Thursday, April 23, 2026
Home छत्तीसगढ़ गृहमंत्री फिल्म देखने में व्यस्त, जनता भय के साए में” – भूपेश...

गृहमंत्री फिल्म देखने में व्यस्त, जनता भय के साए में” – भूपेश बघेल

108

The Duniyadari : रायपुर। राजनांदगांव में एक ही दिन में हुई तीन हत्याओं को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा पर तीखा हमला बोला है।

बघेल ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि जब प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हालत बिगड़ती जा रही है, तब गृहमंत्री फिल्मों के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए लिखा—“गृहमंत्री इस्तीफा दें। राजनांदगांव की ‘फाइल्स’ देखने का समय उनके पास नहीं है, लेकिन एक घटिया फिल्म देखने का वक्त है।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगातार हत्याएं और चाकूबाजी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे आम जनता में भय का माहौल बना हुआ है। बावजूद इसके गृहमंत्री गंभीर घटनाओं पर ध्यान न देकर मनोरंजन में समय बिता रहे हैं।