Home Blog Page 2729

सीजी ब्रेकिंग: फिश फार्मिंग के नाम पर 94 किसानों से 5 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले दो आ​रोपी गिरफ्तार

दुर्ग। फिश फार्मिंग के नाम पर दुर्ग के 94 किसानों से 5 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले दो आरोपियों को दुर्ग पुलिस राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड पर लाई है। पुलिस इन आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड में लेगी। इसके बाद इनसे ठगी के मामले में पूछताछ की जाएगी। इस मामले में अभी भी 7 आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिजेंद्र कश्यप (43 साल) निवासी फरीदाबाद उत्तर प्रदेश ने अपने साथी विनय शर्मा (24 साल) निवासी बहादुरगढ़ हरियाणा के साथ मिलकर 6 राज्य के किसानों से फिश फार्मिंग के नाम पर ठगी की है। इनके द्वारा फिश फार्चून फार्मिंग के नाम से एक चिटफंड कंपनी संचालित की जा रही थी।

इन्होंने छत्तीसगढ़ में सुधीर भंडारी और गुलाब चंद्राकर के साथ मिलकर 94 किसानों से 5 करोड़ 33 लाख से अधिक की ठगी की है। इरुगुड़ा सिकोला गुंडरदेही निवासी किसान देवेश चंद्राकर ने इनके खिलाफ मोहन नगर थाने में लिखित शिकायत की थी। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपियों ने ओम परिसर ओपोजिट लाइफ केयर में बकायदा ऑफिस संचालित किया हुआ था।

यहां से ठगी करके भागने के बाद जब आरोपी मध्य प्रदेश पहुंचे तो भोपाल पुलिस ने इन्हें सबसे पहले गिरफ्तार किया। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने इन्हें रिमांड पर लिया था। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने राजस्थान के भिलवाड़ा जेल से 29 जनवरी को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर कोर्ट में पेश कर उनका पुलिस रिमांड लिया है।

ब्रेकिंग:31 शिक्षकों का तबादला, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश,देखें सूची

रायपुर। शिक्षा विभाग के 31 शिक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग (महानदी भवन) ने नया आदेश जारी कर 31 शिक्षकों का आपसी सहमति के आधार पर स्थानांतरण किया है।

देखें सूची..

 

KORBA BREAKING: महिला पर गोली चलाने वाले आरोपी गिरफ्तार…लूट की नीयत से घटना को दिया था अंजाम…

कोरबा। दीपका थाना क्षेत्र में महिला पर गोली चलाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त दो कारतूस और 14 हजार जब्त किया गया है।

बता दें कि कोयलांचल क्षेत्र में हुई गोली कांड का पर्दाफास करते हुए दीपका थाना प्रभारी ने बताया कि दीपका थाना क्षेत्र के झाबर की रहने वाली महिला के घर में घुसकर सिर में गोली मारकर 50 हजार लूट कर फरार हो गए थे।

घटना के बाद पुलिस ने मौका पर पहुंचकर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में लगी थी। इस दौरान पीड़िता के पति से जानकारी मिली कि घटना के दिन ट्रैक्टर का लोन ज़मा करने के लिए मिट्टी के बर्तन को फोड़कर 50 हजार निकालकर आलमारी में रखा था। इसकी जानकारी नोनबिर्रा निवासी जावेद को थी। घटना के दिन जावेद अपने मित्र सन्नी से मिलने दीपका भी आया था। घर में रखे रुपए को लूटने दोस्त नीयत बिगड़ी और उसने बांकीमोंगरा निवासी धरम सिंह राजपूत के साथ मिलकर चोरी की स्क्रिप्ट लिखी और संन्नी के घर से बाहर निकलने का इंतजार करते रहे। आखिरकार मौका पाकर दोनों आरोपी संन्नी के घर घुसे और उनकी पत्नी सरोजनी को गोली मारकर आलमारी में रखे 50 हजार को लूट कर फरार हो गए।

भागते वक्त पड़ोसिसों ने देख लिया था

घर से लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे इस दौरान पड़ोस में रहने वाले कोंदा ने आरोपियों को पहचान लिया था। मामले में धरम सिंह और जावेद खान को गिरफ्तार कर न्यायायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

KORBA: जंगल में जुआ खेल रहे जुआरी वाहन छोड़कर भागे…19 टूव्हीलर 12100 रुपए जप्त,5 आरोपी गिरफ्तार….

कोरबा। कैप्टन के सख्त तेवर के बाद एक बार पुलिस ने जंगल मे जुआ खेल रहे जुआरियों को धर दबोचा है। हालांकि पुलिस को देख कुछ जुआरी भागने में कामयाब रहे लेकिन उनके बाइक को जब्त किया गया है। पकड़े गए जुआरियों से 19 बाइक और 12 हजार एक सौ रुपए जब्त किया गया है।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश पर जिले में जुआ सट्टा शराब जैसे अवैध धंधों पर पूरी तरह से रोक लगाने लगातार अभियान चलाया जा रहा है । इस आदेश के परिपालन में आज मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम गोढ़ी के जंगल मे कुछ जुआरी जुआ खेलने हेतु एकत्रित हो रहे हैं , सूचना पर पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा विशेष टीम बनाकर जुआरियों को पकड़ने भेजा गया । टीम द्वारा जुआरियों की घेराबंदी की गई, जुआरी जुआ खेलने की फिराक में थे तभी पुलिस द्वारा छापे मार कार्रवाई की गई, जिससे डरकर कुछ जुआरी भाग गए । मौके पर 5 जुआरी पकड़े गए जिनके पास से 52 पत्ती ताश, नकदी रकम 12 हजार 100 रुपए जप्त किया गया है, साथ ही जुआ खेलने आये हुए जुआरियों के 19 मोटरसाइकिल जप्त किया गया है, पुलिस चौकी रामपुर थाना कोतवाली में जुआरियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही किया गया है ।इस कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्णा साहू, उपनिरीक्षक शिवकुमार धारी चौकी रामपुर ,आरक्षक गंगाराम डांडे, योगेश राजपूत, गौरव चंद्रा, लव कुमार पात्रे ,आशीष साहू, वीरेंद्र पटेल ,राकेश कर्ष ,डेमन ओगरे, जितेंद्र सोनी,संदीप भगत एवम विशुन साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

पकड़े गए जुआरियों के नाम
1 – शंकर कुमार पटेल पिता उद्धव राम पटेल उम्र 29 वर्ष निवासी डोंगाआमा थाना करतला
2 – गजानंद गुप्ता पिता मोतीचंद गुप्ता उम्र 42 वर्ष निवासी तुलसी नगर कोरबा
3- अमित कुमार पिता मनोज कुमार गांगुली उम्र 25 वर्ष निवासी गोढ़ी चौकी रामपुर
4 – प्रेमचंद पांडे पिता ब्रह्मानंद पांडे उम्र 40 वर्ष निवासी दर्री
5 – अजीत कुमार पिता श्री रतनलाल खांडे उम्र 21 वर्ष निवासी करुमौहा चौकी रजगामार

SP ने 14 पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश जारी … देंखे कौन कंहा भेजे गए…

कोरबा। कैप्टन कूल ने एक बार फिर तबादला आदेश जारी कर विभिन्न थाना चौकियों के पुलिस कर्मियों के कार्यो में फ़ेरबदल किया है। जारी सूची के मुताबिक 13 सहायक उप निरीक्षक और एक उप निरीक्षक के प्रभार में फेरबदल किया है।

बता दें कि कैप्टन कूल यानी भोज राम पटेल ने एक बार फिर 14 पुलिस कर्मियों का तबादला सूची आदेश जारी किया है। जारी सूची में एक उप निरीक्षक और 13 सहायक उप निरीक्षक को इधर से उधर किया गया है।

देंखे सूची….

 

ब्रेकिंग: चूहे भी हो रहे कोरोना पॉजिटिव, 2000 से ज्यादा चूहों को मारने का आदेश

हांगकांग । (Rats corona positive) इंसानों के बाद अब जीव जंतुओं के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर आ रही है। कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट के कारण बढ़ते संक्रमण के बीच हांगकांग से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हांगकांग में कम से कम 2000 हम्सटर (चूहे जैसे जीव) कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में हांगकांग प्रशासन ने सभी संक्रमित चूहों को मारने का आदेश जारी किया है।

हांगकांग प्रशासन ने जानकारी दी है कि एक पालतू जानवर की दुकान में कई हम्सटर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। बीते दिनों दुकान में एक कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी काम कर रहा था, जिससे चूहे भी संक्रमित हो गए।

जीवों के आयात निर्यात पर लगेगी रोक

हांगकांग के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि चूहों के कोरोना संक्रमित होने के बाद जीवों के आयात-निर्यात पर भी रोक लगाई जाएगी। पालतू जानवरों की दुकान के एक कर्मचारी की हुई जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि 7 जनवरी के बाद प्रभावित दुकानों से खरीदे गए सभी हैम्स्टर्स (चूहों) को अनिवार्य रूप से मार दिया जाएगा।
जिन लोगों ने हम्सटर खरीदें, तत्काल दुकान पर लौटाने के आदेश
वहीं प्रशासन ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे हम्सटर उन अधिकारियों को सौंप दें, जिन्होंने संबंधित स्टोर से हैम्स्टर खरीदे हैं। साथ ही हांगकांग में सभी दुकानों को हैम्स्टर की बिक्री और बिक्री बंद करने का आदेश दिया गया है।

पालतू जानवरों की दुकानों से हम्सटर खरीदने वालों को भी अनिवार्य रूप से कोविड-19 की जांच करानी होगी और इन लोगों से रिपोर्ट आने तक आइसोलेशन में रहने की अपील की गई है।

KORBA: अवैध उत्खनन में सीएम के ट्वीट पर पूर्व गृहमंत्री ने कसा तंज…. कहा जब शहर के रेत घाट बंद तो कंहा से मिलेगा वैध…

कोरबा। प्रदेश में चल रहे अवैध उत्खनन के बयानबाजी में पूर्व गृह मंत्री ने भी तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि हमारे छत्तीसगढिहा मुख्यमंत्री को पता होना चाहिए कि उर्जाधानी के दोनों रेत घाट बंद है तो वैध रेत कहां से मिलेगा। उनके बयान का मतलब साफ है कि अवैध कारोबारियों पर लगाम लगाना नही बल्कि उन्हें संरक्षण प्रदान करना है।
बता दें कि सूबे के आदिवासी नेता ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बोल बच्चन कहते हुए अवैध रेत पर कार्रवाई के निर्देश को आड़े हाथों लिया है। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवैध रेत परिवहन को रोकने व धरपकड़ करने के लिए कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को निर्देश तो जरूर दिया है पर वे पहले ये बताएं कि कोरबा जिला के दो रेत घाट पूर्ण रूप से बंद है तो वैध रेत कहा से मिलेगा । उन्होंने कहा कि रेत की चोरी पर लगाम लगाना ही है तो पहले रेत घाट को चालू कराना चाहिए । ग्राम पंचायत में जो भी निर्माण कार्य होते हैं अधिकतर पंचायतों में रेत खदान नहीं है पंचायत के लोग अपने गांव में अधीनस्थ छोटे-मोटे झोरखी नाले से रेत निकालते हैं उसको भी प्रशासन के खनिज विभाग, राजस्व विभाग ,पुलिस विभाग ,वन विभाग के अधिकारी धरपकड़ करते हैं तो फिर आप वैध रेत किसे कहना चाहते हैं । मुझे तो ऐसा लगता है कि छत्तीसगढ़ में आपकी कांग्रेस की सरकार जानबूझकर रेत परिवहन वाले को धर पकड़ कर मोटी रकम वसूलने में लगी हुई है।सरपंचो को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है।मेरे विधानसभा क्षेत्र रामपुर में उरगा थाना अंतर्गत एक मामला आया था की एक रेलवे के ठेकेदार जो अपने रेत को एक साइड से दूसरे साइड मे रेत का शिफ्टिंग कर रहे थे उन्हें भी कल पुलिस पकड़ कर कार्यवाही कर दिया । उन्होंने कहा है कि जब रेत अवैध है गांव के विकास के लिए लाए जा रहे रेत को भी आप धरपकड़ करेंगे तो ग्राम पंचायत में सरपंच पंच एवं अन्य प्रतिनिधि गण को शासकीय निर्माण कार्य के लिए रेत कहां से उपलब्ध होगा। उसके लिए आपने क्या नियम बनाए हैं जिसको आपके प्रशासन के लोग धरपकड़ ना करें जनता जानना चाहती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा लगातार तरह-तरह की घोषणा को लेकर ननकीराम कंवर ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी की ओर से घोषणा की गई थी कि बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा ।पेंशन धारियों का पेंशन बढ़ाकर 1000 किया जाएगा बेरोजगारों को नौकरी प्रदान की जाएगी लेकिन सरकार बनते ही कांग्रेस के द्वारा जो भी घोषणा किया गया। एक भी वादे सरकार ने पूरा नहीं किया बल्कि प्रेरक ,आवास मित्र, व अन्य बहुत सारे कार्यरत लोगों को आपकी कांग्रेस की सरकार ने बेरोजगार करके रख दिया, और अभी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में फिर से विधानसभा चुनाव आते ही कांग्रेस के लोग जुमलेबाजी में लगे है। झूठी घोषणा व वादा करना बंद करना चाहिए । सूबे के मुखिया दूसरे राज्यों में घोषणा करते हैं कि ₹500 में सरकार बनते ही गैस सिलेंडर देंगे, उत्तर प्रदेश में लखीमपुर घटना के बाद छत्तीसगढ़ शासन की राशि 50 50 लाख रुपए मृत व्यक्तियों को देने की घोषणा किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश में मरने वाले व्यक्तियों को आपने कभी 50 – 50 लाख रुपए देने की घोषणा नहीं किया और न दिये इस तरह से छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोगों के साथ में आप विश्वासघात कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है जो घोषणा आपके द्वारा दूसरे राज्यों के लोगों के लिए क्या जा रहा है उसे पहले आप यहां शुरुआत करें और सरकार बनाने के पूर्व छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता से जो घोषणा किया था उन्हें पूरा करें।

Budget Session: 31 जनवरी और 1 फरवरी को नहीं होगा शून्यकाल, जानें क्या है मामला

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में 1 फरवरी को आम बजट (Budget 2022) पेश करेंगी। हालांकि बजट सत्र के दौरान पहले दो दिन दोनों सदनों में कोई शून्य काल नहीं होगा।  बजट सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों में 31 व एक जनवरी को शून्य काल स्थगित रहेगा। राष्ट्रपति के अभिभाषण व आम बजट की प्रस्तुति के कारण ऐसा किया गया है।

दरअसल, केंद्रीय वित्त मंत्री 1 फरवरी को सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी। बजट भाषण कितनी देर चलेगा इसकी संभावना 1.30 घंटे से 2 घंटे के बीच मानी जा रही है। हालांकि, भाषण पढ़ने की अवधि सामान्य समय से अधिक भी हो सकती है। इससे पहले साल 2020 में 2 घंटे 40 मिनट तक चलने वाला बजट भाषण देश के इतिहास में सबसे लंबा था।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए संसद का आगामी बजट सत्र स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा निर्धारित सख्त कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत होगा। संसद में बैठने की व्यवस्था इस तरह की जाएगी ताकि शारीरिक दूरी का पालन किया जा सके।

लोकसभा और राज्यसभा के दोनों कक्षों में विजिटर्स गैलरी और सेंट्रल हाल में भी संसद के सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। दोनों सदनों का समय अलग अलग रहेगा। राज्यसभा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक और लोकसभा शाम 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक चलेगी।

बता दें कि, इससे पहले कांग्रेस संसद के बजट सत्र में महंगाई, बेरोजगारी और सीमा पर चीन की बढ़ती आक्रामकता के साथ लोगों की आय में बढ़ती विषमता के मुद्दे पर भाजपा सरकार की घेरेबंदी की कोशिश करेगी। पार्टी इसके लिए अन्य विपक्षी दलों का भी साथ लेगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुआई में शुक्रवार को पार्टी की संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक हुई। इसमें बजट सत्र में विपक्षी समन्वय के जरिये आय में विषमता के कारण करोड़ों लोगों के फिर से गरीबी रेखा के नीचे चले जाने के साथ चीनी चुनौती पर बहस का दबाव बनाने को प्राथमिकता पर रखने का फैसला हुआ।

Vedanta Q3 Results:मुनाफा 26.75% बढ़कर 5,354 करोड़ रुपए पर रहा, आय में भी करीब 50% की बढ़ोत्तरी

The Duniyadari.Com: न्यूज डेस्क।वेदांता लिमिटेड ने 28 जनवरी को अपने तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 31 दिसंबर 2021 को समाप्त इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 4,224 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,354 करोड़ रुपये पर आ गया है। बताते चलें कि इसी साल की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 5,812 करोड़ रुपये पर रहा था। कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 26.75 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जबकि तिमाही आधार पर इसमें कमजोरी देखने को मिली है।

कंपनी का कहना है कि कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी का फायदा मिलने से उत्पादन लागत में बढ़ोतरी के बावजूद कंपनी की कमाई उम्मीद से बेहतर रही है। इसके अलावा कंपनी को कार्य संचालन में सुधार का भी फायदा मिला है। तीसरी तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 49 .75 फीसदी बढ़कर 37,697 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 22,498 करोड़ रुपये पर थी।

रेत अवैध खनन में CM की खरी-खरी के बाद पूर्व CM का तंज…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते रेत अवैध खनन पर CM भूपेश ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद पूर्व CM रमन सिंह ने तंज कसते हुए निशाना साधा है।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने रेत के अवैध खनन पर सवालिया निशान लगाया है। उन्होंने कहा कि बिना परमिशन के ही सभी स्थानों में अवैध उत्खनन लगातार जारी है। इससे साफ जाहिर है कि सरकार के नाक के नीचे ही उन्ही के इशारे से ये किए जा रहे हैं, लेकिन सरकार (sand mining politics) मौन साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध उत्खनन में सरकार का बहुत बड़ा हाथ है। मुख्यमंत्री का निर्देश केवल एक नौटंकी है। अब सरकार इस नौटंकी को बंद कर पुरानी नीति पर क्रियान्वयन शुरू करें तभी रेत पर त्राहिमाम बंद हो पायेगी।

ज्ञात हो कि प्रदेश भर में रेत घाट गौण खनिज अंतर्गत ठेका पद्धति पर दिए गए हैं,बावजूद इसके सभी जिलों में रेत के अवैध उत्खनन को लेकर आए दिन माफिया राज और गुंडागर्दी के मामले सामने आ रहे थे। शासन प्रशासन पर रेत माफियाओं को संरक्षण के आरोप लगातार लग रहे थे। जिससे शासन प्रशासन की छवि लगातार धूमिल हो रही थी।
मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए जिले के सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए कड़ी फटकार (sand mining politics) लगाई। अधिकारीयों को उनके प्रशासनिक जिम्मेदारी को याद दिलाते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के साथ-साथ साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में भी इसकी लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।