Home Blog Page 86

आज का राशिफ़ल: 5 मई 2026, मंगलवार

*5 मई 2026, मंगलवार – दैनिक राशिफल*

*मेष:* आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। खर्च पर नियंत्रण रखें। शाम को परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। शुभ रंग: लाल।

*वृषभ:* दिन की शुरुआत धीमी रहेगी पर दोपहर बाद काम में गति आएगी। पैसों के मामले में सावधानी बरतें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। शुभ रंग: सफेद।

*मिथुन:* व्यापार में लाभ के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को बॉस से तारीफ मिलेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है, खानपान ठीक रखें। शुभ रंग: हरा।

*कर्क:* आज भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। जमीन-जायदाद के मामले सुलझेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुभ रंग: दूधिया।

*सिंह:* मान-सम्मान बढ़ेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। शुभ रंग: सुनहरा।

*कन्या:* काम का बोझ ज्यादा रहेगा पर मेहनत का फल मिलेगा। नई योजना शुरू करने के लिए दिन ठीक नहीं है। भाई-बहनों से विवाद से बचें। शुभ रंग: नेवी ब्लू।

*तुला:* साझेदारी के काम में फायदा होगा। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। दांपत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा। फिजूलखर्ची से बचें। शुभ रंग: गुलाबी।

*वृश्चिक:* आज शत्रु सक्रिय रहेंगे, सतर्क रहें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी। नौकरी में बदलाव का मन बनेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शुभ रंग: मैरून।

*धनु:* संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। पढ़ाई में मन लगेगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं। निवेश करने से पहले सोच-विचार कर लें। शुभ रंग: पीला।

*मकर:* घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं। शुभ रंग: काला।

*कुंभ:* पराक्रम बढ़ेगा। छोटे भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। मीडिया, लेखन से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। गले में खराश हो सकती है। शुभ रंग: आसमानी।

*मीन:* वाणी के प्रभाव से काम बनेंगे। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से मतभेद हो सकता है। आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। शुभ रंग: समुद्री हरा।

छत्तीसगढ़ में ओवरटाइम के नाम पर 115 करोड़ का घोटाला, CSMCL से जुड़ी 7 एजेंसियों के संचालक EOWकी गिरफ्त में

The Duniyadari: Raipur- छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड CSMCL में बड़ा घोटाला सामने आया है। जांच में 115 करोड़ रुपये के फर्जी ओवरटाइम भुगतान का खुलासा हुआ है। इस मामले में EOW ने कार्रवाई करते हुए 7 मैनपावर एजेंसी संचालकों को गिरफ्तार किया है।

EOW को शिकायत मिली थी कि CSMCL के तहत शराब दुकानों में काम करने वाले प्लेसमेंट कर्मचारियों के नाम पर फर्जी ओवरटाइम बिल लगाकर करोड़ों का भुगतान किया जा रहा है। शुरुआती जांच में पता चला कि 2021 से 2024 के बीच मैनपावर एजेंसियों ने कर्मचारियों की ड्यूटी 8 घंटे की जगह 12-16 घंटे दिखाकर ओवरटाइम क्लेम किया। हकीकत में न तो कर्मचारी इतनी देर ड्यूटी पर थे और न ही उन्हें ओवरटाइम का पैसा मिला।

जांच एजेंसी के मुताबिक एजेंसियों ने CSMCL के कुछ अफसरों से मिलीभगत कर फर्जी मस्टररोल और बिल तैयार किए। करीब 115 करोड़ रुपये का भुगतान एजेंसियों को कर दिया गया। भुगतान के बाद रकम को आपस में बांट लिया गया।

EOW ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में एक साथ छापेमारी कर 7 एजेंसी संचालकों को हिरासत में लिया। इनके दफ्तरों और घरों से लैपटॉप, फर्जी बिल, मस्टररोल और बैंक दस्तावेज जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। CSMCL के जिन अफसरों की भूमिका संदिग्ध है, उन पर भी जल्द कार्रवाई हो सकती है।

EOW के एसपी ने बताया कि घोटाले की रकम और बढ़ सकती है। कई और एजेंसियां रडार पर हैं। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ में भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, बना कर्मचारी चयन मंडल, IAS रेणु जी. पिल्ले बनीं अध्यक्ष

The Duniyadari: Raipur-  राज्य सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और एकरूपता लाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने “छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल” के गठन का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही “छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल” यानी व्यापमं का विलय नए मंडल में कर दिया गया है।

शासन ने 1991 बैच की वरिष्ठ IAS अधिकारी रेणु जी. पिल्ले को नए मंडल का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे अभी तक व्यापमं की अध्यक्ष थीं और छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही थीं। आदेश के मुताबिक वे माध्यमिक शिक्षा मंडल का प्रभार भी यथावत देखती रहेंगी।

अब प्रदेश में सभी सरकारी भर्तियों और चयन प्रक्रियाओं का संचालन इसी नए मंडल के जरिए होगा। पहले अलग-अलग विभागों और व्यापमं के जरिए होने वाली परीक्षाएं अब एक ही व्यवस्था के तहत आयोजित की जाएंगी।

सरकार का मानना है कि इस कदम से भर्ती प्रक्रिया तेज होगी और गड़बड़ियों की आशंका कम होगी। इसे प्रशासनिक सुधार की दिशा में अहम पहल बताया जा रहा है। नए मंडल के गठन से लाखों अभ्यर्थियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी भर्तियों की जानकारी और प्रक्रिया मिल सकेगी।

IPL पर ऑनलाइन सट्टा खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, ‘सायलेंट 777’ ऐप से चला रहे थे रैकेट, 73 हजार का सामान जब्त

Oplus_16908288

The Duniyadari: Durg– IPL मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का दुर्ग पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पाटन थाना और ACCU दुर्ग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10 हजार नगद और 63 हजार कीमत के 4 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक 4 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पाटन के बाजार चौक स्थित मछली मार्केट के पास कुछ युवक मोबाइल ऐप से IPL मैचों पर अवैध सट्टा चला रहे हैं। टीम ने तुरंत घेराबंदी कर चार संदिग्धों को दबोच लिया।

तलाशी में आरोपियों के फोन में ‘सायलेंट 777’ नाम का ऐप मिला, जिससे वे ऑनलाइन सट्टा खेल रहे थे और खिला भी रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि 15 दिन पहले ही ऑनलाइन लिंक खरीदकर सट्टे का धंधा शुरू किया था। मकसद जल्दी पैसा कमाना था।

पुलिस ने चारों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत केस दर्ज किया है। सभी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

*गिरफ्तार आरोपी:*

1. करन देवांगन, 23 साल, सुभाष चौक पाटन

2. उत्तम निषाद, 29 साल, शांति नगर भिलाई-3

3. गोपाल निषाद, 27 साल, ग्राम अटारी पाटन

4. लोकेश उर्फ अरमान यादव, 29 साल, ग्राम अटारी पाटन

पुलिस ने कुल 73 हजार रुपये का माल जब्त किया है और आगे की जांच जारी है।

प्रगति मछुआ सहकारी समिति नगोई बछेरा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

The Duniyadari: कोरबा 04 मई 2026/

प्रगति मछुआ सहकारी समिति मर्यादित नगोई बछेरा पंजीयन क्रमांक 357 विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

रिटर्निंग अधिकारी श्री एच.के.चौहान द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 15 मई 2026 को सुबह 11.30 बजे से अपरांह 03.30 बजे तक समिति कार्यालय में लिया जायेगा। विशेष साधारण सम्मिलन में मतदान 22 मई को सुबह 10 बजे से अपरांह 03 बजे तक सोसायटी कार्यालय में कराया जायेगा। मतदान समाप्ति के एक घंटे के बाद समिति कार्यालय में मतगणना की जायेगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया 26 मई 2026 को प्रातः 11.30 बजे से अपरान्ह 03.30 बजे तक समिति कार्यालय में संपन्न होगी। निर्वाचन कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए समिति के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।

नशामुक्ति की ओर बढ़ते कदम – ग्राम पंचायत तेलसरा की प्रेरक पहल

The Duniyadari: कोरबा 04 मई 2026/

कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत तेलसरा, जनपद पंचायत कटघोरा (छत्तीसगढ़) में एक वृहद् नशामुक्ति रैली का सफल आयोजन किया गया। रैली डिपरापारा से बैगाकुड़ा तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

भारत माता वाहिनी दल के सदस्यों ने नारे और स्लोगन के माध्यम से लोगों को नशामुक्ति का संदेश दिया और जागरूकता फैलाने के लिए नशामुक्ति साहित्य का वितरण किया। रैली के दौरान आमजन को नशा त्यागने और नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग कोरबा के उपसंचालक श्री हरीश सक्सेना द्वारा नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि नशा किस प्रकार व्यक्ति, परिवार और समाज को प्रभावित करता है तथा इससे बचाव और रोकथाम के उपाय क्या हैं। उनके संबोधन ने ग्रामीणों को नशामुक्त जीवन के प्रति प्रेरित किया।

रैली को सफल बनाने में सुश्री दीपमाला नामदेव, उपनिरीक्षक आबकारी, जनपद सदस्य सुफूल दास, सरपंच श्रीमती इंदु मिथलेश कंवर, उपसरपंच श्री विनय कंवर, पंच जयपाल सिंह कंवर, परिवीक्षा अधिकारी  एम.के. दिवाकर, ग्राम पंचायत सचिव श्रीमती लता पटेल, समाज कल्याण विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर  अजय साहू तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह रैली ग्राम पंचायत तेलसरा सहित पूरे क्षेत्र में नशामुक्ति के संदेश को मजबूत करती है और समाज में एक सकारात्मक बदलाव की दिशा में प्रेरक कदम के रूप में स्थापित होती है।

KORBA: सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन

The Duniyadari: कोरबा 04 मई 2026/

भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्याय को सरल एवं सुलभ तरीक से आमजन तक पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता एवं सहमति से विवादों के समाधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाधान समारोह ( विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह 21 अप्रैल से आरंभ होकर 21, 22, एवं 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ सम्पन्न होगा।

विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22 तथा 23 अगस्त को किया जायेगा। इस दौरान सुलह बैठकों का आयोजन राज्य, जिला तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण/ समिति के मध्यस्थता केन्द्रों में किया जायेगा। सुलह वार्ता की प्रक्रिया 21 अपै्रल से ही प्रारंभ हो चुकी है। इस समाधान समारोह का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति से त्वरित निष्पादन करना है। अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं सभी संबंधित पक्षों से अपील की गई है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और आपसी सहमति से समाधान की दिशा में प्रयास करें। सुलह बैठकों में पक्षकार सशरीर अथवा आभासी माध्यम से भी शामिल हो सकते हैं। इन बैठकों में प्रषिक्षित मध्यस्थ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण/समिति के अधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे।

अपने मामलों को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 में शामिल करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 मई निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए समाधान समारोह हेतु स्थापित वन स्टाॅप सेंटर (वार रूम) के संपर्क नंबर 011-23115652, 011-23116464 तथा सी.आर.पी. निदेशक संपर्क नंबर 011-23115652, 011-23116465 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त वन स्टाॅप सेंटर (कक्ष संख्या 806 एवं 808 बी ब्लाॅक, अतिरिक्त भवन परिसर, सर्वोच्च न्यायालय) के लैंडलाइन नंबर- 7759299134 में संपर्क किया जा सकता है।

पिपरिया एवं ईरफ में 05 मई को और 06 मई कोे जल्के एवं पहंदा में जन समस्या निवारण शिविर होगी आयोजित

The Duniyadari: *सुशासन तिहार-2026*

कोरबा 04 मई 2026/

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में 05 मई को प्रातः 11 बजे से पोंड़ीउपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पिपरिया और पाली विकासखंड के ग्राम ईरफ में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी। इसी तरह 07 मई को विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम जल्के एवं कोरबा विकासखंड के ग्राम पहंदा में शिविर का आयोजन किया गया है।

योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों को पहुंचाने का माध्यम है सुशासन तिहार

The Duniyadari: *सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम कनकी में लगाया गया शिविर*

*182 आवेदनों का हुआ मोैके पर निराकरण*

कोरबा, 4 मई 2026/

सुशासन तिहार के तहत आज ग्राम कनकी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। ग्रामीणों ने भी अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। मत्स्य, पंचायत, राजस्व, खाद्य विभाग द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कँवर ने कहा कि जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी पहल है। उन्होंने इस अभियान के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की मंशा है कि गाँव, गरीब और किसान को योजनाओं का लाभ सीधे उनके गाँव में ही उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने ग्रामीणों से साइबर क्राइम से सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से पेड़ न काटने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील भी की।

जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अशोक बाई कँवर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाएँ जनता तक आसानी से पहुँच सकें, इसी उद्देश्य से प्रत्येक क्षेत्र में शिविर लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार शिविरों में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई कर लाभार्थियों को संतुष्ट किया जाए।

जनपद उपाध्यक्ष श्री मनोज झा ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत कनकी में आयोजित यह शिविर सरकार की जनकेन्द्रित सोच का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अब किसी भी छोटे-बड़े कार्य के लिए ग्रामीणों को जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि शिविरों के माध्यम से समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही किया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का या तो निराकरण होगा अथवा निराकरण न होने की स्थिति में कारणों की स्पष्ट जानकारी आवेदक को दी जाएगी। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने और पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्ष लगाने की अपील की।

जनपद पंचायत करतला के सीईओ ने बताया कि जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 962 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 182 का शिविर स्थल पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों का परीक्षण उपरांत निराकरण किया जायेगा। शिविर में कई विभागों से हितग्राहियों को अतिथियों के द्वारा सामग्रियों एवं प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ग्राम पंचायत सलिहाभाठा को टी.बी. मुक्त ग्राम घोषित करने पर स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र भेंट किए। शिविर में 03 हितग्राहियों को किसान किताब, 01 हितग्राही को आइस बॉक्स, 01 हितग्राही को ग्रोथ प्रमोटर, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 03 हितग्राहियों को आवास की चाबियां सौंपी गईं। महात्मा गांधी नरेगा से लाभार्थियों को जॉब कार्ड दिए गए। खाद्य विभाग ने 05 लोगों को राशन कार्ड प्रदान की गई। इस अवसर पर सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विभागीय अधिकारियों ने एकजुट होकर ग्रामीण विकास की दिशा में सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री देवेन्द्र पटेल, डाॅ. तरुण किरण (आई.ए.एस.), एसडीएम  सरोज महिलांगे, अन्य विभागीय अधिकारी, जन प्रतिनिधिगण सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविर से मिली राहत, धर्मेंद्र राजवाड़े के चेहरे पर झलकी खुशी

The Duniyadari: *संवेदनशील शासन, त्वरित समाधान की नई पहचान*

*मिला डिजीटल किसान किताब*

कोरबा, 04 मई 2026/

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर आमजनों के लिए राहत, विश्वास और त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही हैं। शासन की योजनाओं और सेवाओं को सीधे गांव स्तर तक पहुंचाने तथा आम नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले भर में ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज कोरबा जिले के ग्राम पंचायत कनकी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर आम नागरिकों से प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली, जिससे लोगों में शासन के प्रति बढ़ते विश्वास का स्पष्ट संकेत मिलता है।

यह शिविर ग्राम कनकी के निवासी श्री धर्मेंद्र कुमार राजवाड़े के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हुआ। उन्हें शिविर के माध्यम से डिजिटल किसान किताब प्रदान की गई, जो उनके कृषि कार्यों के लिए अत्यंत उपयोगी है। इस सुविधा से न केवल उनकी खेती-किसानी के कार्यों में सहजता आएगी, बल्कि शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में भी अब उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

श्री राजवाड़े ने बताया कि वे एक कृषक हैं और लंबे समय से खेती का कार्य कर रहे हैं। उनके पास लगभग 8 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे मुख्य रूप से धान की खेती करते हैं। परिवार में चार सदस्य हैं और खेती ही उनकी आजीविका का प्रमुख स्रोत है। उन्होंने बताया कि डिजीटल किसान किताब मिलने से अब उन्हें फसल विक्रय, ऋण प्राप्ति तथा अन्य कृषि संबंधी प्रक्रियाओं में काफी सुविधा होगी और समय की भी बचत होगी। उन्होंने जनसमस्या निवारण शिविर को जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।