Thursday, November 5, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News: ऑइल बनाने रखे टायरों में लगी आग, मौके पर फायर...

CG News: ऑइल बनाने रखे टायरों में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड मौजूद

320

धमतरी। CG News: धमतरी जिले के कासावही में शनिवार सुबह एक टायर गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

जानकारी के अनुसार, रुद्री थाना अंतर्गत कासावही के टायर गोदाम में सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखे पुराने टायर जलाकर खाक हो गए हैं। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पहुंची। आग लगने का कारण अज्ञात है।