रायपुर। छत्तीसगढ़ साहू समाज के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी का निधन का निधन हो गया है, वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।मुख्यमंत्री ने संवेदना प्रकट की
और करीबियों से फोन पर बात कर ढांढस बंधाया।
अर्जुन हिरवानी एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेकर अपने प्रतिभा और परिश्रम के बल पर उच्च शिक्षा प्राप्त कर शासकीय सेवा में एसडीओ के पद पर रहते हुए निरंतर समाज के दिन दुखी शोषित पीड़ित लोगों की सेवा में अग्रसर रहे
बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा कि बजट सत्र हो जाए। इसके बाद देखेंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में अब गुजरात मॉडल फेल हो गया है। अब सिर्फ छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा हो रही है।
गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे थे। चकरभाठा स्थित बिलासा एयरपोर्ट में उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश के प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के लिए उन्हें मेरठ और आगरा बुलाया गया है। एयरपोर्ट से विशेष विमान से CM बघेल आगरा के लिए रवाना हुए। राज्य में मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल की चर्चा को लेकर उन्होंने कहा कि बजट सत्र के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा।
उत्तरप्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर चुटकी लेते हुए CM बघेल ने कहा कि चुनाव के दौरान आया राम गया राम की तर्ज पर नेता पार्टी बदलते रहते हैं। यह कोई नई बात नहीं है। भाजपा के लोग समाजवादी पार्टी में जा रहे हैं तो समाजवादी पार्टी के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस से जाने वालों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी है।
रायपुर। कोरोना संक्रमण छत्तीसगढ़ में लगातार तेजी से फैल रहा है। कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है।
बुलेटिन के मुताबिक आज प्रदेश में 4645 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। वहीं 6516 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। इलाज के दौरान कोरोना से 19 मरीजों मौत हुई है।
कोरबा ।वर्ष 2022 में जिले में रहने वाले स्थानीय अवकाश की घोषणा कर दी गई है। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने इस संबंध में जरूरी आदेश भी जारी कर दिए है। इस वर्ष जिले में तीन दिन स्थानीय अवकाश रहेगा। 1 जुलाई शुक्रवार को रथयात्रा, 31 अगस्त बुधवार को गणेश चतुर्थी और 4 अक्टूबर मंगलवार को दशहरा महानवमी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
नई दिल्ली। (Coronavirus, Covid-19, Omicron in India) सरकार ने कहा कि 90 प्रतिशत से अधिक मामले हल्के लक्षण से लेकर मध्यम गंभीरता वाले हैं और इसी के साथ इसमें वे लोग भी शामिल हैं जो अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। सरकार के मुताबिक ऐसे मामले बहुत कम हैं जिन्हें आईसीयू बेड की या फिर ऑक्सीजन की जरूरत हो।
सरकार ने गुरुवार को कहा कि देश के कुछ भौगोलिक क्षेत्रों में कोविड के मामलों का पठार यानि चढ़ाव मिलने के संकेत हैं. हालांकि कुछ जिलों में भी कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं।
मंत्रालय ने कहा कि ओमिक्रॉन का एक उप-संस्करण जो कि ओमिक्रॉन BA.2 है भारत में अधिक देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य मत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि हमें कोविड के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं लेकिन यह कुछ क्षेत्र तक ही सीमित है।
नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के निदेशक सुजीत कुमार सिंह ने ओमिक्रॉन और उसके सब-स्ट्रेन के बारे में बताया कि जब शुरआती दौर में विदेशी यात्रियों से ओमिक्रान फैल रहा था तब उसके इसका BA.1 स्ट्रे प्रचलित था लेकिन अब ओमिक्रॉन ट्रांसमिशन के दौर में है तो कुछ जगहों पर इसका सब स्ट्रेन BA.2 भी नोट किया गया है।
रायपुर।छत्तीसगढ़ में बजट पेश होने से पहले पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह और सीएम भूपेश बघेल के बीच सियासी जंग तेज हो गई है। ताजा मामले में’डिपॉजिट’ पर सियासी वार-पलटवार जारी है। यूपी रवाना होने से पहले निगम मंडलों की राशि राज्य सरकार के खाते में जमा करने रमन सिंह के ट्वीट पर मीडिया से बातचीत के दौरान भी सीएम बघेल ने कहा कि उसके कार्यकाल में भी सारे विभागों के डिपॉजिट जमा किए गए थे।
बघेल ने कहा, रमन सिंह का ट्विटर हैंडल जो चला रहे हैं या तो वो रमन सिंह जी से पूछते नहीं या फिर रमन सिंह की याददाश्त कम हो गई है। वो 15 साल सत्ता में रहे, यह एक सार्वजनिक प्रक्रिया है जो मध्यप्रदेश शासन काल से चली आ रही है। बघेल ने कहा, भाजपा सरकार में भी हुआ, अब हमारी सरकार में ही भी यह प्रक्रिया चल रही है। जनवरी-फरवरी महीने में इस तरह प्रक्रिया की जाती है. ताकि सारी चीजें व्यवस्थित हों।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पोस्टेड CRPF के अधिकारियों व जवानों के वाट्सएप ग्रुप में पोर्न वीडियो भेजे जाने से हड़कंप मचा हुआ है। सीआरपीएफ बटालियन के हेड कांस्टेबल के सिम कार्ड का इस्तेमाल कर अधिकारियों, जवानों के वाट्सएप ग्रुप में पोर्न वीडियो भेजने का मामला सामने आया है। सकरी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ के अधिकारियों व जवानों के वाट्सएप ग्रुप में बीते 17 जनवरी को पोर्न वीडियो भेजे गए थे। जिस नंबर से ये वीडियो भेजे गए थे वह सीआरपीएफ के एक हेड कांस्टेबल रामकुमार का है। यह जवान बीजापुर में पदस्थ है और ट्रेनिंग के लिए इस समय भरनी के सीआरपीएफ कैंप आया है। ग्रुप में अश्लील वीडियो देखकर हडक़ंप मच गया क्योंकि इसमें सीआरपीएफ जवान के परिवार के सदस्य भी जुड़े हुए हैं।
हेड कांस्टेबल रामकुमार को बुलाकर अधिकारियों ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके मोबाइल फोन से सिम गायब है। जिस दिन की घटना है उस दिन वह मोबाइल फोन को अपनी बैरक में छोडक़र खाना खाने के लिए गया था। सकरी पुलिस ने सिम की चोरी और पोर्न वीडियो वायरल करने पर आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सिम का उपयोग किस मोबाइल फोन से किया गया है इसका शीघ्र पता लगा लिया जाएगा।
नई दिल्लीः देश में कोरोना महामारी के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान को लेकर आज गुरुवार को केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. डीसीजीआई ने बताया कि देश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली कोवैक्सीन और कविशील्ड वैक्सीन क्लिनिक्स और अस्पताल खरीद सकेंगे. वैक्सीन की बिक्री मेडिकल स्टोर पर नहीं होगी. वैक्सीन की बिक्री को लेकर कुछ नियम भी तय किए गए हैं.
वैक्सीन को लेकर इस फैसले से सरकार को थोड़ी राहत मिल सकती है. कुछ लोगों ने इस फैसले को कोविड के खिलाफ जारी अभियान के लिए महत्वपूर्ण बताया है.बता दें कि वैक्सीन के इमर्जेंसी इस्तेमाल के लिए ऑथराइजेशन में 15 दिन में सेफ्टी डाटा डीसीजीआई को देना होता है. अब इस समय अवधि को बढ़ाकर 6 महीने कर दिया गया है. साथ ही, कोविन पर इसकी जानकारी भी देनी होगी.
इससे पहले कोरोना वैक्सीन के लिए कंडीशनल मार्केट अप्रूवल अमेरिका और ब्रिटेन ने दिया था. अमेरिका में फाइजर और ब्रिटेन में एस्ट्रेजनेका को कंडीशनल मार्केट अप्रूवल पहले ही मिल चुका है.
न्यूज डेस्क। प्रयागराज में रेलवे की एनटीपीसी (नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) भर्ती परीक्षा में परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ट्रेन रोककर हंगामा करने वाले अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज करने के मामले में एसएसपी ने छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है। मामले को तूल पकड़ने के बाद एसएसपी ने यह कार्रवाई की है।
एसएसपी अजय कुमार ने छात्र बहुल इलाकों का दौरा किया
एसएसपी अजय कुमार ने प्रयागराज के उन इलाकों में जहां हजारों की संख्या में छात्र रहते हैं, वहां जाकर सभी छात्रों को ब्रीफ किया गया। सभी मामलों में निष्पक्ष कार्यवाही का भरोसा दिया गया। यह भी कहा गया कि छात्र शरारती और खुराफाती तत्वों के बहकावे में कतई ना आएं। शरारती तत्वों पर पुलिस कठोर कार्यवाही कर रही है। छात्र कभी भी कानून को अपने हाथ में ना लें। पुलिस उनकी मदद और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। पुलिस के जिन कर्मियों ने गलती की थी, जिन्होंने अनावश्यक बल का प्रयोग किया था उन्हें निलम्बित कर उनके खिलाफ कठोरतम विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इन पर गिरी गाज
1. INSP राकेश भारती (प्रभारी मीडिया सेल)
2. SI शैलेन्द्र यादव (सहायक प्रभारी मीडिया सेल)
3. SI कपिल कुमार चहल (चौकी प्रभारी ऐनी बेसेंट, थाना कर्नल गंज)
4. आरक्षी मोहम्मद आरिफ़ (थाना शिव कुटी)
5. आरक्षी अच्छे लाल (थाना शिव कुटी)
6. आरक्षी दुर्वेश कुमार (थाना शिवकुटी)