Saturday, March 14, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के सचिव बनाए गए विक्रम...

CG News: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के सचिव बनाए गए विक्रम सिंह सिसोदिया

338

रायपुर। CG News: केंद्रीय सेवा के अफसर विक्रम सिंह सिसोदिया Vikram Sisodia को छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह का सचिव बनाया गया है। इस संबंध में विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक विक्रम सिसौदिया को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम- 2012 के तहत 1 फरवरी 2024 से डॉ. रमन सिंह के विधानसभा अध्यक्ष के कार्यकाल तक विधानसभा अध्यक्ष के सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

बता दें कि केंद्रीय सेवा के अफसर सिसौदिया डॉ. रमन जब केंद्र में राज्‍य मंत्री थे तब उनके साथ में हैं। 2003 में जब डॉ. रमन सिंह प्रदेश के मुख्‍यमंत्री बने तब सिसोदिया उनके ओएसडी बन गए और तब से वे डॉ. रमन के साथ में हैं।