Tuesday, September 15, 2026
Home कोरबा कटघोरा-बिलासपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिता की मौत, पत्नी और बेटी गंभीर

कटघोरा-बिलासपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिता की मौत, पत्नी और बेटी गंभीर

175

The Duniyadari : कोरबा, 14 अक्टूबर। कटघोरा-बिलासपुर मार्ग पर सुंदरा नाला के पास बुधवार शाम करीब 4 बजे हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, उदयपुर जिले के उमदेवा चौकी क्षेत्र निवासी सुमन साय अगरिया (45) अपनी पत्नी संगीता अगरिया (42) और 15 वर्षीय बेटी कृष्णा के साथ बाइक से रिश्तेदारों के घर से लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर जा गिरे। हेलमेट पहनने के बावजूद सुमन साय को सिर में गहरी चोट लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी और बेटी को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तत्काल पाली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को मरच्यूरी भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।