Wednesday, June 10, 2026
Home Breaking महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं की ताकत, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास

महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं की ताकत, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास

3

The Duniyadari: Surajpur जिले की ग्रामीण महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना सिर्फ एक सरकारी सहायता योजना नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की नई राह साबित हो रही है। योजना के तहत हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं अपने परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को स्वयं पूरा कर पा रही हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

ग्राम बैजनाथपुर की रहने वाली कबीला देवांगन बताती हैं कि योजना से मिलने वाली राशि उनके परिवार के मासिक खर्चों में महत्वपूर्ण सहयोग दे रही है। अब उन्हें घरेलू जरूरतों, रसोई सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के लिए बार-बार आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। नियमित सहायता मिलने से परिवार का बजट संतुलित रखना भी आसान हो गया है।

उनका कहना है कि इस योजना ने उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ निर्णय लेने में भी आत्मविश्वास दिया है। पहले जहां छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब वे अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वहन कर पा रही हैं।

कबीला देवांगन ने राज्य सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। उन्होंने कहा कि इस पहल से प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा मिली है और वे परिवार की प्रगति में अधिक सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

प्रदेश में लागू यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनके सामाजिक सम्मान और भागीदारी को भी नई मजबूती प्रदान कर रही है।