Home Blog Page 59

10 दिन, 600 CCTV और बड़ा खुलासा: पुलिस ने दबोचे ज्वेलरी लूट के मास्टरमाइंड

Oplus_16908288

The Duniyadari: नई दिल्ली में सोने के कारोबारी से हुई हथियारबंद लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पूर्वी दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम और प्रीत विहार थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो मुख्य लुटेरे शामिल हैं, जबकि बाकी आरोपी रेकी और सूचना देने का काम कर रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 सोने की चेन और करीब 2.31 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह बरामदगी लूटे गए कुल माल का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा है।

जानकारी के अनुसार, मंडावली इलाके में लंबे समय से ज्वेलरी का काम कर रहे कारोबारी सुकुमार धारा 3 मई की रात दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें हथियार दिखाकर रोक लिया और स्कूटी, सोने की चेन, नकदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कई टीमें बनाई। जांच के दौरान 600 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। आरोपी लगातार अपने कपड़े बदल रहे थे और अलग-अलग रास्तों व वाहनों का इस्तेमाल कर पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे थे। इतना ही नहीं, उन्होंने लूटा गया मोबाइल चलते ट्रक में फेंक दिया ताकि लोकेशन ट्रेस न हो सके।

तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया। जांच में सामने आया कि बदमाश वारदात के बाद विकास मार्ग, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, सिग्नेचर ब्रिज और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों से होते हुए जाफराबाद पहुंचे थे।

इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर विजय कुमार, सुनील, अर्जुन, आनंद और हरीश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी विजय कुमार पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए कपड़े, हेलमेट, फ्लोरोसेंट जैकेट, ज्वेलरी बैग और पिट्ठू बैग भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

रफ्तार का कहर: 2 साल के मासूम की जान ले ली, पिकअप चालक मौके से भाग निकला

The Duniyadari: कवर्धा जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. भीषण सड़क हादसे ने 2 साल के मासूम की जान ले ली. पिकअप चालक मौके से भाग निकला. घटना बोड़ला थाना इलाके का ग्राम मांदीभाट की है.

जानकारी के मुताबिक, बोड़ला की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क के पास खेल रहे एक बच्चे को चपेट में लिया. दर्दनाक हादसे में 2 साल के कृष्णा धुर्वे की मौत हो गई.

आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. सड़क किनारे खड़ी पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है. पुलिस फरार वाहन चालक और मालिक की तलाश में जुट गई है.

अखबार में छपी आम सूचना से मचा हड़कंप: सिम्पलेक्स MD ने DSP विशाल सोन को बताया ब्लैकमेलर, कंपनी हड़पने की साजिश का आरोप

The Duniyadari: दुर्ग/रायपुर- करोड़ों की जमीन से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह और उनके पति केतन शाह के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। गिरफ्तारी की आशंका के बीच संगीता शाह ने दंतेवाड़ा में पदस्थ पुलिस अधिकारी विशाल सोन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

*अखबार में आम सूचना जारी कर लगाया आरोप*

संगीता शाह ने अखबार में आम सूचना जारी कर कहा कि विशाल सोन 2013-14 में दुर्ग जिले में थाना प्रभारी थे। उसी दौरान जान-पहचान हुई। सोन ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क का हवाला देकर वैशाली नगर विधानसभा से टिकट दिलाने का भरोसा दिया।

MD के मुताबिक, टिकट दिलाने के नाम पर कई बार पैसे लिए गए। भरोसा दिलाने के लिए सोन ने चुनाव के समय फर्जी मेडिकल लीव ली और सरकारी पद पर रहते हुए चुनाव प्रचार में भी शामिल रहे। रैली में साथ रहे।

*कंपनी की संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप*

संगीता शाह का आरोप है कि कंपनी में आना-जाना होने से विशाल सोन को अंदरूनी विवादों की जानकारी मिल गई। पद और रसूख का इस्तेमाल कर विवाद सुलझाने का भरोसा दिया, लेकिन बाद में अपने लोगों के साथ मिलकर कंपनी की संपत्ति हड़पने की साजिश रची।

आरोप के अनुसार, पुलगांव और कोहका-जुनवानी की जमीन, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, कंपनी के वाहन और दूसरी चल-अचल संपत्तियों को कब्जे में लेने के लिए विवाद खड़ा किया गया। इसके लिए जमीन कारोबारियों, ठेकेदारों और कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर योजना बनाई गई।

*SP से शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई: संगीता शाह*

संगीता शाह ने कहा कि मामले की जानकारी होने पर 6 फरवरी 2026 को पूरे तथ्यों के साथ SP से शिकायत की थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने आरोप लगाया कि विशाल सोन बड़े अफसरों, नेताओं और मंत्रियों से जान-पहचान का हवाला देकर कंपनी बंद कराने और सड़क पर लाने की धमकी दे रहे हैं। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर वे मानसिक तनाव में हैं और परिवार से अलग रह रही हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा: टक्कर के बाद हाईवा में फंसे चालकों को सुरक्षित निकाला

The Duniyadari: भिलाई- दुर्ग पुलिस की सूझबूझ से दो अलग-अलग जगहों पर बड़ा हादसा टल गया। पुलगांव में दो हाईवा की आमने-सामने टक्कर के बाद चालक केबिन में फंस गए थे। वहीं छावनी चौक पर एक दुकान में लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

*पुलगांव में हाईवा की भीषण टक्कर* 

देर रात पुलगांव थाना क्षेत्र में भारती कॉलेज के पास दो हाईवा आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के केबिन बुरी तरह पिचक गए और चालक अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह संधू टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। क्षतिग्रस्त हाईवा हटाने के लिए जेसीबी बुलाई गई। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों चालकों को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। घायलों की पहचान विजय कुमार यादव, 23, निवासी गोटाटोला बांधाबाजार, मोहला-मानपुर और वीरेंद्र, 34, निवासी झारखंड के रूप में हुई है। दोनों की हालत गंभीर है। पुलिस जांच कर रही है।

*छावनी चौक पर आग पर पाया काबू*

इधर छावनी चौक पर एक दुकान में आग लग गई थी। पुलिस और दमकल की टीम ने वक्त रहते आग बुझा दी, जिससे आसपास की दुकानों तक आग फैलने से बच गई। समय पर कार्रवाई से बड़ा नुकसान टल गया।

आकाशीय बिजली का कहर: चपेट में आने से बेटे की मौत, पिता गंभीर झुलसे

The Duniyadari: महासमुंद– तुमगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली की चपेट में आने से बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से झुलस गए। घायल पिता का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

*प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज*

छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार करवट ले रहा है। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन तक कई इलाकों में तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

*17 मई से हीटवेव की चेतावनी*

मौसम विभाग के अनुसार 17 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हीटवेव चल सकती है। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की आशंका है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेन्ड्रा रोड में 22.8 डिग्री रहा।

पेट्रोल-डीजल के दाम में उछाल: रायपुर में पेट्रोल 103.48 रु. लीटर, 15 मई से नई दरें लागू

The Duniyadari: Raipur- शुक्रवार से देशभर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें लागू हो गई हैं। रायपुर में पेट्रोल का रेट 103 रुपये 48 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया है। महानगरों में ईंधन की कीमतों में 2.80 रुपये से 3.30 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

*महानगरों में नए रेट*

दिल्ली में पेट्रोल 3 रुपये महंगा होकर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गया। कोलकाता में 3.29 रुपये की बढ़त के साथ 108.74 रुपये, मुंबई में 3.14 रुपये बढ़कर 106.68 रुपये और चेन्नई में 2.83 रुपये की तेजी के बाद 103.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

डीजल के दाम भी बढ़े हैं। दिल्ली में डीजल अब 90.67 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में 95.13 रुपये, मुंबई में 93.14 रुपये और चेन्नई में 95.25 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

*PM की अपील के बाद बढ़े दाम*

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की थी। उन्होंने वर्क फ्रॉम होम और निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करने की बात कही थी। इसके बाद से ही पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने के कयास लग रहे थे।

CM विष्णुदेव साय का आज रायपुर दौरा: सुबह कृषि विवि के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

The Duniyadari: रायपुर– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सुबह 11 बजे वे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। छात्रों को डिग्रियां प्रदान करेंगे।

दोपहर 3 बजे CM मंत्रालय पहुंचेंगे। यहां वे विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा कर सकते हैं। अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगे।

इसके बाद शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री आमासिवनी स्थित एक निजी रिजॉर्ट जाएंगे। वहां आयोजित निजी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

सरकारी शराब दुकान पर फिर विवाद: 10 रुपये ज्यादा लेकर बेचने का दावा; शाम को हंगामा-मारपीट आम

The Duniyadari: खैरागढ़- खैरागढ़ की सरकारी शराब दुकान एक बार फिर विवादों में घिर गई है। पहले मिलावटी शराब और फर्जी होलोग्राम के आरोप लगे थे। अब दुकान पर ओवररेटिंग, अव्यवस्था और दबंगई के आरोप लग रहे हैं।

*”जल्दी चाहिए तो ज्यादा दो”*

ग्राहकों का कहना है कि शराब जल्दी चाहिए तो तय रेट से ज्यादा पैसा देना पड़ता है। दुकान के बाहर कुछ लोगों ने अपना नेटवर्क बना रखा है। आरोप है कि हर बोतल पर 10 रुपये ज्यादा वसूले जा रहे हैं। विरोध करने वालों से गाली-गलौज और धमकी की शिकायतें हैं।

*शाम होते ही बिगड़ते हालात*

शाम के बाद दुकान के बाहर भीड़ बढ़ जाती है। लंबी लाइन, धक्का-मुक्की और हंगामा रोज की बात हो गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुरक्षा के नाम पर न गार्ड हैं, न भीड़ कंट्रोल करने का इंतजाम। इस वजह से मारपीट, जेब कटने और चाकूबाजी की घटनाएं सुनने को मिलती हैं।

*विभाग की चुप्पी पर सवाल*

हैरानी की बात है कि सरकारी दुकान के आसपास ही यह सब चल रहा है, लेकिन आबकारी विभाग की कोई सख्ती नजर नहीं आ रही। नागरिकों ने प्रशासन से दुकान पर व्यवस्था सुधारने और अवैध वसूली रोकने की मांग की है।

NEET-UG 2026 अब 21 जून को: पेपर लीक के बाद NTA ने जारी की नई तारीख, शिक्षा मंत्री के घर हुई हाईलेवल बैठक; CBI ने 7 आरोपियों को दबोचा

The Duniyadari: रायपुर/दिल्ली- NEET पेपर लीक मामले के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET-UG 2026 की नई तारीख का एलान कर दिया है। अब यह परीक्षा रविवार, 21 जून को होगी। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद NTA ने नया शेड्यूल जारी किया।

*शिक्षा मंत्री के घर अहम बैठक*

परीक्षा रद्द होने के दो दिन बाद गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर हाईलेवल बैठक हुई। इसमें दोबारा एग्जाम कराने की रूपरेखा पर चर्चा हुई। बैठक में हायर एजुकेशन सेक्रेटरी विनीत जोशी, स्कूल एजुकेशन सेक्रेटरी संजय कुमार, NTA के DG अभिषेक सिंह, CBSE चेयरपर्सन राहुल सिंह, KVS-NVS के कमिश्नर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

*अहमदाबाद में NSUI का विरोध*  

पेपर लीक को लेकर देशभर में विरोध जारी है। गुरुवार को अहमदाबाद में NSUI कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को काले झंडे दिखाए और काफिला रोकने की कोशिश की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

*CBI ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार*  

CBI ने मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 5 आरोपियों को 7 दिन की कस्टडी में भेजा है। गिरफ्तार आरोपियों में राजस्थान के सीकर से मांगी लाल बिंवाल, जमवारामगढ़ से दिनेश बिंवाल और उसका बेटा विकास बिंवाल, हरियाणा के गुरुग्राम से यश यादव और नासिक से शुभम खैरनार शामिल हैं। जांच में सामने आया कि शुभम ने ही यश को पेपर दिया था।

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे पर कोरबा में निशुल्क आयुर्वेद शिविर, डॉ. नागेंद्र शर्मा देंगे सेवाएं

The Duniyadari: KORBA – 

*17 मई वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे (विश्व उच्चरक्तचाप दिवस) पर “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, भारत विकास परिषद, नीमा एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में विशेष आयुर्वेद-योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर दिनाँक 17 मई 2026 रविवार को पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित है।*

*छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा देंगे अपनी चिकित्सकीय सेवायें।*

*शिविर में उच्चरक्तचाप (ब्लड प्रेशर) व मधुमेह (शुगर) की निशुल्क जांच कर ब्लड प्रेसर तथा मधुमेह के नियंत्रण एवं उपचार हेतु परीक्षित औषधि भी निशुल्क दी जायेगी।*

*उच्चरक्तचाप, हृदय एवं हीट स्ट्रोक के लिये उपयोगी “शीत सुधा शरबत” भी निशुल्क पिलाया जायेगा।*

17 मई वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे (विश्व उच्च रक्तचाप दिवस) पर “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, भारत विकास परिषद, नीमा एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में विशेष आयुर्वेद-योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन दिनाँक 17 मई 2026 रविवार को पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया है। शिविर में विशेष रूप से अपनी चिकित्सकीय सेवायें प्रदान करने वाले छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने शिविर के विषय में बताते हुये कहा कि प्रत्येक वर्ष 17 मई को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे (विश्व उच्च रक्तचाप दिवस) मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य लोगो को हाइपरटेंशन के प्रति जागरूक करना है, ताकि न केवल हाइपरटेंशन से अपितु हाइपरटेंशन से संबंधित अन्य बीमारीयों से भी बचा जा सके। इसी तारतम्य में उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेसर) तथा उनसे संबंधित रोगों हेतु विशेष निशुल्क आयुर्वेद-योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में किया जा रहा है। उच्चरक्तचाप का सीधा संबंध हृदय से तथा शरीर में पित्त के बढ़ जाने से है। जिसके लिये शिविर में हृदय को ताकत प्रदान करने वाला तथा पित्त का शमन करने वाला “शीतसुधा शरबत” निशुल्क पिलाया जायेगा। जो न केवल ब्लड प्रेसर को नियंत्रित करने में कारगर हैं। अपितु हीट स्ट्रोक (लू) से बचाने एवं उसके उपचार हेतु भी अत्यंत लाभकारी है। साथ ही शिविर में ब्लड प्रेसर के साथ साथ रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) की निशुल्क जांच कर ब्लड प्रेसर तथा मधुमेह के नियंत्रण एवं उपचार हेतु परीक्षित औषधि भी निशुल्क दी जायेगी। साथ ही शिविर में आये उच्चरक्तचाप एवं मधुमेह रोगियों को उनके लिये उपयोगी योगाभ्यास तथा प्राणायाम का व्यक्तिगत रूप से अभ्यास कराकर विशेष प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा । साथ ही रोगियों को उनके लिये उपयोगी जीवनशैली के बारे में भी व्यक्तिगतरूप से परामर्श देने के साथ साथ उनके लिये लाभकारी दिनचर्या-ऋतुचर्या, आहार-विहार के विषय मे व्यक्तिगतरूप से विस्तार से परामर्श दिया जाएगा। चिकित्सक डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने अंचलवासियों से 17 मई वर्ल्ड हाइपर टेंशन डे के इस विशेष दिन पर उच्चरक्तचाप (हाइपर टेंशन) तथा मधुमेह (डायबिटीज) से संबंधित पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में आयोजित इस विशेष निशुल्क आयुर्वेद-योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर का लाभ उठाने हेतु, पंजीयन कराने एवं अन्य जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर जांच हेतु निर्धारित समय प्राप्त किया जा सकता है जिससे शिविरार्थियों को असुविधा न हो ।