Saturday, July 27, 2024
HomeदेशRahul Gandhi: रायबरेली से राहुल गांधी तो अमेठी से गांधी परिवार के...

Rahul Gandhi: रायबरेली से राहुल गांधी तो अमेठी से गांधी परिवार के करीबी किशोरीलाल शर्मा लड़ेंगे चुनाव

Rahul Gandhi: नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: एआईसीसी ने नामांकन के आखिरी दिन शुक्रवार (3 मई) को यूपी की रायबरेली और अमेठी सीटों के लिए उम्मीदवार उतार दिए हैं। राहुल गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। जबकि, अमेठी में गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा को उतारा गया है। किशारी लाल शर्मा गुरुवार को ही अमेठी पहुंच गए थे। उनका मुकाबला स्मृति ईरानी से होगा। अमेठी और रायबरेली सीट पर लोकसभा चुनाव के 5वें दौर में 20 मई को वोटिंग होगी।

 

 

Rahul Gandhi: कौन हैं किशारी लाल शर्मा

 

 

Rahul Gandhi: सोनिया गांधी रायबरेली से सांसद थीं तो वह उनके सांसद प्रतिनिधि थे। उन्हें गांधी परिवार का भरोसेमंद कहा जाता है। उनके पास अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस पार्टी के काम को देखने का लंबा अनुभव है। किशोरी लाल मूलत: पंजाब के रहने वाले हैं। वह पहली बार 1983 में पूर्व पीएम राजीव गांधी के साथ अमेठी पहुंचे थे।

 

Rahul Gandhi: इसके बाद से वे लगातार पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उनकी गांधी परिवार से नजदीकियों का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 1991 में राजीव गांधी की मौत के बाद जब अमेठी सीट से गांधी परिवार के सदस्य चुनाव नहीं लड़ते थे तो भी केएल शर्मा यहां कांग्रेस के सांसदों के लिए काम करते थे। केएल शर्मा बिहार के पार्टी प्रभारी रह चुके हैँ। एआईसीसी और पंजाब कमेटी के लिए भी काम किया है। उन्हें बेहतरीन संगठन कार्यकर्ता माना जाता है।

 

 

2019 में स्मृति ईरानी ने छीनी थी अमेठी सीट

 

 

अमेठी और रायबरेली सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। अमेठी में 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को करीब 50 हजार से अधिक वोटों से हराकर सीट छीन ली थी। राहुल ने 2004 से 2019 तक लोकसभा में अमेठी का प्रतिनिधित्व किया था। उनके पिता और पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी भी 1981 से 1991 में अपनी मृत्यु तक अमेठी के निर्वाचित सदस्य थे। सोनिया गांधी ने 1999 में यहां से चुनाव लड़ा था। 2004 में राहुल को कमान सौंपी गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments