The Duniyadari: दुर्ग- दुर्ग जिले से पुलिस विभाग के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। पहले वीडियो में ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर चालान के बदले एक युवक से 200 रुपये रिश्वत लेते दिख रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में एक कॉन्स्टेबल वर्दी में एक युवक से हाथ मिलाकर गले मिलता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी है।
पहला वीडियो ट्रैफिक विभाग से जुड़ा है। इसमें सब इंस्पेक्टर महेश्वर देवांगन चालान की जगह पैसे लेते दिख रहे हैं। वीडियो में SI युवक से रकम गिनने के लिए भी कहता सुनाई दे रहा है। वीडियो सामने आते ही ट्रैफिक TI टीडी चंद्रा ने पुष्टि की कि SI महेश्वर देवांगन को लाइन अटैच कर दिया गया है।
दूसरे वीडियो को लेकर पुलिस का कहना है कि वर्दीधारी से मिलने वाला युवक कौन है, इसकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
दोनों वीडियो सामने आने के बाद दुर्ग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।















