Saturday, September 12, 2026
Home Breaking EX- Girlfriend की फोटो एडिट कर अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर किया अपलोड,...

EX- Girlfriend की फोटो एडिट कर अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर किया अपलोड, आरोपी गिरफ्तार

278
Oplus_131072

रायगढ़ जिले में युवक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की फोटो एडिट कर अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 20 वर्षीय युवती की जान पहचान कुछ समय पहले सोशल मीडिया के माध्यम से किरोड़ीमल नगर उच्चभिट्ठी निवासी मोहम्मद आसिफ कुरैशी (24) के साथ हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद युवक उसके साथ शादी करने की बात करने लगा, लेकिन युवती और उसके परिजन तैयार नहीं थे।

ऐसे में अपने पास रखे युवती की फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। जब 17 अक्टूबर को युवती की सगाई तय हुई, तो आसिफ कुरैशी ने युवती की फोटो अश्लील एडिट कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रायपुर भाग गया।

पुलिस से बचने रायपुर में सिम फेंक दिया

आरोपी ने सिम को फेंक दिया। जब इसकी जानकारी लगी तो युवती के परिजनों ने कोतरा रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लास्ट लोकेशन रायपुर दिखाने पर एक टीम राजधानी पहुंची। दूसरी टीम उसके परिचितों के यहां तालाश करने लगी।

जैजेुपर से पकड़ाया आरोपी युवक

शनिवार की रात आरोपी अपने जैजेपुर निवासी परिचितों के यहां छिपने के लिए पहुंचा, लेकिन इसकी भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने देर रात घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।