Home Blog Page 88

युवाओं को नौकरी का मौका, 6 मई को लाईवलीहुड कॉलेज में लगेगा रोजगार मेला, 186 पदों पर होगी भर्ती

The Duniyadari: बलौदाबाजार-  जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिला रोजगार कार्यालय 6 मई को सकरी स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में बड़ा रोजगार मेला आयोजित कर रहा है। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चलने वाले इस मेले में 5 निजी कंपनियां 186 पदों पर सीधी भर्ती करेंगी।

*कौन-कौन सी कंपनी, कितने पद:*
*1. एक्स्ट्रा एडनरी स्कूल, बलौदाबाजार:* शिक्षक के 10 पद। योग्यता PG + http://B.Ed अंग्रेजी माध्यम। उम्र 18-40 साल। सैलरी 12-15 हजार।
*2. स्काई ऑटो मोबाईल नेक्सा:* रिलेशनशिप सेल्स 4 पद, रिसेप्शनिस्ट 1 पद। योग्यता 12वीं से ग्रेजुएट। उम्र 18-25 साल। सैलरी 10 हजार। कार्यक्षेत्र कसडोल, बलौदाबाजार।
*3. अलर्ट सिक्योरिटी रायपुर:* सहायक सुपरवाइजर 20, सिक्योरिटी सुपरवाइजर 8, टेंडर 2, मार्केटिंग 8 पद। योग्यता 8वीं पास + 0-2 साल अनुभव। उम्र 18-45 साल। सैलरी 10-25 हजार। कार्यक्षेत्र रायपुर।
*4. सार्थक क्रिएटिव ऑर्गनाइजेशन:* मैनेजर 5, ट्रेनर 15, रिसेप्शनिस्ट 5, मोबिलाइजर 5, प्रिंसिपल 3, टीचर 10 पद। योग्यता ग्रेजुएट/डिप्लोमा/ITI/PhD/NET + 1-5 साल अनुभव। उम्र 18-40 साल। सैलरी 8-17 हजार। कार्यक्षेत्र बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा।
*5. स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस रायपुर:* फील्ड ऑफिसर 30, कलेक्शन ऑफिसर 10 पद। योग्यता 10वीं पास। उम्र 18-30 साल। सैलरी 10 हजार-12,200। कार्यक्षेत्र भाटापारा, अकलतरा, सिमगा, बेमेतरा, आरंग।

*जरूरी दस्तावेज:* रोजगार मेले में शामिल होने के लिए जिला रोजगार कार्यालय में पंजीयन अनिवार्य है। इच्छुक युवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप या https://erojgar.cg.nic पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इंटरव्यू के दिन सभी प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी, रोजगार पंजीयन, जाति, निवास, आधार कार्ड और 2 पासपोर्ट फोटो साथ लाएं।

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार या 07727299443 पर संपर्क करें।

शादी से लौटते वक्त हादसा, कार नदी में गिरी, 4 दोस्तों की मौत, 2 की हालत गंभीर

The Duniyadari: कवर्धा,-  पंडरिया से शादी समारोह अटेंड कर रायपुर लौट रहे 6 दोस्तों की कार शनिवार देर रात फोक नदी के पुल से नीचे जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में बिरगांव रायपुर के रहने वाले 4 युवकों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि 2 युवक गंभीर रूप से जख्मी हैं।

यह घटना पांडातराई थाना क्षेत्र के गड़ाई गांव के पास की है। पुलिस के मुताबिक रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नदी में गिर गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और पुलिस को खबर दी।

हादसे में अरमान खान, सौंफ, अनस और कौनेन ने मौके पर दम तोड़ दिया। जुनैद रज़ा और आरज़ू खान को ग्रामीणों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला। दोनों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, हालत गंभीर होने पर रायपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

पांडातराई थाना पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में ओवरस्पीडिंग हादसे की वजह सामने आई है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

एक साथ 4 दोस्तों की मौत की खबर से बिरगांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में शोक की लहर है।

पांच राज्यों के चुनावी नतीजे: बंगाल में TMC-BJP में कांटे की टक्कर, असम-तमिलनाडु में सत्ताधारी दल आगे

The  Duniyadari: *नई दिल्ली, 3 मई 2026:* एक केंद्र शासित प्रदेश समेत 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना रविवार सुबह शुरू होते ही सियासी पारा चढ़ गया। शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल सबसे हॉट सीट बना हुआ है, जहां TMC और BJP 103-103 सीटों पर आमने-सामने हैं।

*बंगाल का संग्राम:* 293 सीटों वाली बंगाल विधानसभा में ममता बनर्जी हैट्रिक लगाने की कोशिश में हैं तो BJP पहली बार सत्ता का सपना देख रही है। 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में हुई वोटिंग में 92% से ज्यादा मतदान हुआ था, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा है। हाई-प्रोफाइल भवानीपुर सीट पर सीएम ममता बनर्जी का मुकाबला शुभेंदु अधिकारी से है। फिलहाल दोनों दल बराबरी पर चल रहे हैं।

 

*अन्य राज्यों का हाल:*

*असम:* 126 सीटों में BJP 61 पर आगे चल रही है, कांग्रेस सिर्फ 9 सीटों पर सिमटी दिख रही है। हिमंता सरकार वापसी की ओर बढ़ती दिख रही है।

 

*केरल:* यहां हर बार सत्ता बदलने का ट्रेंड है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस नीत UDF 71 सीटों पर तो LDF 64 सीटों पर आगे है। कांटे की टक्कर जारी है।

 

*तमिलनाडु:* सत्ताधारी DMK 104 सीटों पर बढ़त के साथ वापसी करती दिख रही है। AIADMK 27 सीटों पर आगे है।

 

*पुडुचेरी:* 30 सीटों वाले इस केंद्र शासित प्रदेश में BJP गठबंधन 22 सीटों पर आगे है। रंगास्वामी की वापसी तय मानी जा रही है। कांग्रेस गठबंधन 6 सीटों पर सिमटा है।

 

कुल मिलाकर असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मौजूदा सरकारें बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि केरल और बंगाल में तस्वीर अभी साफ नहीं है। दोपहर तक फाइनल नतीजे आने की उम्मीद है।

झाड़ा सिरहा के बलिदान दिवस पर सीएम साय का नमन, कहा—संघर्ष और स्वाभिमान की प्रेरणा हैं महानायक

The Duniyadari: Raipur-  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुरिया विद्रोह के वीर नायक झाड़ा सिरहा के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बस्तर की धरती ने ऐसे साहसी योद्धा को जन्म दिया, जिन्होंने अंग्रेज़ों की अत्याचारी नीतियों के खिलाफ निर्भीक होकर आवाज़ उठाई।

सीएम साय ने कहा कि झाड़ा सिरहा ने जनजातीय समाज को एकजुट कर अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष का मार्ग दिखाया। उनका जीवन स्वाभिमान, साहस और स्वतंत्रता के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने अपने अधिकारों और अस्मिता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, जो आज भी प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका बलिदान हमें यह सिखाता है कि अन्याय के सामने झुकना नहीं, बल्कि संगठित होकर उसका मुकाबला करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद

Oplus_16908288

The Duniyadari: जगदलपुर-  दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। बारसूर थाना क्षेत्र के तोडमा गांव के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियारों का जखीरा बरामद किया गया।

यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर CRPF की 195वीं बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दी। सघन तलाशी के दौरान जवानों को जंगल में छिपाई गई सामग्री मिली, जिसमें इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, INSAS और SLR के कारतूस, ग्रेनेड से संबंधित उपकरण, जिलेटिन, सेफ्टी फ्यूज वायर और संचार उपकरण शामिल हैं।

इसके अलावा एक भरमार बंदूक, वायरलेस सेट, बैटरियां और नक्सली साहित्य भी जब्त किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह डंप नक्सलियों की बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता था, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की कार्रवाइयों से नक्सलियों के छिपे नेटवर्क और संसाधनों का लगातार खुलासा हो रहा है। ऑपरेशन के बाद सभी जवान सुरक्षित लौट आए हैं और बरामद सामग्री को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

4 मई 2026 (सोमवार) का राशिफल

♈ मेष (Aries)

आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। करियर में नई योजना बन सकती है।

♉ वृषभ (Taurus)

स्वास्थ्य और रिश्तों पर ध्यान दें। शक या गलतफहमी से बचें, वरना तनाव बढ़ सकता है।

♊ मिथुन (Gemini)

काम में अनुशासन जरूरी है। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, फोकस बनाए रखें।

♋ कर्क (Cancer)

क्रिएटिविटी बढ़ेगी। परिवार और रिश्तों में खुशियां मिलेंगी।

♌ सिंह (Leo)

घर और करियर के बीच संतुलन बनाना जरूरी रहेगा। जल्दबाजी से बचें।

♍ कन्या (Virgo)

कागजी काम और दस्तावेजों में सावधानी रखें। छोटी गलती परेशानी दे सकती है।

♎ तुला (Libra)

पैसों और खर्चों पर ध्यान दें। पार्टनरशिप में सोच-समझकर फैसले लें।

♏ वृश्चिक (Scorpio)

नेतृत्व दिखाने का मौका मिलेगा। भावनाओं में बहने से बचें।

♐ धनु (Sagittarius)

छिपे विरोधियों से सावधान रहें। शांति और धैर्य से काम लें।

♑ मकर (Capricorn)

नेटवर्किंग और करियर में फायदा हो सकता है। घर-परिवार का भी ध्यान रखें।

♒ कुंभ (Aquarius)

नए अवसर मिलेंगे, लेकिन चुनौतियां भी रहेंगी। विवाद से दूर रहें।

♓ मीन (Pisces)

आध्यात्मिक सोच बढ़ेगी। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे।

चार महीने में ही बड़ा फेरबदल: 7 पुलिस अधीक्षकों का तबादला, अब संभालेंगे मुख्यालय की जिम्मेदारी

The Duniyadari: राज्य में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। पदोन्नति के महज चार महीने बाद ही सात पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला कर दिया गया है। इन अधिकारियों को अब फील्ड से हटाकर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है, जिससे प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

जारी आदेश के अनुसार, जिन अधिकारियों को हाल ही में पदोन्नत कर जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उन्हें अब मुख्यालय में अलग-अलग शाखाओं में तैनात किया गया है। यह बदलाव अचानक लिए गए फैसले के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि आमतौर पर फील्ड पोस्टिंग का कार्यकाल लंबा माना जाता है।

सूत्रों के मुताबिक, इस फेरबदल के पीछे प्रशासनिक आवश्यकताओं के साथ-साथ प्रदर्शन और समन्वय जैसे कारण भी माने जा रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर तबादलों के पीछे किसी विशेष वजह का खुलासा नहीं किया गया है।

नई पदस्थापना के तहत ये अधिकारी अब पुलिस मुख्यालय में कानून-व्यवस्था, योजना, प्रशिक्षण और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में अपनी सेवाएं देंगे। वहीं, खाली हुए जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति भी जल्द किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

इस अचानक हुए तबादले ने पुलिस विभाग के अंदर हलचल बढ़ा दी है और आने वाले दिनों में और बदलाव की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा।

तेज रफ्तार जेसीबी ने छीनी दो जिंदगियां: इलाज के लिए जा रहे दंपति की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Oplus_16908288

The Duniyadari: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ओडगी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। ओडगी-पाल-दनौली मुख्य मार्ग पर शंकर चौक और फॉरेस्ट कॉलोनी के बीच तेज रफ्तार जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम ठरकी निवासी 24 वर्षीय लालचंद चेरवा अपनी 23 वर्षीय पत्नी अंजुलता लता चेरवा को इलाज के लिए सूरजपुर ले जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही जेसीबी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों जेसीबी के पहिए के नीचे आ गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि जेसीबी चालक नाबालिग था और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

वहीं, पुलिस का कहना है कि चालक के नाबालिग होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है, क्योंकि कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने जेसीबी को जब्त कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विरोध का नेतृत्व कर रहे स्थानीय कांग्रेस नेता लवकेश गुर्जर ने बताया कि संबंधित जेसीबी पाल-दनौली में बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्य में लगी हुई थी। उन्होंने दावा किया कि कई लोगों ने नाबालिग को जेसीबी चलाते देखा है।

ग्रामीणों ने मृतक परिवार को उचित मुआवजा और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच जारी है।

तनाव: लड़की के भागने के मामले ने लिया हिंसक रूप, दुकान में लगाई आग

Oplus_16908288

The Duniyadari: राजस्थान के झालावाड़ जिले के भवानीमंडी क्षेत्र के पालियाखेड़ी गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है कि एक लड़की के भाग जाने के मामले को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई।

सूत्रों के अनुसार, कांदलखेड़ी गांव की एक लड़की को पास के हरीशपुर गांव का युवक अपने साथ ले गया था। इस घटना के बाद लड़की पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले को सुलझाने के लिए सुबह गांव में पंचायत और समाज के लोगों की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन बातचीत के दौरान ही माहौल बिगड़ गया।

आरोप है कि लड़की पक्ष के कुछ लोग पालियाखेड़ी गांव पहुंचे और लड़के के रिश्तेदारों के घर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान घर में मौजूद महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट की गई। हमलावरों ने पास की एक दुकान में आग भी लगा दी, जिससे उसमें रखा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

घटना में चार लोग—लीलाबाई, पद्मा, ईश्वर और सब्बा—घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के अनुसार, हमलावरों ने लाठी, पत्थर और लकड़ी से हमला किया।

सूचना मिलने पर भवानीमंडी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया और पुलिस ने हालात को नियंत्रण में किया। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की जांच जारी है।

बरगी हादसे के बाद गंगरेल डैम में सख्ती, बिना लाइफ जैकेट बोटिंग पर रोक

The Duniyadari: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्थित गंगरेल जलाशय में प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। हाल ही में बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है।
प्रशासनिक टीम ने गंगरेल के प्रमुख बोटिंग प्वाइंट्स का विस्तृत निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। इस दौरान लाइफ जैकेट, आपातकालीन किट और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरणों की स्थिति जांची गई। साथ ही नावों की तकनीकी मजबूती और संचालन के नियमों का भी परीक्षण किया गया, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।
अधिकारियों ने बोट संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा मानकों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। बिना लाइफ जैकेट किसी भी पर्यटक को बोटिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी और निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने कहा कि मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही बोटिंग संचालन की अनुमति दी जाएगी। साथ ही जिले के अन्य जल पर्यटन स्थलों पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को खत्म किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान पुलिस और आपदा प्रबंधन टीमों की मौजूदगी में मॉक ड्रिल भी कराई गई, जिसमें आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों की तैयारियों को परखा गया। प्रशासन ने साफ किया है कि आगामी पर्यटन सीजन में सुरक्षा के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
गौरतलब है कि गंगरेल डैम क्षेत्र राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक बोटिंग और क्रूज का आनंद लेने पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन की यह सख्ती सैलानियों की सुरक्षा के लिहाज से अहम मानी जा रही है।