जनवरी को अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं. वैसे तो उनकी इस पोस्ट पर बहुत सारे लोगों ने कमेंट किए हैं, लेकिन एक ट्विटर यूजर (@pp_swag5) ने उनसे बड़ा ही अजीबोगरीब सवाल पूछ लिया. यूजर ने कमेंट में लिखा- “कितने करोड़ का दहेज?”
आईआरएस अधिकारी ने दिया जवाब
आईआरएस अधिकारी विकास प्रकाश ने इस कमेंट पर रिप्लाई करते हुए लिखा- “जब करोगे तब समझ आएगा कि लव मैरिज में बीवी मिलना ही बड़ी बात है.”
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के चिंतलनार तिम्मापुरम इलाके में सुरक्षाकर्मियों ने एक नक्सली को मार गिराया है। जिले के एसपी सुनील शर्मा ने इस मुठभेड़ की जानकारी दी। सुनील शर्मा के मुताबिक, रविवार को तिम्मापुरम के जंगल वाले क्षेत्र में डीआरजी और कोबरा 201 बीएन के बीच ज्वाइंट ऑपरेशन चला जिसमें सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई, जिसमें एक नक्सली की मौत हो गई। नक्सली की शव मौके से बरामद कर लिया गया है।
इससे पहले छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच दो अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ के दौरान 5 नक्सलियों को मार गिराया गया था। मारे गए नक्सलियों में एक 8 लाख रुपए का इनामी भी शामिल था।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित कर रहे हैं। 2022 में यह ‘मन की बात’ का पहला एपिसोड है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- आज बापू की शिक्षा को याद करने का दिन है। कुछ दिन पहले ही हमने गणतंत्र दिवस मनाया है। राजपथ पर हमने देश के शौर्य और सामर्थ्य की जो झांकी देखी, उसने देश को गर्व और उत्साह से भर दिया है। अब गणतंत्र 23 जनवरी यानी नेताजी की जयंती से शुरू होगा और 30 जनवरी यानी गांधीजी की पुण्य तिथि तक चलेगा।
हमने देखा कि इंडिया गेट के समीप अमर जवान ज्योति और पास में नेशनल वॉर मेमोरियल की ज्योति को एक किया गया। इस भावुक अवसर पर शहीद परिवारों की आंखों में आंसू थे। मुझे सेना के कुछ पूर्व जवानों ने लिखा कि शहीदों की स्मृति के सामने प्रज्ज्वलित ज्योति शहीदों की अमरता का प्रतीक है। जब भी अवसर मिले तो नेशनल वॉर मेमोरियल जरूर जाएं। अपने परिवार और बच्चों को ले जाएं। आपको अलग ऊर्जा और प्रेरणा का अनुभव होगा।
इस दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार भी दिए गए। उन बच्चों को मिले हैं, जिन्होंने साहसिक कार्य किए हैं। इनके बारे में हमें बच्चों को जरूर बताना चाहिए। अभी पद्म सम्मान का भी जिक्र हुआ है। इनमें ऐसे नाम भी हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इन हीरोज ने साधारण परिस्थितियों में असाधारण काम किए हैं।
उत्तराखंड की बसंती देवी के पति का निधन कम उम्र में हो गया। वे आश्रम में रहने लगीं। उन्होंने नदी बचाने का काम किया और पर्यावरण के लिए असाधारण काम किया। मणिपुर की बिनोदेवी दशकों से लोकल आर्ट का संरक्षण कर रही हैं। इसी तरह मध्य प्रदेश के अर्जुन सिंह ने बैगा आदिवासियों की नृत्य कला को बचाया।
एक करोड़ बच्चों ने लिखे खत
पीएम ने कहा कि मुझे एक करोड़ से ज्यादा बच्चों ने अपने मन की बात लिखकर भेजी है। ये देश-विदेश से आए हैं। इनमें से काफी पोस्टकार्ड को पढ़ने की कोशिश की है। गुवाहाटी से रिद्धिमा ने लिखा कि वे आजादी के 100वें साल में ऐसा भारत देखना चाहती हैं, जो दुनिया का सबसे स्वच्छ देश हो, आतंकवाद से मुक्त हो, 100 फीसदी साक्षर हो। मैं कहता हूं कि हमारी बेटियां जो सपने देखती हैं, वे पूरे होते ही हैं। आपकी युवा पीढ़ी लक्ष्य बनाकर काम करेगी, तो भारत वैसा ही होगा जैसा चाहती हैं। उत्तर प्रदेश की नव्या लिखती हैं कि 2047 में ऐसा भारत देखना चाहती हैं, जहां सम्मान मिले सभी को, किसान खुशहाल हो और भ्रष्टाचार न हो। इस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।
तिरंगे से सजे पोस्टकार्ड का किया जिक्र
मध्य प्रदेश के रायसेन से 10वीं में पढ़ने वाली भावना ने अपने पोस्टकार्ड को तिरंगे को सजाया, क्रांतिकारी शिरीष कुमार के बारे में लिखा है। गोवा के लॉरेंसो ने आजादी के अनसंग हीरोज के बारे में लिखा है। उन्होंने लिखा कि भीखाजी भारतीय स्वतंत्रता संग्रा्म में शामिल सबसे बहादुर महिलाओं में से एक थीं। उन्होंने देश-विदेश में अभियान चलाए।
भीखाजी स्वाधीनता आंदोलन की जांबाज महिलाओं में से एक थीं। 1907 में जर्मनी में उन्होंने तिरंगा फहराया था। इस तिरंगे के डिजाइन में उनका साथ श्यामजी कृष्ण वर्मा ने किया था। जेनेवा में श्यामजी का निधन हुआ। उनकी इच्छा थी कि उनकी अस्थियां भारत लाईं जाएं। आजादी के दूसरे ही दिन ये काम होना था, पर ये काम नहीं हो पाया। इस काम का सौभाग्य मुझे गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए मिला
ओटावा। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनके परिवार को भारी विरोध प्रदर्शन के चलते अपने आवास को छोड़कर गुप्त जगह ठिकाना लेना पड़ा है।
बताया जा रहा है कि कोरोना वैक्सीन जनादेश और अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिबंधों को समाप्त करने का आह्वान करने के लिए शनिवार को हजारों ट्रक चालक और अन्य प्रदर्शनकारी राजधानी शहर में एकत्रित हो गए और पीएम ट्रूडो के आवास को घेर लिया। इन ट्रक चालकों ने अपने करीब 70 किमी लंबे काफिले को ‘फ्रीडम कान्वॉइ’ नाम दिया है।
1
वसुंधरा राजे सिंधिया राजस्थान की मुख्यमंत्री रही हैं. उनकी शादी धौलपुर के महाराजा हेमंत सिंह से हुई थी. 1973 में वसुंधरा राजे तलाक लेकर पति से अलग हो गई थीं. तलाक के बाद उन्होंने दोबारा शादी नहीं की.
2
जयपुर से बीजेपी की विधायक राजकुमारी दिया ने साल 2018 में पति नरेन्द्र सिंह से तलाक लेने के बाद दोबारा शादी नहीं की.
3 जया जेटली समता पार्टी की अध्यक्ष हुआ करती थींं. उन्होंने साल 1965 में अशोक जेटली से शादी की थी. कुछ सालों बाद दोनों का तलाक हो गया. तलाक के बाद जया जेटली ने शादी नहीं की.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं जया प्रदा बीजेपी की नेता हैं. उनकी शादी श्रीकांत नाहटा से हुई थी. श्रीकांत नाहटा से अलग होने के बाद जया प्रदा ने दोबारा शादी नहीं की.
स्वाति मालीवाल आम आदमी पार्टी की नेता हैं. उन्होंने साल 2020 में पति नवीन जयहिंद से तलाक ले लिया था. तलाक के बाद स्वाती ने दूसरी शादी नहीं की.
पटनाः शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) पर बेंगलुरु जाने के लिए पहुंची युवती को उसे जाने से रोक दिया गया. युवती का कहना था कि वह अपने सौतेले पिता से मिलने के लिए जा रही है. दरअसल, युवती जब फ्लाइट पकड़ने के लिए पहुंची थी तो उसके हैंडबैग में एक सैंडल मिला था. इसी सैंडल के कारण उसे जाने से रोका गया क्योंकि जांच में पता चला कि सैंडल में बैटरी युक्त जीपीएस और सिम कार्ड लगा है. इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया.
कौन है हिरासत में ली गई लड़की?
हिरासत में ली गई युवती राजधानी पटना के सुल्तानगंज में रहती है. यहां उसकी मां भी उसके साथ रहती है. युवती ने अपना नाम सनौव्वर परवीन बताया है. उसकी उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है. युवती ने बताया कि उसकी अभी शादी नहीं हुई है. फिलहाल सैंडल को लेकर अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं.
जांच के दौरान पकड़ी गई
बताया जाता है कि एयरपोर्ट पर चेक-इन के बाद युवती सिक्योरिटी होल्ड एरिया में गई. वहां सीआईएसएफ के जवानों ने हैंडबैग स्कैन किया तो बीप की आवाज आई. संदिग्ध मानकर जांच की गई. इसके बाद हैंडबैग से एक जोड़ी सैंडल मिला. सैंडल के सोल में जीपीएस युक्त डिवाइस में सिम लगा था. इसके बाद वरीय अधिकारियों को सूचना दी गई.
हो सकते हैं युवती के आतंकी कनेक्शन
इधर, सूचना मिलते ही आतंकी निरोधक दस्ता (ATS), स्पेशल ब्रांच, आईबी (IB) समेत राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी कई एजेंसियों के अधिकारी उक्त युवती से पूछताछ करने हवाई अड्डा थाना पहुंच गए. आशंका जताई जा रही है कि युवती के संबंध आतंकियों से हो सकते हैं.
युवती के घर की हो रही तलाशी
पुलिस की एक टीम पटना स्थित युवती के घर गई है. घर की तलाशी ली जा रही है. वही पटना में किराए पर रहती है. युवती के मोबाइल से मिले नंबरों की लोकेशन लेकर सचिवालय एएसपी काम्या मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही है. शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे युवती पटना एयरपोर्ट से बेंगलुरु जाने के लिए आई थी.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार को 3783 नए मरीज मिले हैं वहीं 15 की मौत हुई है।
छग स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक आज 3783 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर, रायगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव और कवर्धा से है। इसी बीच अच्छी खबर यह है कि 4776 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वहीं 15 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है।
कोरबा। वैश्विक महामारी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे कोविड टीकाकरण महाअभियान का जायजा लेने श्रीमती रानू साहू कलेक्टर कोरबा शनिवार को ग्राम पंचायत करतला एवं ग्राम पंचायत भवन पीडिया पहुंची,जहाँ पर उन्होंने टीकाकरण की व्यवस्थाएं देखी.इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से इस महाअभियान को सफल बनाने की अपील की .
कलेक्टर ने टीका लगवाने से छूटे ग्रामीणों से कहा की वह अपने स्वाथ्य की चिंता करते हुए टीका अवश्य लगवायें.उन्होंने 15 से 18 वर्ष के किशोर किशोरी स्कूली छात्रों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया .उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक एवं प्रेरित करते हुए कहा कि कोविड के टीका से कोई शारीरिक नुकसान नहीं है ,बल्कि यह टीका आपकी प्रतिरोधक क्षमता बढाता है जिससे कोरोना होने की सम्भावना कम हो जाती है.
इस दौरान डॉ. बी.बी.बोर्डे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,हरिशंकर पैकरा एस.डी.एम. तारा सिदार तहसीलदार करतला एम .एस.नागेश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करतला आदि उपस्थित थे ।
भभुआ। बिहार के भभुआ में स्थित एक मंदिर में चोरी करने के लिए चोरों ने 7 कुत्तों की हत्या कर दी. मामला उजागर होने के बाद इलाके के लोगों में काफी आक्रोश है। भभुआ जिले के स्टेशन रोड से कुछ दूरी पर काली माता का पुराना मंदिर है। बताया जा रहा है कि इस मंदिर की दानपेटी पर असामाजिक तत्वों की काफी समय से नजर थी। इससे पहले भी मंदिर से चोरी करने के कोशिश की जा चुकी है, इसी धन के लालच में चोरों ने बेजुबान जानवरों को मौत के घाट उतार दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर की दानपेटी पर असामाजिक तत्वों की नजर थी इस वजह से आसपास के कुत्तों को मंदिर में खाना दिया जाता था। इसके बदले ये जानवर रात को मंदिर की रखवाली करते थे। मंदिर में ग्रिल बंद था उसे तोड़ने की कोशिश पर कुत्ते भौंकने लगते थे। इसी खौफ से चोरों ने सभी कुत्तों को खाने में जहर दे दिया।
जानकारी के अनुसार वारदात के दौरान मौके पर सात कुत्ते मौजूद थे, चोरों ने सभी कुत्तों को मार डाला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर दानपेटी में मौजूद सभी रुपए चुरा लिए। मंदिर का दरवाजा तोड़कर पैसे चुराने की वारदात से लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों ने घटना को घिनौना करतूत बताते हुए मरे कुत्तों का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। स्थानीय श्रद्धालुओं ने अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
मरवाही/पेंड्रा। सड़क निर्माण में लगे रोड-रोलर की चपेट में आने से कुचल कर एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई, जब दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय से कुछ ही दूरी पर गौरेला-पेंड्रा के मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहन चालकर की लापरवाही से पुलिस लाइन के कर्मचारी कोमल सिंह रोड रोलर की चपेट में आ गया। जिससे
मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दो अन्य भी घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पातल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल, एडिशनल एसपी अर्चना झा एसडीओपी अशोक वाडेगांवकर समेत पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुँचे।