Home Blog Page 2761

गोवा में नाइट कर्फ्यू, स्कूल कॉलेज बंद,जानें और क्या-क्या पाबंदी

नई दिल्ली। देश में कोविड 19 (Covid 19) और ओमिक्रोन (Omicron) के बढ़ते मामलों के बीच सरकारें चिंता में हैं। देश में पिछले 24 घंटे में इस वैरिएंट के 137 मामले सामने आए।

इस बीच गोवा में रविवार को 10.70 फीसदी पॉजिटिविटी रेट पाया गया। इसे देखते हुए सरकार ने 26 जनवरी तक स्कूल-कॉलेज बंद करने के साथ ही नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। देश भर में अब तक 1,740 लोगों में ओमिक्रोन वैरिएंट देखा जा चुका है।

0.टीका लगवाने स्कूल जा सकेंगे 11,12वीं के छात्र

सोमवार को गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने टास्क फोर्स की मीटिंग की। इसमें तय किया गया कि अब ऑनलाइन क्लास ही चलेंगी। पणजी में टास्क फोर्स के सदस्य शेखर सलकार ने कहा कि 11वीं और 12वीं क्लास के छात्रों को वैक्सीन लेने के लिए स्कूल जाने की अनुमति होगी। 26 जनवरी तक उन्हें पढ़ाई के लिए स्कूल जाने की जरूरत नहीं है। इस दौरान कॉलेज भी बंद रहेंगे। पूरे प्रदेश में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा।

शेखर ने बताया कि सरकार इनडोर एक्टिविटी पर भी प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। रविवार को गोवा में 388 नए मरीज मिलने के बाद यहां अब तक 1,81,570 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

बिग ब्रेकिंग: दिल्‍ली में बिगड़े हालात, 100 में से 84 मरीजों में ओमिक्रोन वैरिएंट

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि नई जीनोम रिपोर्ट से पता चलता है कि परीक्षण किए गए नमूनों में से 84 प्रतिशत नमूनों में कोरोनावायरस का ओमिक्रोन वैरिएंट पाया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि नए मामलों में वृद्धि हुई है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। कारण, बहुत से लोग गंभीर बीमारी महसूस नहीं कर रहे हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता भी नहीं पड़ी।

जैन ने विधानसभा में कहा, तीन प्रयोगशालाओं से 30-31 दिसंबर की जीनोम अनुक्रमण रिपोर्ट के अनुसार – लिवर और पित्त विज्ञान संस्थान, लोक नायक अस्पताल और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र में – 84 प्रतिशत नमूने ओमिक्रोन से संक्रमित थे। मंत्री ने कहा कि कुछ विशेषज्ञों ने कहा है कि एक सप्ताह में मामले चरम पर होंगे लेकिन यह अनुमान है।

मंत्री ने कहा कि सोमवार को बाद में जारी किए जाने वाले स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में कोरोनोवायरस के लगभग 4,000 नए मामले दर्ज किए गए हैं और सकारात्मकता दर बढ़कर 6.5 प्रतिशत हो गई है।

विधानसभा प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े को मिला इतने महीने का सर्विस एक्सटेंशन

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े का सेवा कार्यकाल 3 माह बढ़ा दिया है। बता दें कि उनके कार्यकाल में ये चौथी बार वृद्धि दी गई है।

विधानसभा के प्रमुख सचिव का कार्यकाल 31 दिसंबर 2021 को समाप्त हो रहा था अब उनका सेवा कार्यकाल 3 माह बढ़ाने वे मार्च 2022 तक प्रमुख सचिव पद पर बने रहेंगे।

बता दें कि विधानसभा संचालन नियमों के तहत स्पीकर के पास प्रमुख सचिव या सचिव को 4 बार तक सेवा वृद्धि देने का अधिकार होता है। सदन के संचालन में उनके दीर्घकालीन अनुभव के मद्देनजर स्पीकर ने उन्हें एक बार फिर एक्सटेंशन देने का फैसला लिया है।

चंद्रशेखर गंगराड़े अक्टूबर 2019 में विधानसभा के प्रमुख सचिव बने थे। 30 दिसम्बर 2020 को उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने उन्हें सेवा विस्तार दे दिया। 29 दिसम्बर 2020 को उनके सेवा विस्तार का आदेश जारी हो गया।

सीजी ब्रेकिंग: चरोदा में कांग्रेस की शहर सरकार, जानें कौन बने चरोदा के नए मेयर और सभापति

दुर्ग। भिलाई-3 चरोदा निगम में मेयर पद के लिए हुए मतदान में कांग्रेस के निर्मल कोसरे 24 वोट के साथ महापौर निर्वाचित हो गए हैं। वहीं भाजपा की प्रत्याशी नंदनी जांगड़े को 16 वोट मिले।

इस प्रकार निर्मल चरोदा निगम के दूसरे मेयर के लिए निर्वाचित हो चुके हैं। वहीं सभापति के लिए कांग्रेस के कृष्णा चंद्राकर को 24 वोट तो चंद्रप्रकाश पांडेय को 16 वोट मिले‌।

बता दें कि भिलाई-चरोदा निगम में कुल मतदाताओं की  संख्या 88 हजार 205 है। यह निगम अहिवारा विधानसभा में शामिल है। इस निगम क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व सांसद विजय बघेल का निवास स्थान भी है। यहां दो बार निर्दलीय तथा दो बार भाजपा की सत्ता रही। भिलाई-चरोदा निगम इसके प्रथम अध्यक्ष विजय बघेल (निर्दलीय) रहे।

कोरोना पर सीएम भूपेश बघेल की बैठक खत्म, लॉकडाउन पर कही ये बड़ी बात

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश तीसरी लहर की ओर बढ़ रहा है। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ेंगे, इसकी तेज पहचान और तत्काल इलाज शुरू कर स्थिति नियंत्रित की जा सकती है। सीएम ने कहा कि मरीजों के बढ़ने पर लॉकडाउन का फैसला भी लिया जा सकता है। सीएम ने कहा,अभी बड़े आयोजनों और सभाओं पर रोक लगाने की आवश्यकता है।

सभी जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश

सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए आपात समीक्षा की। सीएम निवास में हुई बैठक में जिलों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। फिलहाल सीएम ने विभागीय अधिकारियों को इलाज और नियंत्रण की पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बड़े आयोजनों और सभाओं पर रोक लगाने के भी निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों ने सीएम को कोरोना के मौजूदा हालात और दूसरे प्रदेशों में आ रहे केस के बारे में जानकारी दी है। अधिकारियों का कहना था, देश भर में मरीज बढ़ रहे हैं। यह तीसरी लहर की दस्तक है। अधिकारियों ने स्वास्थ्य और नागरिक प्रशासन की तैयारियों की भी जानकारी दी है।

इलाज के पुख्ता बंदोबस्त करें

सीएम भूपेश बघेल ने कोरोना संक्रमण के नियंत्रण और संक्रमित मरीजों के इलाज के पुख्ता बंदोबस्त करने को कहा है। उन्होंने सभी स्थानों पर कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।

लॉकडाउन आखिरी विकल्प

सीएम भूपेश बघेल ने कहा, लॉकडाउन हमारा अंतिम विकल्प होगा। अभी हमने नजर रखी हुई है। कोशिश यह हाेगी कि एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड में चेकिंग बढ़ाने की बात है। होम आइसोलेशन, क्वारैंटाइन की व्यवस्था हो। उसके बाद भी संक्रमण बढ़ रहा हो तो लॉकडाउन का फैसला हो सकता है।

संगठनों से चर्चा के बाद फैसला

पत्रकारों से चर्चा में सीएम भूपेश बघेल ने कहा, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विभागों को तैयारी रखने काे कहा है। कोई कदम उठाने से पहले विभाग से जानकारी ले लें। स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग से बात करेंगे। व्यापारियों, कारोबारियों, उद्योगों और दूसरे संगठनों से चर्चा करके ही कोई फैसला लें।

SP के सख्त निर्देश बाद कबाड़ियों की धर पकड़ शुरू… छुरी बिजली टावर को काटकर बेचने का मामला…

कोरबा। छुरी के कबाड़ियों के करतूत के बाद कैप्टन कूल ने सभी थाना चौकी प्रभारियों को कबाड़ियों की धर पकड़ के सख्त निर्देश दिए है। पुलिस कप्तान के निर्देश के बाद कटघोरा थाना क्षेत्र के चार कबाड़ियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बहरहाल एसपी के कड़े तेवर के बाद कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

बता दें की इन दिनों कबाड़ से जुगाड़ का धंधा छुरी क्षेत्र में जमकर फल फूल रहा है। बंद बड़े वंदना पावर प्लांट के लोहे को धीरे धीरे काटकर बेचने के अब सरकारी संपत्ति पर कबडियो की नजर है। कटघोरा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को वंदना स्विचयार्ड से कनेक्ट 400 केवीए की ट्रांसमिशन लाइन को बेचने काटा गया है। जहां से ट्रांसमिशन लाइन के जरिए कोरबा के पड़ोसी जिलों को बिजली आपूर्ति की जाती है। 400 केवीए की ट्रांसमिशन कंपनी की उच्च क्षमता की लाइन है। इससे आपूर्ति बाधित होने से पड़ोसी जिलों में दिक्कत बढ़ गई है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने लोहा चोरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

चार जिला का बिजली सप्लाई बंद
बिजली ट्रांसमिशन कंपनी और वितरण विभाग के अधिकारियों को जैसे ही इसकी सूचना मिली उसके बाद टावर से कनेक्टेड ट्रांसमिशन लाइन से सप्लाई बंद कराई गई। इससे कोरबा के पड़ोसी जिले अंबिकापुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर, सहित आसपास के अन्य जिलों में लोड शेडिंग की स्थिति बनने पर वहां कई हिस्सों में देर तक बिजली सप्लाई ठप हो गई। संबंधित जिलों में बिजली विभाग के अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बहाल करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। जब तक टावर को दुरुस्त नहीं किया जाएगा, तब तक इस ट्रांसमिशन लाइन से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रखी जाएगी।

SP के सख्त निर्देश बाद कबाड़ियों की धर पकड़ शुरू…. छुरी बिजली टावर को काटकर बेचने का मामला…

कोरबा। छुरी के कबाड़ियों के करतूत के बाद कैप्टन कूल ने सभी थाना चौकी प्रभारियों को कबाड़ियों की धर पकड़ के सख्त निर्देश दिए है। पुलिस कप्तान के निर्देश के बाद कटघोरा थाना क्षेत्र के चार कबाड़ियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बहरहाल एसपी के कड़े तेवर के बाद कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

बता दें की इन दिनों कबाड़ से जुगाड़ का धंधा छुरी क्षेत्र में जमकर फल फूल रहा है। बंद बड़े वंदना पावर प्लांट के लोहे को धीरे धीरे काटकर बेचने के अब सरकारी संपत्ति पर कबडियो की नजर है। कटघोरा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को वंदना स्विचयार्ड से कनेक्ट 400 केवीए की ट्रांसमिशन लाइन को बेचने काटा गया है। जहां से ट्रांसमिशन लाइन के जरिए कोरबा के पड़ोसी जिलों को बिजली आपूर्ति की जाती है। 400 केवीए की ट्रांसमिशन कंपनी की उच्च क्षमता की लाइन है। इससे आपूर्ति बाधित होने से पड़ोसी जिलों में दिक्कत बढ़ गई है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने लोहा चोरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

चार जिला का बिजली सप्लाई बंद
बिजली ट्रांसमिशन कंपनी और वितरण विभाग के अधिकारियों को जैसे ही इसकी सूचना मिली उसके बाद टावर से कनेक्टेड ट्रांसमिशन लाइन से सप्लाई बंद कराई गई। इससे कोरबा के पड़ोसी जिले अंबिकापुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर, सहित आसपास के अन्य जिलों में लोड शेडिंग की स्थिति बनने पर वहां कई हिस्सों में देर तक बिजली सप्लाई ठप हो गई। संबंधित जिलों में बिजली विभाग के अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बहाल करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। जब तक टावर को दुरुस्त नहीं किया जाएगा, तब तक इस ट्रांसमिशन लाइन से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रखी जाएगी।

भिलाई-चरौदा में पार्षदों की शपथ पूरी, दोपहर बाद होगा महापौर के लिए मतदान, मेयर की दौड़ में निर्मल कोसरे आगे

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई नगर चरोदा नगर निगम के लिए पार्षदों का शपथ ग्रहण हो चुका है। कांग्रेस और बीजेपी सहित छह निर्दलीय पार्षदों को जिला कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी पार्षदों ने 5-5 की संख्या में शपथ ली है। यही 40 पार्षद और महापौर और सभापति का चुनाव करेंगे। महापौर के लिए कांग्रेस के पास जहां 19 पार्षदों सहित दो निर्दलियों के समर्थन का दावा है। तो वहीं बीजेपी के पास महज 15 पार्षद हैं। बचे चार निर्दलीय अब किस ओर जाएंगे अभी तय नहीं है। दोपहर 2 बजे के लगभग महापौर के प्रत्याशी के नामों की अधिकृत घोषणा होगी।

बता दें कि बैठक में कांग्रेस के मेयर और सभापति का नाम तय होने के बाद सभी पार्षद सोमवार सुबह भिलाई पहुंचे हैं। भिलाई चरौदा का मेयर कौन होगा, इसकी अधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई है, लेकिन यह तय है कि कांग्रेस से महापौर के लिए गनियारी वार्ड से पार्षद चुने गए जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष निर्मल कोसरे का नाम सबसे ऊपर है।
वहीं सभापति के लिए कांग्रेस से कृष्णा चन्द्राकर, संतोष तिवारी और एस वेंकट रमना का नाम सामने आ रहा है। अभी तक कांग्रेस ने महापौर और सभापति पद के प्रत्याशी को लेकर अपना कोई भी अधिकारिक बयान नहीं दिया है।

0.बहुमत नहीं होने के बावजूद भाजपा ने बनाया नंदिनी जांगड़े को महापौर प्रत्याशी

भारतीय जनता पार्टी का बहुमत नहीं होने के बावजूद उसने नंदिनी जांगड़े को महापौर प्रत्याशी बना दिया है। चंद्र प्रकाश पांडे को बीजेपी ने सभापति के लिए प्रत्याशी बनाया है। 40 पार्षदों वाले इस निगम में बीजेपी के पास महज 15 पार्षद हैं।

IPS जीपी सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, गिरफ्तारी पर रोक लगाने की याचिक खारिज, अब सरेंडर के अलावा कोई चारा नहीं

The Duniyadari.Com: रायपुर। छत्तीसगढ़ के निलंबित आईपीएस जीपी सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं लें रही है।अब गिरफ्तारी पर रोक की याचिका कों सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया हैं।

बता दें कि जीपी सिंह हाईकोर्ट में गिरफ्तार पर रोक और जांच पर स्टे न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। जीपी सिंह के तरफ से सीनियर एडवोकेट यूआर ललीत खड़े हुए थे। वकीलों की टीम में दिवंगत भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज भी शमिल थी। सरकार की तरफ से मुकुल रोहतगी खड़े हुए। मगर सीजेआई ने मुकुल रोहतगी को सुने बिना याचिका खारिज कर दी।

सुप्रीम कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद जीपी सिंह के पास अब सरेंडर के अलावा कोई चारा नहीं बचा है। क्योंकि, हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट से भी उनकी याचिका खारिज हो गई है।

आर्यन ड्रग्स केस के बाद फिर सुर्खियों में कॉर्डेलिया क्रूज:एक क्रू मेंबर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद 2016 लोग शिप पर फंसे, सभी का होगा टेस्ट

मुंबई। आर्यन ड्रग्स केस के बाद फिर सुर्खियों में कॉर्डेलिया क्रूज के एक क्रू मेंबर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद शिप में सवार 2016 लोगों को कोविड टेस्ट कराया जाएगा। सभी को क्रूज में ही रोका गया है।

कॉर्डेलिया क्रूज मुंबई से गोवा के लिए रवाना हुआ था। अभी यह गोवा के मोरमुगाओ पोर्ट क्रूज टर्मिनल के पास है। अब वहां की सरकार ने जहाज को डॉक करने की अनुमति देने से ही इनकार कर दिया है। यह क्रूज के अंदर बना पूल है। सूत्रों के मुताबिक, क्रूज पर पार्टीज के दौरान ज्यादातर लोगों ने कोविड के नियम तोड़े हैं। इसलिए संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है।

रिपोर्ट आने तक जहाज में रहना होगा

पॉजिटिव क्रू मेंबर को जहाज के अंदर ही आइसोलेट किया गया है। अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए हैं कि RT-PCR टेस्ट की रिपोर्ट आने से पहले कोई भी जहाज से न उतरे।

क्रूज पर पहले भी कोविड नियम तोड़े गए

महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के दौरान लगाया गया डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट लागू है। इसके तहत बिना मास्क के सार्वजनिक जगहों पर जाने और दो गज की दूरी का नियम मानना अनिवार्य है।

हालांकि, आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद क्रूज पर जारी पार्टी का जो वीडियो सामने आया था, उसमें यह स्पष्ट था कि ऐसे किसी नियम को यहां मौजूद लोगों ने फॉलो नहीं किया था।