The Duniyadari: खरसिया- थाना क्षेत्र के सोनबरसा मोड़ के पास गुरुवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने पल्सर बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम बसनाझर निवासी लवकुमार श्रीवास अपने साथी गुलशन राठिया और संजू राठिया के साथ 6 मई को काम से खरसिया आए थे। दोपहर करीब 1 बजे तीनों पल्सर बाइक से निकले थे। शाम करीब 5:30 बजे जैसे ही वे सोनबरसा मोड़ पहुंचे, सामने से आ रही अर्टिगा कार ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े। सिर, हाथ-पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद घायल गुलशन राठिया के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। परिवार मौके पर पहुंचा तो घायलों की हालत देखकर सन्न रह गया।
सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची और तीनों को खरसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर रायगढ़ रेफर कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।
The Duniyadari: रायगढ़– धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल परिक्षेत्र में बड़ा हादसा सामने आया है। सिंघीझाप स्थित घोघरा डेम में करीब 6 माह के हाथी शावक की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वनमंडलाधिकारी धरमजयगढ़ के मुताबिक 7 मई को लगभग 20 हाथियों का दल बोजिया परिसर के कक्ष क्रमांक 516 आरएफ में घूम रहा था। शाम 5:30 से 6:30 बजे के बीच यह दल सिंघीझाप परिसर के कक्ष क्रमांक 502 आरएफ की तरफ बढ़ा। देर रात 2 से 3 बजे के बीच हाथी घरघोड़ा परिक्षेत्र से लौटकर घोघरा डेम के पानी में उतरे। आशंका है कि इसी दौरान शावक डूब गया।
घटना के बाद दल के 15 हाथी लोटान क्षेत्र की ओर चले गए। बाकी 5 हाथी, जिनमें एक नर, तीन मादा और एक शावक शामिल थे, कक्ष क्रमांक 502 में ही रुके रहे।
8 मई को नियमित गश्त के दौरान हाथी ट्रैकर्स ने घोघरा डेम में शावक को मृत देखा और तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। मामले की गंभीरता देखते हुए तीन सदस्यीय पशु चिकित्सक दल मौके पर पहुंचा। टीम में डॉ. आशीष राठिया, डॉ. विवेक नायक और डॉ. अनिल कुमार सिंह शामिल थे। विशेषज्ञों की मौजूदगी में मृत शावक का पोस्टमार्टम कराया गया।
मौत की असल वजह जानने के लिए विषरा के सैंपल आईवीआरआई इज्जतनगर बरेली और नानाजी देशमुख वेटनरी साइंस यूनिवर्सिटी जबलपुर भेजे जा रहे हैं। वन विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही इलाके में हाथियों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
The Duniyadari: रायपुर– छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने डीपीएड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट गुरुवार 8 मई को घोषित किया गया। इस बार परीक्षा में कुल 103 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें प्रथम वर्ष के 51 और द्वितीय वर्ष के 52 छात्र-छात्राएं थे।
परीक्षार्थी अपना परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर लॉगिन कर रोल नंबर दर्ज करना होगा। मंडल के मुताबिक अभ्यर्थी वेबसाइट से अपनी अंकसूची और विस्तृत जानकारी भी डाउनलोड कर सकेंगे।
रिजल्ट जारी होते ही छात्रों में उत्साह दिखा। कई अभ्यर्थी परिणाम देखने के लिए लगातार वेबसाइट पर लॉगिन करते रहे। शिक्षा विभाग ने बताया कि प्रमाण पत्र वितरण और अन्य जरूरी प्रक्रिया की जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
The Duniyadari: दुर्ग- जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पनीर स्टोरेज का भंडाफोड़ किया है। अंडा स्थित शैल देवी महाविद्यालय के सामने एक बॉयज हॉस्टल में पनीर का अवैध कारोबार चल रहा था। बाहर से छात्रावास दिखने वाली इस बिल्डिंग के भीतर बड़े स्तर पर पनीर का भंडारण और सप्लाई हो रही थी।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी की भनक लगते ही संचालक ने अधिकांश माल हटा दिया। फिर भी टीम ने 140 किलो पनीर जब्त किया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये है।
हॉस्टल में बिना लाइसेंस और मानकों के पनीर रखा जा रहा था। मौके से नोट गिनने की मशीन और एक बड़ी तिजोरी भी बरामद हुई है। इससे रोजाना लाखों के अवैध कारोबार की आशंका जताई जा रही है। विभाग ने पनीर के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।
अब जांच की जा रही है कि यह असुरक्षित पनीर किन होटलों और बाजारों में सप्लाई किया जा रहा था। इस खुलासे के बाद स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
The Duniyadari: *पाली ब्लॉक के बसीबार में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित*
*142 आवेदनों का निराकरण किया गया*
कोरबा 08 मई, 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप तथा कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में कोरबा जिले में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत निरंतर जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत बसीबार में जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधानसभा के विधायक श्री प्रेमचंद्र पटेल उपस्थित रहे। जनपद पंचायत पाली की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शोभा सिंह जगत, जिला पंचायत सदस्यगण और जनपद पंचायत सदस्य-श्रीमती माया रूपेश कंवर, श्री मनोज कुमार, श्री विजय प्रभात और श्रीमती मनीषा कंवर बसीबार की सरपंच श्रीमती कंचन बाई कंवर एवं तिवरता, सिरकीखुर्द, लिटियाखार, केराकछार, रतिजा, चैनपुर, उडता, पुटा, रैनपुरखुर्द और नोनबिर्रा ग्रामों के सरपंच भी उपस्थित रहे।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया गया। कृषि विभाग की शाकंभरी योजना के अंतर्गत ईश्वरी बाई, विनोद कुमार को सिंचाई पंप प्रदान किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पाँच हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग ने एक हितग्राही नूतन कुमार को व्हीलचेयर, तीन हितग्राहियों को श्रवण यंत्र तथा पाँच हितग्राहियों को छड़ी प्रदान की।
शिविर में कुल 526 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 142 आवेदनों का निराकरण स्थल पर ही किया गया। बसीबार क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले सभी 11 ग्राम पंचायतोंकृबसीबार, तिवरता, सिरकीखुर्द, लिटियाखार, केराकछार, रतिजा, चैनपुर, उडता, पुटा, रैनपुरखुर्द और नोनबिर्राकृके ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से शिविर में भाग लिया।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी सीधे आमजनों तक पहुँचती है, जिससे लाभार्थियों को योजनाओं का प्रत्यक्ष और सरल लाभ मिलता है। साथ ही समस्याओं के त्वरित निराकरण से लोगों का विश्वास बढ़ता है और शासन-प्रशासन की पहुँच आमजन तक मजबूत होती है।
शिविर के आयोजन में एसडीएम पाली श्री रोहित सिंह, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मोहनीष देवांगन तथा तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से आमजन तक पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता एवं सहमति से विवादों के समाधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत 2026 ) का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह 21 अप्रैल से आरम्भ होकर 21, 22 एवं 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ सम्पन्न होगा । माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष लंबित मामलों हेतु दिनांक 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को अपने मामले का शीघ्र और सौहार्दपूर्ण ढंग से समाधान करें। इसमें शामिल मामले दीवानी एवं पारिवारिक मामले, बैंक ऋण और वसूली संबंधी मामले बीमा दावा, मोटर दुर्घटना दावा, चेक बाउंस मामले, सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से संबंधित मामले, उ1पभोक्ता और विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण संबंधी मामले, भाड़ा विवाद, आदि शामिल है।
आवश्यक सूचना-लोक अदालत की प्री- सिटिंग शुरू हो चुकी है। जो कि दिनांक 06.05.2026 से दिनांक 20.05.2026 तक जिला न्यायालय कोरबा के वी.सी. कक्ष में आयोजित की जावेगी। जिसमें पक्षकारों को सूचना के माध्यम से सुलह हेतु बैठक में उपस्थित होने हेतु आमंत्रित किया गया है। ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड दोनों माध्यमों से पक्षकारों की भागीदारी संभव है। अधिवक्ता या पक्षकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा से संपर्क कर सकते है । मान. जिला न्यायालयों में प्रशिक्षित मध्यस्थ सौहार्दपूर्ण लिखित समझौते तक पहुंचने के लिए लोक अदालत की प्री – सिटिंग करेंगे। सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के नंबर 07759299134 पर संपर्क कर सकते है। दिनांक 06.05.2026 से दिनांक 08.05.2026 को पक्षकारों की सुलह हेतु प्री सिटिंग आयोजित की गई। जिसमें माननीय न्यायाधीशगण श्रीमती गरिमा शर्मा, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा (छ0ग0), डॉ० ममता भोजवानी, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा (छ0ग0), श्री सुनील कुमार नंदे, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा (छ0ग0), सीमा प्रताप चंद्रा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) कोरबा (छ0ग0), द्वारा पक्षकारों को निरंतर सहमति से विवादों के समाधान किये जाने हेतु सुलह हेतु बैठक किया जा रहा है।
The Duniyadari: कोरबा,08 मई 2026/जिले के युवाओं के लिए प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एक महत्वपूर्ण अवसर लेकर आई है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों एवं संस्थानों में इंटर्नशिप करने का अवसर प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें वास्तविक कार्य अनुभव प्राप्त होगा तथा भविष्य में बेहतर रोजगार संभावनाएँ विकसित होंगी।
योजना के अंतर्गत चयनित युवाओं को लगभग 9000 रूपए प्रतिमाह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। 6 से 9 माह की अवधि तक मिलने वाला यह कार्य अनुभव युवाओं के कौशल, आत्मविश्वास और व्यावसायिक दक्षता को सुदृढ़ करेगा।
युवाओं को योजना से जोड़ने हेतु माय भारत प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा रहा है। जिले के इच्छुक युवा पहले माय भारत पोर्टल पर पंजीयन कर सकते हैं, जिसके बाद उन्हें स्वतः प्रधानमंत्री इंटर्नशिप वेबसाइट से जोड़ दिया जाएगा। इससे आवेदन प्रक्रिया सहज, सरल और सुगम हो सकेगी, तथा अधिक से अधिक युवाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की कार्यप्रणाली से जोड़ना और उन्हें रोजगार योग्य बनाना है। यह योजना विशेष रूप से उन छात्रों और युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी है जो पढ़ाई के साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर अपने करियर को दिशा देना चाहते हैं।
जिले के सभी पात्र एवं इच्छुक युवाओं से अपील की जाती है कि वे समय पर पंजीयन कर इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाएँ। अधिक जानकारी हेतु माय भारत प्लेटफॉर्म तथा संबंधित कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
The Duniyadari: *ग्राम पहंदा में जनसमस्या निवारण शिविर का किया गया आयोजन*
*169 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण*
कोरबा,08 मई 2026/
सुशासन तिहार के तहत विकासखंड कोरबा अंतर्गत कलस्टर ग्राम पंचायत पहन्दा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया तथा विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुष्मिता कलमेश अनंत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बिजमोती राठिया, जनपद सदस्य श्री अनिल खुंटे, श्री किशन कोसले एवं श्री विजय पटेल, विधायक प्रतिनिधि श्री आशीष गंगोली और श्री दशरथ सिंह खड़िया, तथा मंडल संयोजक श्री किशन साव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत पहन्दा की सरपंच श्रीमती संगीता सिंह कंवर ने की। इनके अतिरिक्त पताढ़ी, उरगा, खोड्डल, मसान, तिलकेजा, कुकरीचोली, बरीडीह, देवरमाल और कटबितला के सरपंच भी उपस्थित रहे।
शिविर में विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान किया गया। एनआरएलएम बिहान योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट आजीविका कार्य के लिए तीन “लखपति दीदी” श्रीमती अंजनी कंवर (बरीडीह), श्रीमती बबीता (पहन्दा) और श्रीमती रेशम रात्रे (तिलकेजा) को सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पंचायत विभाग द्वारा 11 सदस्यों को जॉब कार्ड प्रदान किए गए। कृषि विभाग की शाकम्भरी योजना के अंतर्गत दो हितग्राहियों को सिंचाई पंप दिए गए। राजस्व विभाग द्वारा एक जाति प्रमाण पत्र एवं छह डिजिटल किसान किताबें प्रदान की गईं। पंचायत विभाग ने 23 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आवास की चाबी और प्रशस्ति पत्र दिए गए। समाज कल्याण विभाग ने एक हितग्राही को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई। मुख्यमंत्री पेंशन योजना के अंतर्गत 43 पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति प्रदान की गई।
शिविर में कुल 497 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 169 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। क्लस्टर के ग्राम पंचायतों में उरगा, पहन्दा, पताढ़ी, खोड्डल, मासन, तिलकेजा, कुकरीचोली, बरीडीह, देवरमाल, कटबितला, सेमीपाली, कुदुरमाल और अखरापाली शामिल हैं।
मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के शिविरों से आमजन में शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाता है। शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण अत्यंत आवश्यक है, जिसके लिए सभी विभागों को मिलकर सकारात्मक कार्य करने की आवश्यकता है।
शिविर में विशेष रूप से अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, अनुविभागीय अधिकारी सरोज महिलांगे, जनपद सीईओ खगेश निर्मलकर, किशन साव, जनपद सदस्यगण एवं क्लस्टर के सभी सरपंच उपस्थित रहे।
**सिंचाई संकट से मिली राहत, किसान शिव कंवर को मिला पेट्रोल चालित पंप**
कोरबा 08 मई, 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार 2026 प्रदेशवासियों के लिए विश्वास, संवेदनशीलता और जनसेवा का नया प्रतीक बनकर उभरा है। गांवों की चैपालों से लेकर जनसमस्या निवारण शिविरों तक शासन और जनता के बीच संवाद का ऐसा सशक्त सेतु तैयार हुआ है, जहां लोगों की समस्याएं सिर्फ सुनी नहीं जा रहीं, बल्कि संवेदनशीलता और तत्परता के साथ उनका समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है। राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर सुशासन की अवधारणा को वास्तविक धरातल पर साकार कर रही है।
कोरबा जिले में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में आम नागरिकों के साथ किसानों में भी विशेष उत्साह देखा जा रहा है। शासन की संवेदनशील पहल से किसानों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें राहत प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम नवापारा निवासी कृषक श्री शिव कंवर, पिता श्री बाबू सिंह कंवर को भी सुशासन तिहार के माध्यम से बड़ी राहत मिली है। वर्षों से खेती-किसानी से जुड़े श्री कंवर लगभग तीन से चार एकड़ भूमि में धान की खेती करते हैं। खेती ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य आधार है, लेकिन सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं होने के कारण उन्हें हर वर्ष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। खेतों तक समय पर पानी नहीं पहुंच पाने से फसल उत्पादन प्रभावित होता था और अतिरिक्त आर्थिक परेशानी भी उठानी पड़ती थी। उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निराकरण किया गया तथा उन्हें पेट्रोल चालित पंप प्रदान किया गया। पंप मिलने से अब उन्हें सिंचाई में सुविधा होगी और खेती का कार्य अधिक सुचारु रूप से हो सकेगा। इससे फसल उत्पादन बढ़ने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
श्री कंवर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में आम लोगों के लिए राहत का माध्यम बन रहा है। उन्होंने बताया कि अब खेतों में पानी की समस्या दूर होगी और खेती बेहतर तरीके से कर सकेंगे। उन्होंने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
The Duniyadari: *कुशलतापूर्वक परीक्षा संपन्न कराने हेतु केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*
*राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से...