Home Blog Page 89

दिल्ली के विवेक विहार में भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत; नेताओं ने जताया शोक

Oplus_16908288

The Duniyadari: राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके स्थित विवेक विहार में रविवार तड़के एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया।

इस आग में झुलसकर 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, आग विवेक विहार फेज-1 की एक इमारत में लगी, जिसने देखते ही देखते दूसरे, तीसरे और चौथे मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। तड़के मिली सूचना के बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद इमारत में फंसे लोगों को निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

रेस्क्यू के दौरान 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

इस दर्दनाक हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और पीड़ित परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

वहीं विष्णु देव साय ने भी घटना को हृदयविदारक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। कुछ लोग बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन कई लोग अंदर ही फंस गए, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

हेड मास्टर पर फर्जी हाजिरी का आरोप, डीईओ ने किया निलंबित

The Duniyadari: Bilaspur- मुंगेली जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय प्राथमिक शाला उमरिया के प्रधान पाठक राजेंद्र कुमार नेताम को निलंबित कर दिया है।

उन पर प्रशासनिक अनियमितता और उपस्थिति रजिस्टर में छेड़छाड़ कर फर्जी हाजिरी दर्ज करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान उन्हें विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय लोरमी में संलग्न किया गया है।

यह कार्रवाई सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (एबीओ) द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।

जांच में पाया गया कि संबंधित शिक्षक बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित रहते थे।

इसके बावजूद उपस्थिति पंजी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते थे, जो कूटरचना की श्रेणी में आता है।

विभाग ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कड़ी कार्रवाई की है।

डीईओ ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का उल्लंघन है। मामले को गंभीर मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है और आगे की जांच जारी है।

CM साय ने सुशासन तिहार के तहत गांव पहुंचकर सुनीं समस्याएं, कई विकास कार्यों की घोषणा

The Duniyadari: Raipur/जशपुर- सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा इस बार जशपुर जिले के सुदूर वनांचल ग्राम चंदागढ़ में देखने को मिला, जहां उन्होंने सीधे ग्रामीणों के बीच पहुंचकर जनकेंद्रित शासन की मिसाल पेश की। हेलीकॉप्टर से उतरते ही ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री सबसे पहले पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम भैंसामुड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने बजरंग बली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद गांव के बीच बरगद के पेड़ के नीचे जनचौपाल लगाई गई, जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सीधे सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

सीएम साय ने कहा कि 1 मई से 10 जून तक चलने वाला सुशासन तिहार सरकार को जनता के करीब लाने का प्रयास है, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने राशन वितरण, पेयजल, बिजली, राजस्व संबंधी दिक्कतों और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनचौपाल में महिला स्व-सहायता समूहों की भूमिका भी चर्चा में रही। “लखपति दीदी” सुमिला कोरवा और पुष्पलता चौहान से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी आत्मनिर्भरता की सराहना की। उन्होंने बताया कि राज्य में लाखों महिलाएं छोटे व्यवसायों के जरिए आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत है। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने चंदागढ़ और भैंसामुड़ा के विकास के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। इनमें सामुदायिक भवन, मिनी स्टेडियम, सीसी सड़क निर्माण और बच्चों के लिए खेल सामग्री उपलब्ध कराने जैसी योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों के लिए जमीन चिन्हांकन और समयसीमा तय करने के निर्देश भी दिए।

ग्रामीणों से बातचीत के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का भी जायजा लिया गया। महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ पर संतोष जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।

इसके अलावा तेंदूपत्ता संग्रहण, चरण पादुका योजना और विभिन्न तीर्थ योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि पंचायत स्तर पर अटल डिजिटल सेवा केंद्रों के माध्यम से अब आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र जैसी सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध हो रही हैं, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल रही है।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि हर शिकायत पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी और सुशासन को जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाया जाएगा।

कोयला ट्रांसपोर्ट घोटाला: 575 ट्रेलर रास्ते से गायब, CBI ने दर्ज की FIR

Oplus_16908288

The Duniyadari: Raigarh जिले के पुसौर ब्लॉक स्थित एनटीपीसी लारा पावर प्लांट में कोयला परिवहन को लेकर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सैकड़ों ट्रेलर कोयला लेकर प्लांट के लिए रवाना तो हुए, लेकिन वे निर्धारित स्थान तक पहुंचे ही नहीं। इस गंभीर अनियमितता को देखते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला करीब तीन साल पुराना है, जब प्लांट को नियमित खदानों से पर्याप्त कोयला नहीं मिल पा रहा था। उस दौरान वैकल्पिक स्रोतों से सड़क मार्ग के जरिए कोयले की आपूर्ति बढ़ाई गई थी। इसी दौरान परिवहन से जुड़े रिकॉर्ड में गड़बड़ी का शक पैदा हुआ।

जांच में सामने आया कि 28 अप्रैल 2023 से 22 मई 2024 के बीच कुल 575 ट्रेलर कोयला लेकर प्लांट के लिए रवाना हुए थे, लेकिन इनमें से कई वाहन गंतव्य तक पहुंचे ही नहीं। दस्तावेजों और स्टॉक मिलान में भारी अंतर मिलने के बाद वित्तीय प्रबंधन विभाग ने इस पर गहन जांच की, जिसमें बड़े स्तर पर अनियमितता की पुष्टि हुई।

सूत्रों का कहना है कि इस पूरे मामले में परिवहन कंपनियों और प्लांट से जुड़े कुछ अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और दस्तावेजों की पड़ताल शुरू कर दी है।

फिलहाल जांच जारी है और आने वाले समय में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

कोरबी चौकी की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

The Duniyadari: कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी कोरबी ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, 3 मई 2026 को चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर सुरेश कुमार जोगी अपनी टीम के साथ ग्राम बागुडी में गश्त और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए निकले थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव निवासी सोनसिंह पावले अपने घर के पीछे अवैध रूप से अंग्रेजी शराब छिपाकर बिक्री कर रहा है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक कार्टन में रखी 48 बोतल (प्रत्येक 180 एमएल) गोवा व्हिस्की बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 8.64 लीटर पाई गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी सोनसिंह पावले (50 वर्ष) शराब रखने का कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मौके से एक मोटरसाइकिल (CG 12 AP 5052) भी जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क) और 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी के नेतृत्व में आरक्षक परमसिंह दिवाकर, संजय साहू और रवि ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की चेतावनी: अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Viral Video पर मचा हड़कंप: थाना प्रभारी के व्यवहार की जांच शुरू

The Duniyadari: धमतरी जिले के बोरई क्षेत्र से 1 मई 2026 को सामने आए एक वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे में हलचल पैदा कर दी है। वीडियो में बोरई थाना प्रभारी एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं, जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। मामले की जांच डीएसपी स्तर के राजपत्रित अधिकारी को सौंपी गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिले में अवैध तस्करी—खासतौर पर गांजा परिवहन—पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानों पर लगातार नाकेबंदी की जा रही थी। इसी क्रम में बोरई थाना क्षेत्र में उड़ीसा की ओर से आने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही थी।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने नाके पर रुकने के बजाय तेज रफ्तार से वाहन आगे बढ़ा दिया। इसके बाद थाना प्रभारी ने उसका पीछा किया और बाजार क्षेत्र में जाकर वाहन को रुकवाया।

पुलिस का कहना है कि वाहन चालक ने रुकने के बाद न केवल अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि शासकीय कार्य में भी बाधा उत्पन्न की। साथ ही, यह भी सामने आया है कि घटना का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, वह पूरे घटनाक्रम का केवल एक हिस्सा दिखाता है।

फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कोरबा में इंसानियत की मिसाल: कुत्तों के हमले से बंदर को बचाकर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

The Duniyadari: KORBA जिले के खरमोरा इलाके में शुक्रवार को एक संवेदनशील घटना सामने आई, जहां भीषण गर्मी से परेशान एक बंदर पानी और भोजन की तलाश में रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गया। प्यास से बेहाल यह बंदर जैसे ही एक घर में घुसा, आसपास के कुत्तों ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया।

घर के भीतर से शोर सुनकर बाहर आए लोगों ने तुरंत स्थिति को समझा और कुत्तों को खदेड़कर बंदर को बचाया। डर के मारे बंदर घर के एक कोने में जाकर छिप गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय निवासी दीप माला ने वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम को सूचित किया। इसके बाद टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी ने वन विभाग को अवगत कराया। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक बंदर को सुरक्षित बाहर निकाला।

गर्मी से परेशान बंदर को पहले पानी से नहलाकर ठंडक दी गई, ताकि उसका शरीर का तापमान सामान्य हो सके। कुछ समय देखरेख के बाद जब वह पूरी तरह स्वस्थ हो गया, तो उसे उसके प्राकृतिक आवास, जंगल में छोड़ दिया गया।

इस पूरी घटना में स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम की तत्परता ने एक बेजुबान जानवर की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

CM साय ने बच्चों संग थामा बल्ला, बोले- गांव की प्रतिभा को मिले पूरे संसाधन

Oplus_16908288

The Duniyadari: रायपुर- जशपुर जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शनिवार को ग्राम भैंसामुड़ा में एक अलग ही अंदाज नजर आया। शासकीय प्राथमिक शाला चंदागढ़ के औचक निरीक्षण के दौरान स्कूल मैदान में क्रिकेट खेल रहे बच्चों को देखकर सीएम खुद को रोक नहीं पाए। वे प्रोटोकॉल तोड़कर सीधे मैदान में पहुंचे और बच्चों के साथ बल्लेबाजी करने लगे। मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

सीएम साय ने बच्चों से बेहद सहजता से बात की। उन्होंने पूछा कि रोज कितना पढ़ते हो, कौन-सा खेल पसंद है और मैदान में कितनी देर खेलते हो। स्थानीय खिलाड़ी प्रकाश ठाकुर से भी उन्होंने गांव में खेल के माहौल और सुविधाओं की कमी पर चर्चा की। बच्चों ने बताया कि किट और स्पोर्ट्स ड्रेस न होने से दिक्कत होती है।

बच्चों का जुनून देख मुख्यमंत्री ने तुरंत कलेक्टर को आदेश दिया कि स्कूल के हर बच्चे के लिए क्रिकेट किट और स्पोर्ट्स ड्रेस का इंतजाम किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों के बच्चों में टैलेंट की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और सुविधाएं चाहिए। खेल और पढ़ाई दोनों साथ चलें, यही सरकार की मंशा है।

मौके पर मौजूद सरपंच रोशन प्रताप सिंह से सीएम ने गांव में चल रहे विकास कार्यों, सड़क, पानी और स्कूल की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुनियादी जरूरतों के साथ खेल मैदान और शिक्षा पर विशेष फोकस रखा जाए।

मुख्यमंत्री का यह दौरा महज निरीक्षण नहीं था। बच्चों के साथ बिताए पलों ने पूरे गांव में नई ऊर्जा भर दी। ग्रामीणों ने कहा कि जब मुखिया खुद जमीन पर उतरकर बच्चों का हौसला बढ़ाता है तो भरोसा और बढ़ जाता है।

युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

The Duniyadari: महासमुंद- जिले के सराईपाली विकासखंड में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शिशुपाल पर्वत शिखर के नीचे एक युवक और एक युवती के शव पड़े होने की खबर सामने आई। सूचना मिलते ही सरायपाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू की गई।

पुलिस के मुताबिक, सुबह ग्रामीणों ने सबसे पहले शवों को देखा और तत्काल इसकी जानकारी थाने में दी। प्रारंभिक जांच में दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना कब की है और मौत किन परिस्थितियों में हुई।

घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। स्थानीय लोग दोनों को प्रेमी युगल होने की आशंका जता रहे हैं, हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी इसी स्थान पर ऐसे मामलों की चर्चा होती रही है, जिसके चलते आशंकाएं और बढ़ गई हैं।

मौके पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंची है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।

सुशासन तिहार में CM साय का औचक दौरा, सुदूर वनांचल चंदागढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री

The Duniyadari: पत्थलगांव– सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत सुदूर वनांचल ग्राम चंदागढ़ का अचानक दौरा किया। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर गांव में उतरते ही क्षेत्र में हलचल बढ़ गई और ग्रामीण बड़ी संख्या में उनका स्वागत करने पहुंच गए।

मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने पारंपरिक अंदाज में मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया और उनसे क्षेत्र की समस्याओं व विकास कार्यों को लेकर चर्चा की उम्मीद जताई।

इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव Subodh Kumar Singh और विशेष सचिव Rajat Bansal भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री का यह औचक निरीक्षण सुशासन तिहार के तहत जमीनी स्तर पर योजनाओं की स्थिति और ग्रामीणों से सीधे संवाद के उद्देश्य से किया जा रहा है।